Blog

  • जालंधरः बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, मंडियों में भीगी धान की फसल, देखें वीडियो

    जालंधरः बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, मंडियों में भीगी धान की फसल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में हो रही बारिश से जहां मौसम ने गिरावट देखने को मिली है। वहीं इस बारिश के कारण मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल बारिश से भीगने के मामले सामने आ रहे है। दरअसल, किसान पहले ही हुए नुकसान के मुआवजे ना मिलने से परेशान है। वहीं अब हो रही बारिश के कारण किसानों की मंडी में धान की बोरियां पानी में भीग गई। हालांकि मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को सावधान रहने को कहा है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  जालंधर, बरनाला, संगरूर, पटियाला, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद अब बारिश होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

    बता दें कि इन दिनों धान का सीजन चल रहा है। मंडियों में किसानों सहित क्रय की गई लाखों क्विंटल धान की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है। मंडियों से धान की लिफ्टिंग न होने के चलते बोरियों का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में बारिश होने से मंडियों में पूरी तरह व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि सरकार मंडियों में हर तरह के पुख्ता प्रबंध होने की बात कर रही है, लेकिन बारिश ने किसान और लेबर की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं, व्यापारियों को भी धान की फसल भीगने से खराब होने का डर सता रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

  • पंजाबः पूर्व वित्त Manpreet Badal को लेकर HC का आया बड़ा फैसला 

    पंजाबः पूर्व वित्त Manpreet Badal को लेकर HC का आया बड़ा फैसला 

    बठिंडा: पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मनप्रीत बादल को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मनप्रीत बादल को अंतरिम जमानत दे दी है। जिसमें कुछ शर्तें हो सकती हैं। इतना साफ है कि मनप्रीत बादल के ऊपर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार हट गई है। इस बारे में हाईकोर्ट की तरफ से ऑर्डर लिखवाए जा रहे हैं। आम तौर पर ऐसे केस में शर्तें होती हैं कि पासपोर्ट जमा करवाना होगा। इसके अलावा जांच में भी शामिल होना पड़ता है। हालांकि सारी बातें हाईकोर्ट के लिखित आदेश आने के बाद ही पता चलेंगी।

    मनप्रीत बादल के खिलाफ बठिंडा में लैंड अलॉटमेंट का केस दर्ज हुआ था। जिसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने कम रेट पर सरकारी प्लाट खरीदे। जिसके लिए बीडीए के अधिकारियों से मिलकर पूरी साजिश रची। जिससे सरकार को 60 लाख से ज्यादा का खर्चा हुआ। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो लगातार उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में थी। इसके लिए पंजाब ही नहीं बल्कि हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश तक रेड की गई। हालांकि मनप्रीत विजिलेंस के हाथ नहीं लगे। विजिलेंस ने उनके रिश्तेदारों के अलावा गनमैनों के घर तक दबिश दी। इसके अलावा मनप्रीत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के अलावा लुकआउट सर्कुलर तक जारी कर दिया गया था।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व चेयरमैम आप पार्टी में हुए शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व चेयरमैम आप पार्टी में हुए शामिल

    मोगाः चुनावों से पहले एक बार फिर से आप पार्टी ने विपक्षी पार्टियों को झटका देना शुरू कर दिया है। वहीं सिंघावाले गांव से कांग्रेस मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजिंदर पाल सिंह गिल ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व चेयरमैन राजिंदर पाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा अकाली दल के मौजूदा पंचायत सदस्य सीत कौर, गुरप्रीत सिंह और भारतीय वाल्मीक सभा के संरक्षक सोनू अरोड़ा, हरदीप सिंह, बेयंत सिंह बागा, मेजर सिंह, शंकर सिंह, भजन सिंह, चरण सिंह, गुरबावा भट्टी शामिल हुई। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि हम आम आदमी पार्टी परिवार में उनका स्वागत करते हैं। इस मौके पर चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, ब्लॉक अध्यक्ष नछत्तर मल्ली, गुरवंत सखोक और हमारे सिंघावाला गांव की पूरी टीम मौजूद रही।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੰਜਾਬੀ ਸਿੰਗਰ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੰਜਾਬੀ ਸਿੰਗਰ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਲੱਖਾਂ ਸੀਸ ਝੁਕਦੇ ਹਨ। ਪੰਜਾਬੀ ਸਿੰਗਰ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾਂ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਸਰਵਣ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਜਦੋਂ ਵੀ ਇੰਡੀਆ ਆਉਦਾ ਤਾਂ ਮੈਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਜਰੂਰ ਆਉਦਾ।

    ਸਾਨੂੰ ਇੱਥੇ ਆਰਟਿਸਟਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਇਸੀ ਕਰਕੇ ਨਹੀਂ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕੋਈ ਫਿਲਮ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤੀ, ਜਾਂ ਅਸੀਂ ਇੱਥੇ ਕੋਈ ਗਾਣਾ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ, ਤਾਂ ਹੀ ਆਉਣਾ ਵੈਸੇ ਵੀ ਆਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ। ਉਦਾਂ ਵੀ ਆਉਂਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਆ। ਹੁਣ ਸਬੱਬੀ ਕਿਉਂਕਿ ਅਸੀਂ ਆਖਰੀ ਹਫਤੇ ਨਵਾਂ ਗਾਣਾ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ। ਮੈਂ ਅੱਜ ਇੱਥੇ ਆਣ ਕੇ ਬਹੁਤ ਭਾਗਾਂ ਵਾਲਾ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰਦਾ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਵੀ ਆਉਦੇ ਆਂ ਤੇ ਬਹੁਤ ਚੰਗਾ ਲੱਗਦਾ ਤੇ ਸਾਰੇ ਤੁਸੀਂ ਪਿਆਰ ਦਿੰਦੇ ਓ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਉੱਪਰ ਸ਼ਬਦ ਜਰੂਰ ਲਿਖਣਗੇ

  • इस दिन बंद होंगे केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

    इस दिन बंद होंगे केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

    नई दिल्ली : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस समय पूरे चरम पर है। जहां हर रोज एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। मानसून खत्म होने के बाद एक बार फिर से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है तो वहीं अब चारधाम यात्रा में चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि की एक-एक कर घोषणा शुरू हो गई है। 15 नवंबर को भैया दूज के दिन यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 6 महीने के लिए बंद हो जाएंगे। जबकि गंगोत्री धाम के कपाट एक दिन पहले 14 नवंबर को बंद हो जाएंगे।

    भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति शीतकालीन प्रवास श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। विजय दशमी को ही द्वितीय केदार मद्महेश्‍वर के कपाट बंद होने की तिथि श्री ओंकारेश्‍वर मंदिर, उखीमठ में और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में तय होगी। साथ ही श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी मंगलवार 24 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में तय की जाएगी।

    कपाट बंद होने की तिथि घोषित करने के लिए श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुताबिक श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में रावल और धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह सहित अन्‍य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

  • जालंधरः Free Offer लिंक भेजकर उड़ाए लाखों रुपए 

    जालंधरः Free Offer लिंक भेजकर उड़ाए लाखों रुपए 

    जालंधर, ENS: साइबर फ्रॉड करने के अलग-अलग मामले सामने आए है। अघर आपको भी फ्री ऑफर का कोई लिंक आता है तो सावधान हो जाएं। दरअसल, साइबर फ्रॉड करने वालों ने शहर के एक मैटल कारोबारी को ऑफर का लिंक भेज कर उसके क्रेडिट कार्ड से 4.45 लाख रुपए निकलवा लिए है। जिसके बाद कारोबारी को खाते से पैसे निकलने का पता चला तो उसने तुरंत अपना कार्ड तो फ्रीज करवा लिया। मामले की जानकारी देते हुए कारोबारी अतुल महेंद्रू निवासी शिक्त नगर ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक ऑफर का लिंक आया था।

    उसने लिंक ओपन करके अपना क्रेडिट कार्ड नंबर भरा तो 5 बार उसके कार्ड से कुल 4. 45 लाख रुपए निकल गए। पीड़ित का कहना है कि बाद में वह मैसेज भी खुद ही डिलीट हो गया। पीड़ित का कहना है कि इस मामले को लेकर जब वह निजी बैंक के ब्रांच मैनेजर और ऑपरेशन मैनेजर के पास गया तो उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया और ऑन लाइन शिकायत करने का दिलासा देकर भेज गया। इस संबंधी उसने पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी, जिन्होंने उसकी शिकायत साइबर सेल को मार्क की। लेकिन जब वह साइबर सेल में गया तो वहां मौजूद पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। कारोबारी ने पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • पंजाबः पराली जलाने की घटनाओं में हो रही लगातार बढ़ोतरी, ताजा आंकड़े आए सामने 

    पंजाबः पराली जलाने की घटनाओं में हो रही लगातार बढ़ोतरी, ताजा आंकड़े आए सामने 

    चंडीगढ़ः पंजाब में  इस बार पराली जलाने के मामले रिकॉर्ड तोड़ देंगे। दरअसल, ये आंकड़े दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पंजाब में पराली जलाने के कुल मामले 1319 पहुंच गए हैं। वहीं शनिवार को सबसे ज्यादा 15 मामले अमृतसर से सामने आए हैं, जबकि पटियाला से 12, संगरूर से 11, फिरोजपुर से 8, फतेहगढ़ साहिब से 7, तरनतारन से 3 और सबसे कम एक मामला बरनाला से सामने आया है। शनिवार को 82 मामले दर्ज किए गए हैं।

    पराली जलाने के बीच राज्य के शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) स्तर भी बढ़ रहा है। शनिवार को बठिंडा में AQI 182, लुधियाना में 151, पटियाला में 119, मंडी गोबिंदगढ़ में 115, जालंधर में 86 और खन्ना में 104 दर्ज किया गया। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आदर्श पॉल विग के मुताबिक, बोर्ड लगातार किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ निगरानी भी कर रहा है। पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना और जुर्माना लगाया जा रहा है।

    उधर, पंजाब सरकार पर्यावरण प्रदूषण को रोकने और किसानों को धान की पराली को आग न लगाने के लिए जागरूक करने के लिए जिले में चलाई जा रही जागरूकता वैनों के माध्यम से गांवों में जागरूकता अभियान जोरों से चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी लगातार गांवों में किसानों को पराली को आग लगाने की बजाय खेत में ही मिलाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

    यह जानकारी देते हुए श्री फतेहगढ़ साहिब के मुख्य कृषि अधिकारी रंगील सिंह ने बताया कि इन जागरूक वैनों के माध्यम से जहां किसानों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पराली प्रबंधन के लिए सब्सिडी वाली कृषि मशीनरी के प्रयोग के बारे में तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि चेतना वैन के माध्यम से खमाणों ब्लॉक के गांव लोगोमाजरी, रेउना ऊंचा, रेउना नींवा, बहलोलपुर, जलवेड़ी गहलां और खमानो ब्लॉक के गांव जावंधा, नानोवाल, बड़वाला, खेड़ी भाई की, जय सिंह वाला आदि गांवों के किसानों को पराली को आग न लगाने के लिए जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक सहयोग देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने फसल अपशिष्ट के कुशल प्रबंधन और आधुनिक कृषि मशीनरी के बारे में आवश्यक साहित्य भी छपवाया है, जिसे इन जागरूकता वैनों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।

  • पंजाबः अहम खबर, सरकारी अस्पताल में बच्‍चे की मौत के मामले में OPD के साथ-साथ OT सेवाएं भी हुई बंद

    पंजाबः अहम खबर, सरकारी अस्पताल में बच्‍चे की मौत के मामले में OPD के साथ-साथ OT सेवाएं भी हुई बंद

    अमृतसरः गुरु नानक देव अस्पताल (जीएनडीएच) में पिछले सप्ताह शुक्रवार को 4 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला लगातार गर्माता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, बच्चे की मौत के मामले में रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की हड़ताल चल रही है, क्योंकि डाक्टरों का कहना है कि बच्चे की मौत के बाद उसके स्वजनों ने जेआर डा. धानूष सुंदरम के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें डाक्टर को इंसाफ नहीं मिल रहा है। उसी की वजह से आरडीए को आज लगातार चौथे दिन भी इंसाफ दिलाने के मकसद से हड़ताल जारी रखनी पड़ी है।

    इस दौरान वी वांट जस्टिस, स्टॉप वायलेंस, वी क्योर वी केयर के साथ-साथ सेव और लाइवस सो देट वी कैन सेव यू के स्लोगन लेकर जूनियर डॉक्टर (जेआर) (जीएनडीएच) परिसर में आवाज बुलंद कर रहे हैं। पहले दिन से ही उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है, जिसके चलते अपनी जायज मांग को पूरा करवाने के मकसद से उन्हें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ी है। घटना के तुरंत बाद ही पहले दिन से डाक्टर आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर अड़े हुए हैं, जोकि न होने पर दूसरे दिन से डाक्टरों ने आउटडोर पेशेंट (ओपीडी) को बंद करवाया था, जिसमें जूनियर डाक्टरों की हड़ताल होने की वजह से सीनियर डाक्टरों ने ओपीडी को प्रभावित नहीं होने दिया था। भले ही ओपीडी स्लिप काउंटरों पर आने वाले नए मरीजों की ओपीडी स्लिप नहीं बन पाई थी, मगर पुरानी ओपीडी स्लिप को देखकर सीनियर डॉक्टर ने मरीजों का चेकअप किया था।

    उसके बाद सोमवार से आरडीए ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अस्पताल में चलने वाले सभी ही आपरेशन थिएटर (ओटी) में भी सहयोग न करने फैसला लिया था, जिसके चलते आज कोई भी ओटी या ओपीडी नहीं चल रही है। आरडीए की हड़ताल में जीएनडीएच सहित ईएनटी एंड आई के साथ ही साथ डेंटल व चेस्ट एंड टीबी के साथ ही साथ मेंटल अस्पताल में तैनात डॉक्टर भी आज हड़ताल में आकर बैठ गए हैं, जिसकी वजह से मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहने की वजह से किसी भी ऐसे मरीज को दिक्त दरपेश नहीं आ रही है, जिससे किसी मरीज की जान को कोई खतरा हो।

  • चर्चित निठारी कांड के दोषियों के बारे में हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    चर्चित निठारी कांड के दोषियों के बारे में हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    नई दिल्ली : नोएडा के चर्चित निठारी कांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी कांड में दोषी करार दिए गए सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर को तमाम मामलों में बरी कर दिया है।  सुरेंद्र कोली को 12 और मनिंदर सिंह पंढेर को 2 मामलों में मिली फांसी की सजा को हाईकोर्ट ने रद्द किया।  हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा की रद्द की। हाईकोर्ट ने दोनों आरोपियों को इन मामलों में बरी किया।

    हाईकोर्ट ने दोनों दोषियों की 14 अर्जियों पर सुनाया फैसला। सुरेंद्र कोली ने 12 मामलों में मिली फांसी की सजा के खिलाफ अपील दाखिल की थी।  जबकि मनिंदर सिंह पंढेर ने 2  मामलों में मिली सजा के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी।

    इस आधार पर किया बरी
    हाईकोर्ट ने सीधे तौर पर कोई सबूत और गवाह नहीं होने के आधार पर दोषियों को बरी किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से सीबीआई को बड़ा झटका लगा।  हालांकि रिंपा हलदर मर्डर केस में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने ही सुरेंद्र कोहली की फांसी की सजा को बरकरार रखा था. इन्हीं सबूतों के आधार पर रिंपा हलदर मर्डर केस में दोनों को फांसी की सजा मिली थी।

  • जालंधरः पटाखा व्यापारियों के लिए अहम खबर, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

    जालंधरः पटाखा व्यापारियों के लिए अहम खबर, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

    जालंधर, ENS: दीवाली का त्यौहार पास आते ही पटाखों को लेकर प्रशासन द्वार सख्ती शुरू हो गई है। इसी के तहत जहां पूरे राज्य में पटाखों को लेकर विभिन्न गाइडलाइंस जारी की गई है, वहीं जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पटाखा निर्माताओं और बेचने वालों को सख्त हिदायत जारी की है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अंकुर गुप्ता ने कहा कि पटाखा निर्माता पटाखे के पैकेट पर आवाज का लेवल डेसिबल्स में प्रिंट करेंगे। वहीं, शहर में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं।

    इसकी उल्लंघना करने वाले पर सख्त कार्रवाई के आदेश हैं। बता दें कि पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइंस है कि एरिया में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही चलाए जाएं। जिसे लेकर हर राज्य की सरकार अपने-अपने स्तर पर काम कर रही है। जालंधर पुलिस ने भी इसी क्रम में उक्त पाबंदियां लागू की है। जारी आदेशों में कहा गया है कि राज्य में लड़ी वाले पटाखे और सीरीज में चलने वाले पटाखों के निर्माण, स्टाक, डिस्ट्रीब्यूशन और बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। राज्य में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बिक सकेंगे।

    इन पटाखों की बिक्री भी लाइसेंस धारक दुकानदार ही कर पाएंगे। कोई भी लाइसेंस धारक अगर प्रतिबंधित पटाखे बेचता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई के आदेश हैं। दीवाली की रात 8 से 10 बजे तक, गुरु पर्व पर सुबह 4 से 5 बजे तक और रात 9 से 10 बजे तक पटाखे चला सकेंगे। इसी तरह क्रिसमिस के दौरान 25 और 26 दिसम्बर को रात 11.55 से लेकर 12.30 बजे तक, और नववर्ष पर रात 11.55 से 12.30 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है। अगर कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता पकड़ा गया तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा।