Blog

  • देवी देवताओं के अपमान के मामले में घिरे सीएम केजरीवाल और मंत्री राजेंद्र गौतम, जाने मामला

    देवी देवताओं के अपमान के मामले में घिरे सीएम केजरीवाल और मंत्री राजेंद्र गौतम, जाने मामला

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सीएम अरविंद केजरीवाल और मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने हिंदू देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही अरविंद केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगते हैं। जब वह गुजरात जाते हैं तो जय श्री कृष्ण का जाप करने लगते हैं और दिल्ली में उनके मंत्री कह रहे हैं कि वे हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानते।

    बीजेपी ने वीडियो शेयर कर आप को घेरा

    दिल्ली के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- केजरीवाल सरकार का शिक्षा का मॉडल पूरी तरह फेल। दिल्ली विधानसभा के बजट अधिवेशन में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने खोली शिक्षा मॉडल की पोल ! इस वीडियो को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपनी ट्विटर वॉल पर शेयर किया है।

    बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि यह है आम आदमी पार्टी का दोगलापन। जिस राज्य में चुनाव होते है वहां अरविंद केजरीवाल और उनके गुर्गे, जय श्री राम और जय श्री कृष्ण कहते थकते नहीं,लेकिन जहां सत्ता में होते हैं, वहां उनके मंत्री कैसे हमारे इष्ट देवताओं का अपमान करते है। गजब हैं केजरीवाल। किसी को कोई हक नहीं किसी दूसरे धर्म का अपमान करे।

  • पंजाबः नायब तहसीलदारों की भर्ती में घोटाला !, कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने लगाए आरोप

    पंजाबः नायब तहसीलदारों की भर्ती में घोटाला !, कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने लगाए आरोप

    चंडीगढ़ः पंजाब में आप सरकार को भुलत्थ से कांग्रेस विधायक लगातार घेर रहे है। हाल ही में सुखपाल खैहरा ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और राज्यसभा के सदस्य संत सिंचेवाल को लेकर आप सरकार को घेरा था। वहीं आज उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पीपीएससी की नायब तहसीलदारों की भर्ती में घोटाले के आरोप लगाए है।

    सुखपाल खैहरा ने ट्वीट कर दावा किया है कि टॉप करने वाले 5 उम्मीदवारों की जांच करवाई जाए। उन्होंने ट्वीट करके सीएम भगवंत मान से मामले की जांच करवाने के आदेश दिए हैं। सुखपाल खैहरा ने ट्वीट किया है कि – पीपीएससी की नायब तहसीलदार भर्ती में सनसनीखेज घोटाला उजागर ! पहले 5 टॉपर पटवारी, क्लर्क, आबकारी निरीक्षक परीक्षा में फेल हुए लेकिन नायब तहसीलदार परीक्षा में टॉप किया। ये कैसे संभव है?

    मैं आग्रह करता हूं सीएम भगवंत मान तुरंत जांच का आदेश दें क्योंकि उम्मीदवार परेशान हैं। आगे उन्होंने ट्वीट किया कि – पीपीएससी सूची की अधिक जांच में इस परीक्षा में सफल होने वाले ऐसे और भी फेल उम्मीदवारों का पता चलेगा! ये शर्म की बात है। उन्होंने भगवंत मान के टैग करते हुए लिखा कि पीपीएससी पेपर केवल अंग्रेजी में आयोजित किया गया था।

  • युवती के साथ मासड़ ने किया दुष्कर्म

    युवती के साथ मासड़ ने किया दुष्कर्म

    मंडी : पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक युवती के साथ उसके मासड़ द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं युवती मेडिकल जांच में गर्भवती भी पाई गई है वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सुंदरनगर पुलिस को दी गई शिकायत में मंडी जिला के जोगिंदरनगर उपमंडल के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी अपनी माता के साथ सुंदरनगर के भोजपुर में किराए के मकान में रहती है. लेकिन बीते रोज उसके मासड़ ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जिस कारण वह गर्भवती हो गई है और उसे यह बात किसी से भी ना कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसपर पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है दोषी खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • पंजाबः दुल्हन लेने जा रहे बारातियों पर हथियारों से हमला, दुल्हे के भाई सहित 3 घायल

    पंजाबः दुल्हन लेने जा रहे बारातियों पर हथियारों से हमला, दुल्हे के भाई सहित 3 घायल

    फाजिल्काः जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन को लेने जा रहे दूल्हे की कार पर जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि यह बरात पर हमला उनके रिश्तेदारों ने ही हमला किया। दरअसल, डीजे पर गाना चलाने को लेकर झगड़ा यह हुआ था। हालांकि इस हमले दौरान दुल्हा का बचाव रहा। लेकिन हादसे में दूल्हे के भाई समेत तीन लोग ज़ख्मी हुए हैं।

    घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार पिंड चूड़िवाल धन्ना से बारात लेकर सिवाना जा रहे बारातियों को रिश्तेदारों ने रास्ते में गाड़ी को रोक दिया। युवकों ने पहले गाड़ी पर बेसबाल से हमला किया और बाहर निकालकर तेजधार हथियारों से पीटा। बताया जा रहा है कि शादी से एक दिन पहले डीजे पर गाने चलाने को लेकर विवाह हुआ था।

    आज जब बारात लेकर जा रहे थे तो उक्त युवकों ने हमला कर दिया। दूल्हे के भाई सहित 3 लोगी की हालत गंभीर है, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • दिल्ली स्पेशल सेल ने मोहाली आरपीजी अटैक के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

    दिल्ली स्पेशल सेल ने मोहाली आरपीजी अटैक के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः मोहाली आरपीजी हमले के मामले में शुक्रवार को एक और गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इस मामले से जुड़े एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। बताया जा रहा है कि काबू किया गया आरोपी नाबालिग है और इसका आईएसआई के साथ कनेक्शन है। पकड़ा गया आरोपी यूपी के फैजाबाद का रहने वाला है। नाबालिग आरोपी लखबीर लंडा और हरविंदर सिंह रिंदा के संपर्कमें था।

    बता दें कि जब मोहाली के हेडक्वार्टर पर अटैक करने से पहले 2 लोगों द्वारा रेकी की गई थी जिनमें एक आरोपी दीपक जो झज्जर का रहने वाला है पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है और दूसरा आरोपी यूपी के फैजाबाद का है जो समय सीसीटीवी में कैद हो गए थे। इसके अलावा इनका एक और साथी चढ़त सिंह जो अभी फरार चल रहा है उसे पकड़ने के लिए भी पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है। दीपक झज्जर कई बार जेल जा चुका है। उस पर यूपी दिल्ली हरियाणा, राजस्थान, झज्जर आदि जेलों में  बहुत सारे मामले दर्ज है।

    चढ़त सिंह भी इस मामले अहम कड़ी है। चढ़त सिंह शाहाबाद में 15 की अगस्त में बड़ी साजिश को अंजाम देने वाला था जो नाकाम हो गई थी। इस  दौरान आरोपी नछ्तर सिंह को पकड़ लिया  गया था।  दिल्ली की स्पेशल सेल द्वारा नाबालिग आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है। उसने इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह नाबालिग आरोपी मुख्य मास्टरमाइंड है। पूछताछ दौरान 3 से 4 बड़े मामले सुलझते हुए नजर आ रहे हैं जो केंद्रीय एजेंसी के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। 

  • NCB का बड़ा ऑपरेशनः ईरानी नाव से 200 किलो हेरोइन सहित 6 लोगों को किया काबू 

    NCB का बड़ा ऑपरेशनः ईरानी नाव से 200 किलो हेरोइन सहित 6 लोगों को किया काबू 

    नई दिल्लीः नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारतीय नौसेना के साथ एक संयुक्त अभियान में कोच्चि में समुद्र तय से 200 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की है। एनसीबी की ओर से संदिग्ध हेरोइन की यह बड़ी खेप एक ईरानी नाव से जब्त की है। हेरोइन जब्ती के साथ-साथ एनसीबी ने नाव पर सवार चालक दल के छह सदस्यों को भी हिरासत में ले लिया है।

    संदिग्द हेरोइन को जब्त कर जांच एजेंसी उसकी जांच में जुटी हुई है। ड्रग्स तस्करी को कोच्चि समुद्र तय एक प्रमुख जरिया रहा है। पहले भी यहां कई बार भारी मात्रा में ड्रग्स और हेरोइन की बरामदगी हो चुकी है। यही वजह है कि एनसीबी और भारतीय नौसेना की टीम यहां हमेशा मुस्तैद रहती है।

    मुंबई में 80 करोड़ की हेरोइन जब्त

    दूसरी ओर से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एयरपोर्ट से बुधवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की ओर से 80 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 16 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। एक अधिकारी के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर एक यात्री को बुधवार को रोका गया और उसके सामान की तलाशी ली गई, जिसके बाद उसके पास से प्रतिबंधित पदार्थ मिला। डीआरआई अधिकारी ने बताया कि हेरोइन को एक ट्रॉली बैग के अंदर छुपाया गया था। उन्होंने बताया कि केरल निवासी आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

  • सिरप पीने से 66 बच्चों की मौत के बाद, घर-घर से हटा रही भारतीय सिरप

    सिरप पीने से 66 बच्चों की मौत के बाद, घर-घर से हटा रही भारतीय सिरप

    नई दिल्ली : गाम्बिया में भारत निर्मित कोल्ड और कफ सिरप पीने के बाद हुई 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद अब यहां इन चारों दवाइयों को जानलेवा बताते हुए डोर टू डोर कैंपेन चलाया जा रहा है। गाम्बिया रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने डोर टू डोर कैंपेन के जरिए सैकड़ों युवाओं को इस संदिग्ध सिरप को इकट्ठा करने के लिए कहा है।

    गाम्बिया में 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद भारतीय कप सिरप को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी की थी। इसके बाद गाम्बिया ने भारत की ओर से निर्मित इन कफ सिरप को जानलेवा बताते हुए डोर टू डोर कैंपेन शुरू कर दिया है। इस कैंपेन में लोगों से इस कफ सिरप को तुरंत हटाने की बात कही जा रही है।

    गाम्बिया रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने डोर टू डोर कैंपेन के जरिए सैकड़ों युवाओं को इस संदिग्ध सिरप को इकट्ठा करने के लिए कहा है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गाम्बिया में हेल्थ डायरेक्टर मुस्तफा बिट्टाये ने सभी बच्चों की मौत के कारणों की पुष्टि करते हुए बताया कि इन सभी बच्चों की मौत किडनी की गंभीर दिक्कतों की वजह से हुई है। इससे पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मेडिकल अलर्ट जारी किया, जिसमें हरियाणा के सोनीपत में मेडेन फार्मास्यूटिकल की ओर से बनाए गए इन चार उत्पादों प्रोमेथाज़िन ओरल सॉल्यूशन, कोफ़ेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मैकॉफ़ बेबी कफ सिरप और मैग्रीप एन कोल्ड सिरप को बेहद खराब मेडिकल प्रोडक्ट बताया गया।

    WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने बुधवार को एक बयान में कहा, “WHO ने गाम्बिया में मिली इन चार दूषित दवाइयों को लेकर एक मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट जारी किया गया है, जो किडनी की गंभीर दिक्कतों और यहां हुई 66 बच्चों की मौत से जुड़ा हुआ।

    उन्होंने कहा, “युवाओं की मौत उनके परिवारवालों के लिए दिल दहला देने वाली बात है.” WHO ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अभी सिर्फ गाम्बिया में ही इन चारों उत्पादों के बारे में पता चला है लेकिन हो सकता है कि ये सभी उत्पाद अनौपचारिक तरीकों से बाकी देशों और क्षेत्रों में भी वितरित किए गए हों। ऐसे में WHO ने सभी देशों को सुझाव देते हुए कहा है कि इन चारों उत्पादों को वितरित होने से रोका जाए ताकि लोगों की जानों को बचाया जा सके. गाम्बिया की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने भी इसे लेकर चेतावनी जाती की है। काउंसिल ने एक स्टेटमेंट में बताया, पिछले हफ्ते, हमने किडनी की गंभीर बीमारी के चलते एक बच्ची को एडमिट किया लेकिन दुर्भाग्यवश वह बच नहीं पाई. ऐसे में हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि बच्ची ने अस्पताल आने से पहले इन चारों दवाइयों में से किसी एक का सेवन किया था जिसे गाम्बिया की ही किसी फार्मेसी से खरीदा गया था. बताया जा रहा है कि इन चारों सिरप में एक ऐसे टॉक्सिन की मात्रा की पुष्टि की गई है जिससे किडनी को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इस बीच, मेडेन फार्मास्युटिकल्स के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने कहा कि कंपनी गाम्बिया में अपने खरीदारों से बच्चों की मौत से संबंधित डिटेल्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

    इन चारों सिरप कंपनियों के डाइरेक्टर्स में से एक नरेश कुमार गोयल ने रॉयटर्स से बात करते हुए कहा कि, हम स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। “हम खरीदार के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ है। हम भारत में कुछ भी नहीं बेच रहे हैं.” इसी बीच, नई दिल्ली स्थित मधुकर रेनबो चिल्डरन हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ, पवन कुमार ने कहा, इस सभी दवाइयों में डायथिलीन ग्लाइकॉल का इस्तेमाल अवैध मिलावट के रूप में किया गया था जिसके परिणामस्वरूप लोगों को किडनी और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का सामना करना पड़ता है. डायथिलीन ग्लाइकॉल को काफी खतरनाक माना जाता है जिस कारण, फूड और दवाइयों में इसका इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. लेकिन इसकी घुलनशीलता के कारण, कुछ दवा निर्माता कंपनियां गैर-विषैले पदार्थों जैसे ग्लिसरीन, कफ सिरप और एसिटामिनोफेन की जगह इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं. पॉइजनिंग से होने वाली मौतों में, गंभीर किडनी फेलियर एक मुख्य कारण है और इसका असर इस पदार्थ को खाने के 8 से 24 घंटे के अंदर नजर आने लगता है. अगर लोगों को सही समय पर ट्रीटमेंट नहीं मिल पाता तो इसकी वजह से 2 से 7 दिनों के अंदर-अंदर किडनी फेलियर के अलावा शरीर के बाकी अंग भी काम करना बंद कर देते हैं।

  • पंजाबः जेल से चल रहे ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार

    पंजाबः जेल से चल रहे ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार

    अमृतसर : पंजाब की स्पेशल टास्क फोर्स ने जेल के अंदर चल रहे ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी मिंटू सहोता और मिंटू को काबू किया है। इनके कब्जे से 5 किलो हेरोइन भी बरामद की गई है। एसटीएफ के एआईजी रशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि i20 कार PB 46M 6100 में हेरोइन की खेप लेकर यह युवक तरनतारन से वापस लेकर जा रहे थे जब पुलिस ने स्पेशल नाकाबंदी के दौरान इनकी तलाशी ली और हेरोइन की बरामदगी के बाद इन्हें गिरफ्तार उक्त मुलाजिमों की पहचान मिंटू सहोता निवासी महू और मिंटू वासी धर्मपुरा जिला फिरोजपुर की हुई है जिनकी तरफ से 5 किलो हेरोइन की खेप बरामद की गई।

    इनके तार फिरोजपुर जेल में बंद सुखजिंदर सिंह के साथ जुड़े हुए हैं जिसकी शाह पर और निर्देशों पर यह नशे की तस्करी का व्यापार करते थे वही सुखजिंदर सिंह की जानकारी देते हुए एआईजी रशपाल सिंह ने बताया कि सुखजिंदर सिंह के पाकिस्तान के साथ भी तार जुड़े हुए हैं और इनके साथ भी फोन पर ही वह राबता काम करता था वहीं उन्होंने बताया कि सुखजिंदर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उससे पूछताछ की जाएगी इस मामले में थाना एसटीएफ एसएस नगर ( मोहाली ) में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

  • जालंधरः बस और कार की टक्कर में बाल-बाल बच्चे यात्री

    जालंधरः बस और कार की टक्कर में बाल-बाल बच्चे यात्री

    जालंधर/वरुण : गुरु नानक मिशन चौक के समीप बस और कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। दरअसल, बस का आगे से सड़क क्रॉस कर बाइक सवार को बचाने के लिए बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई। अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से कार की बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हालांकि इस हादसे दौरान ड्राइवर बस से शीशे से टकरा गया और बस का शीशा भी क्रेक हो गया। बस में अधिक सवारियां न होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। 

  • भारत सरकार की कार्रवाईः अमृतपाल सिंह का Twitter अकाउंट किया बंद

    भारत सरकार की कार्रवाईः अमृतपाल सिंह का Twitter अकाउंट किया बंद

    चंडीगढ़: भारत सरकार ने अमृतपाल सिंह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देश में उनका ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया है। उनके ट्विटर पर करीब 11 हजार फॉलोवर्स थे। मिली जानकारी के अनुसार कानूनी मांग के जवाब में भारत सरकार ने उनके अकाउंट पर रोक लगाई है।

    बता दें कि अमृतपाल सिंह दिल्ली में हुए किसान मार्च के दौरान लालकिले पर सिख पंथ का झंडा फहराने के बाद चर्चा में आए थे। इस घटना के बाद उनकी बहुत आलोचना भी हुई थी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। वर्तमान में वह वारिस पंजाब दे के प्रमुखी हैं। दरअसल अभिनेता दीप सिद्धू ने 2021 ‘वारिस पंजाब दे’ की नींव रखी थी।