Blog

  • Punjab News: अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी Mahindra Pickup, 14 घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी Mahindra Pickup, 14 घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर-नंगल रोड पर शाहपुर गांव के घाटे के पास महिंद्रा पिकअप पलटने का मामला सामने आया है। घटना में 14 लोग घायल हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद सरहिंद फतेहगढ़ साहिब से लौट रहे थे, तभी शाहपुर गांव के घाटे वाले मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ने और ब्रेक फेल होने के कारण महिंद्रा पिकअप सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना के बाद 14 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें इलाके के लोगों द्वारा सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया गया। इनमें से 3 घायलों को गंभीर हालत में PGI रेफर कर दिया गया है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद काफी देर तक मौके पर कोई एम्बुलेंस नहीं पहुंची।

    ड्राइवर जसविंदर सिंह ने बताया कि वह श्री खुरालगढ़ साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर वापिस आ रहे थे कि रास्ते में एक जगह तरल पदार्थ (सीरा) गिरा हुआ था। इस दौरान जब वह गाड़ी को मोड़ते थे तो वह फिसल रही थी। उन्होंने तुरंत मौके पर गाड़ी साइड में मोड़ ली, जिससे वह पलट गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी खाई की ओर नहीं पलटी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद इलाका निवासियों ने लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।

     

     

  • Punjab News: केंद्र के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन, Toll Plaza किया Free, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्र के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन, Toll Plaza किया Free, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब (रजि.) की ओर से प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं जिले में स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक पूरी तरह फ्री किया गया। केंद्र द्वारा की गई कैशलेस नीति के खिलाफ आज पंजाब भर के टोल प्लाज़ा पर काम करने वाले कर्मचारियों की ओर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में लाडोवाल टोल प्लाजा सहित अन्य टोल प्जाजा को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक फ्री किया गया है। टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि केंद्र द्वारा कैश लैस प्रणाली की जो शुरुआत की गई है। ऐसे में कई वाहन चालक ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करना नहीं जानते है।

    जिसको लेकर अगर वह कैशलैस करने के लिए कहते है तो टोल प्लाजा कर्मियों के साथ वाहन चालकों का विवाद हो जाता है। इस दौरान यूनियन प्रधान ने कहा कि वह केंद्र सरकार से पॉलिसी को रद्द करने की अपील करते है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय देश में अपनी करंसी का इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में अगर हम अपने देश में अपनी करंसी का इस्तेमाल नहीं कर सकते तो कहां करेंगे। यूनियन प्रधान ने कहा कि इससे ब्लैकमेलिंग बढ़ेगी और केंद्र को एयरपोर्ट सहित अन्य सरकारी संस्थानों को भी कैशलैस कर देना चाहिए। दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि लाखों का भुगतान कैश पेमेंट से हो रहा है, लेकिन टोल प्लाजा पर 100 से 300 का भुगतान कैशलैस किया जा रहा है जो कि गलत है। लोगों को लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है और वह अन्य वाहन चालकों को पैसे देकर टोल से गुजर रहे है। इसीलिए वह इस पॉलिसी का विरोध कर रहे है।

    वहीं विचित्र सिंह ने कहा कि कैशलैस प्रणाली को टोल प्लाजा पर ही शुरू किया जा रहा है। इसे अन्य दायरों में भी लागू किया जाए। उनका कहना है कि कैश पेमेंट करने वाले वाहन चालकों से उनका रोजाना विवाद हो रहा है। जिसको लेकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राहगीरों द्वारा उन पर गुंडागर्दी करने के आरोप लग रहे है, लेकिन यह केंद्र सरकार की पॉलिसी है, जिसे जल्द रद्द किया जाना है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नगद भुगतान करना चाहता है तो उसे देश में नगद भुगतान करने का अधिकार है। ऐसे में आज वह केंद्र की पॉलिसी के विरोध में दोपहर 12 बजे से 3 बजे से टोल फ्री करके प्रदर्शन कर रहे है।

  • India’s Got Latent Controversy पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, बोले – ‘Depression में चला गया था’

    India’s Got Latent Controversy पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, बोले – ‘Depression में चला गया था’

    मनोरंजन: यूट्यूबर समय रैना ने अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि कंट्रोवर्सी के बाद बुरी तरह टूट गए थे। उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। समय रैना ने एक पॉडकास्ट में बताया कि शो में किस तरह रणवीर इलाहाबादिया के एक कंट्रोवर्शियल सवाल ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। उन पर एफआईआर दर्ज हुई है। ट्रोलिंग के बाद वो डिप्रेशन में चले गए थे।

    इमोशनली टूट गए थे समय रैना

    समय रैना ने ये भी बताया कि विवाद के बाद वो कैसे इमोशनली उस चीज से बाहर निकले। समय बोले – मैं उसी की वजह से आज ऐसा हूं। मैं एक लाश बन गया था। मेरे पास उस समय के वीडियो हैं जिनमें मैं बस खोया-खोया सा दिखता था। मैं बस इधर-उधर देख रहा था। मैं बिल्कुल बेखबर था। दुनिया से खुद को अलग कर लिया था। बस लोगों को मुस्कुराते हुए देखता था और खुद मैं बहुत बुरा महसूस कर रहा था। बलराज मुझे बाहर ले जाने की कोशिश करता था। वो कहता था चलना यार मैं कहता था नहीं यार मैं बस यही नहीं रहना चाहता हूं।

    अकेला पड़ गया था

    बीच में तो उसके पास कनाडा का वीजा नहीं था। उन 10 दिनों में मैं बहुत अकेला पड़ गया था। वो 10 दिन, 10 शो और बाहर का तापमान-27 डिग्री सेल्यिस था। हम एडमंटोन, कैलेगरी में थे और उस समय में बिल्कुल बेहाल था। मैं पूरे टाइम बस रो रहा था मैं पूरी तरह से टूट गया था। कमरे में लेटा पड़ा रहता था। मगर जैसे हर अंधेरी रात के बाद सुबह होती है। वैसे ही समय रैना की जिंदगी भी अब पटरी पर आ रही है। उन्होंने यह कंफर्म किया है कि उनके शो इंडिया गोट लेटेंट का दूसरा सीजन जल्द आ रहा है। समय ने ये भी बताया कि उनके स्टैंडअप स्पेशल शो स्टिल अलाइव का जन्म भी सीधे तौर पर उस दर्द के कारण हुआ है जो उन्होंने विवाद में झेला। समय ने विवाद के चरम के दौरान ही लिखना शुरु किया था। समय ने बताया कि वो अपने करीबी दोस्त बलराज के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में सरप्राइज सेट के तौर पर छोटे-छोटे हिस्सों का परीक्षण करते थे। समय के साथ वो हिस्से एक पूरे सेट में बदल गए जिसे बाद में उन्होंने टूर पर परफॉर्म किया है।
  • Punjab News: देह व्यापार मामले में Jalandhar-Amritsar Bypass स्थित Hotel में रेड, 14 लड़कियां बरामद, अकाली पार्षद सहित 7 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: देह व्यापार मामले में Jalandhar-Amritsar Bypass स्थित Hotel में रेड, 14 लड़कियां बरामद, अकाली पार्षद सहित 7 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः थाना मैहना के अधीन आते होटल में पुलिस ने देह व्यापार मामले में रेड की। इस दौरान पुलिस ने 14 लड़कियों को बरामद किया है, जिनमें एक नाबालिग शामिल है। दरअसल, पुलिस ने जालंधर-अमृतसर बाईपास स्थित होटल में यह कार्रवाई की है। हैरानी की बात यह है कि जिस्मफरोशी का धंधा और कोई नहीं अकाली दल का पार्षद चला रहा था। पुलिस ने अकाली दल के एक पार्षद सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि मौके से 14 लड़कियों को बरामद किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी है।

    डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुगीपुरा चौक से जालंधर-अमृतसर बाईपास की ओर जाने वाले हाईवे पर स्थित एक कोठी, जिसे डेविल जॉन होटल के नाम से चलाया जा रहा था। इसमें पिछले करीब तीन महीनों से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना मैहना के एसएचओ गुरसेवक सिंह और पीसीआर इंचार्ज खेमचंद पाराशर की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कुछ सामान बरामद हुए। इसके अलावा जालंधर, लुधियाना, फरीदकोट और मोगा से लाई गई 14 लड़कियां भी मौके से पकड़ी गईं।

    पुलिस ने चार युवकों को भी गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर वहां मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस होटल का मालिक शहर के 28 नंबर वार्ड के पार्षद जगजीत सिंह उर्फ जीता है, जो अपने साथियों लखविंदर सिंह और बलविंदर सिंह निवासी रामूवाला के साथ मिलकर इस अवैध गतिविधि को चला रहा था। पुलिस ने पार्षद सहित सात लोगों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट, पॉक्सो एक्ट और धारा 143 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। नाबालिग पीड़िता को अदालत में पेश कर धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाने और मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

  • राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : Aarti Singh Rao

    राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : Aarti Singh Rao

    चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने और अन्य कुछ स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जींद जिला के गांव धतरथ में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति दी है , इसके भवन निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसी प्रकार , जिला नूंह के गांव साकरस में उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मुख्यमंत्री द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई है।

    उन्होंने आगे जानकारी दी कि कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा क़स्बा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरीय सामान्य अस्पताल में अपग्रेड करने की भी मंजूरी दी गई है। इनके अलावा , जींद जिला के ही गांव बिधराना में नया उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने बारे सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई है। गांव की पंचायत द्वारा सरकार को यह प्रस्ताव भी भेजा गया है कि जब तक इस उपस्वास्थ्य केंद्र का नया भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक ग्राम उक्त उपस्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने के लिए पंचायत अपने स्तर पर भवन उपलब्ध करवाएगी।

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि उक्त स्वास्थ्य संस्थानों के शुरू होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि बड़े अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा। इससे लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने, नई सुविधाएं जोड़ने और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

  • Punjab News: अशोक मित्तल के घर ED की Raid पर MLA ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: अशोक मित्तल के घर ED की Raid पर MLA ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर हुई ईडी की रेड को लेकर पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्‍य प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस कार्रवाई को राजनीतिक करार देते हुए कहा कि यह सब आगामी चुनावों की तैयारी का हिस्सा है। धालीवाल ने कहा कि भाजपा पंजाब में चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रही है और ईडी की रेड उसी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाई जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कर रहे हैं।

    उनके अनुसार, “यह ईडी की रेड नहीं, बल्कि भाजपा की चुनावी रैलियां हैं, जो एजेंसियों के माध्यम से की जा रही हैं।” उन्होंने कहा कि अशोक मित्तल के घर के साथ-साथ उनके शैक्षिक संस्थानों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह से राजनीतिक प्रेरित है। धालीवाल ने दावा किया कि आने वाले समय में बीजेपी ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों का प्रयोग कर पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट बनाएगी, लेकिन इसका कोई राजनीतिक फायदा बीजेपी को नहीं होगा।

    आप प्रवक्ता ने अशोक मित्तल और उनके परिवार की पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन मेहनत से अपना कारोबार खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि मित्तल परिवार ने छोटे स्तर से शुरूआत कर आज एक बड़ा शैक्षिक संस्थान बना लिया है, इसलिए उन पर लगे आरोप बेतुके हैं। धालीवाल ने अंत में कहा कि पंजाब की जनता सब कुछ समझती है और इस तरह के राजनीति हथकंडों का जवाब आने वाले चुनावों में देगी। उन्होंने इसे बीजेपी की पंजाब में चुनावी मुहिम की शुरुआत करार दिया।

  • Textile Factory में लगी भीषण आग, 7 दमकल गाड़ियों ने 54 फेरों में बुझाई

    Textile Factory में लगी भीषण आग, 7 दमकल गाड़ियों ने 54 फेरों में बुझाई

    पालीः मंडिया रोड स्थित आगम टेक्सटाइल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने कुछ ही मिनटों में टेक्सटाइल गोदाम में रखे कपड़ों के धानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 4 बजे आग पर काबू पाया।

    जानकारी देते अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत ने बताया कि आग फैक्ट्री के 220-221 नंबर फोल्डिंग हॉल से शुरू हुई, जो धीरे-धीरे पूरी फैक्ट्री में फैल गई। फैक्ट्री में करीब 7 से 8 हजार कपड़े के धान रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर जलने लगे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया है। उन्होंने बताया कि कपड़े के धान आग जल्दी पकड़ते हैं, क्योंकि इनमें इस्तेमाल होने वाला सिंथेटिक कपड़ा पेट्रोकेमिकल से बना होता है। कुछ धान सूती कपड़े के भी होते हैं। आग लगने पर यह कपड़ा राख बनने के बजाय प्लास्टिक की तरह पिघलकर चिपकने लगता है, जिससे आग तेजी से फैलती है। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए पाली और सोजत सिटी से कुल 7 दमकलें मौके पर पहुंचीं। रात साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह चार बजे तक चला। इस दौरान दमकलों ने करीब 54 फेरे किए, तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

     

  • राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की दी शुभकामनाएं

    राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की दी शुभकामनाएं

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 का दिन राज्य के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण मील पत्थर है, क्योंकि इसी दिन 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय से हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ था। यह दिन न सिर्फ ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि लोगों की एकता, समर्पण और सामूहिक संकल्प की भावना का प्रतीक भी है।

    राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सदैव ही देशभक्ति और बलिदान में अग्रणी रहा है इसलिए इसे वीर भूमि भी कहा जाता है। प्रदेश के सभी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की रक्षा में अदम्य साहस और सर्वाेच्च बलिदान का परिचय दिया। इस मौके पर प्रदेशवासी इन वीरों की वीरता और समर्पण को नमन करते हैं।

    गुप्ता ने कहा कि आज राज्य अपना 79वां हिमाचल दिवस मना रहा है, जो कि अत्यंत गर्व का विषय है। सीमित भौगोलिक क्षेत्र होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, आधारभूत संरचना विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में राज्य ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। इन उपलब्धियों का श्रेय प्रदेश के नागरिकों की मेहनत, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व को दिया।

    राज्यपाल ने नागरिकों से समाज के कल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करते हुए हिमाचल को नशामुक्त राज्य बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की गरिमा तभी बनी रह सकती है, जब युवा वर्ग नशे की बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए और जिम्मेदार नागरिक बनें।

    हिमाचल दिवस सभी को राज्य के समावेशी विकास के लिए मिलकर काम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हिमाचल की मजबूत नींव रखने की प्रेरणा देता है।

     

  • Jalandhar News: ऑटो में 25 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ऑटो में 25 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख के अधीन आते नाखा वाले बाग में ऑटो से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। मृतक 25 वर्षीय विनोद कुमार निवासी न्यू दशमेश नगर का रहने वाला है। परिवार ने बताया कि बीते दिन से लापता था, जिसको लेकर पुलिस को शिकायत भी दी, लेकिन कुछ नहीं पता चला। जिसके बाद आज ऑटो में शव बरामद हुआ है।

    मामले की जानकारी देते हुए मां ने कहाकि बेटा घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वापिस नहीं लौटा। ऐसे में आज शव बरामद होने से बुरा हाल हो गया। महिला ने कहाकि उसका इकलौता बेटा था और शादीशुदा था। मृतक का छोटा बेटा भी है। महिला ने कहाकि वह पति की दवाई लेने के लिए गई थी। इस दौरान किसी ने सूचना दी कि नाखा वाले बाग के बार ऑटो मिला है। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा ऑटो में बेटा का शव भी मिला। वहीं घटना को लेकर बहन ने बताया कि भाई ने पति से ऑटो किराये पर लिया था।

    बीते दिन देर शाम तक घर ऑटो ना आने पर पति ने उससे बात करने के लिए पूछा और उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद आज शव बरामद हुआ है। वहीं ऑटो चालक सूरज ने कहा कि एक सप्ताह से ऑटो चला रहा था और शाम को घर छोड़कर चला जाता था। जिसके बाद देर शाम ऑटो का पता ना चलने पर वह देर रात 10 बजे तक ऑटो ढूंढता रहा। ऐसे में आज मकेनिक इस रास्ते से गुजर रहा था और उसने ऑटो खड़े की सूचना दी। जब वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि ऑटो में उसका शव बरामद हुआ है। व्यक्ति ने कहा कि वह शराब का सेवन करता था और दो से तीन बार शराब के लिए पैसे लिए थे।

  • Social Media पर वायरल हुआ शादी का वीडियो, हंसते-हंसते पागल हुए लोग

    Social Media पर वायरल हुआ शादी का वीडियो, हंसते-हंसते पागल हुए लोग

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनको देखकर आप हंसने के लिए मजबूर हो जाते हैं परंतु इस बार कुछ ऐसा वायरल हो रहा है वो आपको हंसने के लिए मजबूर कर देगा। बारात का माहौल, डीजे की धमक, रंग-बिरंगी लाइट्स या जो भी शादी के फंक्शन पर होता है वो सब दिख रहा है। सब कुछ तैयार भी था लेकिन तीन पापा की परियां सजधझ कर मैदान में उतर चुकी थी और बस एक गाने की देर थी कि स्टेज पर सब धमाल हो गया। इस दौरान इन लड़कियों की पिता शादी में आए और ड्रामा शुरु हो गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पिता ने फेरा ख्वाहिशों पर पानी

    वीडियो में साफ-साफ नजर आ रहा है कि बारात निकलने ही वाली है। डीजे जोर-जोर से बज रहा है और माहौल पूरी तरह से डांस के लिए तैयार है। उसी समय 3-4 लड़कियां पूरे स्टाइल में वहां आती है और पास खड़े शख्स के कान में अपने पसंद का गाना लगाने की रिक्वेस्ट करती हैं। बस जैसे ही गाना लगता है तो डांस फ्लोर पर धमाका होने वाला है तभी अचानक सीन पलट जाता है।

    चंद सैकेंड में डीजे मूड से हर मोड

    इतने में लड़कियों के पिता की एंट्री हो गई और फिर बारात में मौजूद सभी लोग देख-देखकर हंसने लगे। पिता जी आते ही बिना किसी डॉयलॉग के सीधे एक्शन मोड में आ गए। लड़कियां जो डांस करने चाहती थी। वो अगले ही पल खुद को बचाते वहां से निकल गई। पूरी बारात का माहौल एकदम बदल जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि पिता बारात के बीच से ही इन लड़कियों को कूटते हुए घर भगा देते हैं। इसके साथ ही लड़कियां खुद को बचाते हुए वहां से घर निकल गई। पूरी बारात का माहौल एकदम बदल जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि पिता बारात के बीच से ही इन लड़कियों को कूटते हुए घर भगा देता है और उनके डांस वाले कीड़े वहीं दम तोड़ देते हैं।

    सोशल मीडिया पर दिए लोगों ने रिएक्शन

    वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया काफी वायरल हो रहा है। कमेंट्स में लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि – ‘आप बताना क्या चाहते हैं इस खुशी के पल में भी थोड़ी सा एंजॉय नहीं कर सकते। आप की ऐसी हरकत से इन्हें गलत रास्ते पर ले जा सकता है। आज के Generation को बस सही गलत का फर्क समझ कर पालो उतना ही काफी है’। अन्य ने लिखा कि – ‘आखिरी वाली तो मैं ही थी हमेशा 1 ज्यादा मिलता है’। एक ने लिखा कि – ‘बेचारी लास्ट वाली को दो पड़े’।