Blog

  • केंद्र सरकार ने किया BBMB में भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव

    केंद्र सरकार ने किया BBMB में भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव

    चंडीगढ़ः भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में भर्ती किए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। बीबीएमबी के दो सबसे महत्वपूर्ण पदों पर अब केवल पंजाब और हरियाणा का हक़ नहीं रहेगा। केंद्र सरकार ने इसमें बड़ा परिवर्तन किया है। अब देश भर के अधिकारी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने बीबीएमबी नियम 1974 में संशोधन किया है, जिससे इन दोनों पदों के लिए आवेदन की योग्यता मानदंड बदल गए हैं। अब अन्य राज्यों के अधिकारियों को भी योग्यता के आधार पर नियुक्त किया जा सकेगा। पुराने नियमों के तहत पंजाब और हरियाणा से क्रमशः एक-एक अधिकारी होना अनिवार्य था। हालांकि संशोधनों में कहा गया है कि दोनों पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा और पंजाब को प्राथमिकता दी जाएगी, पर यह अब पहले जैसी अनिवार्यता नहीं होगी।

    संशोधित नियम प्रत्याशियों के लिए उच्च योग्यताओं और अनुभव के स्तर को योग्यता शर्तों के रूप में निर्धारित करते हैं। यह कदम ऐसे समय में आया है जब पंजाब सरकार बीबीएमबी नियमों में 2022 के संशोधनों का सख़्त विरोध कर रही है, जिन्होंने इन पदों के लिये सीधी और खुली भर्ती की अनुमति दी थी। नए नियमों के तहत, सदस्य (सिंचाई) के पद के लिये आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।

    उनके पास कम से कम 20 वर्षों का नियमित अनुभव होना चाहिए, जिसमें मुख्य इंजीनियर के पद पर या केंद्र सरकार (पद-14, वेतन मैट्रिक्स 1,44,200–2,18,200 रुपये), किसी राज्य सरकार, किसी राज्य सार्वजनिक क्षेत्र या किसी केंद्रीकृत सार्वजनिक क्षेत्र के पद पर कम से कम एक वर्ष का अनुभव शामिल होना चाहिए, जिसमें 1,50,000–3,00,000 रुपये या उससे अधिक वेतन स्केल हो। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास पिछले 10 वर्षों में मुख्य सिंचाई प्रणालियों की योजना बनाना, डिजाइन, निर्माण या संचालन और रख-रखाव में कम से कम पाँच वर्षों का अनुभव होना चाहिए। नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है कि सदस्य (सिंचाई) के पद के लिए प्राथमिकता हरियाणा सरकार के विभागों या कार्यों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को दी जाएगी।

  • Punjab News: पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवान का पेड़ से लटका शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवान का पेड़ से लटका शव बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के मल्लके गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना सरपंच और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मृतक की पहचान जशनप्रीत निवासी गांव बुर्ज हरीका, फरीदकोट के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। वहीं परिजनों द्वारा नौजवान की मौत को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई है। जशनप्रीत माता-पिता का इकलौता बेटा था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना मल्लके गांव में कोचिंग लेने आता था। थाना स्मालसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। मामले की जांच कर रहे एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।    
  • Punjab News: RP Billing Material Shop पर हथियारबंद लुटेरों से भिड़ा B-Pharmacy का Student, देखें वीडियो

    Punjab News: RP Billing Material Shop पर हथियारबंद लुटेरों से भिड़ा B-Pharmacy का Student, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले की 33 फीट रोड स्थित आरपी बिलिंग मटेरियल की दुकान पर रविवार रात हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोल दिया। वारदात के दौरान दुकान पर मौजूद मालिक के बेटे मनीष ने ना सिर्फ लुटेरों का मुकाबला किया बल्कि एक आरोपी को दबोच भी लिया। हालांकि, ईंट-पत्थर चलने के कारण आरोपी भागने में सफल रहे। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना रविवार रात 8:30 बजे की है। दुकान मालिक राम नाथ गुप्ता के बेटे मनीष ने बताया जो बी-फार्मेसी का छात्र है दुकान पर बैठा किसी पार्टी से पेमेंट के सिलसिले में फोन पर बात कर रहा था।

    इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश दुकान के बाहर रुके। दो युवक तेजधार हथियारों के साथ दुकान के भीतर दाखिल हुए, जबकि उनका तीसरा साथी बाहर बाइक पर ही रहा। लुटेरों ने मनीष से फोन मांगा। जब उसने मना किया, तो बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जबरन फोन छीनने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि मनीष अपने फोन पर लगा था तभी अचानक हमलावर आए। मनीष डरा नहीं बल्कि उसने दिमाग से काम लिया। जब लुटेरों का ध्यान भटका तो मनीष ने पहले उनका हथियार छीनने की कोशिश की। बदमाशों ने गल्ले में रखा कैश निकाल लिया और भागने लगे।

    इसी बीच मनीष ने फुर्ती दिखाते हुए एक लुटेरे को दबोच लिया। उसने अपना फोन तो बचा लिया, लेकिन आरोपी गल्ले से नकदी लेकर भागने में कामयाब रहे। मनीष ने कहा मैंने सोचा पहले इनका हथियार छीन लूं। जब वे भागने लगे तो मैंने एक को पकड़ लिया। तभी बाहर खड़े उनके तीसरे साथी ने मुझ पर ईंट से हमला कर दिया, जिसके कारण मुझे उसे छोड़ना पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने मनीष पर हमला भी किया। राम नाथ गुप्ता के अनुसार, मनीष अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दुकान में हाथ बंटाता है और परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी एक छोटी बहन भी है।

     

     

     

     

  • Punjab News: खेतों में घुसकर हमलावरों ने की फायरिंग, Scorpio और Tractor तोड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों में घुसकर हमलावरों ने की फायरिंग, Scorpio और Tractor तोड़ा, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव चूहड़चक में जमीनी रंजिश के चलते 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। जहां खेतों में घुसकर गोलियां चलाई गई। इस दौरान ट्रैक्टर और स्कॉर्पियों गाड़ी में तोड़फोड़ गई। गनीमत यह रही हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव चूहड़चक में 5 किले जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान पहले पक्ष के गुरप्रीत सिंह फसल काटकर ले गए थे। वहीं दूसरे पक्ष के शरमेर सिंह द्वारा कब्जा करने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जहां शमशेर सिंह द्वारा हवाई फायर किए गए। इसी के साथ ट्रैक्टर की तोड़फोड़ की गई और स्कॉर्पियों को क्षतिग्रस्त किया गया है। घटना स्थल का जायजा लेकर 2 व्यक्तियों को काबू किया गया है।

    पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए है। घटना में कोई घायल नहीं हुई है। इस मामले को लेकर थाना कोटईसे खां की पुलिस द्वारा पिता-पुत्र सहित 36 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शरमेर सिंह को हक में कोर्ट मे फैसला आया था और वह सीधा ही जगह पर कब्जा लेने चले गए। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुरप्रीत सिंह निवासी गांव चूहड़चक ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि वह अपने भाई लखवीर सिंह के साथ अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था तो उन्होंने देखा कि उनके दूसरे खेत में कुछ व्यक्ति अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर दूसरे खेत की ओर जा रहे थे।

    जब वह अपने भाई के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर दूसरे खेत जा रहे थे तो हमलावर अपने सोनालिका ट्रैक्टर पर सवा होकर उनके ट्रैक्टर में टक्कर मारी तथा उनके ट्रैक्टर की तोड़फोड़ की गई। हमलावर सतनाम सिंह, उसका पिता छिंदर पाल सिंह, सैल सिंह , पवनप्रीत सिंह , मलकीत सिंह निवाी गांव चूुहड़चक, सुखबीर सिंह उर्फ सुखा निवासी बाघापुराना अपने 30 अज्ञात साथियों के साथ वहां हथियारों, कृपाणों के साथ लेस होकर आए तथा सतनाम सिंह ने अपने रिवाल्वर, कृपाण से अपनी स्विफ्ट डिजायर कार व अन्य गाड़ियों तथा मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गए। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उक्त लोगों के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है। उसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार रमनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा उक्त मामले में सभी लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करके पवनप्रीत सिंह निवासी गांव चूहड़चक्क को काबू कर लिया है। जबकि बाकी फरार लोगों की तलाश हेतु छापामारी जारी है।

     

  • CM Nayab Singh Saini ने पंचकूला में Dr Bhimrao Ambedhkar समर्पित समता Marathon को दिखाई हरी झंडी

    CM Nayab Singh Saini ने पंचकूला में Dr Bhimrao Ambedhkar समर्पित समता Marathon को दिखाई हरी झंडी

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यवनिका पार्क सेक्टर-5 से भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित समता मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह दौड सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे पूर्व, मैराथन स्थल पर पहुंचने पर युवाओं और बच्चों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी स्नेहपूर्वक लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

    उन्होंने न सिर्फ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया, बल्कि प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर उनका मनोबल भी बढ़ाया। प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम, सेक्टर-3 तक मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाबा साहेब की 135वीं जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, त्याग और संकल्प की एक अद्भुत गाथा है। पूरे जीवन को समाज के उस वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया जो सदियों से वंचित और शोषित रहा। हमें केवल संविधान ही नहीं दिया बल्कि एक ऐसी विचारधारा दी जो समानता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांत पर आधारित हैं। आज की यह समता मैराथन उसी विचारधारा को जन जन तक पंहुचाने का एक सशक्त माध्यम है।

    यह मैराथन हमें यह संदेश देती है कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव, असमानता या अन्याय स्वीकार नहीं है। हमें मिलकर ऐसे भारत का निर्माण करना है जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले, हर नागरिक को सम्मान मिले और कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित ना रहे। यही बाबा साहेब का सपना था और यही हमारे संविधान की आत्मा है।

    हरियाणा सरकार बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई है, जिनका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पंहुचाना है। उन्होंने कहा कि चाहे शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृति योजनाएं हो, रोजगार के अवसर हो या सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं- हरियाणा सरकार हर स्तर पर समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार का स्पष्ट मानना है कि जब तक समाज का हर वर्ग सशक्त नहीं होगा तब तक प्रदेश और देश का समग्र विकास संभव नहीं है। इसलिए हम लगातार ऐसी नीतियां बना रहे है जो समाज के कमजोर वर्गों को मुख्य धारा में लाने का कार्य करे।

    मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य है और आप सभी के कंधों पर एक सशक्त और समनतामूलक समाज के निर्माण की जिम्मेदारी है। बाबा साहेब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया था। उन्होंने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। हमें उनके इन शब्दों को अपने जीवन में उतारना होगा। शिक्षा, जागरूकता और एकता के माध्यम से ही हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को नमन करते हुए लोगों से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें जो समता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित हो।

    इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त सतपाल शर्मा, सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरिच कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी आईजी पंकज नैन, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक वर्षा खंगवाल, अतिरिक्त निदेशक मनीष लौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: CM Mann का ऐलान, एक हजार की स्कीम का आज से रजिस्ट्रेशन, इस दिन महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, देखें Live

    Jalandhar News: CM Mann का ऐलान, एक हजार की स्कीम का आज से रजिस्ट्रेशन, इस दिन महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, देखें Live

    मनीष सिंसोदिया ने वोट काटने को लेकर केंद्र पर साधे निशाने

    जालंधर, ENS: पंजाब में आज से ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जाएंगी। वहीं आदमपुर में मुख्यमंत्री भगवंत मान योजना का शुभारंभ करने पहुंचे। इस दौरान सीएम भगवंत मान के साथ पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री डाक्टर रवजोत सिंह, कैबिनेट मंत्री वरिंदर सिंह गोयल, ईटीओ हरभजन सिंह सहित आप की लीडरशिप मौजूद है। सीएम मान ने कहाकि 15 अप्रैल से 9 विधानसभा हलकों में इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इनमें आदमपुर, मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, दीड़बा, सुनाम, मोगा, कोटकपूरा, बटाला और पटियाला देहाती शामिल हैं। इस दौरान सीएम ने दीक्षा कौर, सिमरन, अमरजीत कौर, हरबंस कौर, नीशा को सर्टिफिकेट दिए गए। इसके बाद राज्य के बाकी 108 हलकों में 15 मई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के तहत जुलाई महीने से जनरल वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए या SC वर्ग की महिलाओं 1500 रुपए की सम्मान राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकार ने इस योजना के लिए 9300 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम ने महिलाओं को कहा कि एक्टिव राजनीति में आओ। अगर आपके बिना घर नहीं चल सकता है, तो देश भी आपके बिना नहीं चल सकता है। अगर ऐसा नहीं करोंगे तो हमेशा ही संघर्ष करना पड़ेगा। बाबा साहिब कहते थे विद्या शेरनी के दूध की तरह है। जो उसे पीएगा, वह दहाड़ेगा। अब शेरनियां बनने की जरूरत है। वहीं मनीष सिंसोदिया ने आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर लोगों को बधाई दी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज जो हम शुरू करने जा रहे हैं। उसका सपना बाबा साहिब ने देखा था। आज से मांवां धीयां सत्कार योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। जुलाई से सभी के खाते में पैसे आने लगेंगे। मैं सोच रहा था कि बाबा साहिब नहीं हुए होते तो हम यहां मंच सजाकर नहीं बैठे होते। वहीं, आज से महिलाओं को आर्थिक आजादी मिलने जा रही है। इस दौरान केंद्र पर जमकर निशाने साधे। मनीष सिंसोदिया ने कहा पंजाब सरकार द्वारा लगातार सड़के बनाई जा रही है, स्कूलों में शिक्षा स्तर में सुधार किया गया। पंजाब में आप सरकार द्वारा सभी वादों को पूरा किया गया। लेकिन केंद्र को पंजाब सहित देश के लोगों ने 12 साल से अधिक समय दिया है। ऐसे में केंद्र आम जनता से उनका वोट का अधिकार छीन रही है। कई राज्यों में केंद्र ने लोगों के वोट काट दिए है, वहीं पश्चिम बंगाल में भी वोट काटने का शडयंत्र रचा जा रहा है।
  • अब शहरी गरीब परिवारों का भी होगा अपना घर, हरियाणा सरकार ने दी इस Scheme को मंजूरी

    अब शहरी गरीब परिवारों का भी होगा अपना घर, हरियाणा सरकार ने दी इस Scheme को मंजूरी

    चंडीगढ़: हरियाणा में जल्द ही शहरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का भी अपने घर का सपना साकार होगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (पीएमएवाई-यू) 2.0 के तहत राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की तीसरी बैठक में राज्य के 60 शहरी स्थानीय निकायों में 2,646 लाभार्थियों के लिए आवास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

    बैठक में 51 शहरी स्थानीय निकायों के 2,409 लाभार्थियों की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसी दौरान 9 अन्य शहरी स्थानीय निकायों से 237 अतिरिक्त लाभार्थियों की परियोजनाएं भी प्राप्त हुईं। समिति द्वारा इनकी भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार इस चरण में कुल 60 शहरी स्थानीय निकायों के 2,646 लाभार्थियों को मंजूरी दी गई।

    हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के यूनिफाइड वेब पोर्टल के माध्यम से अब तक 1,69,483 आवेदकों ने अपनी आवास मांग दर्ज कराई है। इनमें से 97,584 आवेदन बेनिफिशियरी लेड कंस्ट्रक्शन (बीएलसी) श्रेणी में हैं, जबकि 71,899 आवेदन अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (एएचपी) श्रेणी में हैं।

    बीएलसी श्रेणी के अंतर्गत अब तक 46,902 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। इनमें से 17,465 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं और 29,437 आवेदन जांच के बाद अस्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा, 12,552 मकानों की जियो-टैगिंग भी की जा चुकी है, जो लाभार्थियों को केंद्रीय सहायता जारी करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

    पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 17,430 लाभार्थियों की आवास परियोजनाओं को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है। यह मंजूरी 20 मार्च, 2025 और 15 अक्टूबर, 2025 को हुई केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठकों में दी गई। इसके साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा 2,174 मकानों के लिए केंद्रीय हिस्से की पहली किस्त के रूप में 1,304.40 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं।

    पीएमएवाई-यू 2.0 के बीएलसी घटक के तहत पात्र लाभार्थियों को सभी मौसमों के अनुकूल बहुमंजिला पक्का मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 1.50 लाख केंद्र सरकार और 1.00 लाख राज्य सरकार का हिस्सा होता है। मकान का न्यूनतम कार्पेट एरिया 30 वर्ग मीटर तथा अधिकतम 45 वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है।

    बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए वार्षिक क्षमता निर्माण योजनाओं को भी मंजूरी दी गई, ताकि राज्य और शहरी स्तर पर योजना के क्रियान्वयन तंत्र को और मजबूत किया जा सके। इन योजनाओं के तहत सभी 87 शहरी स्थानीय निकायों और 3 शहरी विकास प्राधिकरणों में 32 सिटी लेवल टेक्निकल सेल क्लस्टर स्थापित करने का प्रस्ताव है।

    वित्त वर्ष 2025-26 के लिए क्षमता निर्माण के लिए कुल 704.45 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है, जबकि वर्ष 2026-27 के लिए 772.85 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह व्यय केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 के अनुपात में साझा किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्टेट लेवल टेक्निकल सेल और सिटी लेवल टेक्निकल सेल की स्थापना, जियो-टैगिंग, थर्ड पार्टी गुणवत्ता निगरानी, सोशल ऑडिट, प्रशिक्षण कार्यशालाएं और एक्सपोजर विजिट जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा 1 सितंबर, 2024 से लागू की गई पीएमएवाई-यू 2.0 योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार ने केंद्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। साथ ही राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति तथा राज्य स्तरीय मूल्यांकन समिति का गठन भी किया जा चुका है। सभी शहरी स्थानीय निकायों को योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में हाउसिंग फॉर ऑल के महानिदेशक जे.गणेशन और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

     

     

  • Jalandhar News: करंट लगने से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने धरना लगाकर किया रोड जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: करंट लगने से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने धरना लगाकर किया रोड जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लैदर कॉप्लैक्स में करंट लगने से बीते दिन व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लखबीर सिंह, निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी सुनिता ने कहाकि लैदर कॉप्लैक्स में जेडी फैक्टरी में काम करने के दौरान पति की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। इस मामले को लेकर आज परिजनों द्वारा धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। पीड़िता ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप हैकि घटना को लेकर मालिक से उन्हें कोई इंसाफ नहीं मिल रहा। ऐसे में वह बच्चों और परिजनों के साथ आज कपूरथला चौक पर धरना लगाकर इंसाफ की प्रशासन के गुहार लगाने के लिए बैठी है।

    शिव ने कहाकि उनके रिश्तेदार की बीते दिन करंट लगने से मौत हो गई। व्यक्ति ने कहा कि फैक्टरी में वह दिहाड़ी लगाने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान घटना स्थल 1100 केवी की तार के साथ ट्रांसफार्म और जरनेटर पड़ा हुआ था। वहीं फैक्टरी द्वारा पास में ही एंगल लगाए हुए थे। घटना के दौरान मृतक एंगल के पास से गुजरा और तारों की चपेट में आ गया। जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

    इस घटना को लेकर उन्हें अभी तक इंसाफ नहीं मिल रहा। आरोप है कि पुलिस ना फैक्टरी मालिक पर कार्रवाई कर रही है और ना ही पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। परिजनों का कहना हैकि कभी उन्हें कहा जा रहा हैकि जेडी फैक्टरी चावला नामक परिवार की है और कभी कहा जा रहा है जेडी फैक्टरी उनके बच्चों द्वारा चलाई जा रही। इसी के साथ कभी कहा जा रहा है कि जेडी फैकटरी किराये पर दी हुई है और इसे दिल्ली के मालिक चला रहे है। परिजनों का कहना हैकि उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इस दौरान अब मृतक की मौत को लेकर 60 हजार रुपए देने का कहा जा रहा है।

    परिजनों ने कहाकि उनके व्यक्ति की मौत का 60 हजार रुपए मूल्य पाया जा रहा है। जिसको लेकर आज परिजनों द्वारा इंसाफ की गुहार को लेकर रोष पाया जा रहा है और रोड जाम करके प्रदर्शन किया जा रहा है। परिजनों की अपील है कि फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जसबीर सिंह ने कहाकि उसके छोटे भाई की करंट लगने से बीते दिन मौत हो गई। इस मामले को लेकर उन्हें अभी तक इंसाफ नहीं मिल रहा। ऐसे में इंसाफ लेने के लिए वह कपूरथला चौक पर धरना लगाकर बैठे है। एसआई अजमेर ने कहा कि बीते दिन देर रात बतरा अस्पताल में करंट से झुलसे लखबीर नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर फैकटरी के मालिकों के साथ परिजनों की बात चल रही थी। ऐसे में अगर दोनों पक्षों में समझौता हो जाता है तो ठीक है, नहीं तो मामले की शिकायत मिलने पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पाक की साजिश नाकाम, हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पाक की साजिश नाकाम, हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Social Media बना हथियारों की सप्लाई का जरिया

    अमृतसरः नशे और क्राइम के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बॉर्डर पार से आ रही नशे और हथियारों की खेप लगातार पुलिस द्वारा बरामद की जा रही है। वहीं कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर से पाक की साजिश को नाकाम कर दिया है। दरअसल, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों के मॉड्यूल को बेनकाब करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह सारी कार्रवाई सीएम के दिशा-निर्देशों के तहत चल रही मुहिम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार भेजे जाते थे और सोशल मीडिया एप्स जैसे वॉट्सऐप के जरिए इनकी डिलीवरी के लिए लोगों को निर्देश दिए जाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 30 वर्षीय मंगल सिंह मांगा, 24 वर्षीय प्रणव शर्मा उर्फ लड्डू और 25 वर्षीय गौरव राणा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से दो के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि गौरव राणा के खिलाफ कई गंभीर मुकदमों दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पैसे के लालच में आकर ड्रोन ड्राप वाले हथियार पकड़ते थे और आगे गैंग्स्टरों या टेरर मॉड्यूल को सप्लाई करते थे। यह सारा नेटवर्क विदेशी बैठे हैंड्लरों से जुड़ा हुआ था। कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में और लिंक भी सामने आ रहे हैं और पुलिस द्वारा फिनेंशल ट्रेल की भी गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही और बड़े खुलासे होने की संभावना है।    
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में गंदगी से मिली देवी-देवताओं की तस्वीरें, हिंदू नेताओं में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में गंदगी से मिली देवी-देवताओं की तस्वीरें, हिंदू नेताओं में रोष, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में हिंदू सगंठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। दरअसल, कूड़े के ढेर में देवी-देवताओं की तस्वीरें बरामद हुई है। इस घटना की सूचना मिलने पर हिंदू नेता मौके पर पहुंचे और कूड़े में पड़ी धार्मिक तस्वीरों को बाहर निकालकर अपने पास सुरक्षित रखा। जिसके बाद नेताओं ने घटना को लेकर कड़ी निंदा की। उन्होंने लोगों से धार्मिक प्रोग्राम के दौरान देवी-देवताओं की तस्वीरें ना लगाने की अपील की है। नेताओं का कहना हैकि अगर वह फ्लैक्स बोर्ड पर धार्मिक तस्वीरें लगाते है तो उसे जल प्रवाह करें। उन्होंने कहाकि हम धार्मिक स्थलों पर भारी खर्च करते है, लेकिन संस्थाओं द्वारा धार्मिक पोस्टर को अपमान ना किया जाए।

    उन्होंने संस्थाओं से अपील की है कि वह प्रोग्राम के बारे में पोस्टर पर प्रचार करें, लेकिन धार्मिक देवी-देवताओं की तस्वीरे ना लगे। नेताओं ने कहा कि यह कृत्य किसी ने जानबूझकर किया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रोग्राम खत्म होने के बाद पोस्टर को उतारकर उसे जल प्रवाह करवाना चाहिए। दरअसल, लोग प्रोग्राम करवाने के बाद पोस्टर नहीं उतारते, जिसके बाद एंगल उतारकर फ्लैक्स बोर्ड कर्मी ले जाते है और पोस्टर वहीं गिर जाते है।

    ऐसे में पोस्टर पर देवी-देवताओं की लगी तस्वीरों का अपमान होता है। उन्होंने कहाकि घटना को लेकर वह प्रशासन से अपील करेंगे कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए और शरारती अनंसरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को लेकर नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाने की अपील की।