Blog

  • Punjab News: Divya Gas Agency के बाहर लोगों का हंगामा, हुई पत्थरबाजी, देखें वीडियो

    Punjab News: Divya Gas Agency के बाहर लोगों का हंगामा, हुई पत्थरबाजी, देखें वीडियो

    लुधियानाः शेरपुर कॉलोनी में दिव्या गैस एजेंसी के बाहर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार, दिव्या एजेंसी के पास स्थित प्लॉट में एजेंसी के वर्करों द्वारा लोगों को सिलेंडर दिए जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों को सिलेंडर ना मिलने को लेकर रोष पाया गया। हंगामा तब हुआ जब सिलेंडर देने वाला व्यक्ति बिना सिलेंडर दिए ही चले जाने लगा। इस दौरान नाराज लोगों ने डिलीवरी करने वाले व्यक्ति से बहस शुरू कर दी और गुस्से में आकर सिलेंडर डिलीवरी करने वाले ऑटो के शीशों पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे ऑटो के शीशे भी टूट गए।

    मामले की जानकारी देते हुए मोहम्मद साहिल ने बताया कि वह 20 दिन से परेशान हो रहा है और लाइनों में लग रहा है। आरोप है कि उसने 2 बार बुकिंग करवाई और उसे सिलेंडर नहीं दिया गया। जिसके बाद वह एजेंसी के दफ्तर में सिलेंडर लेने के लिए आया तो कहा गया कि सिलेंडर डिलीवर हो गया। पीड़ित ने जब पूछा कि किसे सिलेंडर डिलीवर किया तो स्टाफ कर्मियों ने कहा कि 3 दिन के अंदर आना चाहिए था। पीड़ित ने कहा कि जिस दिन डीएसी नंबर आया और वह उसी दिन दफ्तर आ गया। लेकिन उसे कहा गया कि अभी गाड़ी नहीं आई, जिसके बाद 3 दिन बाद गाड़ी आने के बाद कहा कि डिलीवर हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि वह कॉपी ट्रांसफर करवाने के लिए आया तो स्टाफ कर्मियों द्वारा गैस कॉपी से पेज फाड़कर दे दिया, जिसमें खुद स्टाफ ने सिलेंडर देने के लिए लिखा हुआ था, लेकिन अब वह पेज फाड़ दिया गया है।

    पीड़ित ने कहा कि उसका 20 दिन से लाइन में लगने के कारण काफी नुकसान हो रहा है। लोगों के मुताबिक दिव्या एजेंसी का डिलीवरी मैन लोगों को सुबह से ही एजेंसी के नजदीक वाले प्लॉट में बुलाकर सिलेंडर डिलीवर करवाए जाते है। जबकि केंद्र सरकार की ओर से साफ निर्देश जारी किए गए हैं कि सिलेंडर डिलीवरी घरों पर की जाए, इसके बावजूद दिव्या एजेंसी के मालिक और डिलीवरी बॉय लोगों को अपनी जगह पर बुलाकर सिलेंडर बांटते हैं। कई घंटों कतार में लगने के बाद जब लोगों को सिलेंडर नहीं मिले तो गुस्साए लोगों ने गैस डिलीवरी करने वाले ऑटो पर ही हमला कर दिया। जब इस पूरी घटना के बारे में दिव्या एजेंसी के मालिक से पत्रकारों ने बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी भी बात का जवाब देना उचित नहीं समझा।

  • Punjab News: निशान साहिब उतारते हुआ हादसा, 60 फीट ऊंचाई से गिरा सेवादार, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: निशान साहिब उतारते हुआ हादसा, 60 फीट ऊंचाई से गिरा सेवादार, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः वैसाखी के पर्व पर दुगरी रोड स्थित आत्म नगर में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, करतार नगर में निशान साहिब का चोला बदलने के दौरान अचानक क्रेन की तार टूट गई। इस दौरान 60 फीट की ऊंचाई से सेवादार की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मनिंदर 12 वर्षों से गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की सेवा कर रहे थे। हर संक्रांति और बैसाखी पर वे श्रद्धा के साथ चोला बदलने की सेवा में हिस्सा लेते थे।

    मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वे निशान साहिब पर नया चोला चढ़ाने के लिए गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनिंदर ने सफलतापूर्वक 60 फीट की ऊंचाई पर जाकर निशान साहिब बदल दिया था। इस दौरान गांठ बांधकर क्रेन (लिफ्ट) के सहारे वे ऊपर गए थे उसकी लोहे की तार अचानक टूट गई। तार टूटते ही मनिंदर सीधे फर्श पर आ गिरे। हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद संगत और सेवादार उन्हें लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    गुरप्रीत सिंह ने कहा मेरा भाई निस्वार्थ भाव से गुरु घर की सेवा करता था। हमें क्या पता था कि जिस श्रद्धा के साथ वह आज घर से निकला है वह उसकी आखिरी सेवा होगी। मनिंदर सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार का गुजारा चलाने के लिए वे करियाना (परचून) की दुकान चलाते थे। परिवार में उनकी पत्नी और एक 10 साल का बेटा है, जो अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। साथ दो भाई है। बैसाखी की खुशियां मना रहे परिवार में हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई है। मोहल्ले और गुरुद्वारा साहिब की संगत में भी इस घटना को लेकर गहरा शोक है।

  • CM Sukhu ने Dr. Bhimrao Ambedkar को पुष्पांजलि अर्पित की, ‘समानता के शिल्पकार’ स्मारक का किया विमोचन

    CM Sukhu ने Dr. Bhimrao Ambedkar को पुष्पांजलि अर्पित की, ‘समानता के शिल्पकार’ स्मारक का किया विमोचन

    शिमला: ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान शिमला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. अंबेडकर एक दूरदर्शी नेता और महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समानता, न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माण के दौरान डॉ. अंबेडकर ने सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में बहुमूल्य योगदान दिया।

    डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, जिन्होंने सामाजिक सद्भाव और समानता को बढ़ावा दिया। शिक्षा को एक ऐसा शक्तिशाली माध्यम माना, जिससे हर नागरिक को सशक्त बनाकर एक समानतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। अपने पूरे जीवन में समाज के पिछड़े वर्गों और गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया। मुख्यमंत्री ने सभी से डॉ. अंबेडकर के आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर ‘समानता के शिल्पकार’ के रूप में डॉ. अंबेडकर के स्मारक का अनावरण भी किया और कहा कि उनकी विरासत आज भी देश को एक प्रगतिशील और समावेशी भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती है।

    इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

     

  • School में पूर्व छात्र ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, 16 घायल, देखें वीडियो

    School में पूर्व छात्र ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, 16 घायल, देखें वीडियो

    सिवेरेकः तुर्की के सिवेरेक जिले में स्थित अहमत कोयुनकु वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल पर हमला हुआ। जहां पूर्व छात्र ने स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में 16 लोग घायल हुए हैं। स्कूल में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद पूर्व छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि संदिग्ध एक लंबी नली वाला हथियार लेकर हाई स्कूल के अहाते में घुसा और फिर अंधाधुंध फायरिंग की। हमलावर छात्र की उम्र 18 साल बताई जा रही है और उसके पास एक शॉटगन थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    उसने सानलिउर्फा प्रांत के सिवेरेक में स्थित एक वोकेशनल हाई स्कूल में गोलीबारी की और फिर इमारत के अंदर छिप गया। गवर्नर हसन सिल्डक ने बताया कि बाद में उसने उसी शॉटगन से खुद को गोली मार ली। सिल्डक ने बताया कि इस हमले में 10 छात्र, 4 शिक्षक, कैंटीन का एक कर्मचारी और एक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में शामिल एक शिक्षक की हालत गंभीर है। हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है। तुर्की में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं बहुत कम होती हैं। घटना के दौरान हमलावर ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया, तो पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट्स को तैनात किया गया और इस दौरान स्कूल के सभी कर्मचारियों और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हमले के दौरान दर्जनों छात्र स्कूल से भागकर गेट की तरफ और फिर सड़क पर आते हुए दिखाई दिए। गवर्नर ने बताया कि ज्यादातर घायलों का इलाज सिवेरेक में ही चल रहा था, लेकिन घायल शिक्षकों और छात्रों में से 5 को प्रांतीय राजधानी के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहीं तुर्की के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि सानलिउर्फा के सिवेरेक जिले में स्थित अहमत कोयुनकु वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल पर हमला हुआ है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि हमलावर ने एक शॉटगन से हमला किया था और बाद में उसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा इकाइयों ने इस मामले की व्यापक जांच शुरू कर दी है।
  • Punjabi University में छात्रों की झड़प में चली गोली, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjabi University में छात्रों की झड़प में चली गोली, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः पटियाला में स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रों के 2 गुटों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों में हुए विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई। इस दौरान देखते ही देखते तकरार हाथापाई में बदल गई। जहां एक गुट से जुड़े युवक ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

    घटना के दौरान मौजूद किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना अर्बन स्टेट में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि फायरिंग की सूचना की पुष्टि की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे के कारणों और पूरी सच्चाई का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन भी सतर्क हो गया है और परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

     

     

  • राज्यपाल ने ‘मातृवंदना’ पत्रिका का विशेषांक और कैलेंडर जारी किया

    राज्यपाल ने ‘मातृवंदना’ पत्रिका का विशेषांक और कैलेंडर जारी किया

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि समाज को बेहतर और समृद्ध बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने लोगों से पांच सरल लेकिन महत्त्वपूर्ण संकल्प अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहना, अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों को अपनाना, जीवन में ईमानदारी और सही व्यवहार रखना, समाज के प्रति अपने कर्त्तव्यों को निभाना और देश के प्रति सम्मान व समर्पण की भावना रखने से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

    राज्यपाल मंगलवार सायं गेयटी थियेटर में मातृवंदना संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर ‘मातृवंदना संस्थान’ की मासिक पत्रिका ‘मातृवंदना’ के विशेष अंक ‘पंच संकल्प से समाज परिवर्तन’ और कैलेंडर जारी किया। उन्होंने पत्रिका की ऑनलाइन सदस्यता आवेदन प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया।

    राज्यपाल ने प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि आज हमें प्रदेश में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ने की आवश्यकता है। हमें अपनी युवा पीढ़ी को नशे की इस बुराई से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास कर देवभूमि को नशामुक्त बनाना है। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें और एक जागरूक समाज का निर्माण करें।

    गुप्ता ने कहा कि हिमाचल देवभूमि के रूप में जाना जाता है, यहां हर क्षेत्र अपनी विशिष्ट आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यह आध्यात्मिक शक्ति लोगों को एकजुट रहने, संस्कृति को संरक्षित करने और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण और जल संरक्षण में सक्रिय योगदान देने तथा अपने दैनिक जीवन में अनुशासन, नैतिकता, सेवा और सहयोग जैसे मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

    उन्होंने पत्रिका के नियमित प्रकाशन के लिए संस्थान को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक विचारों के प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पत्रिकाएं केवल सूचना और ज्ञान का स्रोत ही नहीं हैं, बल्कि वह सामाजिक मूल्यों को दिशा देने और लोगों को प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। समसामयिक विषयों पर सार्थक लेखों के माध्यम से यह पाठकों के ज्ञान का विस्तार करती हैं और युवा पीढ़ी को समृद्ध संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाती हैं, जिससे राष्ट्रभाव, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

    ‘मातृवंदना’ का यह विशेषांक समाज में दृढ़ संकल्प, अनुशासन, नैतिकता, सेवा और सहयोग जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण योगदान देगा तथा लोगों को सामाजिक प्रगति के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। इससे पूर्व, राज्यपाल ने पत्रिका के पूर्व संस्थापक संपादक एवं प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान डॉ. दयानंद शर्मा को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। पत्रिका के संपादक डॉ. कर्म सिंह ने पत्रिका के इतिहास और प्रकाशन यात्रा पर विस्तृत जानकारी साझा की।

    इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं अखिल भारतीय प्रचार टीम के सदस्य प्रेम कुमार ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए ‘मातृवंदना’ पत्रिका के विकास क्रम को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज यह पत्रिका प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों सहित 11 हजार से अधिक गांव तक पहुंच कर समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ रही है। कार्यक्रम में साई इटरनल फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य राज कुमार वर्मा, मातृवंदना संस्थान के अध्यक्ष डॉ. उमेश मौदगिल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

     

  • Jalandhar News: Azad Salon में मालिक और ग्राहक में हुई हाथापाई की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Azad Salon में मालिक और ग्राहक में हुई हाथापाई की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती गुजा क्षेत्र में स्थित सैलून में ग्राहक और सैलून मालिकों के बीच विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तरुण कुमार दुकान पर आया और वह दुकानदार से कहने लगा कि बार-बार चक्कर काट रहा है, उसने भी पैसे देकर काम करवाना है। इस दौरान दुकानदार कह रहा हैकि वह जितने मर्जी दुकान के चक्कर काट लें, काम दुकान में बैठने पर ही होगा। उसके बाद अभी जो ग्राहक बैठे हुए है, वह उन्हें छोड़ नहीं सकता। बस इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो जाता है।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जिसके बाद दोनों पक्ष हाथापाई करने लग जाते है। हालांकि अन्य ग्राहकों द्वारा दोनों में बीच-बचाव किया गया, लेकिन उसके बावजूद दुकानदार और ग्राहक में हाथापाई नहीं रूकती। घटना को लेकर तरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि वह कटिंग कराने के लिए चक्कर काट रहा था, लेकिन दुकानदार उसे बार-बार टाल रहे थे। तरुण के अनुसार, जब दोबारा दुकान पर गया, तो सैलून कर्मियों ने कटिंग करने से मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसके जाने के बाद उसे सैलून के मालिकों द्वारा लगातार फोन किए गए और गालियां दी गईं।

    जब वह अपने दोस्तों के साथ बात करने के लिए वापस ‘वीआईपी सैलून’ पहुंचा, तो वहां मौजूद तीन-चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने सैलून में इस्तेमाल होने वाले उस्तरे से उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। तरुण का कहना है कि हमला इतना अचानक था कि उसे संभलने का मौका नहीं मिला। हमले के बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके घावों पर टांके लगाए गए हैं। सैलून मालिकों का कहना है कि युवक अपने साथ लड़के लेकर आया था और सैलून में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच करेगी ताकि सच सामने आ सके।

     

     

  • Punjab News: Sukh Seva Multispeciality Hospital में विभाग की Raid, किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा, डॉक्टर फरार

    Punjab News: Sukh Seva Multispeciality Hospital में विभाग की Raid, किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा, डॉक्टर फरार

    मोहालीः पंजाब में एक बार फिर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट को लेकर सेहत विभाग की टीम ने अस्पताल में रेड करके पर्दाफाश किया है। दरअसल, खरड़ के सन्त्री एन्क्लेव स्थित सुख सेवा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में सिविल सर्जन मोहाली द्वारा गठित मेडिकल टीम ने रेड की। जहां सेहत विभाग की टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को लेकर खुलासा किया। रेड के दौरान सेहत विभाग की टीम में डॉ. राजेश कुमार (एसएसओ, सिविल अस्पताल खरड़), डॉ. धर्मिंदर सिंह (एसएमओ, डेराबस्सी), डॉ. अमनदीप कौर (एमओ सर्जरी, खरड़), डॉ. सद्दीप कौर (एमओ, खरड़) और विशाख सिंह सहोता शामिल रहे।

    बताया जा रहा है कि सेहत विभाग की रेड के दौरान आईसीयू में किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके 2 मरीज भर्ती थे। रेड से कुछ समय पहले ही मरीजों की सर्जरी की गई थी। सर्जरी के तुरंत बाद डॉक्टर फरार हो गया था। किडनी डोनर आशीष थमन और रिसीवर वरिंदरपाल के पास दो व्यक्ति मौजूद थे। इनकी पहचान महेंद्र कुमार मनसुखभाई पटेल (गुजरात) और राकेश कुमार (डूंगरपुर, राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों मरीजों को सुरक्षित तरीके से पीजीआई (पीजीआई) में दाखिल करवाया गया है और चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

    इस मामले में कार्रवाई करते हुए खरड़ पुलिस ने मनसुखभाई पटेल, राकेश कुमार ननूमा और अस्पताल की मालिक डॉ. मनप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जिसमें पुलिस ने महेंद्र कुमार, राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनप्रीत कौर फरार है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए, खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि विभाग को वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम से शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर कार्रवाई के दौरान सेहत विभाग की टीम द्वारा रेड की गई। रेड के दौरान अस्पताल में दानी और प्राप्तकर्ता दोनों स्थान पर मौजूद पाए गए।

    इसके बाद, इमारत से कई चीजें और सबूत बरामद किए गए हैं। शिकायत के आधार पर, कानून की कई संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दो सहायक महिन्दर और राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अस्पताल जुड़े डॉक्टर डा. मनप्रीत फरार हैं। फरार डॉक्टर को जल्द ही पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। यह पूरा रैकेट कितने समय से चल रहा था और इन अवैध सौदों में शामिल वित्तीय शर्तें जानने के लिए अब जांच शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया जा रहा है। मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी।

  • Delhi से Dehradun अब 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर, PM Modi ने किया उद्घाटन

    Delhi से Dehradun अब 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर, PM Modi ने किया उद्घाटन

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के महत्वपूर्ण दौरे के दौरान देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन कर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि – ‘आज दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उदघाटन के साथ इस प्रगति एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। आपको याद होगा बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से अनायास निकला था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। मुझे बहुत खुशी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियां और उत्तराखंड के लोगों के परिश्रम से युवा राज्य विकास के नए आयाम जोड़ रहा है’। इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि – आज दिल्ली, देहरादून, एक्सप्रेसवे के उदघाटन के साथ। इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। आपको याद होगा केदार के दर्शन के बाद, मेरे मुंह से अनायास निकला था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। मुझे बहुत खुशी कि डबल इंजन सरकार की नीतियां और उत्तराखंड के लोगों के परिश्रम में ये युवा राज्य विकास के नए आयाम जोड़ रहा हूं।

    दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

    दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को उदघाटन से पहले पीएम मोदी सहारनपुर होते हुए देहरादून के डाट काली मंदिर पहुंच गए हैं जहां वह पूजा-अर्चना की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सुबह करीबन 11:15 बजे यूपी के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे ऊंचे खंड पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा की ओर एक भव्य रोड शो किया। जहां जनसैलाब में पीएम को जोरदार स्वागत किया है। इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम करना है। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ से तैयार ये प्रोजेक्ट आधुनिक इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है। करीबन 13,000 करोड़ रुपये की इस सौगात में एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और 340 मीटर लंबी सुरंग शामिल हैं।  
  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर युवक की मौत

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर युवक की मौत

    फाजिल्काः जिले के गांव करनीखेड़ा के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। वहीं घटना में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार 2 युवक गांव ठगनी की ओर जा रहे थे।

    रास्ते में अचानक एक ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की बहन आरती रानी ने बताया कि गुरविंदर साथी के साथ किसी काम से फाजिल्का गया था और वहां से वापस गांव ठगनी लौटते समय यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता पहले ही नहीं रहे और गुरविंदर ही घर का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

    आरती रानी ने बताया कि उनका परिवार फिरोजपुर से फाजिल्का के गांव ठगनी में एक रिश्तेदारी में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने आया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य ट्रेन से आए थे, जबकि गुरविंदर सिंह बाइक से आया था। पिछले दो दिनों से वे सभी गांव में ही ठहरे हुए थे। वहीं, मौके पर मौजूद सरपंच लाभ सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने अचानक वाहन को फार्म हाउस की ओर मोड़ दिया, जिससे सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।