Blog

  • हिमाचल में तिब्बती समुदाय के योगदान की राज्यपाल ने की सराहना

    हिमाचल में तिब्बती समुदाय के योगदान की राज्यपाल ने की सराहना

    शिमला: शिमला में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्य प्रतिनिधि ल्हाकपा त्सेरिंग के नेतृत्व में एक तिब्बती प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और तिब्बती समुदाय के बीच हमेशा गहरा और सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में परम पावन दलाई लामा की उपस्थिति ने राज्य को वैश्विक स्तर पर एक विशेष पहचान दिलाई है।

    दलाई लामा का जीवन करुणा, अहिंसा, शांति और सार्वभौमिक मानव कल्याण का जीवंत उदाहरण है, जो पूरी दुनिया के लोगों को नैतिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। दलाई लामा की शिक्षाएं न केवल तिब्बती समुदाय बल्कि समस्त मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में तिब्बती भाइयों और बहनों के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की।

    इस अवसर पर ल्हाकपा त्सेरिंग ने राज्यपाल को सम्मानित किया। लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

     

  • Punjab News: Shri Baba Amarnath Yatra के पंजीकरण को लेकर Civil Hospital में हंगामा, SMO ने दी श्रद्धालुओं को राहत, देखें वीडियो

    Punjab News: Shri Baba Amarnath Yatra के पंजीकरण को लेकर Civil Hospital में हंगामा, SMO ने दी श्रद्धालुओं को राहत, देखें वीडियो

    लुधियानाः श्री बाबा अमरनाथ जी की यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से शुरु होकर रक्षा बंधन वाले दिन 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगी। यह यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। भगवान शिव के आशीर्वाद के लिए आयोजित प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून 2026 को होगी। यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू होगा। पंजीकरण की सुविधा देशभर में जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक की 554 शाखाओं में उपलब्ध रहेगी। दरअसल, मेडिकल टेस्ट को लेकर पहले सिविल अस्पताल में काफी हंगामा शुरू हुआ था। जिसके बाद पहले सिविल अस्पताल में पंजीकरण बंद कर दिया गया था।

    बताया जा रहा है कि पंजीकरण का सेंटर माछीवाड़ा और खन्ना कर दिया गया था। लेकिन अब दोनों के साथ-साथ सिविल अस्पताल में पंजीकरण करने का फैसला लिया गया। वहीं श्रद्धालुओं के लिए आज सिविल अस्पताल में सीनियर मेडिकल अफसर अखिल सरीन की अगुवाई में बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि 15 तारीख से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा शुरू की जाएगी। सीनियर मेडिकल अफसर अखिल सरीन ने कहा कि अस्पताल में श्रद्धालुओं को लेकर उनके द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

    इस दौरान 15 तारीख को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे सेवा शुरू होगी। इसके बाद 16 तारीख से समय में बदलाव होगा। जिसके तहत 16 तारीख से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुविधा शुरू होगी। यह सुविधा जच्चा-बच्चा वार्ड की पहली मंजिल में हॉल में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इस दौरान अभी को टेस्टिंग के लिए कोई यात्रियों की सीमा निर्धारित नहीं रखी गई है। 15 से 16 नर्सिंग स्टूडेंट की टीम तैयार की गई है और हाल में 100 लोगों के बैठने के इंतजाम किए गए है। इस दौरान 8 से 10 कूलर सिस्टम का इंतजाम रखा गया है। दस्तावेज के अनुसार सुबह 10 बजे से टोकन दिए जाएंगे, आधार कार्ड दिखाकर उनकी पंजीकरण किया जाएगा। यह सुविधा 6 दिन जारी रहेगी। यात्रियों को किसी भी प्रकार की मेडिकल दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान मेडिकल करवाने के लिए आने वाले यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

  • नागरिकों को मिलेगा त्वरित न्याय, ऑटो अपील सिस्टम होगा मजबूत

    चंडीगढ़: सेवा वितरण में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच ऑटो अपील सिस्टम (AAS) के अपनाने और उपयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया गया है।

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन द्वारा विकसित ऑटो अपील सिस्टम (AAS) एक तकनीक आधारित नवाचार है, जो निर्धारित समय सीमा में सेवा न मिलने की स्थिति में अपीलों को स्वतः उच्च स्तर पर अग्रेषित करता है। इससे सेवा वितरण व्यवस्था अधिक उत्तरदायी और नागरिक-केंद्रित बनती है।

    उन्होंने बताया कि भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय द्वारा भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस प्रणाली को अपनाने की सिफारिश की गई है, ताकि सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिल सके। इसी क्रम में चंडीगढ़ प्रशासन ने इस प्रणाली को अपनाने में रुचि दिखाई, जिसके परिणामस्वरूप यह समझौता संपन्न हुआ।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि समझौते के अनुसार AAS का स्वामित्व पूर्ण रूप से हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के पास रहेगा, जबकि चंडीगढ़ प्रशासन को इसका सीमित, गैर-विशिष्ट और गैर-हस्तांतरणीय उपयोग अधिकार प्रदान किया गया है। यह प्रणाली केवल सरकारी एवं सार्वजनिक सेवा वितरण के उद्देश्यों के लिए ही उपयोग में लाई जाएगी।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रणाली का किसी भी प्रकार का व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकेगा और बिना पूर्व अनुमति के इसे किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं किया जाएगा। साथ ही, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा प्रणाली के उपयोग के दौरान हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन को स्रोत के रूप में उचित श्रेय देना अनिवार्य होगा।

    प्रवक्ता ने बताया कि सहयोगात्मक संघवाद की भावना के तहत यह प्रणाली चंडीगढ़ प्रशासन को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन तकनीकी मार्गदर्शन और परामर्श भी उपलब्ध कराएगा। हालांकि, इसके कार्यान्वयन से संबंधित किसी भी प्रकार की वित्तीय या परिचालन जिम्मेदारी आयोग द्वारा वहन नहीं की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस समझौते के अंतर्गत साझा की गई तकनीकी एवं प्रशासनिक सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखेंगे। यह समझौता पांच वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा। किसी भी विवाद की स्थिति में समाधान आपसी परामर्श से किया जाएगा तथा आवश्यकता होने पर मामला चंडीगढ़/पंचकूला न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र में आएगा।

    उल्लेखनीय है कि हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन द्वारा ऑटो अपील सिस्टम (AAS) के विस्तार की दिशा में विभिन्न राज्यों और प्रशासनिक इकाइयों के साथ लगातार सहयोग बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में त्रिपुरा सरकार, यू.टी. प्रशासन दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के साथ भी इसी प्रकार के महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया था।

     

  • MSP पर खरीद जारी: हरियाणा में किसानों को मिल रहा सीधा लाभ

    MSP पर खरीद जारी: हरियाणा में किसानों को मिल रहा सीधा लाभ

    चंडीगढ़: हरियाणा में रबी खरीद सीजन 2026 – 27 के अंतर्गत प्रदेश भर की मंडियों और खरीद केंद्रों में सफलतापूर्वक सरसों और गेहूं की खरीद की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रबी खरीद 2026 – 27 के दौरान 12 अप्रैल तक लगभग 39.65 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है और लगभग 2.44 लाख किसानों का 30.90 लाख मीट्रिक टन गेहूं हेतु बायोमेट्रिक सत्यापन हो चुका है। 10.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है और लगभग 188 करोड़ की राशि किसानों के बैंक खाते में सीधेतौर पर स्थानांतरित हो चुकी है।

    विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में रबी खरीद सीजन 2026 – 27 के दौरान सरसों की खरीद 28 मार्च 2026 एवं गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से आरम्भ हो चुकी है। भारत सरकार द्वारा सरसों एवं गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्रमशः 6200 और 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। राज्य में सरसों की खरीद के लिए 112 मंडियों/खरीद केंद्र खोले गए हैं तथा गेहूं की खरीद के लिए 416 मंडियां एवं खरीद केंद्र के अलावा 264 अतिरिक्त खरीद स्थल भी खोले गए हैं। राज्य में सरसों की खरीद हैफेड एवं गेहूं की खरीद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जा रही है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खाद्यान्नों की खरीद प्रक्रिया को ओर अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शिता बढ़ाने हेतु नए प्रावधान किये गए हैं जैसे कि किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन, वाहन का रजिस्ट्रशन नंबर, मंडियों/खरीद केंद्रों की जियो फेंसिंग, कैमरे इत्यादि। राज्य मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष रबी खरीद सीजन 2025 – 2026 के दौरान 12 अप्रैल 2025 तक राज्य भर की मंडियों में लगभग 20.39 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई थी और लगभग 10.47 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई थी और 174.39 करोड़ राशि का भुगतान किसानों की किया गया था।

    सरकार द्वारा राज्य की मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन हेतु 1281 मशीनें, 407 आंख की पुतली से पहचान (Iris Scanning devices) मशीनें स्थापित की गई हैं। इसके अलावा ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पर पंजीकृत किसान स्वयं अथवा उस द्वारा मनोनीत प्रतिनिधियों में से कोई भी एक व्यक्ति, मंडी में आने के उपरांत अपना बायोमेट्रिक सत्यापन करते हुए फसल बेच सकता है।

    उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगभग 2500 और 114 तकनीकी स्टाफ नियुक्त किया गया है। राज्य की मंडियों में लगभग 932 कैमरे स्थापित किये गए हैं जिससे मंडियों की गतिविधियों की निगरानी की जा सकेगी। राज्य सरकार द्वारा खाद्यान्नों की खरीद हेतु पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं और राज्य के किसानों को अपनी उपज की बिक्री करने में परेशानी नहीं आने नहीं दी जाएगी। राज्य सरकार ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से उनका एक – एक दाने की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

     

  • Punjab News: करंट लगने से 7 मिनट तक तड़पता रहा बिजली कर्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: करंट लगने से 7 मिनट तक तड़पता रहा बिजली कर्मी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में थाना मेहरबान के अंतर्गत आती गली नंबर 2 मस्जिद के पास आज को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, घर की लाइट ठीक करने के दौरान बिजली कर्मी को करंट लग गया। इस घटना में व्यक्ति झुलस गया और 7 मिनट तक तड़पता रहा। घायल व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय शमशुद्दीन के रूप में हुई है। गनीमत रही कि समय रहते मोहल्ला वासियों की नजर पड़ी और उन्होंने तुरंत मेन स्विच बंद करके उसे मौत के मुंह से बाहर निकाला। जिसके बाद घायल व्यक्ति उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक शमशुद्दीन पेशे से हेयर ड्रेसर है।

    हादसे के वक्त वह घर पर अकेला था। घर की लाइट नहीं चल रही थी जिसे चेक करने पर उसने देखा कि बल्ब की एक तार कटी हुई है। जैसे ही वह उस तार पर टेप लगाने लगा उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और वह करंट की चपेट में आ गया और आग लग गई जिससे उसकी शर्ट जल गई और बाल के साथ साथ पीठ भी जल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शमशुद्दीन करीब 5 से 7 मिनट तक करंट से तड़पता रहा।

    शोर सुनकर इलाके के निवासी मौके पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत घर का मेन स्विच नीचे गिराया। बिजली कटते ही शमशुद्दीन नीचे गिर गया। इसके बाद तुरंत परिजनों को सूचित किया गया और उसे गंभीर हालत में लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। शमशुद्दीन शादीशुदा है और उसकी शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं। उसके तीन बेटे हैं। घर में वह इकलौता कमाने वाला सदस्य है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने हालत देखकर नाजुक स्थिति बताई है साथ ही करंट के झटके से शरीर को काफी नुकसान पहुँचा है।

     

     

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में करवाई दान की Announcement, लड़की का BrainWash करके नगदी और गहने लेकर ठग फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में करवाई दान की Announcement, लड़की का BrainWash करके नगदी और गहने लेकर ठग फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में अलग-अलग तरह की ठगी और चोरी की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला के गांव नंदन से आया है, जहां छोटी इशमीत कौर नाम लड़की को टाइज करके उसके पास से सोने की चैन और 17 हजार रुपये ठग कर ले गये। लड़की ने जानकारी देते हुए बताया कि वह घर पर अकेली थी और गांव में घोषणा हुई थी कि यदि किसी के पुराने कपड़े दान करने हों तो कर दिए जाएं। उसने कहा कि उसके घर 2 लोग आए जिन्होंने कहा कि वे उसे कुछ रुपए दान में दे दें। पीड़िता ने कहा कि उसके घर पर 2 लोग आए और पैसे मांगने लगे।

    इस दौरान उसने दोनों लोगों को बताया कि मम्मी गुरुद्वारा साहिब में पैसे देकर आ गए है। लेकिन उसके बाद वह पीने के लिए पानी मांगने लगे। जब उसने पानी पिलाया तो वह दोबारा से 100 रुपए मांगने लगे। पीड़ित ने कहा कि उसने उनकी झोली में 100 रुपए रख दिए। जिसके बाद एक व्यक्ति मौके से चला गया और दूसरा व्यक्ति को लेकर कहने लगा वह बाबा जी है और उन्हें सब ज्ञात है। वह बताने लगा कि वह अभी पढ़ाई कर रही है और उसके पिता ये काम करते है। इस दौरान उसे भाई बहनों के बारे में बताने लग गए। पीड़ित ने कहाकि कि वह उससे 500 रुपए देग करवाने के लिए मांगने लगे और उसने लाकर दे दिए।

    जिसके बाद उसे आंखे बंद करके सोचने के लिए कहा। इस दौरान वह मंत्र बोलने लगे और बताया कि तू सोच तेरे पास घर पर कितने पैसे है। इस दौरान उसे घर के अंदर से सारे पैसे लाकर देने के लिए कहा। पीड़िता ने कहा कि वह घर से 15 हजार रुपए और सोने की चेने लेकर आई और उसने दे दी। इस दौरान दादी मौके पर आई, लेकिन वह यह कहकर चले गए कि उन्होंने देग करवानी है।

    इस सम्बन्ध में लड़की के दादे ने बताया कि जब गांव के सरपंच का फोन आया तो वह घर आया और देखा कि वास्तव में उनकी पोती को बेहोश किया गया था और उनके घर से एक सोने की चैन और 15 रुपये ठग कर ले जाये गए थे। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि ऐसे लोगों को गांव में प्रवेश न करने दिया जाये क्योंकि ये लोग धर्म के नाम पर ठगी करते हैं। लड़की के दादे ने बताया कि उन्होंने इस सम्बन्ध में थाना में शिकायत कर दी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Asha Bhonsle के अंतिम संस्कार में पहुंचा B-Town, नम आंखों से दी विदाई, देखें वीडियो

    Asha Bhonsle के अंतिम संस्कार में पहुंचा B-Town, नम आंखों से दी विदाई, देखें वीडियो

    मनोरंजन: आशा भोंसले को आखिरी विदाई देने के लिए सेलेब्स लगातार पहुंच रहे हैं। उनके सदाबहार गाने ऐसे हैं जिनको आजकल की Gen-z Generation भी सुनना पसंद कर रही है। भले ही वो गाने आज के समय में किसी नए सिंगर जैसे कि विशाल मिश्रा, अरिजीत सिंह या किसी के गाने गा रही हो। मुंबई में कसा ग्रांडे बिल्डिंग में आशा भोंसले के पार्थीव शरीर के दर्शन के लिए फैंस और सेलेब्स उमड़ रहे हैं। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हजारों फूलों से सजा रथ

    आशा भोसले के मोक्ष रथ अलग-अलग तरह के खूब सारे फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा उनकी तस्वीर भी लगी थी।

    शुरु हुई अंतिम यात्रा

    लेजेंडरी सिंगर आशा भोंसले की अंतिम यात्रा शुरु हो गई है। अपनी फेवरेट सिंगर के अंतिम दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ा है। थोड़ी देर में सिंगर का अंतिम संस्कार होगा। शिवाजी पार्क श्मशान घाट में सारी तैयारियां शुरु हो गई है। फैंस और सेलेब्स ने आशा ताई को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    अंतिम विदाई देने पहुंचे सेलेब्स

    आशा भोसले को आखिरी विदाई देने के लिए सेलेब्स लगातार पहुंच रहे हैं। जैकी श्रॉफ ने आशा भोसले के आखिरी दर्शन किए। एक्ट्रेस हेलेन जिनके कई सुपरहिट गाने आशा भोसले ने गाए थे। उन्होंने भी नम आंखों से सिंगर को विदाई दी है। इस पल के चलते सभी इमोशनल हो गए। तब्बू हुई इमोशनल आशा भोसले को अंतिम विदाई देने आई तब्बू ने पहले सिंगर की पोती जेन्नई को गले लगाया है और फिर उन्हें सांत्वना दी। जेनाई अपनी दादी के काफी करीब थी। अपनी प्यारी दादी को खोकर वो टूट चुकी है। अपनी प्यारी दादी को खोकर टूट चुकी है।

    अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर अपने ब्लॉग में इमोशल पोस्ट शेयर किया है। उनका कहना है कि वो अपने सदमें में है। वो लिखते हैं लेजेंडरी आशा भोसले जी ने हम सबका साथ छोड़ दिया है। उनके जाने का दुख है। उनकी पूरी जर्नी शानदार रही थी। अमिताभ ने यह भी कहा कि भले ही आज आशा भोसले का शरीर यहां नहीं है लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी आत्मा और आवाज हमेशा अमर रहेगी।

    रणवीर सिंह भी हुए अंतिम विदाई में शामिल

    आशा भोसले के परिवार को दुख की इस घड़ी में धुरंधर स्टार रणवीर सिंहर ने सांत्वना दी है। वो सिंगर के परिवार से मिले। उनके दर्द को बांटा एक्टर से लेजेंडरी सिंगर को नम आंखों से अंतिम विदाई थी। ट    
  • Punjab News: भारी मात्रा में नशे की खेप सहित एक्टिवा सवार युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में नशे की खेप सहित एक्टिवा सवार युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने नौजवान गिरफ्तार किया। थाना अजनाला की पुलिस ने नौजवान के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की है। यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर पुष्पजोत सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान की गई। तालाशी के दौरान एक्टिवा सवार नौजवान के कब्जे से 5 हजार नशीली गोलियां बरामद की गईं।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना अजनाला के सब इंस्पेक्टर कुश ज्योत सिंह ने बताया कि उनके द्वारा अलीवाल कोटली के सूए पर नाका लगाया गया था। इस दौरान एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर उसकी तरफ बढ़ रहा था और जब उन्होंने उसे शक के आधार पर रोका और नौजवान की ली गई तलाशी के दौरान उससे कब्जे से 5 हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उक्त आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद यह पता लगाया जाएगा कि वह किस से खेप लेकर आ रहा था और किसे आगे देनी थी।

  • Jalandhar News: Excise विभाग की Raid, 50 रुपए में अवैध शराब बेचता नौजवान काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Excise विभाग की Raid, 50 रुपए में अवैध शराब बेचता नौजवान काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 2 के अधीन आते पटेल चौक पर एक्साइज विभाग की टीम ने रेड की। इस दौरान एक्साइज विभाग की टीम ने नौजवान को रंगे हाथों शराब सहित काबू किया गया। इस दौरान नौजवान के कब्जे से शराब भी बरामद की गई। नौजवान की पहचान ईशाद निवासी गांधी कैंप के रूप में हुई है। नौजवान ने माना कि वह अवैध शराब बेचने का काम पिछले एक माह से कर रहा है। आज नौजवान ने मंडी में उसने व्यक्ति को अवैध शराब दी थी, जिसके बाद वह उसे पटेल चौक के पास अहाते पर किसी को शराब देने के लिए लेकर आया और यहां एक्साइज विभाग की टीम को पकड़ाकर मौके से फरार हो गया।

    नौजवान ने बताया कि वह संजू नामक व्यक्ति से शराब लेकर आता है। एक्साइज विभाग की टीम ने उसे भी काबू कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर संजू ने कहा कि वह कोई अवैध शराब का काम नहीं करता है और उसे फंसाया जा रहा है। नौजवान ने कहा कि वह रंजिश के चलते उसे फंसा रहा है। ईटीओ अमनदीप पुरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर जश्न और सिमरन ने मिलकर रेड की। इस दौरान नौजवान के रंगे हाथों अवैध शराब की बोतलों सहित काबू किया गया। जशन ने बताया कि 49 बोतलें मौके से नौजवान से पकड़ी गई है।

    मामले को लेकर थाना 2 में नौजवान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं ठेके के पार्टनर प्रदीप भनौट ने कहा कि नौजवान लंबे समय से अवैध शराब बेचने का काम करता है और उसके घर पर भी भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां पड़ी हुई है, जिसे जल्द बरामद किया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नौजवान बाहर से अवैध शराब लेकर 50-50 रुपए में पवा बेच रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर नौजवान को रंगे हाथों काबू कर लिया गया है।

    प्रदीप ने कहा कि आज भी नौजवान ठेके के बाहर अवैध शराब बेच रहा था और आज रेड करके टीम ने 2 नौजवानों को काबू कर लिया है। वहीं संजू अरोड़ा ने कहा कि ठेके के बाहर तस्कर अवैध शराब बेच रहा था। इस दौरान सरकार को चपत लगाई जा रही थी। व्यक्ति ने कहा कि उन्हें लगता है कि कहीं जहरीली शराब ना बेची जा रही हो, जिसके बाद वह ठेके के बाहर पंजाब किंग का देसी ब्रांड 100 की जगह 50 रुपए में बेच रहा था। घटना की सूचना एक्साइज विभाग की टीम को दी गई। जिसके बाद मौके पर एक्साइज विभाग की टीम ने रेड करके नौजवान को काबू कर लिया और उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की। वहीं एक्साइज विभाग की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

     

     

  • नगर निगम ऊना में खड्डों एवं नालों की डी-सिल्टिंग कार्य को लेकर बैठक 20 अप्रैल को

    नगर निगम ऊना में खड्डों एवं नालों की डी-सिल्टिंग कार्य को लेकर बैठक 20 अप्रैल को

    ऊना/सुशील पंडित: मानसून-2026 के मद्देनज़र नगर निगम ऊना क्षेत्र में जलभराव तथा बाढ़ जैसी संभावित परिस्थितियों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में खड्डों एवं नालों की सफाई (डी-सिल्टिंग) कार्यों की समीक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), ऊना द्वारा 20  अप्रैल को बैठक आयोजित की जाएगी।

    ज़िला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण कार्यालय ऊना से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बैठक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में 11:00 बजे आयोजित होगी। बैठक में नगर निगम ऊना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी खड्डों एवं नालों में चल रहे डी-सिल्टिंग कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही वर्षा ऋतु के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में जोखिम कम करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

    जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि मानसून आगमन से पूर्व सफाई एवं डी-सिल्टिंग कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि नगर निगम ऊना क्षेत्र में जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। बता दें, गत वर्ष मानसून के दौरान विशेषकर नगर निगम ऊना क्षेत्र में जलभराव तथा फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ था। पूर्व अनुभवों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इस वर्ष समय रहते प्रभावी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।