Blog

  • उत्पादन और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा भारत – CM Nayab Singh Saini

    उत्पादन और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा भारत – CM Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने औद्योगिक समूहों और निवेशकों से राज्य के तेजी से विकसित हो रहे फूड प्रोसेसिंग सेक्टर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में विस्तार कर रहे लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पार्क और अन्य क्षेत्रों में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।

    TiECon चंडीगढ़ समिट 2026 में 12 देशों और 27 राज्यों से आए उद्यमियों और उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक अत्यंत अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार किया है, जहां निवेशकों का विश्वास बढ़ता है और उद्यमियों को भरपूर अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने के लिए प्रक्रियाओं को लगातार सरल बना रही है, जिसमें डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    हरियाणा ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग उद्योग देश और प्रदेश में तेजी से विस्तार कर रहा है, लगभग 28,000 इकाइयां पहले ही स्थापित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अभी भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। लॉजिस्टिक्स के संदर्भ में उन्होंने बताया कि हरियाणा राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर है और उत्तर भारत में पहले स्थान पर है, जहां लगभग 57 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र NCR में आता है, जिसे एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने ईवी सेक्टर में निवेश को भी प्रोत्साहित किया, जहां एक प्रगतिशील नीति के तहत अनेक प्रोत्साहन और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था से उत्पादन और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। इस परिवर्तन में हरियाणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जो राज्य पहले मुख्य रूप से कृषि और पारंपरिक उद्योगों के लिए जाना जाता था, वह अब नवाचार, स्टार्टअप्स और तकनीकी प्रगति का केंद्र बनकर उभरा है।

    हरियाणा स्टार्टअप पॉलिसी के तहत सरकार युवाओं को वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन, बुनियादी ढांचा और बाजार तक पहुंच प्रदान कर रही है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और हिसार जैसे शहर स्टार्टअप हब के रूप में तेजी से उभर रहे हैं, विशेष रूप से आईटी, एग्री-टेक, फिनटेक, हेल्थ-टेक और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरियाणा स्टार्टअप्स की संख्या के मामले में 7वां सबसे बड़ा राज्य है, जहां 9,500 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं, जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत महिला-नेतृत्व वाले हैं। राज्य का लक्ष्य अगले चरण में स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी को 60 प्रतिशत तक बढ़ाना है।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य के 14 जिले और लगभग 57 प्रतिशत क्षेत्र NCR में आते हैं, जबकि लगभग 66 प्रतिशत क्षेत्र दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर के प्रभाव क्षेत्र में आता है। राज्य में हवाई, रेल और सड़क मार्ग से उत्कृष्ट संपर्क सुविधा उपलब्ध है और यह भारत के निर्यात में एक प्रमुख योगदानकर्ता है, जिसने वर्ष 2023–24 में 2.75 लाख करोड़ रुपये के निर्यात हासिल किए हैं।

    उन्होंने प्रमुख नीतिगत पहलों का भी उल्लेख किया, जिनमें इंटीग्रेटेड मिनी फूड पार्क योजना शामिल है, जिसके तहत C और D श्रेणी के ब्लॉकों में परियोजना लागत का 50 प्रतिशत (अधिकतम 10 करोड़ रुपये) तक पूंजीगत अनुदान प्रदान किया जाता है। औद्योगिक क्षेत्रों और पार्कों में भूमि की खरीद या लीज पर स्टांप ड्यूटी में भी महत्वपूर्ण छूट दी जा रही है, जिसमें D श्रेणी के ब्लॉकों में 100 प्रतिशत, C श्रेणी में 75 प्रतिशत और A व B श्रेणी में 50 प्रतिशत की छूट शामिल है।

    निवेशकों की सुविधा के लिए हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन सेंटर द्वारा सिंगल रूफ क्लीयरेंस सिस्टम शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल पर 230 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, 48 विभागों में 1,100 से अधिक अनुपालनों को सरल बनाया गया है ताकि नियामक बोझ को कम किया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कई प्रमुख अवसंरचना परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिनमें IMT सोहना में 500 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, नारनौल में एकीकृत मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार में एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर शामिल हैं। इसके अलावा, HSIIDC द्वारा IMT मानेसर की तर्ज पर राज्यभर में 10 नए इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप विकसित किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने निवेशकों और उद्यमियों को मार्गदर्शन, संसाधन और नीतिगत सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार उनके विचारों को सफल उद्यमों में बदलने में हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस अवसर पर उन्होंने TiECon चंडीगढ़ अवार्ड 2026 भी प्रदान किए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को पूरा सहयोग दे रही है और व्यापार व उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है।

    उद्योग विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा आईटी और आईटीईएस के क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने बरवाला, पंचकूला में विकसित किए जा रहे आगामी औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया।
    इस दौरान TiE चंडीगढ़ के अध्यक्ष पुनीत वर्मा, एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार, निदेशक शैलेंद्र त्यागी सहित अन्य ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

     

  • Pathankot-Bharmaur National Highway पर लैंडस्लाइड, यातायात हुआ ठप्प

    Pathankot-Bharmaur National Highway पर लैंडस्लाइड, यातायात हुआ ठप्प

    भरमौरः पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात जमीन खिसकने की घटना हुई। चंबा जिले के भरमौर में बत्ती हाटी के पास पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा रात लगभग 2 बजे सड़क पर गिर गया। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई और सड़क कई घंटों तक मुरम्मत के बिना पड़ी रही। भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिनमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी फंस गए हैं। हालात ऐसे हैं कि कुछ कामगार और स्कूल के बच्चे मलबे वाली सड़क पार करके जाने को मजबूर हैं।

    दूसरी ओर लोग अपनी मंजिलों तक पहुंचने के लिए रावी नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ध्यान देने योग्य है कि पंजाब से बड़ी संख्या में पर्यटक भरमौर, दलहौज़ी, खजियार, धर्मशाला आदि जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए इस सड़क का उपयोग करते हैं। सप्ताहांत होने के कारण पर्यटकों की संख्या अधिक होने की खबर है, और वे अब सड़क के फिर से खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

    हालांकि सुबह 8:30 बजे तक मशीनरी अभी तक घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी, जिस कारण स्थानीय प्रशासन और निर्माण विभाग के प्रति निवासियों में व्यापक गुस्सा है। लोगों का कहना है कि आपदा आने पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए थी, पर राहत कार्यों में देरी से पर्यटक भड़क गए। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि मलबा हटाकर सड़क को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि आवाजाही सुचारू हो सके और लोग सुरक्षित रूप से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।

  • NASA के Artemis II ने रचा इतिहास, 10 दिन की यात्रा करके धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री, देखें वीडियो

    NASA के Artemis II ने रचा इतिहास, 10 दिन की यात्रा करके धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री, देखें वीडियो

    टेक्नोलॉजी: नासा के मून मिशन आर्टेमिस-11 के अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को प्रशांत महासागर में चंद्रमा से वापिस लौटे और इस तरह आधी सदी से भी ज्यादा समय में मानवता की पहली चंद्र यात्रा का समापन हुआ। अंतरिक्षयान ओरियोन 10 दिन के सफल मिशन के बाद प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरा। आर्टेमिस 2 कैलिफोर्निया के प्रशांत महासागर में सैन डिएगो तट के पास उतरने का नेटफ्लिक्स और नासा के यूट्यूब चैनल पर प्रसारण किया गया है।

    तुरंत दी सहायता

    ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार कमांडर रीड वाइजमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन स्पेशलिल्ट क्रिस्टिना कोच और जेरेमी हैंसन (कनाडियन स्पेस एजेंसी) ने लगभग 10 दिन की ऐतिहासिक यात्रा पूरी की है। स्प्लैश डाउन सैन डिएगो तट से करीबन 40-60 मील दूर प्रशांस महासागर में हुआ। यहां यूएस नेवी की रिकवरी टीम ने उन्हें तुरंत सहायता दी है।

    मानव इतिहास में सबसे दूर की यात्रा का नया रिकॉर्ड

    अपोलो-17 (1972) के बाद 53 सालों में मनुष्यों द्वारा चंद्रमा की पहला यात्रा थी। क्रू ने चंद्रमा के दूर वाले हिस्से को पास से देखा और मानव इतिहास में सबसे दूर की यात्रा का नया रिकॉर्ड बनाया है। लगभग 4,06,771 किलोमीटर यात्रा के दौरान उन्होंने चंद्रमा की तस्वीरें ली। वैज्ञानिक अवलोकन किए और एक पूरा सूर्य ग्रहण भी देखा। नासा ने बताया कि ओरियन स्पेसक्राफ्ट वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करते समय 32 गुना ध्वनि की गति से आगे बढ़ा और हजारों डिग्री तापमान झेलने के बाद पैराशूट की मदद से धीरे-धीरे 17 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पानी पर उतरा है।

    बेस स्थापित करने की दिशा में पहला बड़ा कदम

    1 अप्रैल को वह फ्लोरिडा से रवाना हुए अंतरिक्ष यात्रियों ने नासा के बहुप्रतिक्षित चंद्र मिशन को कुश्लापूर्वक अंजाम देते हुए एक के बाद एक कई उपलब्धिया हुासिल हुई। यह मिशन चंद्रमा पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की दिशा में पहला बड़ा कदम था। आर्टेमिस 11 चंद्रमा पर न तो उतरा है और न ही उसकी परिक्रमा कर पाया है परंतु इसने अपोलो 13 के दूरी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और पृथ्वी से मानव द्वारा तय की गई। अब तक की सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड को तोड़ दिया और पृथ्वी से मानव द्वारा तय की गई। अब तक की सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड बनाया है। जब चालक दल 252,756 मील की दूरी तक पहुंचा है। मिशन के सबसे भावुक दृश्य में अंतरिक्ष यात्रियों ने 2 क्रेटरों का नाम अपने चंद्रयान और वाइजमैन की दिवंगत पत्नी कैरोल के नाम पर रखने की अनुमति मांगी। यह मिशन नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम का जरुरी हिस्सा है। इसका लक्ष्य चंद्रमा पर स्थायी मानव बेस स्थापित करना है और मंगल ग्रहण पर मानव मिशन को भेजना है। 1 अप्रैल को फ्लोरिडा से रवाना हुए अंतरिक्ष यात्रियों ने नासा के बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन को कुश्लतापूर्वक अंजाम देते हुए एक के बाद एक कई उपलब्धियां हासिल की। यह मिशन चंद्रमा पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम था। आर्टेमिस 11 चंद्रमा पर न तो उतरा और न ही उसकी परिक्रमा कर पाया लेकिन इसने अपोलो 13 के दूरी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और पृथ्वी से मानव द्वारा तय की गई। अब तक की सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड बनाया है। जब चालक दल 252,756 मील (406,771 किलोमीटर) की दूरी तक पहुंचा। मिशन के सबसे भावुक दृश्य में अंतरिक्ष यात्रियों ने 2 क्रेटरों को नाम अपने चंद्रयान और वाइजमैम की दिवगंत पत्नी कैरोल के नाम पर रखने की अनुमति मांगी। यह मिशन नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम को जरुरी हिस्सा है जिसका लक्ष्य चंद्रमा पर स्थायी मानव बेस स्थापित करना और मंगल ग्रह पर मानव मिशन भेजना है। आर्टेमिस 111 में चंद्रमा की सतह पर उतरने की योजना बनाई गई है।  
  • Punjab News: वृंदावन हादसे में अब तक 11 की मौत, मामा के साथ गया नौजवान अभी भी लापता

    Punjab News: वृंदावन हादसे में अब तक 11 की मौत, मामा के साथ गया नौजवान अभी भी लापता

    फाजिल्काः उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में अब तक 11 लोगों के शव बरामद हुए है। वहीं आज जगराओं में सीएम भगवंत मान मृतक लोगों के परिजनों से दुख सांझा करने पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।इस दौरान सीएम मान ने बताया कि अभी भी 4 लोग लापता है, जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी प्रशासन की टीम के साथ पंजाब की टीम भी लगी हुई है। वहीं पंजाब के जलालाबाद का एक युवक अभी भी हादसे में लापता है। इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता और दुख का माहौल पैदा कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, जलालाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय पंकज मल्होत्रा अपने मामा और मामी के साथ धार्मिक यात्रा पर मथुरा गए थे। बताया जा रहा है कि वे जगराओं में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के साथ इस यात्रा में शामिल हुए थे। हादसे के समय सभी लोग नाव में सवार थे, तभी केसी घाट के पास नाव असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में पंकज मल्होत्रा के मामा और मामी की मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि पंकज अभी तक लापता हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मथुरा के लिए रवाना हो गए, ताकि अपने बेटे की खोज में प्रशासन की मदद कर सकें।

    स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बचाव अभियान लगातार जारी है और गोताखोरों के साथ पुलिस तथा राहत दल यमुना नदी में तलाश कर रहे हैं। जलालाबाद के पुलिस अधिकारी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि पंकज मल्होत्रा लापता लोगों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। जहां एक ओर दो सदस्यों की मौत से परिवार गहरे शोक में है, वहीं पंकज के लापता होने से उनकी चिंता और बढ़ गई है। परिवार को उम्मीद है कि उनका बेटा सुरक्षित मिल जाएगा। इलाके के लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि खोज अभियान तेज किया जाए और लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।

     

     

  • Punjab News: सड़क हादसों पर किसानों ने जताई चिंता, प्रशासन ने दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसों पर किसानों ने जताई चिंता, प्रशासन ने दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मध्य बाईपास पर टूटी हुई सड़कों और अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहों द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसान नेता परमिंदर सिंह ने बताया कि मुधल बाईपास से लेकर पुरानी बटाला-गुरदासपुर सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क पर दो से तीन फीट तक के गड्ढे पड़े हुए हैं, जिससे रोजाना हादसे हो रहे हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार भी पैचवर्क नहीं किया गया।

    किसानों ने मांग की है कि जल्द सड़क की तुरंत मरम्मत करवाई जाए, साथ ही हाल ही में हुई गढ़ेमारी के कारण फसलों के नुकसान का मुआवजा भी दिया जाए। दूसरे पक्ष, एस.डी.एम-2 जसविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच कर किसानों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सड़क और सर्विस लेन के मामले को पीडब्ल्यूडी के ध्यान में ला दिया गया है और जल्द ही काम शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ बैठककर धरने को जल्द खत्म कराने की कोशिश करेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगे का ठोस हल नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

     

     

  • 5 साल की बच्ची को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, मुंह बांधकर कुएं के पास फेंका

    5 साल की बच्ची को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, मुंह बांधकर कुएं के पास फेंका

    दुर्गः जिले के उतई थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 30-35 साल के युवक ने अपनी ही पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर रेप किया है। आरोपी बच्ची को उस वक्त उठा ले गया जब वह स्कूल से लौटने के बाद दुकान पर चॉकलेट खरीदने गई थी। हद तो तब होगी जब आरोपी ने बच्ची को मार देने की नियत से उसके मुंह को पिलो कवर से बांधकर घर के पीछे खंडहर के करीब कुएं के पास फेंक दिया। बच्ची का दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

    जानकारी मुताबिक, नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची स्कूल से सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल घर लौटी थी। इसके बाद वह पास की ही एक दुकान पर चॉकलेट खरीदने के लिए गई थी। आरोपी धनेश्वर साहू भी वहीं मौजूद था। वह बच्ची को पहले से जानता था क्योंकि दोनों का घर आसपास ही है। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। धीरे-धीरे पूरा गांव बच्ची को ढूंढने में जुट गया। दोपहर करीब 2 बजे गांव के दो युवकों की नजर कुएं के पास पड़े एक बोरे पर पड़ी। उन्होंने देखा कि बोरा थोड़ा हिल रहा है। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बोरे के अंदर वही 5 साल की बच्ची बंद थी। मासूम का मुंह तकिया कवर से बेरहमी से बांधा गया था ताकि वह चिल्ला न सके। उसे खोज निकालने वाले युवक ने बताया कि जब बच्ची को बाहर निकाला गया, तो वह पसीने से तरबतर थी और उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। वह इतनी डरी हुई थी कि कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस को सूचना देकर तत्काल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

    गांव के युवक ने बताया कि अभी बच्ची ठीक है। पांच-छह साल की होगी। आरोपी का नाम धनेश्वर है जिसे मोहल्ले में जनता के नाम से लोग जानते हैं। वहीं युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। जिस युवक को हिरासत में लिया गया है, उसने स्वीकार किया था कि तकिया का कपड़ा उसी का था। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है जैसे ही बच्ची के मिलने और उसके साथ हुई दरिंदगी की खबर गांव में फैली, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी धनेश्वर साहू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। खबर मिलते ही रात करीब 9 बजे 150 से ज्यादा ग्रामीण उतई थाने पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए या फिर उसे नग्न करके मोहल्ले में उसका जुलूस निकाला जाए। भीड़ इतनी उग्र हो गई कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ना पड़ा। ग्रामीण आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे।

  • Punjab News: वृंदावन हादसे में मृतक के परिजनों से मिलने के बाद CM Mann का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: वृंदावन हादसे में मृतक के परिजनों से मिलने के बाद CM Mann का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में पंजाब से जान गंवाने वालों की गिनती 11 हो गई है। दरअसल, गोताखोरों को एक और शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान फाजिल्का के अबोहर निवासी मनिक टंडन पुत्र विजय कुमार के तौर पर हुई है। मानिक की सगाई हो चुकी थी और 12 सितंबर को शादी होने वाली थी। वह इसी हादसे में मारे गए मधुर बहल के मौसी के बेटे थे। हादसे को लेकर सीएम भगवंत मान भी जागराओं में विलाप करने के लिए चरणजीत बहल के निवास पर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि मथुरा में दुखद घटना हुई है।

    जगराओं और लुधियाना से श्रद्धालु 5 सालों से माथा टेकने के लिए जा रहे थे। हादसे में अब तक 11 लोगों के शव बरामद हुए है। हालांकि 4 लोगों की तालाश जारी है। वहीं घटना को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य योगी से बात हुई है और अन्य लोगों की तालाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब से भी टीमें भेजी गई है। वहीं हादसे में घायलों का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    वहीं लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन भी मथुरा के डीसी के साथ लगातार संपर्क में है और घटना को लेकर जायजा ले रहे है। पंजाब सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। वहीं हादसे में नंदी घाट को श्रृंगार घाट भी कहा जाता है और वहां पर पानी काफी गहरा है। वहीं काफी पुरानी नाव का इस्तेमाल किया जा रहा था। सीएम मान ने कहा कि यह जांच का विषय है। पुल से नाव टकराई और लाइफ जैकेट मौजूद नहीं थी। इस मामले को लेकर यूपी प्रशासन से बातचीत करेंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो। सीएम मान ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा अगर याद में कोई स्मारक बनाने को लेकर कहेंगे तो वह भी बनाया जाएगा। इस घटना में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में मामले में कार्रवाई को लेकर बाद में बात की जाएगी। इस समय दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत है।

  • Punjab News: “प्रथम सिंधु कुंभ” कार्यक्रम, देश-विदेश से लोग होंगे शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: “प्रथम सिंधु कुंभ” कार्यक्रम, देश-विदेश से लोग होंगे शामिल, देखें वीडियो

    अमृतसरः हिमालय परिवार पंजाब द्वारा अमृतसर में “प्रथम सिंधु कुंभ” के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंद्रेश कुमार (अखिल भारतीय कार्यकारी सदस्य, RSS और संरक्षक, हिमालय परिवार) और परमजीत सिंह गिल (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, हिमालय परिवार) उपस्थित थे।

    कार्यक्रम दौरान इंद्रेश कुमार ने कहा कि सिंधु नदी हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से जुड़ी है। “हिंदुस्तान” और “हिंदू” नामों की उत्पत्ति भी सिंधु नदी से ही जुड़ी है, जिस कारण इस नदी को नमन करना हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष सिंधु कुंभ 22 से 27 जून तक मनाया जाएगा, जो इसलिए विशेष है क्योंकि यह अपने 30 वर्ष पूरे कर रहा है। इस कार्यक्रम को कुंभ के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें देश और विदेश से लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

    परमजीत सिंह गिल ने कहा कि हिमालय परिवार द्वारा यात्रा के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। यात्राएं 3 मुख्य स्थानों – कुरुक्षेत्र और जम्मू से शुरू होंगी, और अन्य स्थानों से लोग अपनी सुविधानुसार भी इसमें शामिल हो सकते हैं। संगठन द्वारा यात्रा पर जाने वाले लगभग 10 से 15 हजार सदस्यों के ठहरने और यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह कार्यक्रम न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि सांस्कृतिक एकता और भारतीय विरासत को सुदृढ़ करने का एक बड़ा मंच भी है। इस यात्रा में पंजाब से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

  • Punjab News: फसल काटने को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, एक बुजुर्ग गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: फसल काटने को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, एक बुजुर्ग गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः ममदोट कस्बे के डोना तेलू मल गांव में खूनी झड़प का मामला सामने आया है जहां, पकी फसल काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पीड़ित बुजुर्ग कका सिंह ने बताया कि वह फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के डोना तेलू मल गांव का निवासी है। उनकी करीब 15-16 किले जमीन है जिसमें से 5 किले जमीन का विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष आज धके से उनकी जमीन पर कंबाइन हार्वेस्टर ले आए और पकी हुई गेहूं की फसल काटने की कोशिश की। जब बुजुर्ग ने इसका विरोध किया, तो गांव के परमजीत सिंह, गुरप्रीत, सुरुप और अन्य ने हथियारों से हमला कर दिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    उन्हें घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग कानून के डर के बिना कंबाइन चला रहे हैं और उनके हाथों में हथियार हैं। वहीं बुजुर्ग के बेटे ने कहा कि आरोपियों ने पहले भी उनकी फसल काट ली थी और अब फिर से उनकी फसल काटना चाहते हैं। पीड़ित का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिवार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बीच, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

     

  • वृंदावन नाव हादसे में नाविक गिरफ्तार, ठेकेदार पर FIR दर्ज, जान बचने पर श्रद्धालु ने बताई घटना, देखें वीडियो

    वृंदावन नाव हादसे में नाविक गिरफ्तार, ठेकेदार पर FIR दर्ज, जान बचने पर श्रद्धालु ने बताई घटना, देखें वीडियो

    12 सितंबर को थी मृतक की शादी, मरने वालों की गिनती हुई 11

    मथुराः मथुरा में नाव हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं आज 3 शव लुधियाना पहुंचे है और 2 शव जगरांव लाए गए हैं। वहीं वृंदावन नाव हादसे में मरने वालों की गिनती 11 हो गई है। अबोहर के रहने वाले मानिक टंडन की भी शनिवार को लाश मिली। मानिक की सगाई हो चुकी थी और 12 सितंबर को शादी होने वाली थी। वह इसी हादसे में मारे गए मधुर बहल के मौसी के बेटे थे। अब तक 22 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं।

    शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नाविक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांटून पुल के ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि वे पंजाब से घूमने आए थे और श्रृंगार घाट से नाव में सवार होकर देवराह बाबा आश्रम जा रहे थे। रास्ते में खतरा देखकर यात्रियों ने नाविक से वापस लौटने को कहा, लेकिन उसने अनदेखी कर दी और नाव को पुल की ओर बढ़ा दिया। नाव में न तो लाइफ जैकेट थीं और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम। क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने के कारण संतुलन बिगड़ा और नाव डूब गई।

    पुलिस जांच में सामने आया कि ठेकेदार नारायण शर्मा बिना सूचना दिए पांटून पुल को खोलने-जोड़ने का काम करा रहा था। वहीं नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी बिना सुरक्षा व्यवस्था के अधिक सवारियां लेकर जा रहा था। दोनों की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मांट थाना पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, हादसा 10 अप्रैल को दोपहर करीब 3:10 बजे वंशीवट/केसी घाट के सामने हुआ। श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना में पांटून पुल से टकराकर पलट गई। जांच में सामने आया कि पुल का एक किनारा खुला था और उसे रस्से के सहारे जेसीबी से खींचा जा रहा था। इसी दौरान नाव वहां पहुंच गई और टकराते ही पलट गई।