Blog

  • Punjab News: पंजाब में मुखबिरों के लिए रिवॉर्ड पॉलिसी लागू, 28 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची जारी

    चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2026: पंजाब सरकार ने अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पंजाब पुलिस को नई रिवॉर्ड पॉलिसी के तहत मुखबिरों को इनाम देने की अनुमति दी है, जो वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में पुख्ता जानकारी देंगे। इसके साथ ही राज्य के 28 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची भी जारी की गई है।

    यह पहल ‘Gangstran Te Vaar’ अभियान के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

    पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान Gangstran Te Vaar
    पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान Gangstran Te Vaar

    रिवॉर्ड पॉलिसी से बढ़ेगी जनभागीदारी

    नई नीति के तहत अलग-अलग स्तर के पुलिस अधिकारियों को इनाम देने की शक्तियां दी गई हैं।
    एसएसपी (SSP) को ₹1 लाख तक, पुलिस कमिश्नर/आईजी/डीआईजी को ₹1.5 लाख तक, और विशेष डीजीपी/एडीजीपी को ₹2 लाख तक इनाम मंजूर करने का अधिकार दिया गया है। ₹2 लाख से अधिक का इनाम डीजीपी द्वारा स्वीकृत किया जाएगा।

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इनाम केवल सही और सत्यापित जानकारी पर ही दिया जाएगा। साथ ही मुखबिर की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि इस नीति का उद्देश्य आम लोगों को भी अपराध के खिलाफ इस अभियान का हिस्सा बनाना है।

    हेल्पलाइन नंबर जारी, सुरक्षा का भरोसा

    पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ‘एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर जानकारी साझा करें।

    पुलिस ने कहा कि जो लोग वांछित अपराधियों, घोषित अपराधियों या आदतन अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करेंगे, उन्हें इनाम दिया जाएगा।

    इनाम की राशि अपराध की गंभीरता, जोखिम और दी गई जानकारी की गुणवत्ता के आधार पर तय की जाएगी। पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया कि मुखबिर की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी और उसे किसी भी प्रकार का खतरा नहीं होगा।

    ‘Gangstran Te Vaar’ के तहत बड़ा अभियान

    इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने राज्यभर में बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। अब तक गैंगस्टरों से जुड़े ठिकानों पर 56,487 रेड की जा चुकी हैं।

    इस अभियान में अब तक 19,894 गिरफ्तारियां की गई हैं। 9,353 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई, जबकि 15,284 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

    इसके अलावा 851 घोषित अपराधियों (POs) को भी गिरफ्तार किया गया है।

    सरकार का कहना है कि यह नई रिवॉर्ड पॉलिसी पुलिस के प्रयासों को और मजबूत करेगी और आम लोगों की मदद से अपराधी नेटवर्क को खत्म करने में तेजी आएगी।

    लोग इस हेल्पलाइन के जरिए गुप्त रूप से भी जानकारी दे सकते हैं, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

  • Punjab News : CM Bhagwant Mann व Arvind Kejriwal कल पठानकोट आएंगे, देखें वीडियो

    Punjab News : CM Bhagwant Mann व Arvind Kejriwal कल पठानकोट आएंगे, देखें वीडियो

    सनातनी नए साल की शुरुआत के मौके पर रखा गया प्रोग्राम

    पठानकोटः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और AAP कन्वीनर अरविंद केजरीवाल 12 अप्रैल को पठानकोट दौरे पर हैं। आपको बता दें कि सनातनी नए साल की शुरुआत के मौके पर पठानकोट में एक प्रोग्राम रखा गया है, जिसमें ये कई हस्तियां हिस्सा लेने पहुंच रही हैं। इस मौके को शुभ बनाने के लिए पंडाल सजाया गया है और कहा जा रहा है कि कल इस इवेंट में करीब 15  हज़ार लोग पहुंचेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए सनातनी सेवा समिति के नेताओं ने बताया कि यह प्रोग्राम पठानकोट में पहली बार हो रहा है।

    मुख्यमंत्री ने सनातनी लोगों की बात मानते हुए कल पठानकोट आने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पठानकोट में यह प्रोग्राम करने का मुख्य कारण यह है कि पठानकोट में हिंदुओं की संख्या बहुत ज़्यादा है और इससे पहले पठानकोट में ऐसा प्रोग्राम कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के दूसरे मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

    इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सनातनी साल की शुरुआत में हो रहे इस प्रोग्राम में ज़रूर शामिल हों और भगवान का आशीर्वाद लें। आपको बता दें कि इस मौके पर भजन कीर्तन का भी प्रोग्राम रखा गया है, जिसके लिए पंजाबी सिंगर रोशन प्रिंस को बुलाया गया है, जो भक्ति गीतों के ज़रिए माहौल को भक्ति से भर देंगे।

     

     

     

  • Nayab Singh Saini का बड़ा बयान: किसान की फसल का हर दाना खरीदेगी सरकार

    Nayab Singh Saini का बड़ा बयान: किसान की फसल का हर दाना खरीदेगी सरकार

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में खरीद प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित तथा किसान हितैषी बनाने के लिए कई नई पहल लागू की है। इनसे फसल खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगेगी तथा किसानों को सुविधाजनक और तेज सेवाएं मिलेंगी।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के बाबैन की अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा ले रहे थे। उन्होंने किसानों से मंडी में गेहूं लेकर आने, फसल बेचने और पेमेंट सहित अन्य पहलुओं के बारे में बातचीत की। इस बीच किसानों ने प्रदेश सरकार की तारीफ की और कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सामने गेहूं बेचने वाले हमीदपुर निवासी किसान धर्मचंद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। दौरे के वक्त मुख्यमंत्री मंडी में स्थित पूर्व चेयरमैन डिम्पल सैनी की दुकान पर भी पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी का अनाज मंडी बाबैन में पहुंचने पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने तीन-स्तरीय फसल सत्यापन प्रणाली को अनिवार्य किया है। इस व्यवस्था के तहत खरीद केंद्रों पर लाई गई फसल का किसान द्वारा पंजीकृत फसल से मिलान सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे फसल सत्यापन प्रक्रिया अधिक सटीक और विश्वसनीय बन रही है।

    उन्होंने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और सुव्यवस्थित ढंग से खरीद कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की फसल के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने खरीद प्रणाली में व्यापक सुधार लागू किए हैं तथा प्रत्येक मंडी में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों की मंडियों की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उपायुक्तों को जिला स्तर पर खरीद व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। मंत्री और विधायक भी लगातार मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अनुभव मेहता, चेयरमैन जसविंद्र सिंह, जयभगवान शर्मा डीडी, प्रदेश सचिव राहुल राणा, प्रधान जितेंद्र खैरा, मार्केट कमेटी सचिव गुरमीत सिंह भी मौजूद थे।

     

     

  • दिल दहला देने वाली घटनाः 4 महीने घर में सड़ती रही बेटी की लाश…  Perfume डालकर बदबू मिटाता रहा पिता

    दिल दहला देने वाली घटनाः 4 महीने घर में सड़ती रही बेटी की लाश… Perfume डालकर बदबू मिटाता रहा पिता

    मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल-दहला व मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां, एक बंद पड़े मकान से 34 वर्यीष युवती का कई महीनों पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। इस मामले में हैरान करने देने वाली ये बात है कि युवती की मौत के बाद पिता लाश के साथ 4 महीने तक घर में रहा। वह लाश की बदबू छिपाने के लिए उस पर परफ्यूम व रूम फ्रेशनर स्प्रे करता रहा। युवती की पूरी बॉडी कंकाल बन चुकी थी, सिर्फ पैर ही बचा था। ये मामला सदर बाजार के तेली मोहल्ले का बताया जा रहा है।

    मोहल्ला वासियों में फैली सनसनी
    बंद पड़े मकान में गले-सड़े हालात में युवती का शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के मोहल्ला वासियों में सनसनी फैल गई। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद मामले के बारे में लोगों से पूछताछ की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवा दिया।

    घर में ताला लगाकर फरार हुआ पिता
    मामले संबंधी आसपास व रिश्तेदारों से मिली जानकारी के अनुसार युवती की मौत के बाद उसका पिता शव के साथ कुछ दिन घर में रहा और फिर ताला लगाकर हरिद्वार फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब घर पर रिश्तेदार पहुंचे। बदबू आने पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के एक कमरे से लाश बरामद की।

    ऐसा खुला मामले का राज
    मिली जानकारी के अनुसार मृतका प्रियंका बिस्वास के पिता उदय भान बिस्वास शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हैं। पिछले शुक्रवार को उनके भतीजे ने उन्हें मेरठ की बेगम बाग कॉलोनी में एक चाय की दुकान पर देखा। इसके तुरंत बाद प्रियंका के बारे में पूछा तो पिता ने झूठ बोला कि वह देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद शक होने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने सच उगल दिया कि प्रियंका की मौत महीनों पहले हो चुकी है और उसका शव घर के अंदर ही है। जिसके बाद उसका दिमाग सन रह गया।

    मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है उदय भान
    सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा। इसके बाद कमरे के अंदर प्रियंका का शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उदय भान मूल रूप से बंगाल के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी ने भी करीब 12 साल पहले घर में आत्महत्या कर ली थी।

     

  • Punjab News: पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान; सत्कार संशोधन बिल 2026 मंजूर

    Punjab News: पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान; सत्कार संशोधन बिल 2026 मंजूर

    चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2026: पंजाब कैबिनेट ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में एक अहम फैसला लेते हुए ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन में गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी (Beadbi) करने वालों के लिए उम्रकैद की सजा का प्रावधान किया गया है।

    यह बिल सोमवार को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा।

    बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून की जरूरत

    सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट बैठक में सत्कार संशोधन बिल 2026 को मंजूरी
    सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट बैठक में सत्कार संशोधन बिल 2026 को मंजूरी

    यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी। सरकार ने कहा कि पिछले समय में गुरु ग्रंथ साहिब जी और अन्य पवित्र धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे लोगों की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं और समाज में अस्थिरता पैदा हुई है।

    सरकार का मानना है कि भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धाराएं 298, 299 और 300 ऐसे मामलों को कवर करती हैं, लेकिन इनमें सख्त सजा का प्रावधान नहीं है, जिससे अपराधियों पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती।

    इसी कारण सरकार ने इन अपराधों को रोकने के लिए और कड़े कानूनी उपाय लागू करने का फैसला लिया है।

    संशोधन बिल में उम्रकैद का प्रावधान

    प्रस्तावित ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल, 2026’ में सजा को और सख्त बनाया गया है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा दी जाएगी।

    कैबिनेट ने कहा कि इस कानून का उद्देश्य गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा करना और समाज में आपसी सम्मान और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

    शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर

    सरकार ने कहा कि यह कदम राज्य में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

    अधिकारियों का मानना है कि यह नया कानून एक मजबूत निवारक (deterrent) के रूप में काम करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद करेगा।

    पंजाब सरकार ने दोहराया कि वह धार्मिक भावनाओं की रक्षा करने और समाज में शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब में सालभर कार्यक्रम, मुख्य समारोह खुरालगढ़ में होगा

    Punjab News: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब में सालभर कार्यक्रम, मुख्य समारोह खुरालगढ़ में होगा

    चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाने के लिए सालभर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया। यह निर्णय पंजाब भवन में संत समाज के साथ हुई बैठक के दौरान लिया गया।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यभर में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत योजना प्रस्तुत की।

    सालभर चलेंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

    सीएम भगवंत मान संत समाज के साथ गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियों पर बैठक करते हुए
    सीएम भगवंत मान संत समाज के साथ गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियों पर बैठक करते हुए

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    इनमें सेमिनार, वर्कशॉप, कीर्तन समागम, धार्मिक यात्राएं, वृक्षारोपण अभियान, स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं, डॉक्यूमेंट्री शो, ड्रोन शो, रक्तदान शिविर, मैराथन, शोभा यात्राएं और साइकिल रैलियां शामिल होंगी।

    इसके साथ ही पूरे पंजाब में 650 एकड़ पंचायत भूमि पर ‘गुरु रविदास बागीचियों’ का निर्माण किया जाएगा और प्रत्येक जिले में औसतन 6.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

    मुख्य समारोह खुरालगढ़ में आयोजित किया जाएगा, जहां विशेष कार्यक्रमों के साथ स्मारक पेंडेंट भी जारी किया जाएगा।

    गुरु रविदास जी के संदेश को वैश्विक स्तर पर फैलाने का लक्ष्य

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह सौभाग्य मिला है कि वह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को मना रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समानता और भेदभाव रहित समाज का संदेश दिया था। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उनके विचारों को पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाए।

    उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है, जहां हर व्यक्ति सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जी सके।

    मुख्य कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक झलक

    खुरालगढ़ में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में गुरु रविदास जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, कथा और कीर्तन दरबार, संत सम्मेलन और उनकी वाणी पर आधारित सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

    इसके अलावा मीनार-ए-बेगमपुरा में 3D प्रोजेक्शन और भव्य ड्रोन शो भी मुख्य आकर्षण होंगे।

    मुख्यमंत्री ने संत समाज से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव और मार्गदर्शन दें।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन समारोहों को सबसे भव्य और यादगार बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, तरुणप्रीत सिंह सोंद, लाल चंद कटारूचक, डॉ. रवजोत सिंह, सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Anant Ambani के Birthday पर कटा खास Cake, Kailash Kher ने सजाई महफिल, देखें वीडियो

    Anant Ambani के Birthday पर कटा खास Cake, Kailash Kher ने सजाई महफिल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने खास दिन को जरुरतमंद लोगों के लिए भी खास बनाया है। अंबानी फैमिली गरीबों को खाना खिला रही है और उनको काफी दान भी दिया जा रहा है। इसके अलावा एनिमल लवर अनंत के इस खास पर जानवरों का भी चेकअप करवाया गया है। अनंत के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके अलावा उनके जन्मदिन पर काफी दान भी किया गया है। अनंत के बर्थड़े सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रही है। इसमें उनका जानवरों के प्रति प्यार औऱ विजन दिखाई दे रहा है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

    सोशल मीडिया पर अनंत के बर्थडे सेलिब्रेशन की खूब सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। उनके जन्मदिन पर केक भी काफी यूनिक काटा गया है। इस समय यह केक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बना हुआ है। इस खास दिन पर अंबानी फैमिली ने वंतारा यूनिवर्सिटी का भी उद्घाटन किया। इस दौरान जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन जैसे नामी सितारे भी शामिल हुए। केक कटिंग के दौरान सभी तालियां बजाते हुए दिखे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बर्थडे केक में खास थी ये चीज

    इस बार अनंत अंबानी का केक किसी आम केक की तरह नहीं था। केक एक खुली किताब के तौर पर डिजाइन किया गया था। केक के हर पेज पर अलग-अलग मैसेज लिखे गए थे। यह मैसेज अनंत की सोच को दिखा रहे थे। जैसे कि – Inspiring Minds, Protecting Wildlife, A New Chapter For Wildlife & Wisdom और Launching a Legacy For Wildlife Education जैसी लाइनें केक पर बनी हुई थी।

    नेचर से जुड़ी थी केक की थीम

    केक की थीम साफ तौर पर वाइल्डलाइफ और नेचर से जुड़ी हुई थी। इसमें जानवरों की शेप, फूल पत्तियां और प्राकृतिक चीजों की बारीक सजावट की गई थी। यह थीम उनके ड्रीम प्रोजेक्ट वंतारा से जुड़ी हुई मानी जा रही है। जानवरों के संरक्षण और देखभाल के लिए समर्पित है। इस शानदार केक को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सिर्फ एक मिठाई नहीं बल्कि एक मैसैज और मिशन का भी प्रतीक था। केक के जरिए अनंत अंबानी ने अपने बर्थडे को एक नई दिशा दी है। इसमें सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि नेचर और वाइल्डलाइफ के प्रति जागरुकता का मैसेज भी शामिल था।

    पिता मुकेश के छुए पैर

    केक काटने के बाद अनंत ने अपने पापा मुकेश अंबानी के पैर छुए जो दिखाता है कि वो सिर्फ पैसे से अमीर नहीं है बल्कि उनके संस्कार भी बड़े हैं। अनंत ने जिस तरह से इतने सारे लोगों के सामने अपने पिता का आशीर्वाद लिया। उसे देखकर लोग काफी इंप्रेस हो गए हैं। उनके डाउन टू अर्थ नेचर की भी तारीफ कर रहे हैं। अनंत और राधिका का एक दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें राधिका अपने पति अनंत के गाल पर किस करती भी दिख रही हैं। अनंत को उनके खास दिन पर उनकी पत्नी और घर के स्टाफ ने खास बर्थडे सरप्राइज किया। उन्होंने उनका गुलाब की पंंखुड़ियों से खास डिजाइन बनाकर उनका घर में स्वागत किया गया।

    कैलाश खेर ने गाया गाना

    अनंत के जन्मदिन पर सिंगर कैलाश खेर ने खास भजन गाकर उनका दिन यादगार बनाया। कैलाश खेर ने महादेव का भजन गाकर महफिल में रौनक लगा दी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

       
  • खड़े ऑटो पर पलटा ट्रक, दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    खड़े ऑटो पर पलटा ट्रक, दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    शिवपुरीः मध्यप्रदेश के शिवपुरी में टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े ऑटो पर ट्रक पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में दुल्हा-दुल्हन सहित 4 की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दर्दनाक हादसे में शादी के दूसरे ही दिन दूल्हा-दुल्हन, मां व भाभी की मौत हो गई। इस घटना के साथ पूरा परिवार बिखर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े ऑटो पर मुर्गी दाने से भरा ट्रक पलट गया। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ऑटो सड़क किनारे खड़ा था।

    इस दौरान ट्रक बेकाबू होकर ऑटो में पलट जाता है। वहीं हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। भयानक घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। परिजनों ने बताया कि तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र शाक्य की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। दोनों ने संजय कॉलोनी के एक मंदिर में परिवार की मौजूदगी में विवाह किया था। शादी के दूसरे दिन दूल्हा वीरेन्द्र शाक्य अपनी दुल्हन राजेश्वरी को मां अन्वेश शाक्य, भाभी राजो शाक्य व बहन भूरिया शाक्य के ऑटो से राजगढ़ गांव ला रहा था। ऑटो जब टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी दूल्हे वीरेन्द्र शाक्य की बहन ने ऑटो रुकवाया और कोई सामान लेने के लिए रोड किनारे स्थित दुकान पर चली गई।

    दूल्हा वीरेन्द्र दुल्हन राजेश्वरी, मां और भाभी व ऑटो ड्राइवर ऑटो में ही बैठे हुए थे तभी मुर्गी दाने से भरा एक ट्रक ऑटो के बिलकुल नजदीक से पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ रहा था। मुड़ते वक्त ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। ऑटो पर ट्रक के पलटते ही चीख पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े। ट्रक पलटने से ऑटो पूरी तरह से उसकी चपेट में आ गया। हादसे में दूल्हे वीरेन्द्र शाक्य, दुल्हन राजेश्वरी शाक्य, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य और भाभी राजो शाक्य की मौत हो गई है जबकि ऑटो ड्राइवर व दुल्हन की बहन भूरिया शाक्य की जान बच गई।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मुर्गी दाने की बोरियां हटाकर उनके नीचे दबे लोगों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि हादसे में बाल-बाल बची दूल्हे की बहन भूरिया शाक्य की आग लगुन होने वाली थी, लगुन की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और परिवार के सभी सदस्य दुल्हन सहित इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। हादसे में परिवार के चार सदस्यों को खोने के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और राजगढ़ गांव में मातम पसर गया है। थाना प्रभारी, सिरसौद मुकेश दुबोलिया ने बताया कि टोंगरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास यह घटना हुई है। इसमें ट्रक ऑटो पर आकर पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं व एक पुरूष की मौत हुई है। सभी एक ही परिवार के लोग है। हमने आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: AAP का हरियाणा CM पर हमला, आयुष्मान योजना पर सवाल; पंजाब की सेहत योजना को बताया बेहतर मॉडल

    Punjab News: AAP का हरियाणा CM पर हमला, आयुष्मान योजना पर सवाल; पंजाब की सेहत योजना को बताया बेहतर मॉडल

    चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार आयुष्मान योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में पूरी तरह विफल रही है।

    पन्नू ने आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री अपनी सरकार की कमियों को छिपाने के लिए बार-बार पंजाब आकर AAP सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं, जबकि उनके अपने राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं खराब स्थिति में हैं।

    आयुष्मान योजना पर गंभीर सवाल

    बलतेज पन्नू ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने हरियाणा सरकार को चेतावनी दी है कि आयुष्मान योजना के तहत भुगतान लंबित होने के कारण कई निजी अस्पताल इलाज बंद करने की तैयारी कर रहे हैं।

    उन्होंने सवाल उठाया कि अगर अस्पताल इलाज बंद कर देंगे तो गरीब मरीज कहां जाएंगे और उनका इलाज कैसे होगा।

    पन्नू ने कहा कि जहां हरियाणा में योजनाएं प्रभावित हो रही हैं, वहीं पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत हर परिवार को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज दिया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि पंजाब में अब तक 35 लाख से अधिक परिवार इस योजना के तहत कवर हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जहां शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर आम लोगों को बड़ी राहत दी गई है।

    हरियाणा CM को दी नसीहत

    बलतेज पन्नू ने नायब सिंह सैनी को सलाह दी कि वह पंजाब की चिंता छोड़कर अपने राज्य की समस्याओं पर ध्यान दें।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी क्लीनिक, आधुनिक सरकारी अस्पताल और मुफ्त इलाज जैसी योजनाओं ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया है।

    पन्नू ने यह भी कहा कि हरियाणा में आयुष्मान योजना लगभग ठप हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वहां के नेता पंजाब की आलोचना करने से नहीं चूकते।

    AAP ने कहा—काम पर ध्यान दें, राजनीति नहीं

    AAP नेता ने कहा कि तुलना करनी है तो पंजाब में दी जा रही विश्वस्तरीय सुविधाओं से करें, न कि बेबुनियाद आरोप लगाएं।

    उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समझती है कि कौन सरकार जमीनी स्तर पर काम कर रही है और कौन केवल राजनीति कर रही है।

    पन्नू ने अंत में कहा कि पंजाब सरकार ने अपनी नीतियों से साबित किया है कि अगर नीयत साफ हो, तो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना संभव है।

  • पुल पर पलटा नारियल से लदा ट्रक, लूटने के लिए लोगों ने पानी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

    पुल पर पलटा नारियल से लदा ट्रक, लूटने के लिए लोगों ने पानी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

    दाहोदः मध्य प्रदेश में दाहोद के पास पुल पर नारियल से लदा ट्रक पलट गया। इस घटना का पता चलने पर लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन किसी ने भी सड़क पर पलटे हुए ट्रक में से ड्राइवर को बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि लोग पानी में कूदकर नारियल लूटने के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और पुलिस ने लोगों को खदेड़ना शुरू किया। जिसके बाद चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाकर सड़क के किनारे करवाया गया।

    पुलिस ने बताया कि ट्रक नारियल से भरा हुआ था। इस दौरान पुल पर अचानक अनियत्रिंत होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक में लोड नारियल पानी में गिर गए। घटना के बारे में लोगों को जैसे पता चला तो वह ट्रक चालक को बचाने की बजाए पानी में नारियल लूटने के लिए कूद पड़े। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में लोगों द्वारा नारियल लूटने की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग पानी में कूदकर नारियल लूटने में व्यस्त है। लोगों द्वारा भारी मात्रा में नारियल इकट्ठे किए गए और लोग नारियल लूटकर घर ले जाते हुए दिखाई दिए।