लुधियानाः जगराओं से वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं के साथ यमुना नदी में हुए दर्दनाक हादसे में लापता चल रहे 2 व्यक्तियों के शव आखिरकार बरामद हो गए हैं। मृतकों की पहचान जगराओं के रहने वाले ऋषभ शर्मा और लुधियाना की डिंकी के रूप में हुई है। दोनों परिवारों में गहरा शोक छा गया है।
डिंकी और ऋषभ शर्मा।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर यमुना नदी में अचानक पलट गई। हादसे के बाद कई लोग लापता हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों और बचाव टीमों ने दोनों के शव पानी से बाहर निकाल लिए है। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऋषभ शर्मा का पार्थिव शरीर जगराओं और डिंकी का शव लुधियाना लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।
जालंधरः फिल्लौर के पास रामगढ़ नेशनल हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां एक मैकेनिक हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद तारों में शार्ट-सर्किट होने से इलाके की बिजली भी चली गई। लोगों ने तुरंत विभाग को सूचित किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, एक टिप्पर मालिक अपनी गाड़ी के एक्सल (ट्रेलर) की मरम्मत करवाने के लिए सड़क किनारे बनी एक दुकान पर गया था। उस जगह के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली के तार गुजर रही है। काम के दौरान ड्राइवर ने टिप्पर के ट्रेलर को ऊपर की ओर उठाया, जो सीधे बिजली के तारों से जा टकराया। इस कारण टिप्पर के नीचे काम कर रहे मैकेनिक को बिजली का जोरदार झटका लगा। बिजली के झटके से न केवल मैकेनिक बुरी तरह झुलस गया, बल्कि गंभीर रूप से घायल भी हो गया। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण, कई दुकानों के बिजली के मीटर भी जोरदार धमाके के साथ उड़ गए, जिसके चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायल मैकेनिक की पहचान लसारा निवासी अमरीक सिंह के रूप में हुई है। उसे तुरंत फिल्लौर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया।
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने आज अंतिम सांस ली है। सिंगर बीते दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुई थी। आशा भोसले को सुरों की मल्लिका कहते हैं। चेस्ट इंफेक्शन और थकान के कारण अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। अब उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने सिंगर के निधन की खबर कंफर्म किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे होगा। आनंद भोसले ने कहा कि – मेरी मां का आज देहांत हो गया लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
आईसीयू में थी भर्ती
रिपोर्ट्स की मानें तो आशा भोसले आईसीयू में है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई थी हालांकि परिवार ने सिंगर की सेहत को लेकर अभी तक कोई नई जानकारी शेयर नहीं की थी।
पीएम मोदी ने किया था ट्वीट
भारत के पीएम ने भी दिग्गज सिंगर आशा भोंसले की सेहत को लेकर चिंता जताई है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि – आशा भोसलें जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Deeply concerned to hear that Asha Bhosle Ji has been admitted to hospital. Praying for her good health and a speedy recovery.
बता दें कि सिंगर की पोती जनाई भोसले अपनी दादा आशा भोंसले के काफी करीब हैं। बीते दिन जब आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तब जनाई ने दादी और दिग्गज सिंगर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उनका हेल्थ अपडेट फैंस को दिया था। इस तस्वीर में दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा दिख रहा है।
जालंधरः कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा आज जालंधर पहुंचे जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने कल हुई कैबिनेट बैठक में लिए फैसले के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट बैठक में 13000 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने के काम की मंजूरी मिल गई है।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि रंगला पंजाब बनाने के तहत पंजाब सरकार लगातार कार्य कर रही है जिसके तहत राज्य के गांवों को रोशन करने के लिए कदम उठाए गए हैं। इसके तहत 13000 गांवों में करीब 3 लाख से ज्यादा सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी जिसका काम जुलाई तक शुरू हो जाएगा। फंडिंग पेट्रन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पहले फंडिंग 70 प्रतिशत पंचायते और 30 प्रतिशत सरकार देती थी, लेकिन अब पंजाब सरकार ने इसे रिवर्स कर दिया है और अब सरकार 70 प्रतिशत और पंचायते 30 प्रतिशत ही देंगी। जिस कंपनी को यह ठेका दिया जाएगा, वही कंपनी 7 साल तक इसे मंटेन भी करेगी और हर लाइट की जियो टैगिंग भी की जाएगी। इसके साथ अगर कोई लाइट खराब हो जाएगी तो इसको तुरंत बदला जाएगी। इस स्कीम के साथ लोगों को काफी सुरक्षित माहोल मिलेगा और गांवों में वर्किंग हावर्स भी बढ़ेंगे।
पंचकूला: शहर की पुलिस की एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस बारे में थाना रायपुर रानी में दिनांद 22-11-2025 को धारा 370, 406, 420, 120-120-B, 201 IPC और धारा 24 इमिग्रेशन एक्ट 1983 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपियों संदीप कुमार निवासी पटियाला (पंजाब), पवन उर्फ पम्मी निवासी सेक्टर-3 पंचकूला तथा सतनाम सिंह निवासी पीतमपुरा (दिल्ली) ने मिलकर शिकायतकर्ता कृष्ण लाल निवासी गांव गढ़ी कोटाहा (पंचकूला) को उसके बेटे को अमेरिका भेजने का झांसा देकर कुल 35 लाख रुपये ठग लिए हैं।आरोपियों ने पहले रिश्तेदारी के नाम पर पीड़ित का विश्वास जीता और वर्क वीजा के नाम पर उसे भरोसा दिलवाया कि उसका बेटा कानूनी तरीके से अमेरिका भेज दिया जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने बैंक ट्रांजेक्शन से बचने के लिए पूरी रकम नकद में ली।
इसके बाद आरोपिय़ों ने बैंक ट्रांजेक्शन से बचने के लिए पूरी रकम नकद में ली। पीड़ित से जमीन तक बिकवा दी गई और किस्तों में करीबन 35 लाख रुपये ले लिए गए हैं। दिसंबर 2023 में आरोपियों ने दावा किया है कि युवक का वर्क वीजा लग चुका है। उसे दिल्ली एयरपोर्ट से भेज दिया गया है परंतु बाद में सामने आया कि युवक को गैरकानूनी तरीके से डंकी रुट के जरिए विदेश भेज दिया गया है।
वहां उसे हिरासत में ले लिया गया और बाद में भारत डिपोर्ट कर दिया गया। पूरे मामले में आरोपियों ने लंबे समय तक पीड़ित को झूठे बहानों से गुमराह किया और लगातार यह कहते रहे कि उसका बेटा अमेरिका पहुंचने वाला है।
जब पीड़ित को झूठे बहानों से गुमराह किया और लगातार यह कहते रहे कि उसका बेटा अमेरिका पहुंचने वाला है। जब पीड़ित को सच्चाई का पता चला तो उसने अपने पैसे वापिस मांगे लेकिन आरोपियों ने टालमटोल किया है। शिकायत के आधार पर एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान तीसरे आरोपी सतनाम सिंह का नाम सामने आया है। इसको बाद में गिरफ्तार किया गया है। जांच में मानव तस्करी (धारा 370 आईपीसी) के तथ्य सामने आने पर संबंधित धाराएं बढ़ाई गई। वहीं साक्ष्य मिटाने के प्रयास पर धारा 201 आईपीसी भी जोड़ी गई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं।
उनके कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। इसकी तकनीकी जांच चल रही है। अब तक मामले में 14 लाख रुपये की रिकवरी की जा चुकी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस बारे में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि – पंचकूला पुलिस अवैध इमिग्रेशन और मानव तस्करी जैसे अपराधों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी अनधिकृत एजेंट पर भरोसा न करें और केवल अधिकृत और सत्यापित माध्यमों से ही प्रक्रिया अपनाएं।
मोहालीः न्यू चंडीगढ़-बूथगढ़-टोगा रोड पर भयानक सड़क हादसा का मामला सामने आया है जहां, तड़के सुबह ब्रेड सप्लाई करने वाले ट्रक ने सड़क पर खड़ी जेसीबी को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएस फोर्स और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक की खिड़कियां तोड़कर ड्राइवर और उसके साथी को बाहर निकाला। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी देते विजय शर्मा ने बताया कि उनकी गाड़ी सप्लाई करके वापस आ रही थी कि चंडीगढ़-बूथगढ़-टोगा रोड पर उनकी कार खड़ी JCB में टकरा गई। उन्होंने आरोप लगाए कि जेसीबी के पास किसी तरह का कोई बोर्ड नहीं था जिसके चलते ये हादसा हुआ। उन्होंने मांग की कि रोड बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई होनी चाहिए जिसने किसी तरह का कोई बेरिकेड नहीं लगाया था।
चेयरमैन ने की कार्रवाई, रेहड़ी-फड़ी वालों ने ठेकेदार खिलाफ किया प्रदर्शन
लुधियानाः पंजाब की सबसे बड़ी सब्जी मंडियों में से एक लुधियाना मंडी में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है यहां ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि यहां सरकारी पर्ची के रेट सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह गए हैं। सुबह आने जाने वाले रेहड़ी फड़ी वालों ने खुलेआम डबल वसूली के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर ठेकेदार पर मार्कीट कमेटी ने कार्रवाई करते हुए उन पर 15 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है जिसके बाद ठेकेदार द्वारा अपना ठेका छोड़ने की बात सोशल मीडिया पर कही। वहीं अब रेहड़ी-फड़ी वालों की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि ठेकेदार के करिंदों ने उनके साथ मार्कीट में आकर शरेआम मारपीट की और उन पर शिकायतें करने का आरोप लगाया। रेहड़ी-फड़ी वालों ने इसको लेकर प्रदर्शन भी किया और ठेकेदार खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
https://youtu.be/HeqPRn8d75s
मंडी बोर्ड के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल ने कहा कि राजू ठेकेदार ने बीते दिन उन्हें पत्र लिखकर ठेका छोड़ने की बात कही थी जिसके बाद उन्होंने मंडी बोर्ड की ओर से अपने कर्मचारियों को रखकर वसूली शुरू कर दी थी। इसके बाद आढ़ती और रेहड़ी-फड़ी वाले उनके साथ बातचीत करने आए थे कि इस दौरान राजू ठेकेदार के करिंदों ने रेहड़ी-फड़ी वालों पर हमला कर दिया और उनके साथ भी गाली गलोज की गई थी। घटना के बाद उन पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
मंडी के अंदर खरीदारी के लिए जाने वाले वाहनों और रेहड़ी-फड़ी वालों का भी कहना है कि एंट्री गेट पर जो सरकारी रसीद दी जाती है, उस पर लिखे गए असल रेट को काटकर कर्मचारी अपनी मर्जी के दाम वसूल रहे हैं। व्यापारी ने कहा कि साहब ये लूट नहीं तो क्या है मुलाजिम हाथ में 120 रु. की पर्ची थमाते हैं और जबरन 300 रु. वसूलते हैं। प्रति गाड़ी 180 रुपए का सीधा डाका। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी के पास ठेका हो उसके बावजूद लूट मचा रखी है। कहा कि गरीब की आवाज कोई नहीं सुनता है। यह पूरी तरह से गैर-कानूनी है, लेकिन मंडी बोर्ड के कर्मचारी बेखौफ होकर इस खेल को अंजाम दे रहे हैं। लूट का यह खेल सिर्फ मंडी की चारदीवारी तक सीमित नहीं है। मंडी के बाहर सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले गरीब दुकानदारों से भी नाजायज वसूली की जा रही है।
दूसरी ओर राजू ठेकेदार ने अपने उपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि सेक्रेटरी उनका ठेका बदलना चाहते थे, इसलिए उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग को रोकने के लिए पाकिस्तान ने सीजफायर का रोल निभाया है। इस्लामाबाद में शांति वार्ता का आयोजन किया गया है हालांकि ये बातचीत बेनतीजा साबित हुई है। इसके बाद पाकिस्तान अपनी पीठ को थपथपाने से पीछे नहीं हट रहा है। विदेश मंत्री इशाक डार ने बातचीत में शामिल होने क लिए अमेरिका और ईरान का आभार जताया है।
इशाक डार ने की खास प्रेस कॉन्फ्रेंस
शांति वार्ता के बाद इशाक डार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अपने बयान में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इन शांति वार्ताओं की मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहा है। डार ने कहा कि – हम इस्लामाबाद में शांति वार्ता कको आयोजित करने के लिए ईरान और अमेरिका का शुक्रिया अदा करते हैं। ये न सिर्फ मिडिल ईस्ट बल्कि पूरी दुनिया की स्थिरता के लिए एक अच्छा संकेत है।
पाकिस्तान विदेश मंत्री ने इस दौरान यह उम्मीद जताई है कि दोनों पक्ष भविष्य में भी सीजफायर पर समझौतों को जारी रखेंगे। उन्होंने शांति के लिए पाकिस्तान की कोशिशें जारी रहने का भरोसा दिलवाया है। उन्होंने आगे बताया कि इस पूरी वार्ता शांति के पीछे पाकिस्तान के थल सेना प्रमुख जनरल आसीम मुनीर ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होने कहा कि – आसिम मुनीर ने सीजफायर करने के लिए कई दौर की वार्ताओं में मदद की है।
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच में 21 घंटों की बातचीत चली है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई मुद्दों पर सहमति भी बनी परंतु परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बात नहीं बन पाई है।
इस वजह से पूरी नहीं हो पाई शांति वार्ता अमेरिका का शर्तें मानने पर राजी नहीं है। ऐसे में अब वेंस अपनी टीम के साथ इस्लामाबाद से अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। ईरानी मीडिया ने यह दावा किया है कि अमेरिका अपनी शर्तों में बहुत ही कुछ मांग रहा है।
देवासः भोपाल हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत का मामला सामने आया है। घटना शनिवार डेढ़ बजे रात नेवरी फाटा के पास हुई, जिसमें अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सभी युवक अपने दादाजी की तेरहवीं के कार्यक्रम के लिए सामग्री लेने सोनकच्छ गए थे। देर रात लौटते समय नेवरी फाटा के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मोहित पिता दिनेश नागर (22 वर्ष), निवासी ग्राम गुनाई भौरासा, शुभम पिता राजेश नागर (24 वर्ष) और प्रदीप पिता राजेश नागर (20 वर्ष), दोनों निवासी दूधलाई सोनकच्छ की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक किसान परिवार से थे। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
हैदराबादः हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर कंचिकाचरला मंडल के कीसारा टोल प्लाजा पर कंक्रीट ले जा रहा एक ट्रक BMW कार पर पलट गया, जिससे लग्जरी गाड़ी पूरी तरह से पिचक गई। इस हादसे में एक सीनियर वकील की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब हैदराबाद की ओर जा रहे 16 पहियों वाले एक टैंकर के ब्रेक कथित तौर पर फेल हो गए। पुलिस ने बताया कि टोल प्लाज़ा के पास ड्राइवर का टैंकर पर से कंट्रोल हट गया, जिससे भारी-भरकम गाड़ी सीधे TS 09 FT 6662 वाली एक BMW कार पर पलट गई। यह बीएमडब्ल्यू कार हैदराबाद की तरफ जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर के वज़न के नीचे दबकर BMW पूरी तरह से पिचक गई।
श्रीनिवास हैदराबाद के येल्लारेड्डीगुडा के रहने वाले थे। हादसे के समय वह गाड़ी में अकेले ही सफ़र कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर की ज़ोरदार तीव्रता के कारण शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। बचाव टीमों को शव निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि टैंकर को हटाने के लिए क्रेन और अर्थ-मूविंग मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा। गाड़ियों का मलबा हटाने में बचाव अभियान को काफ़ी समय लगा। विजयवाड़ा के पुलिस कमिश्नर एस.वी. राजशेखर बाबू तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने पुष्टि की कि कार में केवल एक ही व्यक्ति सवार था और यह हादसा टैंकर पर से कंट्रोल हटने के कारण हुआ था।
स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष वासिरेड्डी प्रभुनाथ ने भी घटनास्थल का दौरा किया और वकील की मौत पर गहरा दुख जताते हुए इसे एक दुखद क्षति बताया। साथियों ने श्रीनिवास राव को एक ऐसे वकील के तौर पर याद किया, जिन्होंने छात्र राजनीति से अपना सफ़र शुरू किया था और जो जनहित के मुद्दों और न्याय के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि कार में हाई कोर्ट के जाने-माने वकील बी. श्रीनिवास राव सफ़र कर रहे थे। उन्होंने उसी दिन अमरावती में बार काउंसिल चुनावों में हिस्सा लिया था और वापिस लौट रहे थे। दुख की बात है कि इस हादसे में राव की मौत हो गई। JCB की मदद से उनका शव निकाला गया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।