Blog
-

इस उम्र में Legendary Singer Asha Bhosle ने शुरू किया गाना, Guinness World Record में दर्ज है नाम
मनोरंजन: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लेजेंडरी सिंगर्स में आशा भोंसले का नाम भी आता है। 40 के दशक से संगीत जगत का हिस्सा रही आशा आज भी म्यूजिक लवर्स के दिल पर राज करती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी। लो बजट फिल्मों में गाना गाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड के लेजेंडरी म्यूजिक कंपोजर्स के साथ काम किया है। समय के साथ उन्होंने अपने गाने के स्टाइल में बड़े बदलाव भी किए। इसी के साथ वो इंडस्ट्री की सबसे वर्सटाइल कलाकारों की लिस्ट में शामिल हुई। अपनी मधुर आवाज के चलते आज भी आशा भोसले को एक अलग मुकाम हासिल है। आशा भोसले को 11 अप्रैल को उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। -

Amritsar-Attari Road पर जमीन को लेकर गरमाया मामला, पीड़ित परिवार का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसर: अटारी रोड़ पर स्थित घरिंडा में एक जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखी और गंभीर आरोप लगाए। परिवार के सदस्य सुखदेव राज ने बताया कि उनका परिवार 1947 के विभाजन के समय से लेकर अब तक करीबन 75 सालों से इस जमीन पर काबिज हैं।
उन्होंने कहा कि साल 2005 में उन्होंने इस जमीन की कानूनी रजिस्ट्री भी करवाई थी। इसके बावजूद 2012 में एक महिला ने इस जमीन पर दावा करते हुए केस दर्ज करवा दिया है जो फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हाल में कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष द्वारा फर्जी रजिस्ट्री करवाई गई है।
अब उनसे समझौते के नाम पर 15 करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। परिवार ने दावा किया है कि उनके पास 1947 से लेकर अब तक की जमाबंदी, गिरदावरी और अन्य सभी जरुरी दस्तावेज मौजूद हैं। उनके हक में सबूत हैं। उन्होंने पंजाब के डीजीपी और प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग है।
इस दौरान अकाली दल वारिस पंजाब दे जिला प्रधान जसकरण सिंह रियाड़ ने परिवार का समर्थन करते हुए कहा कि वो उनके साथ खड़े हैं। किसी भी तरह की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक अदालत का फैसला नहीं आता। तब तक किसी को भी जमीन पर कब्जा करने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।
किसान नेता काबल सिंह माहवा ने भी परिवार का समर्थन करते हुए चेतावनी दी कि यदि जबरदस्ती कब्जे की कोशिश चल रही है ऐसे में किसान संगठन बड़ा संघर्ष करेंगे फिलहाल यह मामला अदालत में लंबित है। अगली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।
-

इस दिन मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
धर्म: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व बताया गया है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर पूजा करने के से जन्मो-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है। वैशाख माह की कृष्ण पक्ष में मनाई जाने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहते हैं। इस साल यह एकादशी 13 अप्रैल 2026 को सुबह 1:16 पर शुरु होगी। अगले दिन 14 अप्रैल 2026 को सुबह 1:08 पर खत्म होगी।एकादशी का व्रत होता है शुभ
वरुथिनी एकादशी पर व्रत रखने के साथ विधिपूर्वक पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की खास कृपा मिलती है हालांकि धार्मिक ग्रंथों में वरुथिनी एकादशी पर कुछ कामों पर करने की मनाही है। इन कामों को करने से जीवन में कई तरह के परेशानियां का सामना कर पड़ सकता है।ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन उपवास रखने से कन्यादान या 10 हजार सालों की कठिन तपस्या के समान आध्यात्मिक पुण्य मिलता है। एकादशी से 24 घंटे पहले तामसिक भोजन और मांसाहार का सेवन करना वर्जित है। इसके अलावा प्याज, लहसुन, शलजम, बैंगन आदि तामसिक तत्वों का सेवन भी एक दिन पहले ही बंद करना चाहिए। इसके अलावा उपवास की पूरी अवधि के दौरान माांसाहारी भोजन और नशीले पदार्थों का सेवन भी पूरी तरह से वर्जित माना जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, वरुथिनी एकादशी के व्रत के दौरान व्यक्ति को अपने मन में नेगेटिव विचार, दूसरों के प्रति जलन, द्वेषपूर्ण भावानाएं या मन में अशुद्धता रखते हैं। भगवान विष्णु अप्रसन्न हो जाते हैं। यदि कोई भक्त निषिद्ध पदार्थों का सेवन करता है। चाहे जानबूझकर या अनजाने में नेगेटिव विचार रखता है। निषिद्ध पदार्थों का सेवन करता है। व्रत के प्रतिकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यह नेगेटिव प्रभावों को किसी भी उपाय से दूर या खत्म हो सकता है। -

Punjab News: नाव हादसे में जान गंवाने वालों के घर शोक जताने पहुंचे आप नेता संजीव अरोड़ा, देखें वीडियो
लुधियानाः वृंदावन में भीषण नाव हादसा हो गया था जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं अभी भी कई लोगों के शव मिसिंग हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोग लुधियाना के जगराओ निवासी हैं। घटना को लेकर सीएम मान ने भी शोक जताया था तथा कई प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उनके साथ दुख सांझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आप नेता संजीव अरोड़ा पीड़ित परिवारों के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
इस दौरान संजीव अरोड़ा ने पीड़ितों के परिवारों को उचित सहायता मुहैया करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हादसे से परिवार उभर नहीं पा रहा है और इस हादसे ने कई परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं। मालमे में जो भी आरोपी है उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और बिहार के सीएम उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें और इसकी हाईलेवल जांच भी होनी चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है और उनको उचित मदद मुहैया करवाई जाएगी।
-

Punjab News: अचानक आग का गोला बनी चलती Car, पूरी तरह जलकर राख, बाल-बाल बचा Driver, देखें वीडियो
मोहालीः एयरपोर्ट रोड स्थित गोपाल साबिर सनी एन्क्लेव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क पर सामान्य रूप से चल रही थी कि तभी उसमें से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया।
स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। जैसे ही उसने वाहन रोका, कुछ ही पलों में कार से तेज लपटें उठने लगीं। आग बढ़ती देख ड्राइवर ने बिना समय गंवाए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं, कई लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। फिलहाल, संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।View this post on Instagram -

Chemical से भरे Mini Truck में लगी आग, मची अफरा-तफरी
अजमेरः केमिकल से भरे मिनी ट्रक में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते खड़ा ट्रक आग का गोला बन गया। पास के रेस्टोरेंट में चाय पी रहा ड्राइवर तुरंत दौड़ कर आया और जलते ट्रक को स्टार्ट कर आबादी क्षेत्र से करीब 100 मीटर दूर खाली स्थान पर ले गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र में कानाखेड़ी की शनिवार सुबह 10 बजे की है।
थाना प्रभारी पारुल यादव ने बताया कि केमिकल से भरे ट्रक में आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में बैटरी में डाले जाने वाले एसिड के ड्रम रखे हुए थे। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में धुएं का गुबार नजर आया। मिनी ट्रक मुंबई से केमिकल भरकर लाया था और बहरोड़ की ओर जा रहा था। कानाखेड़ी के पास उसमें आग लग गई। ट्रक ड्राइवर परेश रावल और उसका साथी (खलासी) रेस्टोरेंट पर चाय पीने के लिए रुके थे। उन्होंने ट्रक को पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया। ड्राइवर को ट्रक से धुआं निकलते दिखा। वह दौड़कर ट्रक के पास पहुंचा और उसे स्टार्ट कर खाली जगह ले जाकर खड़ा कर दिया। लपटें बढ़ती देख आसपास के लोग पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उसके बाद दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
-

Punjab News: Overspeed के चालान को लेकर महिला ने उठाए सवाल, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक महिला ने चालान काटने को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रुचि शर्मा नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर कहा कि पुलिसकर्मियों ने ओवरस्पीड का झूठा डर दिखाकर उनसे 1000 रुपए ले लिए। महिला का दावा है कि उनकी गाड़ी की हालत ऐसी ही नहीं है कि वह 100 की रफ्तार पकड़ सके, फिर भी पुलिस ने उन्हें ओवरस्पीड का चालान भरने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी इस पर संज्ञान लें। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
जानकारी मुताबिक, जम्मू की रहने वाली है शनिवार (11 अप्रैल) को शादी में शामिल होने के लिए लुधियाना आई थी। लाडोवाल टोल प्लाजा के करीब मल्होत्रा रिसोर्ट के पास पुलिस ने उन्हें रोका था। रुचि शर्मा ने करीब 1 मिनट 37 सेकंड के वीडियो में कहा कि जैसे ही उन्होंने लुधियाना में एंटर किया, पुलिस ने उनकी वैगनआर गाड़ी को रुकवा लिया। उनकी गाड़ी 100 की स्पीड पर जा ही नहीं सकती। अगर वह कोशिश भी करें तो गाड़ी वाइब्रेट और बबलिंग करने लगती है।
महिला ने कहा कि हमारी स्पीड हमेशा 70 से 80 के बीच रहती है लेकिन पुलिस ने हमें रोककर कहा कि आपकी गाड़ी ओवरस्पीड है। यहां नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने चेहरे पूरी तरह ढक रखे थे। हमें ये ट्रैप ही लगा। पुलिस वालों ने कहा अगर अभी कैश दोगे तो 1000 लगेंगे, वरना ऑनलाइन चालान काटेंगे तो 3000 रुपए भरने पड़ेंगे। जब पति और ससुर बात करने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिसकर्मी बार-बार जल्दी करो जल्दी करो कहकर ऑनलाइन चालान की धमकी दे रहे थे। लास्ट में मामला रफा-दफा करने के लिए 1000 रुपए ले लिए गए।
रुचि शर्मा ने इस घटना को ट्रैप (जाल) करार दिया है। वीडियो के लास्ट में महिला ने लुधियाना पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि इस मामले पर संज्ञान लिया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को इस तरह बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
इस वीडियो को अब तक 3.16 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं 9,981 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर 59 कमेंट आए हैं, जबकि 171 लोगों ने इसे रीशेयर किया। कमेंट में लोग इसे गलत बता रहे हैं और ऐस कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस का कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। अब देखना ये होगा कि पुलिस इसमें क्या एक्शन लेती है।
-

Punjab News: ₹24.67 करोड़ की लागत से बनेगा नया सरकारी स्कूल, MLA जिंपा ने किया उद्घाटन, देखें वीडियो
होशियारपुर: शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने वॉर्ड नंबर 14 की गलियों के नवीनीकरण का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। MLA जिंपा ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर में नई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास करीबन 24 करोड़ 67 लाख करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक सरकारी स्कूल का निर्माण किया जाएगा। इस स्कूल की खास बात यह है कि इसमें स्विमिंग पूल जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। इस मौके पर जिंपा ने कहा कि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। वार्ड नंबर 14 की गलियों के नवीनीकरण से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आने वाले समय में ऐसे और विकास कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों और पार्षदों ने विधायक का धन्यवाद किया। इन विकास कार्यों से इलाके की तस्वीर बदलेगी। लोगों ने अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग भी रखी। जिस पर विधायक ने जल्द समाधान का भरोसा दिया।
-

Punjab News: CM Bhagwant Mann ने इस सब-तहसील को किया आधुनिक, देखें Live
बठिंडाः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज बठिंडा के तलवंडी साबो पहुंचे। यहां उन्होंने सब तहसील का आधुनिकरण किया गया है। इस दौरान उनके साथ विधायक प्रो. बलजीत कौर, डीसी राजेश धीमान व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि इस सब तहसील में कोर्ट रूम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों का आफिस बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह 40 साल पुरानी बिल्डिंग थी जिसका उद्घाटन 1986 में किया गया था।
बिल्डिंग की हालत काफी खस्ता थी और बारिशों में स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इसे 3 बिल्डिंग मंजिल बना दिया गया है जिसमें करीब 6 करोड़ का खर्च आया है। इसमें लिफ्ट, हाई स्पीड इंटनेट और अन्य सुविधाें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे पहले भी जनता के लिए सरकार ने कई उद्घाटन किए हैं।
इस दौरान उन्होंने अकाली दल के नेता सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए कहा कि वह देख लें कि कितनी नई ईंटे विकास कार्यों में लगाई हैं। उन्होंने आम आदमी क्लीनिक का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक 5 करोड़ के करीब लोग क्लीनिकों में इलाज का फायदा उठा चुके हैं।
-

क्या अब दोबारा Tariff लगाएंगे Donald Trump? निशाने पर आया चीन, दे डाली बड़ी Warning
नई दिल्ली : होर्मुज टेंशन खत्म होने से लेकर तेल संकट कम होने तक की उम्मीद एक बार फिर हवा हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 21 घंटे चली शांति वार्ता फेल हो चुकी है। इससे सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या US-Iran War एक बार फिर खतरनाक रुप लेगी। जहां ईरान अमेरिका में बात नहीं बनी है। वहीं दूसरी ओर ट्रंप ने सीजफायर को लेकर अपने बयान के बीच ही टैरिफ टेरर फिर से शुरु होने के संकेत मिल रहे थे। अब बातचीत फेल होने के बाद ये फिर से दिखने को मिल सकता है। ट्रंप ने बीते दिनों उन देशों को कड़ी चेतावनी देते हुए हाई टैरिफ लगाने की बात कही थी जो ईरान को हथियारों की सप्लाई करते हैं। इस लिहाज से देखें तो अमेरिका के निशाने पर सीधे तौर पर चीन और रुस जैसे देश हैं। खासतौर पर चीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को हथियार भेजे और ड्रैगन के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो जाएगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते बुधवार को ही संकेत दे दिए थे। उनका टैरिफ अटैक प्लान एक्टिव हो सकता है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा था कि ईरान को सैन्य हथियार आपूर्ति करने वाले देशों को अमेरिका को बेचे जाने वाले सभी सामानों पर हाई टैरिफ देना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने पोस्ट में लिखा था कि – ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले किसी भी देश पर अमेरिका तुरंत 50% का टैरिफ लगाएगा। इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी। अमेरिका की लड़ाई चाहे ईरान से हो या बीते दिनों वेनेजुएला पर स्ट्राइक हो। डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर ट्रंप ने बढ़ाई थी। वहीं अब ईरान के साथ युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से भी सबसे ज्यादा प्रभावित ईरानी तेज का बड़ा खरीदार चीन ही है।तेल गैस संकट गहराया है
US-Iran War और Hormuz Strait Closure के कारण से चीन में तेल-गैस संकट गहराया है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकी ने ड्रैगन की टेंशन को चरम पर पहुंचा दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो ट्रंप ने चीन से दो टूक कह दिया है। चीन की बड़ी परेशानियां होने वाली हैं। यदि वह ईरान को हथियारों की खेप भेजता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इसे अपनी सुरक्षा में एक बड़ी बाधा के रुप में देख रहा है। ईरान की खुद की सैन्य शक्ति भी अच्छी है लेकिन उसे चीन और रुस जैसे देश जमकर हथियारों की सप्लाई भी करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो चीन ईरान से फिलहाल खुल तौर पर बड़ी आर्म्स डील करने से बचता है। यूएन के प्रतिबंधों के बाद ये सप्लाई कुछ धीमी पड़ी है हालांकि करीबन 1 दशक बाद ईरान पर यूएन के प्रतिबंध खत्म हुए लेकिन अमेरिका के सेकेंडरी सैंक्शन लागू हो गए। इसके कारण से कोई देश खुले तौर पर उसे हथियार नहीं बेचता। भले ही डायरेक्ट सौदे के जरिए चीन ईरान को हथियार नहीं बेच रहा लेकिन कई तरीकों से हथियारों की खेप पहुंचती है। इसी पर ट्रंप की टेढ़ी नजर है चीन को लेकर ट्रंप की धमकी भी इसी ओर इशारा करती है।