Blog

  • Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 25 गाड़ियां

    Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 25 गाड़ियां

    नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके की एक चार मंजिला इमारत में चल रही अवैध फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग की 25 गाड़ियों की मदद से अगले दिन शुक्रवार तड़के तीन बजे आग पर काबू पाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार इस चार मंजिला इमारत में प्रिंटिंग का सामान बनाया जा रहा था और यह अवैध रूप से चल रही थी। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके की एक चार मंजिला इमारत में चल रही अवैध फैक्ट्री में देर रात आग लग गई।

    दमकल विभाग की 25 गाड़ियों की मदद से अगले दिन तड़के तीन बजे आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कोर्ट से घर ले जाने के बहाने होटल में ताये ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    Punjab News: कोर्ट से घर ले जाने के बहाने होटल में ताये ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। जहां एक कलयुगी ताया ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। अदालत में चल रहे एक मामले में आरोपी ने युवती को गवाही देने के लिए कोर्ट बुलाया था। कोर्ट से वापस घर छोड़ने के बहाने आरोपी ताया उसे बहला-फुसला कर होटल ले गया। वहां लड़ाई-झगड़ा करने के बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी और वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह पुलिस के पास पहुंची और आरोपी की करतूतों का खुलासा किया।

    लिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ताया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसका ताया है। आरोपी का एक सिविल केस कोर्ट में चल रहा है। इसी मामले में आरोपी ताया ने युवती को गवाही देने के लिए अदालत बुलाया था। केस में उसकी गवाही नहीं हुई और अगली तारीख पड़ गई। आरोपी ने पीड़िता से उसे घर छोड़ने के लिए कह दिया।

    बहला फुसला कर उसे रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पहले युवती के साथ झगड़ा किया और उसे धमकियां दी कि वह उसके मुताबिक ही अदालत में गवाही दे ताकि उसका फायदा हो सके। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाए और उसे धमकियां देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह से इसकी जानकारी परिवार को दी और हिम्मत जुटा परिवार ने 6 दिन बाद पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

  • विधायक ने SDM को धक्का मारकर गाड़ी में बैठाया, वीडियो वायरल

    विधायक ने SDM को धक्का मारकर गाड़ी में बैठाया, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अधिकारियों और सपा नेताओं के बीच बहस और धक्कामुक्की का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सपा नेता एसडीएम को धक्का मारते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मऊ के घोसी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में डायरेक्टर पद पर चुनाव था। अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी व अन्य सपा नेता जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए और घोसी चीनी मिल पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद एसडीएम और सपा नेताओं के बीच जमकर बहस हुई।

    मऊ के घोसी चीनी मिल में डायरेक्टर पद के चुनाव चल रहे हैं। 9 डायरेक्टर का चुनाव पहले ही निर्विरोध रूप से कर लिया गया था लेकिन एक पद पर सपा और भाजपा दो पार्टी के उम्मीदवारों का रोचक मुकाबला हो गया। दोनों प्रत्याशियों को 9–9 वोट मिले और चुनाव टाई हो गया जिस पर देर रात गहमा गहमी चलती रही। प्रशासन ने सुबह में पर्ची के माध्यम से चुनाव करने का निर्णय लिया और सभी चले गए। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता रात में ही चुनाव परिणाम घोषित करने के लिए दबाव बनाने लगे। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने पर निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रिय सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम राजेश अग्रवाल व खंड विकास अधिकारी रमाकांत चुनाव पर बिना कोई निर्णय लिए निकल गए।

    चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में सुबह 10:00 बजे से फिर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई और फिर बराबर बराबर मत पड़े। इसके बाद सर्वसम्मत से लॉटरी सिस्टम से विजेता को चुनने पर सहमति बनी! जिसमें भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिल गई। इस पर सपा नेता भड़क गए और हंगामा करने लगे। हंगामा शांत करने के लिए भीड़ के बीच घोसी एसडीएम राजेश अग्रवाल पहुंच गए। इस पर सपा के घोसी से विधायक सुधाकर सिंह ने उनकी बांह पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा दिया, उन्हें कुछ ना बोलने की हिदायत दी। वह बार-बार वह मुंह पर उंगली रखकर एसडीएम को धमकी भरे लहजे में इशारे करते रहे। वहीं एक सपा कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के सामने आकर SDM को बार-बार धमकता रहा। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।

  • तीन दिन तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

    तीन दिन तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

    नई दिल्ली : सहारनपुर के घुन्ना बिजलीघर पर बिजनेस प्लान के तहत होने वाले काम की वजह से 18 से 20 अक्टूबर तक कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। बिजलीघर हाकिमपुरा के अंतर्गत सभी 11 केवी फीडर रमजानपुरा हाकिमपुरा विश्वासनगर बिशनपुरा शकलापुरी गणपति विहार और गोपालपुरा के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों की बिजली सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बंद रहेगी। घुन्ना बिजलीघर के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-प्रथम विजय कुमार ने बताया कि बिजनेस प्लान के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हाकिमपुरा पर 33 केवी लाइन के पुराने व जर्जर पोलों को बदलने एवं उपकेंद्र के अनुरक्षण कार्य के लिए 18 अक्टूबर को कराया जाना है।
  • खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मामले में भारतीय युवक अमेरिका में Most Wanted

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मामले में भारतीय युवक अमेरिका में Most Wanted

    नई दिल्लीः न्यूयॉर्क में रह रहे सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में जिले के गांव प्राणपुरा निवासी विकास यादव (39) का नाम सामने आ रहा है। ये दावा अमेरिकी सरकार ने किया है। अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने युवक विकास यादव का मोस्ट वांटेड पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें विकास की 3 फोटो जारी की गई हैं। अमेरिका का दावा है कि विकास यादव भारतीय खुफिया एजेंसी के लिए काम करता है।

    एफबीआई द्वारा जारी मोस्ट वांटेड पोस्टर में कहा गया है कि विकास यादव संयुक्त राज्य अमेरिका की धरती पर भारतीय मूल के एक अमेरिकी वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या की साजिश रचने के लिए वांछित है। यादव भारत में रहने वाला एक भारतीय नागरिक है और उसने हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए अपने सह-साजिशकर्ता, एक अन्य भारतीय नागरिक के साथ बातचीत करते समय ‘अमानत’ उपनाम का इस्तेमाल किया है।

    आरोपों के अनुसार यादव ने साजिश को आगे बढ़ाने के लिए पन्नू का आवासीय पता फोन नंबर और अन्य पहचान संबंधी जानकारी भारतीय नागरिक को मुहैया कराई। यादव और उसके सह-षड्यंत्रकारी ने हत्या के लिए अग्रिम भुगतान के रूप में न्यूयॉर्क में 15,000 डॉलर नगद पहुंचाने के लिए एक सहयोगी की व्यवस्था की। 10 अक्तूबर 2024 को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में यादव के भुगतान के लिए संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

    जिसमें उन पर हत्या के लिए हायरिंग और हथियार रखने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश का आरोप लगाया गया था। विकास विकास पर पन्नू की हत्या के लिए निखिल गुप्ता को काम पर रखने का आरोप है। गुप्ता को पिछले साल चेकोस्लोवाकिया से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया था।

  • Punjab News: गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, एक की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, एक की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर बटाला से डेरा बाबा नानक जा रहा था। इस दौरान रास्ते में सरवाली गांव के पास गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

    हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में गाड़ी में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। वहीं घटना के दौरान सामने से आ रहा बाइक चालक भी हादसे का शिकार हो गया। घायलों को इलाज के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: घर में आग लगने से डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित 3 झुलसे, हालत गंभीर

    Jalandhar News: घर में आग लगने से डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित 3 झुलसे, हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: देहात के गांव भदियाणा में घर में आग लगने से डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित 3 लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए आदमपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां तीनों की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया। घायलों की पहचान डेढ़ वर्षीय प्रभु, 4 वर्षीय निष्ठा और मां मीनू के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मीनू का पति मनजीत सिंह की दुबई में एक माह पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के पश्चात मीनू परेशान रहती थी। वहीं आज आग लगने की सूचना मिलने पर आस पड़ौस के लोगों द्वारा तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना डॉक्टरों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने उपचार के दौरान बताया कि चूहे मारने वाली दवाई खाने के लक्षण मृतक के शरीर में से पाए गए है। मृतक की पहचान मंगा राम निवासी नंदा चोल में हुई है। परिवार ने बताया कि उनके बेटे की लव मैरिज हुई थी। उन्होंने बताया कि मंगा राम का 6 साल का बेटा है और वह फिल्लौर में ससुराल वालों के साथ रह रहा था।

    परिवार ने ससुराल वालों पर बेटे को नशीली वस्तु देकर मारने के आरोप लगाए है। परिवार का आरोप है कि पंचायती चुनाव के दौरान ससुराल वालों ने बेटे को खाने-पिने की चीज में नशीली वस्तु मिला दी थी। जिसके बाद बेटे की हालत बिगड़ गई और उसे फिल्लौर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिल्लौर के सिविल अस्पताल में मंगा राम की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया, जहां आज मंगा राम की मौत हो गई।

    परिजनों ने आरोप लगाए है कि पत्नी ने कुछ देर पहले 2 पुलिस मुलाजिमों से मंगा राम की पिटाई भी करवाई थी। उनका आरोप है कि मृतक की पत्नी अक्सर मंगा राम को अपने घर से पैसे लाने के लिए कहती रहती थी। वहीं मृतक की मरने से पहले की वीडियो सामने आई है, जिसमें वह सास जसविंदर सहित ससुराल वालों पर चाय में कुछ नशीली चीज मिलाकर दे दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस मुलाजिमों से पिटाई भी करवाई। अब परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Kulhad Pizza Controversy: प्रशासन से मीटिंग के बाद बोले मान सिंह, जल्द हो सकती है Kulhad Pizza Couple के खिलाफ कार्रवाई, देखें वीडियो

    Kulhad Pizza Controversy: प्रशासन से मीटिंग के बाद बोले मान सिंह, जल्द हो सकती है Kulhad Pizza Couple के खिलाफ कार्रवाई, देखें वीडियो

    नेहा कक्कड़ और कंगना रणौत को लेकर मान सिंह ने कही ये बात

    जालंधर, ENS: Kulhad Pizza Couple के मामले में आज बाबा बुड्ढा दल के मान सिंह जत्थेबंदियों के साथ सीपी दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया को साथ लेकर अधिकारियों से Kulhad Pizza Couple के मामले में बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में गंदगी को खत्म करना चाहते है। मान सिंह ने अधिकारियों को कहा कि Kulhad Pizza Couple ने उन पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। वहीं प्रशासन से मीटिंग खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए मान सिंह ने कहा कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि Kulhad Pizza Couple के समक्ष उनकी मांगों को रखा जाएगा।

    अगर उसके बावजूद मांगों को अमल में नहीं लाया गया तो उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में आज मान सिंह ने कहा कि अब उच्च अधिकारी अच्छा फैसला ले रहे है तो वह मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर वह Kulhad Pizza Couple के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। वहीं हरजिंदर सिंह ने कहाकि Kulhad Pizza Couple द्वारा सोशल मीडिया पर गलत वीडियो वायरल हो रही है। ऐसे में सिख कौम सहित अन्य धर्मों के लोगों ने Kulhad Pizza Couple द्वारा आवाज उठाने के मामले को उनका समर्थन दिया है। उन्होंने कहाकि अभी तक प्रशासन द्वारा तारीख तय नहीं हुई है।

    दरअसल, Kulhad Pizza Couple द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। ऐसे में अधिकारी वहां पर गए है। उन्होंने कहा कि वह पर सुनवाई को लेकर प्रशासन ने उनके साथ होने वाली मीटिंग को स्थगित नहीं किया है, बल्कि हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद वह Kulhad Pizza Couple के साथ हमारे द्वारा प्रशासन के समक्ष उठाए गए मुद्दों को रखेंगे। उन्होंने कहाकि अगर Kulhad Pizza Couple नहीं मानता तो कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएंगी।

    वहीं सासंद कंगना रणौत को लेकर मान सिंह ने कहा कि वह उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। उसे चूल्हे में पड़ी रहने दो जहां वह पड़ रही है। मान सिंह ने कहा कि Kulhad Pizza Couple ने कौम की काफी बदनामी की है। वहीं नेहा कक्कड़ के मामले को लेकर मान सिंह ने कहा कि वह हमारे बच्चे है। उन्होंने कहाकि वह उनके खिलाफ डांग नहीं उठाना चाहते है। मान सिंह ने कहा कि वह प्राइवेट लाइफ को अपने अंदर तक रखें। उन्होंने कहा कि वह गीत अच्छे गा रही है ऐसे में उनको भी घर के सीनियर सदस्यों ने ही रास्ता दिखाना है।

  • पंजाब उपचुनाव 2024: चार विधानसभा सीटों पर चुनाव, मतदान 13 नवंबर को; पढ़े पूरी जानकारी

    पंजाब उपचुनाव 2024: चार विधानसभा सीटों पर चुनाव, मतदान 13 नवंबर को; पढ़े पूरी जानकारी

    Highlights:

    1. पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 13 नवंबर 2024 को, और मतगणना 23 नवंबर 2024 को होगी।
    2. 25 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि, और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
    3. मॉडल आचार संहिता 15 अक्टूबर से लागू, चुनावी क्षेत्र में सभी शासकीय गतिविधियों पर विशेष निगरानी।
    चंडीगढ़, 18 अक्टूबर 2024: पंजाब के डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (SC), गिद्दड़बाहा, और बरनाला विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि यह उपचुनाव प्रक्रिया 13 नवंबर 2024 को मतदान और 23 नवंबर 2024 को मतगणना के साथ पूरी होगी। जानें चुनावी कार्यक्रम, नामांकन की प्रक्रिया और आचार संहिता।

    पंजाब उपचुनाव 2024 का चुनावी कार्यक्रम:

    चुनाव आयोग ने पंजाब की चार महत्वपूर्ण सीटों—डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (SC), गिद्दड़बाहा, और बरनाला के लिए उपचुनाव का शेड्यूल जारी किया है। यह उपचुनाव कई राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करेंगे, खासकर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले।
    प्रमुख तारीखें कार्यक्रम
    18 अक्टूबर 2024 गजट अधिसूचना जारी
    25 अक्टूबर 2024 नामांकन की अंतिम तिथि
    28 अक्टूबर 2024 नामांकन पत्रों की जांच
    30 अक्टूबर 2024 नामांकन वापसी की अंतिम तिथि
    13 नवंबर 2024 मतदान दिवस (सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक)
    23 नवंबर 2024 मतगणना
    25 नवंबर 2024 चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति
      इन चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव का सीधा असर राजनीतिक संतुलन पर पड़ेगा, क्योंकि ये क्षेत्र राज्य की राजनीतिक धुरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खासकर गिद्दड़बाहा और चब्बेवाल (SC) जैसी सीटों पर दलित और ग्रामीण वोटरों की भूमिका अहम होगी। अगले विधानसभा चुनावों से पहले ये उपचुनाव राजनीतिक दलों के लिए परीक्षा की तरह होंगे। परिणाम यह संकेत देंगे कि मौजूदा सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता ने कितना स्वीकार किया है।

    नामांकन प्रक्रिया और नियमावली:

    1. नामांकन भरने का समय: उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करना होगा।
    2. प्रारूप: नामांकन FORM 2B में भरे जाने चाहिए। रिटर्निंग ऑफिसर से फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है या टाइप किए हुए फॉर्म भी स्वीकार किए जाएंगे।
    3. योग्यता: उम्मीदवार किसी भी विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता होने चाहिए। इसके लिए इलेक्टोरल रोल की प्रमाणित प्रति पेश करनी होगी।

    आचार संहिता और प्रशासनिक प्रबंधन:

    चुनाव आयोग ने घोषणा के साथ ही मॉडल आचार संहिता लागू कर दी है। आचार संहिता के तहत:
    • सरकारी योजनाओं के नए उद्घाटन और घोषणाएं रोक दी गई हैं।
    • चुनावी क्षेत्रों में विधानसभा सदस्यों और सरकारी अधिकारियों पर विशेष निगरानी रहेगी।
    • प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग न हो।

    प्रमुख चुनौतियां और संभावनाएं:

    इन चुनावों में गिद्दड़बाहा और डेरा बाबा नानक जैसी सीटों पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। बरनाला में शहरी और ग्रामीण वोटों का समीकरण दिलचस्प रहेगा। राजनीतिक दलों के लिए यह उपचुनाव मतदाताओं का मूड भांपने का मौका है।
    • पंजाब सरकार की योजनाओं जैसे किसान कर्ज माफी, स्वास्थ्य बीमा और रोजगार योजना पर जनता की राय इन परिणामों से झलकेगी।
    • विपक्षी दलों के लिए यह अवसर है कि वे सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी और विकास के मुद्दे उठाकर समर्थन हासिल करें।

    सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां:

    पुलिस और प्रशासन ने चुनावी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।
    • मतदान केंद्रों पर मजबूत सुरक्षा के लिए पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी।
    • संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और फ्लाइंग स्क्वॉड लगातार निगरानी रखेंगे।
    • प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की है।
    पंजाब उपचुनाव 2024 न केवल इन चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए बल्कि राज्य की राजनीति के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। 13 नवंबर को होने वाला मतदान तय करेगा कि जनता का झुकाव मौजूदा सरकार की नीतियों की तरफ है या विपक्ष के प्रचार का असर अधिक है।