Blog

  • Punjab:  Car और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: Car और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    मोहाली : गांव मजाट नेशनल हाईवे रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक इस हादसे में घायल बताए जा रहे है। जिन्हें फेस-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत को गंभीर देखते हुए सेक्टर 32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    मृतकों की पहचान जसप्रीत सिंह(33) निवासी गांव मजातरी और सुखविंदर सिंह(22) निवासी मजात के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है। लेकिन पुलिस की ढिल्ली कार्यप्रणाली को देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम को खुलवाया गया।

  • Jalandhar: अवैध कब्जे हटाने के बाद नवनिर्मित इमारत, माल या दफ्तर को लेकर आदेश हुए जारी

    Jalandhar: अवैध कब्जे हटाने के बाद नवनिर्मित इमारत, माल या दफ्तर को लेकर आदेश हुए जारी

    जालंधर, ENS: शहर में यातायात/पार्किंग अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने किसी भी इमारत, मॉल या कार्यालय को खोलने के लिए नए सुधार पेश करते हुए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक समस्याओं से निपटने के लिए जालंधर कमिश्नरेट नई पहल शुरू की गई है।

    जिसका एकमात्र उद्देश्य आम लोगों को खासकर कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह की कमी के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना है। स्वप्न शर्मा ने कहा कि अब से मॉल, कार्यालय या प्रतिष्ठान खोलने के लिए पुलिस से एनओसी अनिवार्य होगी और कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों के लिए कोई नियम नहीं, कोई प्रवेश सख्ती से सुनिश्चित नहीं किया जाएगा।

  • Punjab: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, एक घायल

    Punjab: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, एक घायल

    पटियालाः जिले में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर घायल हो गया है। घायल पुनित गोला राजीव राजा गिरोह का बदमाश बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 मामलों में वांछित राजीव राजा गैंग का गैंगस्टर पुनित गोला मुठभेड़ में घायल हुआ है। घायल हालत में पुनित गोला को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पुनित गोला मोहाली में हुए चोपिंग कांड का मुख्य आरोपी था। वह लूट, हत्या और हत्या के प्रयास के कई मामलों में वांछित था।

    जांच में सामने आया हैकि शातिर राजीव राजा गैंग का सदस्य है और पटियाला में तेजपाल हत्या मामले में मुख्य आरोपी भी है। इसके अलावा बदमाश ने मोहाली में इसी साल एक व्यक्ति की दातर से उंगलियां भी काटी थी। इस केस में मोहाली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक पर सवार था और उसके पास एक पिस्टल भी थी। पुलिस ने उसकी बाइक और उससे मिली पिस्टल को कब्जे में ले लिया है।

    मोहाली में इसी साल फरवरी में हरदीप सिंह (24) वासी गांव मोहाली की तीन बदमाशों ने दातर से उंगलियां काट दी थी। हरदीप ने बताया कि आठ फरवरी को वह फेज-1 स्थित सब्जी मंडी के पास बैठा था। इस दौरान दो व्यक्ति उसके पास आए और उनमें से लाल टीशर्ट पहना व्यक्ति कहने लगा कि वे सीआईए स्टाफ से आए हैं। उनके पास उसके खिलाफ शिकायत आई है। वह पूछताछ के लिए उसे अपनी गाड़ी की तरफ ले जा रहे थे। उसने देखा कि गाड़ी के पास गौरी वासी बड़माजरा खड़ा था। उसने गाड़ी के पास पहुंचते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। वे उसे गाड़ी में बिठाकर दारा स्टूडियो से होते हुए बड़माजरा श्मशानघाट के पीछे जंगल में ले गए। उनके पास दातर और सिक्सर (तेजधार हथियार) था।

    वहां जाकर गौरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर धमकाते हुए उसके भाई बंटी के कातिलों के बारे में पूछते हुए कहा कि अगर उसने उनके नाम नहीं बताए तो वह उसे मार देगा। जब उसने कहा कि उन्हें भी तो पता है कि उसके भाई के कातिल कौन हैं। इसके बाद गौरी और लाल टीशर्ट वाले आदमी ने उसके बाएं हाथ को जमीन पर रखकर पकड़ लिया और काली टीशर्ट पहने व्यक्ति ने उसके हाथ पर दातर से दो वार किए जिससे उसकी चारों उंगलियां कट गईं। इसके बाद उन्होंने उसे वहां से जान बचाकर भाग जाने को कहा और खुद कार में बैठकर फरार हो गए।

  • Punjab: किन्नर महंत में गुरु और चेलों के बीच झगड़े में FIR दर्ज

    Punjab: किन्नर महंत में गुरु और चेलों के बीच झगड़े में FIR दर्ज

    कपूरथलाः थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने किन्नर महंत और उसके चेलों के साथ झगड़े का मामला सामने आया है। जहां दोनों ने एक दूसरे पर धमकियां देने के आरोप लगाए थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक महंत के खिलाफ धारा 323, 342, 339, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दीशो महंत, चेला मलकीतो महंत निवासी गांव भागो अराइयां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके तीन चेले आरती, शैली व ज्योति है।

    जिन्हें एरिया बांटे गए है और मैंने अपना अलग एरिया रखा हुआ है। शैली महंत दूसरों के एरिया में जाकर बधाईयां लेता है। जब उसे समझाने की कोशिश करते है तो वह झगड़ा करने लग पड़ता है और धमकियां देता है। 2 जुलाई को शैली महंत अपनी स्कूटी पर सवार होकर आई और मेरे घर में दाखिल हुई तो उस समय मैं घर में मौजूद नहीं थी। क्योंकि मैं 27 जून को दिल्ली चली गई थी। 4 जुलाई को वापस आई तो चेले आरती महंत व नैणा महंत ने उसे सब कुछ बता दिया कि शैली महंत ने हमारे साथ मारपीट की है और गलत शब्दावली का प्रयोग भी किया है।

    24 जुलाई को शैली ने मुझे व मेरे चेलों को बहुत ही बुरा भला कहा और धमकियां दी। इस झगड़े संबंधी उनका अपनी बिरादरी में राजीनामा को लेकर बातचीत चलती रही है। मगर राजीनामा नहीं हुआ। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शैली महंत निवासी गांव भागो अराइयां के खिलाफ धारा 323, 342, 339, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

     

  • Punjab: 3.5 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 3.5 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में नशे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है और पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस नशे को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिसके चलते अमृतसर पुलिस ने अजनाला के भिंडी सैदां के रहने वाले गुरमेज सिंह को साढ़े तीन किलो हेरोइन और एक लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गिरफ्तार आरोपियों का सीधा संबंध पाकिस्तान से है।

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पाकिस्तान के तस्करों से पुराने संबंध है और वह पहले भी एक बार पाकिस्तानी तस्कर को अपने घर में पनाह देने के आरोप में जेल जा चुका है। जिसके बाद वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया और लगातार यह शख्स नशे का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गुरमेज सिंह की तार के पार से 8 किल्ले जमीन है।

    जिसके चलते उसने पाकिस्तान से संबंध बना लिए और पाकिस्तानी तस्करों की मदद करने लगा और पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगाकर पंजाब के अलग-अलग कोनों में पहुंचाने लगा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल गुरमेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से साढ़े तीन किलो ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है और आगे की जांच की जा रही है।

  • राहुल गांधी की लोकप्रियता से मोदी सरकार हताश: विजय डोगरा

    राहुल गांधी की लोकप्रियता से मोदी सरकार हताश: विजय डोगरा

    भाजपा कर रही जात-पात की राजनीति

    अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी पर की गई अभद्र भाषा की आलोचना 

    ऊना/ सुशील पंडित : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र की मोदी सरकार हताशा में  है और यही वजह है कि संसद में  दिए गए राहुल गांधी के भाषणों के अंशों में भी कांट छांट की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से दलितों, पिछड़ों की आवाज बुलंद कर रहें है उससे भाजपा का एकमात्र एजेंडा उनकी इस आवाज को दबाने का है।

    आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए विजय डोगरा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदेश के सांसद अनुराग ठाकुर की राहुल गांधी पर की गई अभद्र भाषा की आलोचना करते हुए कहा कि मंत्री न बनाये जाने की उनकी हताशा साफ नज़र आ रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमीरपुर की जनता ने दिखा दिया कि झूठ फरेब नहीं चलेगा, अब इसलिए वह अपने आकाओं को खुश करने के लिये राहुल गांधी को गालियां दे रहें है। उन्होंने कहा कि पहले स्मृति ईरानी गांधी परिवार को गालियां देकर अपनी राजनीति चमकाती थी अब यह काम अनुराग कर रहें है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुराग के सर्मथन में ट्यूट से साफ है कि वह भी अनुराग की अमर्यादित भाषा का समर्थन करते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे कभी स्वीकार नही करेगी और इसके लिए कांग्रेस  भाजपा व अनुराग की कड़ी निंदा करती है।

    विजय डोगरा ने कहा कि अनुराग ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष को गालियां देने की जगह प्रदेश हित की आवाज उठाते हुए अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना चाहिए जिसके लिए लोगों ने उन्हें चुन कर भेजा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता उस परिवार से है जिनका इस देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान व बलिदान है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिये राहुल गांधी ने देश मे पदयात्रा कर एक इतिहास बनाया है। उन्होंने कहा कि अनुराग राहुल गांधी को अपशब्द बोल कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहें है जो उनके लिये ठीक नही है।

    डोगरा ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश मे निजीकरण को बढ़वा देकर सरकारी सम्पत्तियों को बेच रही है। उन्होंने कहा कि अपने कुछ पूंजीपतियों को लाभ दिया जा रहा है।देश मे अमीरी व गरीबी के बीच खाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश मे बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा बुरी तरह फ्लॉप हुआ है और अब इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा की न तो जातपात की राजनीति चलने वाली और न ही धुव्रीकरण की। उन्होंने कहा कि देश अब जान चुका है और भगवान श्रीराम ने भी इन्हें ठुकरा दिया है।

  • Punjab : मोमबत्ती से घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : मोमबत्ती से घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : टिब्बा रोड पर घमोड़िया कालोनी की गली नंबर-1 में देर शाम को एक घर में धमाका होने का मामला सामने आया है। इस दौरान घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिस समय घर में आग लगी, उस समय घर में कोई नहीं था। जिससे जानी नुकसान से तो बचाव हो गया। लेकिन घर में रखा सामान जल गया।

    घर की मालकिन सविता रानी ने बताया कि वह किसी काम के बाजार गई थी। बच्चे भी काम पर गए थे, थोड़ी देर बाद जब घर लौटी तो देखा की घर को आग लगी हुई थी। उसने बताया कि बिजली जाने के बाद घर में अंधेरा हो गया था। उसने रसोई में मोमबत्ती जला दी। जिसके बाद खुद बाजार चली गई। जिसके बाद आग लग गई।

     लोगों ने बताया कि जैसे ही मोमबत्ती जलाई तो पहले से ही गैस सिलेंडर की पाइप लीकेज थी। जिस कारण रसोई में गैस के रिसाव के कारण धमाका हो गया। लोगों ने बताया कि घर में दो गैस सिलेंडर रखे थे। जिसे लोगों ने किसी तरह करके घर से बाहर निकाले और बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर आग गैस सिलेंडर को पकड़ लेती तो आस-पास के घरों को भी नुकसान हो सकता था।
  • वशिष्ठ पब्लिक स्कूल का छात्र एयर इंडिया में दे रहा एयरक्राफ्ट इंजीनियर की सेवाएं

    वशिष्ठ पब्लिक स्कूल का छात्र एयर इंडिया में दे रहा एयरक्राफ्ट इंजीनियर की सेवाएं

    ऊना/ सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र हरीश ने सन् 2017 में कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। 1 अगस्त,2024 को वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में एयरक्राफ्ट इंजीनियर हरीश कुमार ने 12वीं के छात्रों को एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस तरह बच्चे इस फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं । कक्षा बारहवीं के बाद ‘डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन ‘द्वारा एक बहुविकल्पीय टेस्ट लिया जाता है, जिसे पास करने पर छात्र एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह  एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है जिसमें आगे बढ़कर बच्चे अपने देश की सेवा कर सकते हैं। यह बड़े गौरव की बात है कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र हरीश ने इतनी कम आयु में 25  देशों की यात्रा कर ली है और इस समय इनका सालाना पैकेज 29 लाख रुपए है।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने हरीश और उसके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा हरीश के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
  • महाविद्यालय ऊना में नए छात्रों के लिए उन्नमुखीकरण कार्यक्रम आयोजन

    महाविद्यालय ऊना में नए छात्रों के लिए उन्नमुखीकरण कार्यक्रम आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में नव-प्रवेशित छात्रों के लिए उन्नमुखीकरण कार्यक्रम “आरम्भ” (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) का आयोजन गुरूवार को किया गया है। इस कार्यक्रम को महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीता शर्मा रहीं। उन्होंने विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के नवप्रवेशित कला संकाय, वाणिज्य संकाय तथा विज्ञान संकाय में दाखिला लेने वाले प्रथम वर्ष के छात्रों को महाविद्यालय में होने वाले समस्त गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम को आयोजित करना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कार्यक्रम नए विद्यार्थियों को कॉलेज की गतिविधियों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह उन्हें कॉलेज में अपना रास्ता तलाशने में मदद करता है और उन्हें कॉलेज के माहौल में समायोजित होने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। वे कॉलेज के प्राचार्य, कॉलेज के शिक्षण और गैर-शिक्षण सदस्यों से मिलते हैं।

    इस कार्यक्रम के दौरान, आमतौर पर विद्यार्थी कॉलेज की विभिन्न प्रकोष्ठों और उनकी गतिविधियों, अवसंरचना सुविधाओं, सीखने के संसाधनों, शिक्षण पद्धति और कॉलेज की संस्कृति के बारे में समझते हैं। वे कॉलेज जीवन के दौरान अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में सीखते हैं और कैसे वे वैज्ञानिक रूप से डिज़ाइन किए गए ‘शिक्षण और सीखने के व्यावहारिक दृष्टिकोण’ की मदद से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियम और विनियम, आचार संहिता, परिसर की सुरक्षा और शैक्षणिक कैलेंडर से परिचित कराया जाता है।

    मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने उन्नमुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित नये छात्रों को ज़िले के सबसे पुराने और बड़े महाविद्यालय के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षण संस्थान में दाख़िला लेने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके भविष्य को उज्जवल बनाने और संवारने में हमारे अध्यापक वर्ग हर संभव आपके मददगार साबित होंगे। आप अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने और अपने परिवार के सपने को साकार करें। आपका मक़सद सिर्फ़ डिग्री लेना ही नहीं होना चाहिये। समाज में एक मिसाल बनना और अपने मानवता का परिचय देना भी है। इसके अलावा उन्होंने इस कार्यक्रम का उद्देश्य, छात्रों को महाविद्यालय की कैंपस सेवाओं, परीक्षा प्रणाली, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, सरकार की योजनाओं, बस पास की सुविधा, महाविद्यालय के नियमों, एनसीसी, एनएसएस, विभिन्न क्लबों, छात्रावास सुविधाओं और अनुशासन से भी अवगत कराया।

    इस कार्यक्रम में खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ राजकुमार ने अवगत कराया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ संजय वर्मा ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए पूरे परिसर का वर्चुअल टूर कराया। इसके साथ ही सभी विभागों के फैकल्टी से विद्यार्थियों की जान-पहचान कराई। डा भगवान दास ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के तरफ़ से विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों कों प्राप्त करने के तरीक़े को विस्तृत से बताया।विज्ञान संकाय की सहायक प्रोफ़ेसर श्वेता शर्मा ने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    महाविद्यालय के उपाचार्य डॉ.  ने सभी नवांगतुक छात्रों को महाविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों तथा अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौक़े पर महाविद्यालय की गृह-पत्रिका “सोमभद्रा” का विमोचन प्राचार्या ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के फैकल्टी सदस्य समेत नान टीचिंग स्टाफ भी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. मदन लाल ने किया।

  • Punjab : दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab : दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    अमृतसर : भूतनपुरा इलाके में देर रात ईंट-पत्थर चलने के मामला सामने आया है। इस दौरान परिवार ने भूतनपुरा इलाके से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित परिवार ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है। परिवार ने बताया कि लाइट जाने के बाद हम लोग घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे, तभी कुछ युवक शराब पीकर आए और गाली-गलौच करने लगे।

    जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि छत पर जाकर ईंटों से हमला किया। पीड़ित परिवार ने बताया कि 10 से 12 युवकों ने रात 12 बजे से लेकर सुबह 3:00 बजे तक लगातार ईंट-पत्थर फेंके। जिससे परिवार के सदस्यों को चोटें भी आईं। परिवार का कहना है कि हमने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की जा रही है।

    चौकी प्रभारी राजिंदर कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है। घायलों इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि उन दोनों पक्षों को बुलाकर आमने सामने बात की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक पक्ष फरार है।