Blog

  • Punjab News: नवनिर्वाचित सरपंच इकबाल सिंह द्वारा धन्यवाद रैली का आयोजन, देखें वीडियो

    Punjab News: नवनिर्वाचित सरपंच इकबाल सिंह द्वारा धन्यवाद रैली का आयोजन, देखें वीडियो

    मोहालीः मोहाली स्थित गांव जुझार नगर में हुए सरपंची चुनावों में जीत हासल कर नवनिर्वाचित सरपंच इकबाल सिंह द्वारा धन्यवाद रैली का आयोजन किया। इस धन्यवाद रैली में वह अपने गांववासियों, समर्थकों और मतदाताओं को धन्यवाद करते हुए नजर आए, जिन्होंने उन्हें चुनाव में सरपंच पद पर जिताकर जीत हासिल करवाई। इस रैली में सरपंच इकबाल सिंह ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो वादे उन्होंने अपने समर्थकों और आम जनता के साथ किए हैं उन्हें पूरा करने के लिए की जान लगा देंगे। इकबाल सिंह ने आम जनता के घर-घर जाकर आभार व्यक्त किया और अपने कार्यकाल के दौरान किए जाने वाले कार्यों की भी घोषणा की। इकबाल सिंह ने कहा कि यह रैली न केवल धन्यवाद देने का अवसर है, बल्कि यह नवनिर्वाचित सरपंच के लिए अपने गांव वासियों और जनता की सेवा करने का मौका भी है। अपने कार्यकाल की शुरुआत उन्होंने गुरु घर में माथा टेक कर की। इस रैली के अवसर स्थानीय नेता, समुदाय के सदस्य, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल रहे हैं। इस धन्यवाद रैली में आम जनता भी बड़ी उत्साहित नजर आ रही थी, जिन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच इकबाल सिंह को गांव के विकास हेतु चुनकर सरपंच बनाया। वहीं अगर नवनिर्वाचित सरपंच इकबाल सिंह ने कहा कि वह गांव के विकास के लिए हमेशा अग्रणीय भूमिका में नजर आएंगे।

    इकबाल सिंह द्वारा धन्यवाद रैली का आयोजन, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: प्रेस वार्ता से पहले मीटिंग में शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के सदस्यों में छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: प्रेस वार्ता से पहले मीटिंग में शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के सदस्यों में छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के कंनवीनियर गुरप्रताप सिंह वडाला द्वारा आज दोपहर एक बजे प्रेस वार्ता रखी गई है। लेकिन उससे पहले शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा में 11 बजे मीटिंग रखी गई। इस मीटिंग में शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के सदस्यों में विवाद छिड़ गया।


    इस बैठक में कमेटी के सदस्य आपस में उलझते हुए दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि माइक पर एक सदस्य बात कर रहा था। जिसके बाद मीटिंग में बैठे अन्य सदस्यों द्वारा उन्हें रोका गया। वीडियो में सुना जा सकता है कि उक्त सदस्य कमेटी के अन्य सदस्यों को माइक पर बात करने के दौरान ना रोकने की अपील कर रहा है।

    बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में श्री अकाल तख्त साहिब ने विरसा सिंह वल्टोहा को अकाली दल पार्टी से 24 घंटे में 10 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने सहित अन्य मुद्दों पर बात की जाएंगी। बताया जा रहा है कि प्रेस वार्ता में बीबी जागीर कौर, चंदूमाजरा, ढीनसा परिवार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में एसजीपीसी चुनाव को लेकर बात रखी जा रही है।

     

  • Punjab News: किसानों ने की CM MAAN का आवास घेरने की घोषणा, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने की CM MAAN का आवास घेरने की घोषणा, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    बोघ सिंह मानसा और अन्य नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

    खरड़ः भारतीय किसान यूनियन द्वारा धान की खरीद को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास को घेरने की घोषणा की गई थी। वहीं किसानों की घोषणा के बाद खरड़ पुलिस प्रशासन द्वारा खरड़-लुधियाना हाईवे को भागो महाराज टोल प्लाजा के पास बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। बताया जा रहा हैकि जिसके चलते किसानों द्वारा सड़क पर धरना लगा दिया गया। ऐसे में किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा था, यहां तक ​​कि कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी वापस लौटना पड़ रहा है। दूसरी ओर चंडीगढ़ में किसान भवन में किसान संयुक्त मोर्चा की 32 जत्थेबंदियों के नेताओं द्वारा आज विशेष मीटिंग बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग से पहले बोघ सिंह मानसा और अन्य नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। दूसरी ओर, किसान नेता हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा है कि भले ही उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान का पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने उन्हें 19 अक्टूबर को बातचीत के लिए पंजाब भवन में आमंत्रित किया है। लेकिन अब सभी नेता पंजाब से पंजाब किसान भवन पहुंच रहे हैं और उनके साथ बैठक कर क्या फैसला लिया जाता है, उसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। इस बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने भी किसान भवन पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी है। किसान नेता जंगवीर सिंह चौहान ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बैठक से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया। उधर, किसान नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर कई प्रमुख नेताओं समेत उनके साथियों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो वे बड़ा फैसला लेने से नहीं हिचकिचाएंगे और पंजाब की सड़कें जाम कर देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि ये बातें नहीं चलतीं कि एक तरफ आप मीटिंग के लिए निमंत्रण देते हैं और दूसरी तरफ हमारे साथियों को चंडीगढ़ पुलिस हिरासत में ले लेती है।

    किसानों के CM MAAN के आवास की घोषणा, देखें वीडियो

  • प्रेमी ने शादी से किया इन्कार, थाने के सामने खुदको लगाई आग, हालत गंभीर

    प्रेमी ने शादी से किया इन्कार, थाने के सामने खुदको लगाई आग, हालत गंभीर

    उत्तर प्रदेशः यूपी के संभल इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवती ने प्रेमी के शादी करने से इन्कार करने पर खुदको आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में घिरने के बाद महिला चिल्लाती हुई पुलिस चौकी की तरफ दौड़ी। स्थानीय लोग और चौकी के अंदर मौजूद पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए भागे, महिला को बचाते हुए दो पुलिसकर्मियों खुद भी झुलस गए। म वे आनन-फानन में महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया.

    दरअसल, संभल सदर कोतवाली इलाके के निवासी 25 वर्षीय विवाहित महिला नाजिया मोहल्ले के ही रहने वाले युवक से फोन पर बातचीत करती थी, इस बीच युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए, लेकिन बाद में शादी करने से इन्कार करने लगा। पीड़ित महिला आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस से गुहार लगा रही थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। जिसके कारण पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी के गेट पर खुद को आग के हवाले कर दिया।

    घटना के बाद पुलिसकर्मी आनन-फानन में महिला को झुलसी हुई हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उच्च पुलिसाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल में महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. हालांकि, पुलिसवाले घटना से कुछ देर पहले ही मुकदमा दर्ज होने का दावा कर रहे हैं।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने पुलिस चौकी से 100 फीट की दूरी पर खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। इसी दौरान चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे बचाने की कोशिश की जिसमें वह खुद के हाथ भी झुलस गए। उन्होंने कहा कि इस महिला के द्वारा आज थाने पर खुद ही आकर तहरीर दी गई थी कि यह महिला का किसी लड़के से पिछले 2 साल से संबंध है, वह उसी से शादी करना चाहती है और पुलिस उसकी शादी कराए। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लगभग 3 बजे मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन तभी महिला ने पुलिस चौकी से डेढ़ सौ फीट की दूरी पर खुद को आग लगा ली।

  • Industrial Area Phase 1 में बने गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Industrial Area Phase 1 में बने गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोहालीः चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 में आज सुबह गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि आग की चपेट में आने से गोदाम जलकर खाक हो गया। वहीं आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई। वहीं मौके पर दमकल की करीब 2 दर्जन से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रही। गोदाम के प्रबंधकों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह करीब 5:30 बजे घटना के बारे में पता चला है। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां 2 दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। गोदाम के प्रंबंधकों का कहना है कि इस घटना में करीब 15 से 20 लाख का नुकसान हो चुका है। घटना में राहत की बात यह थी कि जिस समय घटना हुई है उस दौरान गोदाम में कोई वर्कर मौजूद नहीं था। अगर यह घटना दिन में लगी होती तो काफी बड़ा नुकसान हो सकता था।

    गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

  • Punjab News: जेलों में जल्द लागू होगी AI टेक्नोलॉजी, मोबाइल फ्री और क्राइम फ्री बनाने का निर्देश; जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर

    Punjab News: जेलों में जल्द लागू होगी AI टेक्नोलॉजी, मोबाइल फ्री और क्राइम फ्री बनाने का निर्देश; जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर

    Highlights:

    1. AI-आधारित निगरानी प्रणाली और उल्ट्रा-मॉडर्न टेक्नोलॉजी से पंजाब की जेलों को पूरी तरह मोबाइल और क्राइम-फ्री बनाने का लक्ष्य।
    2. मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने नए जेल और बैरकों के निर्माण से ओवरक्राउडिंग की समस्या सुलझाने की घोषणा की।
    3. कैदियों के पुनर्वास के लिए स्किल डेवलपमेंट और वोकशनल ट्रेनिंग पर जोर, जिससे जेलों को वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया जाएगा।

    चंडीगढ़, 18 अक्टूबर, 2024: पंजाब सरकार ने जेल प्रबंधन और सुरक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए AI आधारित निगरानी प्रणाली और उल्ट्रा-मॉडर्न टेक्नोलॉजी अपनाने की योजना बनाई है। राज्य के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक में जेलों को पूरी तरह क्राइम-फ्री और मोबाइल-फ्री बनाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़े: दिवाली पर पंजाब सरकार का तोहफा: बैंक के लोन पर दिया बड़ा ऑफर, CM भगवंत मान ने जनता से अधिकतम लाभ उठाने की अपील बैठक में भुल्लर ने कहा कि “आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग न केवल जेल सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि अवैध गतिविधियों और मोबाइल फोन के उपयोग पर भी लगाम लगाएगा।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एडवांस्ड सर्विलांस सिस्टम की स्थापना में तेजी लाएं।

    ओवरक्राउडिंग और नई जेलों का निर्माण

    जेलों में भीड़भाड़ की समस्या का समाधान करने के लिए मंत्री भुल्लर ने नई जेलों और बैरकों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा, “नए बैरकों के निर्माण से कैदियों की बढ़ती संख्या को समायोजित करने में मदद मिलेगी।” बैठक में मंत्री भुल्लर ने जेलों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न उत्पाद निर्माण योजनाओं को लागू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जेलों में निर्मित उत्पादों से आर्थिक लाभ हासिल किया जा सकता है और कैदियों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

    कैदियों के लिए पुनर्वास और कल्याणकारी योजनाएं

    भुल्लर ने पुनर्वास कार्यक्रमों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कैदियों को स्किल डेवलपमेंट और वोकशनल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी ताकि वे रिहाई के बाद समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य न केवल सजा देना है, बल्कि कैदियों को एक नई शुरुआत का मौका भी देना है।” जेलों में स्वास्थ्य सुविधाओं और मानसिक कल्याण के लिए विशेष योजनाएं शुरू की जाएंगी। भुल्लर ने कहा कि जेलों में शैक्षिक कार्यक्रमों का विस्तार भी किया जाएगा ताकि कैदियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाया जा सके। मंत्री भुल्लर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से फंडिंग को लेकर चर्चा करेंगे ताकि जेल सुधार योजनाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

    जेल अधिकारियों की चुनौतियों पर चर्चा

    बैठक में जेल अधीक्षकों ने ओवरक्राउडिंग, स्टाफ की कमी और संसाधनों की अनुपलब्धता जैसे मुद्दे उठाए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करेगी और दीर्घकालिक सुधार योजनाएं लागू करेगी। लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल जेल प्रबंधन को सुधारना नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले नागरिकों का निर्माण करना है।” उन्होंने भरोसा जताया कि जेल अधीक्षक और अधिकारी इस सुधार एजेंडे को सफलतापूर्वक लागू करेंगे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (जेल) अलोक शेखर, एडीजीपी प्रिज़न अरुण पाल सिंह, आईजी प्रिज़न आर.के. अरोड़ा, डीआईजी प्रिज़न सुरिंदर सिंह और राज्य की सभी जेलों के अधीक्षक शामिल थे।
  • Punjab News: Street Food स्टाल पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की दबिश, मौके पर भरे सैंपल, देखें वीडियो

    Punjab News: Street Food स्टाल पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की दबिश, मौके पर भरे सैंपल, देखें वीडियो

    बटालाः त्योहारों के सीज़न को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग हरकत में आया है। फेस्टिवल सीज़न के चलते फ़ूड सेफ्टी विभाग आम जनता की सेहत का ध्यान रखने के लिए सड़कों पर बिक रहे खाने के सामान की चैकिंग कर रहा है। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों द्वारा खाने के सामान के सैंपल भी लिए गए हैं। जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि फूड सेफ्टी विभाग भारत सरकार की तरफ़ से विभाग को दी गई टेस्टिंग वैन की ज़रिये खाने पीने वाली दुकानों पर पहुंचकर खाने के सामान की मौके पर जाँच की जा रही है। अधिकारी ने बताया की आज वह टेस्टिंग वैन लेकर बटाला की समाधि रोड पर लगी खाने-पीने की रेहड़ियों की चेकिंग करने पहुंचे, जिसके चलते विभाग की तरफ से रेहड़ियों पर इस्तेमाल होने वाली सॉसेज के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें कुछ सोसिस के सैंपल तो पास जरूर हुए हैं, लेकिन कुछ सोसिस के सैंपल पूरी तरह फेल हो गए हैं। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि फेल हुए सैंपलों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी, ताकि उनपर बनती कार्रवाई की जा सके।

    Street Food स्टाल पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की दबिश, देखें वीडियो

  • Punjab News : कल स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Punjab News : कल स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    अमृतसर : पंजाब सरकार ने अमृतसर में 19 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा की है। दरअसल,  श्री गुरु रामदास साहिब जी की जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा ऐलान किया गया है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट और उपायुक्त ने श्री गुरु रामदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 18 और 19 अक्टूबर को नगर कीर्तन के मार्ग पर शराब की दुकानों और परिसरों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

    19 अक्टूबर को सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। इस दिन जिला अमृतसर के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

  • Jalandhar News: Gurpratap Singh Wadala ने SGPC पर लगाए गंभीर आरोप, सुखबीर बादल पर साधेे निशाने

    Jalandhar News: Gurpratap Singh Wadala ने SGPC पर लगाए गंभीर आरोप, सुखबीर बादल पर साधेे निशाने

    जालंधर, ENS: शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के कंनवीनियर गुरप्रताप सिंह वडाला द्वारा आज दोपहर एक बजे प्रेस वार्ता रखी गई है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में श्री अकाल तख्त साहिब ने विरसा सिंह वल्टोहा को अकाली दल पार्टी से 24 घंटे में 10 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने सहित अन्य मुद्दों पर बात की जाएंगी। बताया जा रहा है कि प्रेस वार्ता में बीबी जागीर कौर, चंदूमाजरा, ढीनसा परिवार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में एसजीपीसी चुनाव को लेकर बात रखी जा रही है।

    इस दौरान एसजीपीसी के घोटालेबाजी के आरोप लगाए जा रहे है। वहीं गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा दो दिन पहले इस्तीफा दे दिया गया था। जबकि बीते दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया। उनका कहना है कि आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई जत्थेदार के खिलाफ बयानबाजी कर रहा हो। उन्होंने कहा कि अगर कोई बयानबाजी करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए जोकि शिरोमणि कमेटी द्वारा द्वारा रिकोमेंड की जानी है। उनका कहना है कि क्यों विरसा सिंह वल्टोहा पर कार्रवाई नहीं की जा रही। उनका आरोप है कि इस दौरान कारजकारी अध्यक्ष खुलकर यह बता क्यों नहीं कह रहा कि विरसा सिंह वल्टोहा ने इस्तीफा दे दिया है।

    वहीं वल्टोहा के इस्तीफे दिए जाने को लेकर उनका कहना है कि गुनाहगार कैसे इस्तीफे दे रहा है। वडाला का कहना है कि अगर वल्टोहा ने इस्तीफा दे दिया है तो जत्थेदार से बाहर जाकर शिरोमणि अकाली दल कैसे एसेप्ट कर सकता है। वडाला ने कहा कि वल्टोहा ने जत्थेदार हरप्रीत सिंह पर भाजपा के साथ संबंध सहित कई अन्य आरोप लगाए थे। वडाला का कहना है कि जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने वल्टोहा द्वारा लगाए गए ऐसे कई गंभीर आरोपो के चलते इस्तीफा दिया था। वडाला का कहना है कि जिस दिन ज्ञानी हरप्रीत सिंह के इस्तीफा देने के कुछ घंटे के बाद शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर धामी ने वीडियो जारी की थी, लेकिन उस दौरान उन्होंने इस्तीफा नामंजूद नहीं किया था।

    वहीं वडाला का कहना है कि वल्टोहा द्वारा कारजकारी प्रधान बलविंदर सिंह बूंदड़ को निकालने के लिए जो बात कही गई थी, उस मुद्दे पर कोई बात क्यों नहीं हुई। वहीं सुखबीर सिंह बादल को लेकर वडाला का कहना हैकि उन्हें भी कोई सजा नहीं सुनाई गई, लेकिन तनखैया घोषित किया गया था। वडाला का आरोप है कि ज्ञानी रघुबीर सिंह की रिकार्डिंग वल्टोहा द्वारा की गई। इस दौरान सुखबीर बादल को कड़ी सजा दिए जाने को लेकर वल्टोहा द्वारा धमकी दी गई।

  • Jalandhar News: Deputy Commissioner से मिलने पहुंचे किसान नेता, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Deputy Commissioner से मिलने पहुंचे किसान नेता, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किसानों द्वारा बीते दिन मंडियों में धान की खरीद उचित तरीके न होने के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया गया था, वहीं जालंधर के फिल्लौर में किसानों द्वारा हाईवे जाम किया गया था। वहीं आज किसान नेता डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को मंडियों में धान की खरीद को लेकर मांग पत्र देने के लिए पहुंचे है। मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता हरसिकंदर सिंह ने कहा कि वह डीसी को धान के साथ-साथ गन्ने की फसल को लेकर मांग पत्र देने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि गन्ने की फसल खेतों में पूरी तरह से तैयार है। किसान नेता का कहना हैकि ऐसे में मिल को चलाने के समय तीया और रेट अभी से तय कर दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 11वें महीने से 12वें महीने चलाने की प्रशासन द्वारा कवायद की जा रही है, लेकिन उनका कहना है कि 11वें माह के पहले सप्ताह को गन्ने की फसल को लेकर मिल शुरू दी जानी चाहिए। उन्होंने मंडियों में धान की खरीद को लेकर कहा कि सरकार द्वारा 1 अक्टूबर से खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन लिफ्टिंग ना होने के कारण धान अभी तक मंडियों में पड़ा हुआ है। ऐसे में उन्होंने कहा कि शैलर मालिक कम रेट पर धान की खरीद कर रहे है, जिससे किसानों के साथ लूट हो रही है। किसान नेता ने कहा कि इस मामले में डिप्टी कमिश्नर को ध्यान देना चाहिए, जिसके लिए वह डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र देने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि 2 से 4 दिनों में उनका मसला हल नहीं होता तो वह धान की ट्रालियां भरकर डीसी दफ्तर के बाहर खड़ी कर देंगे। वहीं दिलबाग सिंह ने कहाकि वह प्रदर्शन करना नहीं चाहते लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले मंहगे भाव पर उन्हें बीज दिया गया था, लेकिन अब धान की फसल तैयार हो गई है और मंडियों पर धान पड़ा हुआ है, लेकिन अभी तक धान उठाया नहीं जा रहा। वहीं मक्खन सिंह ने कहा कि धान का सीजन 25 दिन तक चलता है, लेकिन अभी तक धान की खरीद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत धान पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से लेकर अब 18 अक्टूबर का समय हो गया है, लेकिन धान की खरीद नहीं हो रही। इसी तरह मनप्रीत सिंह ने कहा कि दोआबा किसान यूनियन की ओर से डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र इसलिए दिया जा रहा है कि आज 18 अक्टूबर का समय हो गया है, लेकिन धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धान के जिस बीज को लगाने का आग्रह किया गया था, किसानों द्वारा उसी बीज को लगाया गया, लेकिन अभी तक मंडियों में खरीद ना होने के चलते किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।

    किसान नेता दी ये चेतावनी, देखें वीडियो