Blog

  • जापान में भूकंप के तेज झटकों के बाद भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट, जारी किए नंबर

    नई दिल्लीः जापान में भारतीय दूतावास ने सोमवार (1 जनवरी) को आए भीषण भूकंप के बाद देश में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा दूतावास ने एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा, “दूतावास ने एक जनवरी 2024 को आए भूकंप और सुनामी के संबंध में किसी से भी संपर्क करने के लिए एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया है। किसी भी सहायता के लिए इन इमरजेंसी नंबरों और ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है।”

    न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके के हवाले से बताया कि जापान में सोमवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया और फिर उसके बाद सुनामी आई। इस दौरान जापान के इशिकावा प्रान्त के वाजिमा शहर में 1.2 मीटर की सुनामी लहर उठी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि इसी क्षेत्र में पांच मीटर की बड़ी सुनामी आने की आशंका है। इससे पहले मौसम विभाग जापान सी कोस्ट के साथ-साथ निगाटा, टोयामा, यामागाटा, फुकुई और ह्योगो प्रान्तों के लिए भी सुनामी की चेतावनी जारी की थी।

  • पंजाबः 1 किलो 200 हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः एसटीएफ लुधियाना रेंज ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन के दौरान टिब्बा रोड इलाके से एक आरोपी को 1 किलो 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश शेनी उर्फ ​​गंजा के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसटीएफ लुधियाना रेंज के डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने टिब्बा रोड इलाके में नाकाबंदी की थी।

    इसी दौरान नाकाबंदी पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से 1 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मुकेश सैनी उर्फ ​​गंजे के रूप में हुई है, जो थोक में हेरोइन खरीदता है और उसे लुधियाना में खुदरा रूप में सप्लाई करता है और नशे का भी आदी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे अब आगे की पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

  • पंजाबः कार सवार पर हमला कर बदमाश नगदी और फोन छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमला पुरी इलाके में देर रात लूट की वारदात का मामला सामने आय़ा है। पीड़ित के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने कार को पहले टक्कर मारी, फिर गाड़ी में तोड़फोड़ कर नगदी और फोन छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए रोहित गर्ग ने बताया कि वह लोहा कारोबारी है। वह अजय और गग्गी के साथ इश्न नगर पुली पर रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहा था। देर रात श्री हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवारों ने उनकी कार को घेर लिया। जिसके बाद बदमाशों ने गाड़ी पर ईंटों से हमला किया और उनकी पिटाई की। कार में सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए।

    आधी रात को कारोबारी को गलियों में दौड़ा-दौड़़ा कर पीटा है। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने उसके दो दोस्तों से 2 मोबाइल फोन और 12 हजार रुपए छीन लिए। रोहित गर्ग का कहना है कि बदमाशों ने एक बाइक उसकी कार I-20 के आगे लगाई और दो बाइक पीछे लगाई। कुछ दूरी पर एक युवक एक्टिव लगाकर खड़ा था। बाइक सवार एक युवक ने उसकी गाड़ी के साथ टक्कर मारी। कुछ दूरी पर जाकर जब उसने बाइक सवारों से टक्कर मारने का कारण पूछा तो उसने उसे गालियां दी। साथियों के साथ मिलकर उसकी गाड़ी पर ईंटों से हमला कर दिया। रोहित मुताबिक हमला करने वाले युवकों ने नशा किया हुआ था।

    रोहित मुताबिक घायल अवस्था में वह अस्पताल पहुंचा जहां उसके दोस्त अजय के सिर में 9 टाकें लगे। उसके खुद के सिर में 5 टांके लगे हैं। दोस्त गग्गी के अंदरूनी चोट आई है। वारदात के तुरंत बाद अब थाना शिमला पुरी में हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना शिमला पुरी के एसएचओ कंवलजीत मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है, आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएंगा। 

  • पंजाबः विरोधी फ्रंट एसोसिएशन ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा : इसराइल की ओर से फिलीस्तीनियो पर किए जा रहे हमले और उन पर किए जा जुलम सितम के खिलाफ आज पंजाब भर में विरोधी फ्रंट की ओर से नए साल के पहले दिन हजारों की संख्या में रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत मोगा में भी जत्थे बंदियों की ओर से मोगा जिले में रोष प्रदर्शन किया गया और रोष रेली निकाली गई। जिसमे अलग अलग जथेबंदियों के आगुओं ने हिस्सा लिया।

    इस मौके पंजाब प्रधान निर्भय सिंह और महिला विंग प्रधान कर्मजीत कौर ने बताया की इसराइल ने फिलस्तान के लोगों को उनके देश में ही कैद किया हुआ है। पिछले लंबे समय से हमले किए जा रहे है जिनमेंं बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं ने अपनी जान गवा चुके है। कई अस्पतालों में दाखिल है और उनका उपचार किया जा रहा है, उनकी अच्छी सेहत की हम कामना करते है। वही उन्होंने भारत सरकार से अपील की है को भारत सरकार इसमें दखल अंदाजी कर इस को शांत कराए।

  • ਪੰਜਾਬ : MLA ਵੱਲੋਂ 32 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਹਲਕਾ ਉਤਰੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਚੌਧਰੀ ਮਦਨ ਲਾਲ ਬੱਗਾ ਵੱਲੋਂ ਭੋਰਾ ਕਲੋਨੀ ਦੀਆਂ ਬਣਨ ਜਾ ਰਹੀਆਂ 7 ਨਵੀਂ ਗਲੀਆਂ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਲਾਗਤ ਕਰੀਬ 32 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਆਵੇਗੀ। ਨਾਲ ਹੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਵੀ ਦੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਵਿਧਾਇਕ ਚੌਧਰੀ ਮਦਨ ਲਾਲ ਬੱਗਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਗਲੀਆਂ ਦੀ ਖਸਤਾ ਹਾਲਤ ਸਮੱਸਿਆ ਹੋ ਰਹੀ ਸੀ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਇਹ ਗਲੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਬਣਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਦੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਗਲੀਆਂ ਬਣਨ ਦੇ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਖੁਸ਼ੀ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਬਹੁਤ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਬਣਨ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

  • जालंधरः ट्रक यूनियन ने किया हाईवे जाम

    जालंधर, ENS: तहसील नकोदर में नव वर्ष के दिन केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रक चालकों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक चालकों द्वारा नकोदर-मोगा हाईवे दोहा साइड पर धरना लगाकर बंद कर दिया गया है। यह प्रदर्शन हैप्पी संधू प्रधान ऑल पंजाब ट्रक यूनियन, जसवीर सिंह उप्पल के नेतृत्व में ट्रक चालकों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ किया जा रहा है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੁੱਲੜਬਾਜੀ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਲਾਠੀਚਾਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸਾਲ 2024 ਦੇ ਆਗਮਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਸ਼ਨ ਮਨਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਵੀ ਲੋਰੈਂਸ ਰੋਡ ਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 2024 ਦੇ ਆਗਮਨ ਅਤੇ 2023 ਨੂੰ ਬਾਏ ਬਾਏ ਕਹਿੰਦੇ ਹੋਏ ਜਸ਼ਨ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਹੁੱਲੜਬਾਜੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਉੱਥੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਮੋਬਾਇਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਕਰ ਲਿਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਮੀਡੀਆ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ।

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਨਵਾਂ ਸਾਲ ਇੰਜੋਏ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਮਝਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦਾ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਮਹਿਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਜਗ੍ਹਾ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਤੈਨਾਤ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੀ ਨਵਾਂ ਸਾਲ ਮਨਾਉਣ ਦੇ ਵਾਸਤੇ ਆਏ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਸ ਲਈ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਹੁੱਲੜਬਾਜੀ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਅਗਰ ਕੋਈ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦਾ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਤੇ ਉਸ ਤੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਵੀ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधरः परिवार के 5 लोगों की मौ’त को लेकर SSP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गांव ड्रोली खुर्द में देर रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मनमोहन सिंह पुत्र आत्मा सिंह, उनकी पत्नी सरबजीत कौर, उनकी 2 बेटियां 32 वर्षीय ज्योति और 31 वर्षयी गोपी, ज्योति की बेटी 3 वर्षीय अमन के रूप में हुई हैं। वहीं इस मामले को लेकर देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा सूचना के बाद जब जांच की तो पता चला कि पैसे का लेन-देन ज्यादा होने के कारण मनमोहन सिंह और उसकी पत्नी ने अपने परिवार को मारकर सुसाइड कर लिया है। उन्होंने कहा कि मनमोहन का दामाद उनके पास आ गया है। 

    एसएसपी भुल्लर ने कहा कि घटना बीते दिन से पहले की लग रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से जांच के तथ्य सामने आ जाएंगे। वहीं मृतक मनमोहन का बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है, उससे संपर्क हो गया है। केस रजिस्ट्र करके मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मनमोहन के परिवार का 20 से 25 लाख रुपए का लेन-देन था, जोकि उन्होंने देना था। सुसाइड लेटर में ऐसा लग रहा है कि परिवार को इसके बारे में पता नहीं था। जिसके बाद मनमोहन ने ऐसा गलत कदम उठा लिया ।

    वहीं दूसरी मृतक मनमोहन सिंह के दामाद फुगलाना निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि वह काफी देर से फोन कर रहे थे लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। जिसके चलते उसने गांव ड्रोली खुर्द में आकर देखा तो मनमोहन और सरबजीत कौर के शव पंखे से लटके हुए थे और अन्य के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह आदमपुर डाकघर में प्रभारी थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मनमोहन सिंह ने लिखा है कि उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण कर्ज लिया था और उनका पता उनके परिवार वालों को पता था। जिससे घर में विवाद हो गया। जिसके चलते घरेलू विवाद और कर्ज से तंग आकर यह कदम उठाया है। 

  • पंजाब : जज की कोठी को चोरों ने बनाया निशाना

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां चोरों ने जज की कोठी को निशाना बनाया। कोठी का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद 3 मोबाइल, 2 घड़ियां और 2 पेन सहित अन्य सामान चुरा कर ले गया। थाना सराभा नगर मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

    जज हरसिमरनजीत कौर के गनमैन हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि जज के घर गया था। उसे पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हुआ। चोर अलग-अलग कंपनियों के तीन मोबाइल फोन, 2 घड़ियां, 1 पेन क्राउस और 1 पेन सैफर का चुरा कर ले गया। अन्य सामान भी गायब मिला। हरमनप्रीत ने कहा कि उसने तुरंत थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह कर रहे हैं। पुलिस मुताबिक जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाब: पूर्व सेहत मंत्री की मौ’त की वायरल खबर पर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब की पूर्व सेहत मंत्री और श्री दुर्गियाना मंदिर कमेटी प्रधान प्रो. लक्ष्मी कांता चावला की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खबर वायरल होने के बाद प्रो. चावला को खुद लाइव होकर बताना पड़ा कि वह अभी ठीक हैं और काफी साल जिएंगी। अभी तो उन्हें अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करे हैं। भारत माता की अभी और सेवा करनी है। प्रो. लक्ष्मी कांता चावला की मौत की खबर सोशल मीडिया पर एक पंजाबी चैनल की फेक ID से वायरल हुई।

    जिसमें लिखा गया कि पंजाब की पूर्व सेहत मंत्री और मौजूदा दुर्गियाना कमेटी प्रधान लक्ष्मी कांता चावला की दिल्ली में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दिल्ली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट थीं। ग्रेटर कैलाश कॉलोनी न्यू दिल्ली में उनका संस्कार किया जाएगा। प्रो. चावला की मौत की खबर उड़ने के बाद संत समाज ने भी लाइव होकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।