Home Punjab>Raikot पंजाबः जेल सुपरिटेंडेंट पर हमला करने वाले दीपक टीनू और उसके साथियों को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

पंजाबः जेल सुपरिटेंडेंट पर हमला करने वाले दीपक टीनू और उसके साथियों को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

0

बठिंडाः सेंट्रल जेल में पिछले दिनों गायक सिधू मूसेवाला हत्या के मामले में बंद आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू और दो अन्य कैदियों ने जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह पर हमला कर दिया था। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में जेल सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का कोर्ट से 3 दिन का रिमांड हासिल किया था। वहीं आज रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां माननीय जज ने सभी लोगों को दोबारा न्यायिक केंद्रीय जेल भेज दिया है। यह जानकारी गैंगस्टर दीपक टीनू के वकील रघुवीर बैनीवाल ने दी है। 

बता दें कि कुछ दिन पहले सेंट्रल जेल में बंद दीपक टीन और उसके साथियों ने जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह पर किया था। जिसके बाद वह बनियान में अपनी जान बचाकर भाग गए थे। गाड़ी में भागने की उनकी वीडियो भी वायरल हुई थी। जिसके बाद जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह ने थाना कैंट में आरोपियों के खिलाफ शिकातयत दर्ज करवाई है। इस दौरान उन्होंने शिकायत में आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी का जिक्र भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here