Home Punjab>Raikot पंजाबः इस इलाके में पुलिस की दबिश, 10 को किया काबू, देखें वीडियो

पंजाबः इस इलाके में पुलिस की दबिश, 10 को किया काबू, देखें वीडियो

0

बठिंडाः पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की मुहिम के तहत आज जिला बठिंडा के शहरी क्षेत्र के एरिया को बांटकर CASO ऑपरेशन के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। यह सर्च ऑपरेशन थर्मल पुलिस स्टेशन एरिया खेता सिंह बस्ती में चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान डीएसपी सिटी-2 मंजीत सिंह, सीआईए-1/2 और पुलिस स्टेशन के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-2 मंजीत सिंह ने बताया कि जिले में शरारती तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अप्रत्याशित रूप से शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित घरों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन से पहले इलाके के अंदर और बाहर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया, ताकि कोई भी अपने इलाके से बाहर न निकल सके। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here