Home Punjab>Ropar Punjab : इस इलाके में फिर दिखा तेंदुआ, देखें वीडियो

Punjab : इस इलाके में फिर दिखा तेंदुआ, देखें वीडियो

0
Punjab : इस इलाके में फिर दिखा तेंदुआ, देखें वीडियो

नंगल। शहर के गांव निक्कू नंगल तेंदूए देखे जाने की खबर सामने आई है। वहीं, बताया जा रहा है कि इलाके में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में डर का महौल बना हुआ है। बीते एक सप्ताह के अंदर दो बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए को पकडऩे के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाई है। गांववासी राम लाल ने बताया कि 23 जुलाई को वह अपनी बकरियों को चराने ले गया था और लगभग 10 बजे दिन में ही देखते ही देखते उसके बकरियों को उठा ले गया। जिसके के बाद शेर मचाने पर भाग गया। वहीं, बीती रात फिर से तेंदुए ने बकरी को अपना शिकार बना लिया।

पीड़ित राम लाल ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता था लेकिन कैंसर से पीड़ित होने के कारण वह अब मजदूरी नहीं कर सकता इसी लिए उसने बकरी पालने का काम शुरू किया था अब एक सप्ताह में दो बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। राम लाल ने सुरक्षा विभाग से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।

इधर, सुरक्षा विभाग के ब्लॉक अधिकारी सुखवीर सिंह ने अपने स्टाफ के साथ मौके के जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। लोगों से रात के समय अपने घरों की लाईटे जला कर रखने और घरों से निकलते समय डंडा अपने हाथ में रखने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here