Blog

  • Punjab: लुटेरों ने युवक से छीना मोबाइल, बाइक के साथ डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, देखें वीडियो

    Punjab: लुटेरों ने युवक से छीना मोबाइल, बाइक के साथ डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, देखें वीडियो

    लुधियानाः बीती रात ताजपुर रोड स्थित अमृत धर्म कंडा के पास फैक्ट्री से छुट्टी कर घर वापस लौट रहे एक वर्कर से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन झपट लिया। बहादुरी दिखाते वर्कर ने लुटेरों के मोटरसाइकिल को पीछे से पकड़ लिया। अचानक युवक का कड़ा बाइक में फंस गया। जिस कारण लुटेरे उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते ले गए। करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर जाकर जैसे ही लुटेरों का बाइक स्पीड ब्रेकर से टकराया तो युवक नीचे गिरा। बाइक सवार झपटमार आगे जाकर एक कार से टकरा कर घायल हो जमीन पर गिर गए।राहगीरों ने दोनों युवकों को पकड़ कर थाना डिवीजन 7 की पुलिस के हवाले किया।

    वही घायल फैक्ट्री वर्कर को भी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल आशु ने बताया कि वह भोला कॉलोनी में रहता है। देर शाम फैक्ट्री से छुट्टी कर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में घर से कुछ ही दूरी पर एक बाइक सवार दो युवकों ने उससे पीछे से आकर मोबाइल फोन झपट लिया। उसके हाथ में कड़ा डाला हुआ था जो बाइक में फंस गया और बाइक सवार उसे करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक अपने साथ घसीटते हुए ले गए।

    मामले में सब इंस्पेक्टर जगदीश राज ने बताया कि घायल फैक्ट्री वर्कर व दोनों झपटमारों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां घायल के गंभीर चोटें होने के चलते उसे भर्ती करवाया गया है। दोनों झपटमार नशे में है। अभी उनकी पहचान नहीं हुई।

  • Factory में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 22 गाड़ियां पहुंची मौके पर, देखें वीडियो

    Factory में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 22 गाड़ियां पहुंची मौके पर, देखें वीडियो

    नई दिल्ली – फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बाहरी दिल्ली के रनहौला थाना इलाके के राजीव रत्न आवास के पास फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग की दी गई।

    सूचना मिलते मौके पर दमकल विभाग की 22 से ज्यादा गाड़ियां पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 7 बजे के आसपास की है। इस हादसे में अभी तक कोई जानी नुकसान होने की सूचना नहीं है।

  • प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला इलाके में 20 हजार रुपये के कर्ज को लेकर हुए विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी दीपक उर्फ जितेंद्र (30) ने इस अपराध को अंजाम दिया। विवाद की जड़ 20 हजार रुपये का कर्ज था, जिसे आरोपी के एक दोस्त ने प्रॉपर्टी डीलर मनीष से लिया था। जब कर्जदार बिना पैसे लौटाए बिहार चला गया, तो मनीष ने दीपक से पैसे वापस करने की मांग की। दीपक, जो अपने दोस्त के लिए गारंटर बना था, मनीष की लगातार धमकियों से परेशान हो चुका था।

    घटना शुक्रवार को नरेला स्थित ‘वीर प्रॉपर्टीज’ के दफ्तर में हुई। दीपक अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा, जहां मनीष के साथ पैसों को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और दीपक ने अपने पास रखी पिस्तौल निकालकर मनीष और उसके दफ्तर में मौजूद दो अन्य लोगों—प्रवीण और कुलबीर उर्फ कालू—पर गोली चला दी। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण और कुलबीर घायल हो गए।

    घटना के बाद दीपक अपने दोस्तों के साथ कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार देर रात उसे नरेला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह मनीष की धमकियों से तंग आ चुका था, इसलिए उसने उसे मारने का फैसला किया।

    पुलिस अब इस मामले में अपराध में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को बरामद करने और दीपक के साथियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

  • आज का राशिफल 8, सितम्बर 2024

    आज का राशिफल 8, सितम्बर 2024

    मेष: आज के दिन रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रमाद से बचें। दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खर्चों में कमी करना होगी। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है।

    वृषभ: आज नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए। राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें।

    मिथुन: दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। बाहरी मामले में दिन प्रतिकूल रह सकता है। सामाजिक स्तर में परिवर्तन एवं प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। अधिक लोभ-लालच न करें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कर्क: आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भागदौड़ अधिक होगी। थकान रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। दूर से रिश्तेदारी में शोक समाचार मिल सकता है।

    सिंह: आज व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आलस्य से बचकर रहें। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ने से मन अतिप्रसन्न रहेगा।

    कन्या: व्यवसाय की यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। जोखिम न लें। आवास संबंधी समस्या रहेगी। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

    तुला: आज नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। श्रम अधिक करना होगा। आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। व्यापार सामान्य चलेगा।

    वृश्चिक: व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नए कामों में सफलता मिलेगी। खर्च का बोझ बढ़ेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। आर्थिक समस्या रह सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

    धनु: पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबरें मिलेंगी।

    मकर: व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।

    कुंभ: आज धन प्राप्ति सुगम होगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। दिन विशेष लाभकारी बना रहेगा।

    मीन: व्यापारिक साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

  • Ferozpur Triple Murder Case: Punjab Police ने Central Agency और MP Police के साथ Operation में 6 Shooter किए गिरफ्तार

    Ferozpur Triple Murder Case: Punjab Police ने Central Agency और MP Police के साथ Operation में 6 Shooter किए गिरफ्तार

    गिरफ्तार किए गए 6 शूटर भगोड़े आशीष चोपड़ा के निकटवर्ती साथी: DGP Gaurav Yadav

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर फरीदकोट तिहरा हत्याकांड में शामिल छह शूटरों को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा (चोहला साहिब, तरनतारन), प्रिंस (ग्राम कुंडे, फरीदकोट), रविंदर सिंह उर्फ रवी उर्फ सुखू, सुखचैन सिंह, अक्षय उर्फ बगीचा, और राजबीर सिंह उर्फ दलेर सिंह सभी निवासी बस्ती बाग वाली, फिरोजपुर के रूप में की गई है

    जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि बीते मंगलवार को फरीदकोट के गुरुद्वारे के पास दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिलों पर सवार 6 हमलावरों ने एक युवा लड़की समेत तीन व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    पकड़े गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। जिनके खिलाफ हत्या, हत्या का इरादा, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा को भी दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया है। पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एडीजीपी प्रमोद बान की देखरेख में ए.जी.टी.एफ. पंजाब की पुलिस टीमों ने एआईजी गुरमीत सिंह चौहान और एआईजी संदीप गोयल की निगरानी में पंजाब, यूटी चंडीगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र में विशेष ऑपरेशन चलाया और हरुदेअ सम्राट बालासाहेब ठाकरे एक्सप्रेस हाईवे से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    यह ऑपरेशन डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ और डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की अगवाई में क्यू.आर.टी. औरंगाबाद पुलिस टीम के सहयोग से चलाया गया। पुलिस को प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए सभी 6 शूटर मास्टरमाइंड आशीष चोपड़ा के करीबी साथी हैं। जो एक भगोड़ा अपराधी हैं और फर्जी पासपोर्ट पर विदेश में रह रहा है। जांच से यह भी पता चला है कि यह घटना दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का परिणाम है।

  • Jalandhar : AAP नेता की खड़ी गाड़ी में लगाई आग, देखें CCTV

    Jalandhar : AAP नेता की खड़ी गाड़ी में लगाई आग, देखें CCTV

    जालंधर। महानगर के न्यू हरगोबिंद नगर आप नेता सुनील की गाड़ी में आग लगने की खबर सामने आई है। वहीं, बताया जा रहा है कि देर रात मोहल्ले के कुछ लोगों ने खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। जिससे गाड़ी जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह गली बनाने को लेकर विवाद हुआ था।

    गली में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। CCTV में देखा जा रहा कि एक व्यक्ति गली में गाड़ी के तरफ जा रहा है। जिसके बाद गाड़ी में आग लगाने के बाद वापस भागता दिख रहा है।

  • Jalandhar : Sorry बोल कर लड़की को Bike सवार युवकों ने घसीटा, Video Viral

    Jalandhar : Sorry बोल कर लड़की को Bike सवार युवकों ने घसीटा, Video Viral

    जालंधर। शहर में एक सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे एक लड़की को बाइक सवार बदमाश सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं। वहीं, लुटेरे के पिछे एक व्यक्ति पिछा करता हुए दिख रहा है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

    इधर, वीडियो वायरल होने पर पीड़िता का बयान सामने आया है। जिसमें पीडित लड़की कह रही है कि मैं अपने घर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान तीन बाइक सवार आये और मेरा फोन छीनने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद मुझे भी अपने बाइक के साथ काफी दूर तक घसीटते ले गये। इसके बाद कुछ दूर जाने के बाद एक पुलिस एंकल ने बदमाशों से बचाया। वहीं, परिजनों ने कहा कि मामले बारे पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि बेटी को न्याय मिलना चाहिए और ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

  • आलू का टुकड़ा, खीरा और क्या लगाएं कि चेहरा हो चमकदार, जानें विशेषज्ञों की राय

    आलू का टुकड़ा, खीरा और क्या लगाएं कि चेहरा हो चमकदार, जानें विशेषज्ञों की राय

    नई दिल्ली। धूप, धूल और खराब वातावरण का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे चेहरे पर होता है, जिससे स्किन डेड हो जाती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आलू, खीरा और पालक का इस्तेमाल करके अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

    हम अपनी त्वचा को चमकाने के लिए कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि ये केमिकल युक्त प्रोडक्ट स्किन को काफी नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे का उपयोग करके हम अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते हैं।

    सब्जियां हमारे स्वस्थ शरीर के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती हैं। सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिन्हें खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। त्वचा को चमकदार बनाने में भी सब्जियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सब्जियां चेहरे की रंगत निखारने में बेहद फायदेमंद होती हैं।

    आलू, खीरा और पालक ऐसी सब्जियां है जिससे आप फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बनाया जा सकता है। आलू त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू और शहद का बना फेस पैक चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में आलू का रस लें, इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह फेस पैक त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

    वहीं खीरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को फ्रेश रखते हैं। यह आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करता है। एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और 2 से 3 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। खीरे से तैयार यह फेस पैक स्किन को ग्लोइंग बनाता है और डेड सेल्स को भी खत्म करता है।

    अब बात पालक की करते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं। पालक का फेस पैक बनाने के लिए इसके साथ दही का इस्तेमाल करें। पालक के 5-6 पत्ताें को 2-3 चम्मच दही में मिलाएं और मिक्सर में ग्राइंड कर लें। इस पेस्ट को कम से कम 5 मिनट तक अपने चेहरे पर रखकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद चेहरे को धोएं, इससे आपका चेहरा चमकेगा और दाग-धब्बे भी हटेंगे।

  • Punjab : 5 किलो हेरोइन व एक मोटरसाइकिल सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : 5 किलो हेरोइन व एक मोटरसाइकिल सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर। बीएसएफ और अमृतसर देहात पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां, संयुक्त ऑपरेशन के तहत चार नशा तस्करों 05 किलो 544 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पकडे़ गए तस्करों के डायरेक्ट पाकिस्तान के स्मगलरों के लिंक में थे। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 39 करोड़ रुपये आकी गई है।

    संयुक्त ऑपरेशन बारे डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरिंदर सिंह व चरणजीत सिंह ग्रामीण के निर्देशों पर कार्य करते हुए एसपी (डी) की निगरानी में डीएसपी अजनाला को गुप्त सूचना मिली कि कुलदीप सिंह पुत्र हरवंत सिंह, कृपाल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी तेरा राजपूता, जतिंदर सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी मुहार थाना अजनाला और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र रतन सिंह निवासी मंडियांवाला थाना लोपोके के पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन मंगवाते हैं और सप्लाई करते हैं।

    इस सूचना के तहत कार्रवाई करते हुए अजनाला पुलिस और ​​​​​​​बीएसएफ टीम ने आरोपी तस्कर कुलदीप सिंह, किरपाल सिंह, जतिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को 05 किलो 544 ग्राम हेरोइन और एक सीटी 100 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

    एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि गिरफ्तार किये गये उक्त कुलदीप सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस की ओर से उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक जांचे जा रहे हैं।

  • Ultra-processed food खाकर भी रह सकते हैं हेल्दी, बस करना है ये काम

    Ultra-processed food खाकर भी रह सकते हैं हेल्दी, बस करना है ये काम

    नई दिल्ली। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ हर जगह मौजूद हैं। इसके खाने के शौकीन भी आपको हर जगह मिल जाएंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं जो अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य सेहत के लिए हानिकारक होते हैं, उन्हें खाकर भी सेहतमंद रहा जा सकता है। आज आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

    दरअसल, ये खाद्य पदार्थ अक्सर जल्दी तैयार हो जाते हैं। इनकी लाइफ लंबी होती है, इन्हें पोर्टेबल बनाया जाता है और इनमें अक्सर बहुत अधिक कैलोरी, खराब फैट, काबरेहाइड्रेट और सोडियम शामिल होते हैं। हालांकि, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ में कुछ बदलाव करके आप इनसे होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं।

    अगर आप बाहर से अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खरीदते हैं तो कोशिश करें कि उसके साथ थोड़ा सलाद का इस्तेमाल करें। अक्सर रेडीमेड खाने में सब्जियां बहुत अधिक नहीं होती हैं, इसलिए उस खाने में सलाद या फिर सब्जियों का इस्तेमाल करके खाएं, जो पूरे खाने को कम प्रोसेस्ड बनाता है।

    इसके अलावा अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स के लिए होने वाली भूख को समझें और उसे नियंत्रित करने पर काम करें। अगर आप बाहर जाते हैं तो कुरकुरे या किसी ऐसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की खुशबू आपको आकर्षति करती है तो इससे बचने की कोशिश करें। इस दौरान आपको आइसक्रीम, सॉस, बिस्किट, इंस्टेंट सूप, क्रिस्प्स, चॉकलेट, केक, सॉसेज, फल दही, चिकन जैसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचना चाहिए।

    ऐसी धारणा है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को खरीदना खाना पकाने से सस्ता होता है। इसलिए लोग समय बचाने के लिए अधिक अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को तवज्जों देते हैं। हालांकि, उन्हें इससे होने वाली बीमारियों से बचने के लिए अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को खरीदने से बचना चाहिए। इसके बजाए वह घर की रसोई में ही कुछ फ्रेश फूड्स को बना सकते हैं।

    स्नैक्स खाना भी अक्सर लोगों की पहली पसंद में शुमार होता है। कुछ लोग बाहर जाते हैं तो स्नैक खाने की इच्छा होती है। ऐसे में उन्हें अपनी भूख को रोककर स्नैक्स खाने की आदत को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए।