Blog

  • मशहूर सिंगर के बेटे की सड़क हादसे में मौ’त

    हरियाणा : रोहतक जिले में हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया के बेटे की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गत शाम को ट्यूशन पढ़कर स्कूटी पर चाचा के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में स्कूटी पिकअप से टकरा गई। मृतक बच्चे की पहचान 9 वर्षीय मन्नत के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक रोहतक के अशोक विहार निवासी साहिल ने शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई अमित सैनी के 2 बच्चे हैं।

    बड़ा बेटा मन्नत और छोटा लड़का यमन है। गत शाम को उसका भतीजा मन्नत ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। ट्यूशन के बाद वह भतीजे को सुखपुरा चौक से अपनी स्कूटी पर लेकर घर आ रहा था। तभी आगे-आगे एक पिकअप गाड़ी चल रही थी। ड्राइवर पिकअप को तेज रफ्तार में और लापरवाही से चला रहा था। इस बीच ड्राइवर ने पिकअप को धीमा करके अचानक उसकी तरफ मोड़ दिया।

    उसने बचने के लिए स्कूटी के ब्रेक भी लगाए। लेकिन पिकअप के पीछे स्कूटी टकरा गई। हादसे के बाद दोनों नीचे गिर गए। उसे मामूली चोट आई। वहीं भतीजे मन्नत के सिर में काफी गहरी चोट थी और खून निकल रहा था। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया। वहीं घायल मन्नत को इलाज के लिए पीजीआई में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • हरी इलायची है कई बिमारियों का इलाज

    Health tips:  यूरिक एसिड एक लाइफ स्टाइल डिज़ीज है। दरअसल प्यूरीन से भरपूर फूड्स का ज़्यादा सेवन करने से लोगों में यह समस्या पैदा होती है। यूरिक एसिड हामरी बॉडी में बनने वाला वेस्ट प्रोडक्ट है जो किडनी के ज़रिये फ़िल्टर हो जाता है। लेकिन जब आपके आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज़्यादा होने लगती है तो किडनी उसे फ़िल्टर नहीं कर पाती है। जिस वजह से वे जॉइंट के यहाँ पर क्रिस्टल के रूप में जमने लगते हैं।

    जब ये क्रिस्टल का रूप लेते हैं तो इससे जॉइंट्स दर्द की समस्या शुरू होती है। ऐसे में उसे शुरुआत में ही कंट्रोल कर लें ताकि आगे चलकर आपको अर्थराइटिस, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी डैमेज जैसी बीमारियों का सामना न करना पड़े। आपकी किचन को अपनी खुशबू से महकने वाले इलायची इस परेशानी को कंट्रोल कर सकती है। रात को सोने से पहले 4-5 छोटी इलायची को कूचकर उसे एक ग्लास पानी में मिला दें। सुबह उठकर सबसे पहले ये पानी पियें।

    नियमित रूप से इसके सेवन करने से जोड़ों के दर्द की परेशानी से राहत मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो इलायची के बीजों में फाइटोकेमिकल्स जैसे- लिमोनीन और मेंथोफोन पाए जाते हैं जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को भी कम करने में फायदेमंद है।

  • यूट्यूबर Elvish Yadav को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली :  यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किलों में घिरते दिख रहे है। उन्हें कोबरा कांड मामले में गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। बीते दिनों नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। फोरेंसिक रिपोर्ट ने पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के सेक्टर 51 में एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित पार्टी से एकत्र किए गए नमूनों में सांप के जहर की मौजूदगी की पुष्टि की थी।

    एल्विश यादव और छह अन्य पर वन्यजीव अधिनियम और आईपीसी धारा 120 ए के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए थे। हालांकि एल्विश से पहले पूछताछ की गई थी, लेकिन पुलिस ने पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी को गिरफ्तार नहीं किया था। 26 वर्षीय YouTuber पार्टी में मौजूद नहीं था। लेकिन पुलिस के अनुसार उसने कथित तौर पर इस कार्यक्रम के लिए जहर उपलब्ध कराया था।

  • अनियंत्रित होकर व्यापारी की गाड़ी बिजली के खंभे से टकाराई, मौ’त

    हरियाणा : व्यापारी की गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकाराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार  करनाल के निसिंग बधनारा रोड पर एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से जा टकारई। इस हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 4 बच्चियों का पिता था। निसिंग निवासी बलदेव ने बताया कि कैथल के गांव सिरसल निवासी सुखदेव (38) की करीब 12 साल से निसिंग में कपड़े की दुकान है।

    सुखदेव रोजाना अपने गांव से निसिंग आता था। शनिवार की रात करीब साढ़े 9 बजे वह कपड़े की दुकान बंद करके अपने गांव लौट रहा था। बलदेव ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे जब वह निसिंग बधनारा रोड पर अपने गांव की तरफ जा रहा था तो गांव बधनारा रोड पर गाड़ी तेज रफ्तार में थी। इस दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खंभे में जा टकराई। इसके बाद गाड़ी सड़क पर चार पलटी और आखिर में पेड़ से टकरा गई। 

    हादसा होता देख रात को मौके से गुजर रहे लोगों ने सुखदेव को गाड़ी से निकाला और पुड़री थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलदेव ने बताया कि सुखदेव अकेला ही परिवार में कमाने वाला था। पिता की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया।

  • कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय  के कंवरदीप शर्मा  इंट्रा पैक 2024 नोएडा में सम्मानित

    बददीसचिन बैंसल: इंडिया एक्सपो सेंटर ग्रेटर नोएडा में भारतीय प्रिंटिंग पैकेजिंग और एलाइड मशीनरी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन की तरफ से इंट्रा पैक इंडिया का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रदर्शनी  का आयोजन  17 मार्च तक चलेगा। इस प्रदर्शनी में सम्पूर्ण भारत से   पैकेजिंग और उससे जुड़े हुए पदार्थ बनाने वाली लगभग 100 से अधिक उद्योगिक इकाइयों ने हिस्सा लिया है।

    इस कार्यक्रम में भारतीय प्रिंटिंग पैकिंग एलाइड मशीनरी मैन्युफैक्चरर ने जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में कार्यरत  इंडस्ट्रियल रिलेशन  वह प्लेसमेंट इन्चार्ज कंवरदीप शर्मा को सम्मानित किया। आईपीएएमए ने यह सम्मान उनके उद्योग व शिक्षण संस्थानों में बनाए जा रहे रिश्तों मैं कारगर भूमिका निभाने को मानते हुए दिया।

    यह सम्मान प्रदान करते हुए भारतीय प्रिंटिंग पैकेजिंग और एलाइड मशीनरी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान जयवीर सिंह ने बताया के शिक्षण संस्थान व औद्योगिक इकाइयों के बीच में तालमेल बनाए रखना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा के अगर  कुशल कर्मी औद्योगिक इकाइयों को चाहिए तो वह शिक्षण संस्थान ही प्रदान कर सकते हैं। श्री विनय गुप्ता जनरल सेक्रेटरी, आईपीएएम ने कंवरदीप शर्मा को बधाई दी और कहां के यह प्रदर्शनी जो के पैकेजिंग क्षेत्र  से आए हुए देश वह विदेश के लोगों के लिए एक वरदान के रूप में रहेगी।

    गौरतलब बात यह है कि कंवरदीप शर्मा पिछले लगभग 18 वर्षों से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में प्रौद्योगिकी प्रबंधक  के पद पर कार्यरत हैं और वह निरंतर  औद्योगिक इकाइयां वह शिक्षक संस्थानों में एक रिश्ता पैदा करने की हर संभव कोशिश करते रहे हैं। इस अवसर पर मीडिया संस्थान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की निदेशका प्रोफेसर बिंदु शर्मा ने कंवरदीप शर्मा को बधाई दी और कहा के राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार औद्योगिक प्रशिक्षण सभी कोर्सो के छात्रों के लिए अनिवार्य है।

    इसी को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक इकाइयों के साथ रिश्ते पैदा करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।संस्थान के अन्य शिक्षक व छात्रों ने भी इस अवसर पर कवरदीप शर्मा को बधाई दी।

  • जालंधर : सरकारी मुलाजिम के घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में चोरी की वारदातों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दयाल नगर से सामने आया है, जहां दो दिन की छुट्टी पर आए सरकारी मुलाजिम की घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित कुलदीप कुमार ने बताया कि वह 2 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। इस दौरान बीते दिन 5 बजे उसने घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी की हुई थी, जहां बड़ी चालाकी से घर के बाहर से खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नीली जर्सी पहने युवक पहले बाइक के पास घूमता है, फिर वे बाइक पर बैठकर इधर-उधर देखने लगता है। इस दौरान के बड़े आराम से भाई को चाबी लगता है और लेकर फरार हो जाता है। घटना की सूचना पीड़ित ने थाना पांच की पुलिस को दे दी है। वहीं मुख्य पर पहुंचे एएसआई बलविंदर ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : लव मैरिज के चक्कर में मां ने गवाई जान, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : बेटे की लव मैरिज के बाद हुए विवाद में बीती रात एक महिला को तेजधार हथियारों से बुरी तरह घायल कर दिया गया। जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला प्रेम विवाह से जुड़ा है। मृतक महिला के बेटे ने कुछ समय पहले स्थानीय लड़की से प्रेम विवाह किया था और परिजनों के मुताबिक लड़की के रिश्तेदारों ने ही इस घटना को अंजाम दिया।

    बीती रात श्री मुक्तसर साहिब के गोनियाना रोड पर परमजीत कौर नाम की महिला पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसी बीच गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। मृत महिला के बेटे के मुताबिक उसने कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया था और इस शादी को उसने कोर्ट में रजिस्टर्ड भी कराया था।

    इसकी सूचना संबंधित थाने को दी गई है। कल शाम जब उसकी मां घर के बाहर बैठी थी तो उसकी पत्नी के परिवार वालों और रिश्तेदारों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की बेटी की भी अगले सप्ताह शादी है। पुलिस ने मृत महिला के परिजनों के बयान पर ही आगे की कार्रवाई की है।

  • जालंधर में चुनावी फंडिंग करने के लिए कालोनाईजेरों ने काटी दर्जनों अवैध कॉलोनियां..

    मिठापुर, अलीपुर, न्यू राज नगर, घाहमंडी शमशान घाट, वडिंग, दीपनगर में अवैध निर्माण कार्यो की आई बाढ़   

    जालंधर (ENS): लोकसभा चुनाव करवाने की घोषणा हाल ही मे हुई है। इससे पहले ही जालंधर के इर्द-गिर्द कई इलाकों में चुनावी फंडिंग के बदले कई अवैध कॉलोनियां काटनी शुरू हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर कॉलोनियां जालंधर वेस्ट, सेंट्रल तथा कैंट हलके में काटी जा रही है। सूत्रों अनुसार प्रशासनिक कार्रवाई से अवैध कॉलोनी को बचाने के लिए लाखों करोड़ों रुपए की चुनावी फंडिंग की गई है। 

    जालंधर के दीपनगर तथा वडिंग में चार नई अवैध कॉलोनियों का काम धड़ल्ले से शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं प्लाटिंग कर प्लाट बेचने शुरू कर दिए गए हैं कुछ कॉलोनाइजरों ने दावा किया कि कॉलोनी काटते ही उनके 100 से ज्यादा प्लांट बिक गए एव रीसेल चल रही है। जबकि अभी कॉलोनी में ना तो सीवरेज और पानी के कनेक्शन जोड़े गए हैं सिर्फ सड़के और प्लाटिंग की गई है। 

    इस संबंधी नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के पास भी शिकायत पहुंची है कि वेस्ट हलके मे 5 एकड़ की अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। जिसके इर्द-गिर्द 70 से ज्यादा दुकानों के प्लाट काटे गए हैं और कुछ दुकानों के बीते दिन लेटर भी डाले गए हैं। मगर इस मामले में अधिकारियों की चुप्पी सीधे तौर पर इशारा कर रही है कि चुनावी फंडिंग का कुछ हिस्सा अधिकारियों की जेब में भी गया है। जिसकी वजह से इन कॉलोनियों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। 

    दूसरी ओर बिल्डिंग विभाग की एक टीम ने आज खांबरा स्थित सुदामा विहार में कुछ छोटी छोटी दुकानों को सील करने की खानापूर्ति की है। जबकि मीठापुर, अलीपुर में एमके पब्लिक स्कूल के सामने, अरोड़ा कॉलोनी, भट्टी कोल्ड स्टोर के नजदीक चार अवैध कॉलोनियां डवैलप की जा रही है। जहां कई डीलरों द्वारा बेचने के लिए रिहायशी कोठिया तथा दुकानें बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। मगर इस और नगर निगम के बिल्डिंग विभाग की टीम कानूनी कार्रवाई करती दिखाई नहीं दे रही है।

    इस मामले में शिकायतकर्ता ने कहा कि वह नगर निगम कमिश्नर को लीगल नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। जीके बाद माननीय हाई कोर्ट में जल्द ही एक जनहित याचिका दायर की जाएगी।

  • पंजाबः प्लेन में मिले सोने के बिस्कुट, जाने मामला

    अमृतसर : श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कल रात को 12ः30 बजे दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट आई। एंटी स्मगलिंग अमृतसर स्टाफ को सूचना मिली थी कि फ्लाइट में सोने की स्मगलिंग की जा रही है एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX-198 फ्लाइट की चेकिंग करने पर एफ ओ गोल्ड मिला।

    जिसे शायद कस्टम के डर से कोई पैसेंजर फ्लाइट में ही छोड़ गया। कस्टम को मिला सोना बिस्कुट के रूप में था। यह 2 बिस्किट थे जिनका वजन 2 किलोग्राम है। विमान से 2 किलो लावारिस सोना बरामद हुआ। विमान की सीट के नीचे 24k शुद्धता के 2 बिस्किट मिले। कस्टम ने सोने को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    फिलहाल कस्टम की ओर से उसे कुछ दिन तक कब्जे में रखा जायेगा और अगर कोई इसे क्लेम नहीं करता तो फिर इसे नीलाम किया जाएगा। सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत 17.03.2024 को तस्करी का सोना जब्त कर लिया गया है।

  • इन इलाकों में 48 घंटे तक नहीं आएगा पानी

    वाराणसी: होली से पहले वाराणसी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। वाराणसी जलकल डिपार्टमेंट ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए लोगों से पानी के स्टोरेज की अपील की है। 17 और 18 मार्च को वाराणसी के नदेसर और आस पास के इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। 48 घंटे तक सप्लाई को रोकने का फैलसा लिया गया है।

    दरसअल, रंगों के त्योहार होली और गर्मी की शुरुआत से पहले पानी टंकी के सफाई और मेंटेनेंस काम के लिए जलकल विभाग ने 48 घंटे लिए वाटर सप्लाई रोकने का फैसला लिया है। मिंट हाउस पानी टंकी के सफाई के काम के कारण नदेसर, मिंट हाउस, कैंटोनमेंट और उसके आस पास के इलाकों में इसका सीधा असर होगा।

    आकंडो के मुताबिक,करीब 5000 परिवार, 25000 हजार लोग इससे सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। जलकल विभाग के सचिव ओ.पी सिंह ने बताया कि टंकी की सफाई के बाद 19 मार्च की सुबह से पानी की सप्लाई पुनः बहाल हो जाएगी और लोगों को शुद्ध और साफ पेयजल मिल सकेगा।

    बताते चलें कि हाल ही में वाराणसी नगर निगम के सदन की कार्यवाही में पेयजल की शुद्धता का मुद्दा उठाया गया था और उसकी सफाई की मांग भी उठी थी, जिसको देखते हुए अब जलकल विभाग गर्मियों से पहले इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है।