Blog

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 9 घायल, देखें वीडियो

    मोगा :  लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर कार और ऑटो में टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस टक्कर में ऑटो में सवार 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सलीना गांव से जगराओं धार्मिक समागम में जा रहे थे। इसी दौारन पीछे से तेज आ रही फॉर्च्यूनर ने ऑटो को टक्कर मार दी। 

    जानकारी के अनुसार सलीना गांव से एक ऑटो रिक्शा पर 9-10 लोग सवार होकर जगराओं की ओर एक धार्मिक समागम में जा रहे थे कि मोगा हाइवे पर पीछे से आ रही तेज गति से फॉर्च्यूनर गाड़ी ऑटो के साथ टकरा गई और ऑटो पर बैठी सवारियां काफी दूर जा गिरी। गनीमत यह रही की इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ।

    लेकिन सभी को मामूली चोटें लगी है। जिन्हें समाज सेवा सोसायटी की मदद से मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा उनका इलाज चल रहा है। वही डाक्टर गगन दीप ने बताया की सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और सभी खतरे से बाहर है। वही एक की टांगे टूटी है और एक महिला के सिर पर चोट लगी है।  

  • पंजाब: जेल से बाहर आए भाना सिद्धू को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना: ब्लोगर भाना सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में जेल से बाहर आए भाना सिद्धू गाड़ी में सवार होकर लुधियाना से अमृतसर हाईवे पर जा रहे थे। इस दौरान पंजाब पुलिस के मुलाजिमों ने चलती गाड़ी से सिद्धू को उतार लिया।  

    इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायर हो रही हैं। जिसमे देखा जा सकता है कि पुलिस भाना सिद्धू को पकड़ने के लिए भाग रही है। तभी गाड़ी की अगली सीट पर बैठे भाना सिद्धू को सिविल पुलिस कर्मचारी ने बाहर निकल लिया। जिसके बाद पुलिस गाड़ियों के काफिले मे सिद्धू को हिरासत में लेकर चली गई। सिद्धू की गिरफतारी को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नही किया है।

  • तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौ’त

    तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौ’त

    पानीपत :  सनौली कस्बे में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पर देवर, देवरानी, भाभी और 3 साल का बच्चा बाइक से नीचे गिर गए। नीचे गिरने पर कार भाभी के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 
    शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अर्जुन नगर का रहने वाला है।

    वह अपनी पत्नी गुड़िया और भाभी खुशबू व भतीजा सावन के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कुराड़ से पानीपत की ओर जा रहा था। जब वह पानीपत-शामली हाइवे पर थे, तो कुराड़ रोड के पास पानीपत की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही वे सभी बाइक से नीचे गिर गए।

    नीचे गिरने पर पीछे बैठी भाभी खुशबू के ऊपर से कार चढ़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार लेकर आरोपी भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधर : इस इलाके में बच्चे का शव हुआ बरामद 

    जालंधर , ENS: पठानकोट बाईपासपर स्थित बल्ले बल्ले फार्म नजदीक खाली प्लाट में से एक पांच साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है जिससे एरिया के लोगों में सनसनी फैल गई है।  मृतक बच्चा फ्लाईओवर के नीचे झाड़ू बनाने वाले परिवार से संबंध रखता है।

    बच्चे का शव बुरी तरह से फूला हुआ था जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चे की मौत एक दो दिन पहले ही हो गई थी।शक है कि किसी ने 5 साल के बच्चे की हत्या करके शव वहां फैंका है। बच्चे के शव पर कोई कपड़ा भी नही था। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका बच्चा कुछ दिनो से गायब था।

    लेकिन परिवार ने पुलिस में कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कारवाई है। जैसे ही शव पड़े होने की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस पर पुलिस के हाथ पांव फूल और मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

  • सड़क हादसे में टीचर सहित 2 की मौ’त

    जयपुर : रविवार सुबह पौने 8 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर 25 फीट ऊंची पुलिया से नीचे आकर गिरे। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन सवार फरार हो गया। पुलिस पति-पत्नी के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

    एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) के हेड कॉन्स्टेबल भरत सिंह ने बताया कि हादसे में राजेंद्र प्रसाद वर्मा (39) पुत्र मालीराम वर्मा और उनकी पत्नी संजू लता वर्मा (34) निवासी उदयपुरिया गांव हरमाड़ा की मौत हो गई। प्राइवेट जॉब करने वाले राजेन्द्र की पत्नी संजू लता 20 फरवरी को अजमेर में सेकेंड ग्रेड टीचर लगी थी। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह संजू लता का कॉम्पिटिशन एग्जाम का पेपर था। संजू लता को बाइक पर बैठाकर पति राजेन्द्र कुमार पेपर दिलाने सांगानेर ले जा रहे थे। 

    सुबह करीब पौने 8 बजे करणी विहार थाना क्षेत्र में खिरणी फाटक के पास एक्सप्रेस हाईवे पर अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पति-पत्नी पुलिया से 25 फीट नीचे गिरने से लहूलुहान हो गए। दोनों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।

  • आदर्श चुनाव संहिता के पहले दिन ही उड़ी Returning officer के आदेशों की धज्जियां

    जालंधर नगर निगम सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने किया स्टेशन लीव!

    जालंधर(ENS): पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श चुनाव संहिता लागू हो चुकी है। इसी के साथ जालंधर जिले के चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर जालंधर विशेष सारंगल  द्वारा चुनाव दौरान सभी अधिकारियों को स्टेशन लीव न करने के लिए सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। मगर इन आदेशों की आज पहले दिन ही जालंधर नगर निगम के तमाम विभागों के अधिकारियों द्वारा जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। 

    बता दें कि जालंधर नगर निगम के अलग-अलग विभागों में तैनात अधिकारी तथा कर्मचारी दिन चढ़ते ही जालंधर में ड्यूटी करने के लिए शोरो गुल  से आते हैं। मगर जैसे ही शाम ढलते ड्यूटी खत्म होती है, तो वही अधिकारी अपने -अपने शहर को वापस लौट जाते हैं। सूत्रों अनुसार जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग, बीएंडआर ,विज्ञापन शाखा, हॉर्टिकल्चर विभाग, लाइसेंस शाखा , डाक विभाग मे करीब 50 से ज्यादा कर्मचारी अधिकारी हर रोज शाम को अपनी ड्यूटी स्टेशन छोड़कर अपने घर लौट जाते हैं। जो की जालंधर चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के निर्देशों की उल्लंघना है। 

    इस मामले में एक समाज सेवी सोसाइटी द्वारा जल्द ही डिप्टी कमिशनर को शिकायत दर्ज करवाने की तयारी की जा रही है।  जिसमें जालंधर नगर निगम सहित जेडीए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट तथा तहसील विभाग के अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर स्टेशन लीव करने की जानकरी दी जाएगी। अब देखना है कि जिला चुनाव अधिकारी इस मामले को कितना गंभीरता से लेते हैं।

  • GUJARAT UNIVERSITY मे अफगानी छात्रों से हुई मारपीट, देखे वीडियो

    पंजाब के CT INSTITUTE के छात्र गुटों में भी हो चुका है हिंसक टकराव

    अहमदाबाद: गुजरात यूनिवर्सिटी में गत रात्रि हॉस्टल में रहने वाले अफगानी और अन्य छात्रों पर भीड़ द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने हॉस्टल में घुस कर छात्रों को पीटा। इस दौरान हॉस्टल में पथराव और तोड़फोड़ भी की गई। इस हिंसा मे 5 लोगों के घायल होने की खबर है।

    यह मामला यूनिवर्सिटी हॉस्टल के A ब्लॉक से जुड़ा है। जहा गत रात्रि 16 अफगानी छात्रों ने आरोप लगाया कि रमजान की रात वे ब्लॉक में तरावीह (नमाज) पढ़ रहे थे। इस दौरान B ब्लॉक से आए तीन छात्रों ने आकर इसका विरोध किया। जिससे माहौल ख़राब हो गया। अफगानी छात्रों ने बताया कि उनके जाने के बाद करीब 200 लोगों की भीड़ ने हास्टल पर हमला कर दिया।

    इनमें से कुछ ने हॉस्टल के कमरों में पथराव किया। कुछ हॉस्टल में घुस आए और लैपटॉप, एसी, अलमारी, टेबल, दरवाजे, म्यूजिक सिस्टम तोड़ दीं। बाहर खड़े टू-व्हीलर्स में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने घटना के बाद पुलिस और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इससे पहले उन्होंने DGP और CP को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    बता दे कि हाल ही मे पंजाब के जालंधर शहर मे शाहपुर स्थित CT Institute  कैंपस में छात्र के दो गुटों मे भी हिंसक टकराव का मामला सामने आया था। जिसमे पंजाबी और कश्मीरी छात्र आमने- सामने हुए थे। छात्रों की इस टकराव ने CT INSTITUTE की मैनेजमेंट द्वारा कैंपस मे तैनात सिक्योरिटी खदेड़ दिया था। यह मामला मी़डिया के समक्ष आने के बाद CT Institute की कमेटी द्वारा कार्रवाई करते हुए 14 छात्रो को निलंबित कर दिया गया था।

    शिक्षा संस्थानों मे ऐसी हिंसक वारदातों को देखते हुए सरकार को कड़ा संज्ञान लेते हुए गंभीरता से सोचना चाहिए। क्योकि संस्थानों मे दूसरे देशो और प्रदेशो से आकर पढ़ने वाले दूसरे धर्मो के स्टूडेंट्स के कारण टकराव की स्थिति पैदा हो जाती है। जिससे भारत की एकता और अखंडता को ठेस पहुँचती है। 

  • इस जेल में आरोपी ने किया सुसाइड

    श्रीगंगानगर : शहर की सेंट्रल जेल में रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे बंदी ने हाथ की नस काटकर सुसाइड कर लिया। बंदी एनडीपीएस के एक मामले में जेल में बंद था। बंदी सुबह जेल के बाथरूम में गया था। वहां उसने शेविंग ब्लेड से हाथ की नस काट ली। नस काटने के बाद वह चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर जेल स्टाफ ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया।

    बंदी के दरवाजा खोलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान योगेंद्र (40) पुत्र खानीराम जिले के सादुलशहर के तौर पर हुई है। मृतक योगेंद्र पिछले दिनों नशे की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। इस दौरान उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए थे। बंदी सुबह बाथरूम में गया था। इसी दौरान उसने शेविंग ब्लेड से से हाथ की नस काट ली।

    जेल के डॉ.शिवप्रीत ने उसे चैक किया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसी समय उसे श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक के परिजनों के श्रीगंगानगर पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, जाने मामला

    धौलपुर : मनियां थाना क्षेत्र के दुबाटी गांव में युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर सुसाइड किया है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (22) पुत्र नाहर सिंह के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतारकर मनियां अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है।

    थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार के परिजनों ने उन्हें युवक के फंदे से लटककर सुसाइड करने की जानकारी दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवक रात से ही गायब था। जो मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्हें युवक पेड़ पर लगे फंदे से लटका हुआ मिला।

    मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पेड़ से उतारकर अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्चुरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से रिपोर्ट देने के बाद उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

  • गरीबी का बोझ उठाते अनाज के नीचे दबी महिला, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में एक महिला के ऊपर अनाज की बोरियां गिर गईं और वह उनके नीचे फंस गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वह फर्श साफ कर रही थी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। जानकारी के मुताबिक यह घटना इस हफ्ते के शुरुआत में उस वक्त हुई जब महिला वाशी इलाके में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) के एक बाजार में फर्श की सफाई कर रही थी।

    हालांकि जल्द ही उसके नजदीक काम कर रहे एक शख्स ने महिला की जान बचा ली। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला फर्श की सफाई कर रही थी और तभी उस पर अचानक से 30-40 अनाज के बोरे गिर जाते है। वह एकदम से मदद के लिए चिल्लाती है और तभी पास में काम कर रहा एक शख्स मदद के लिए आता है और उसको एक मिनट के अंदर ही अनाज के बोरों के नीचे से बाहर निकाल लेता है।