Blog

  • गर्म कपड़े पहनकर सोना पड़ सकता है भारी, इन बीमारीयों का हो सकते हैं शिकार

    गर्म कपड़े पहनकर सोना पड़ सकता है भारी, इन बीमारीयों का हो सकते हैं शिकार

    हैल्थ टिप्स: भारत में लुढ़कते तापमान के चलते ठंड अपने चरम पर है। ठंड से बचाव के लिए लोग गरम कपड़े की कई कई लेयर पहनकर घर से निकल रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए कुछ लोग रात के समय भी गर्म कपड़े पहन कर सोते हैं। रात को सोते समय गर्म कपड़े पहनना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। रात के समय गर्म कपड़े पहनने से न केवल ब्लड सर्कुलेशन स्लो होता है वही स्किन से संबंधित बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक रात के समय गर्म कपड़े पहनने से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। रात को गर्म कपड़े पहन कर सोने से शरीर में नमी की कमी हो जाती है ऐसे में आपको एग्जिमा तथा इचिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मोजे पहन कर सोने की वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। अगर आप रात को स्वेटर या अन्य गर्म कपड़े पहनकर सोते हैं तो आपको ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। 

    स्वेटर या गर्म कपड़े पहन कर सोने से शरीर में हवा का प्रेशर डाउन हो जाता है जिसकी वजह से शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है। यदि हम काफी लंबे समय तक स्वेटर या गर्म कपड़े पहन कर सोते हैं तो हृदय से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रात को ठंड से बचाव हेतु कंबल या रजाई का इस्तेमाल बेहतर है।

  • पंजाब: विजिलेंस ने ASI को किया गिरफ्तार

    पंजाब: विजिलेंस ने ASI को किया गिरफ्तार

    लुधियाना: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलैंस की टीम ने मंगलवार को कोर्ट काम्प्लेक्स लुधियाना के हवालात (बख्शी खाना) में ड्यूटी पर तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) मेघराज को रिश्वत की मांग करने और 1000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई को लुधियाना के सतगुरु नगर निवासी रमनजीत कौर की शिकायत पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने विजीलैंस ब्यूरो का दरवाजा खटखटाया और आरोप लगाया कि उक्त पुलिसकर्मी ने चार जनवरी को अदालत में पेशी के समय उसके पति जो कि न्यायिक हिरासत में था उसे हिरासत में रखने के लिए एक हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि वीबी ने आरोपों की जांच की और उक्त आरोपी पुलिस अधिकारी को रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस संबंध में उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चली गोली, CISF कॉन्स्टेबल की मौत

    इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चली गोली, CISF कॉन्स्टेबल की मौत

    नई दिल्लीः इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर मंगलवार को गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात एक सीआईएसएफ कांस्टेबल की कथित तौर शौचालय में खुद को गोली मार ली है। जवान की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मृत सिपाही की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना करीब पौने चार बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

  • केक के बहाने डाक्टर के घर घुसे लुटेरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, IMA ने किया हड़ताल का ऐलान

    केक के बहाने डाक्टर के घर घुसे लुटेरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, IMA ने किया हड़ताल का ऐलान

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बदमाशों के बुलंद हौसलों और प्रशासन की नाकामयाबी का नमूना सामने आया है। कुरुक्षेत्र में निजी क्लिनिक चलाने वाली महिला डॉक्टर को चोरों ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने इस घटना को अंजाम रात 10 बजे दिया है। 

    केक के बहाने की हत्या

    कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में डॉक्टर अतुल अरोड़ा और डॉक्टर वनीता अरोड़ा के घर में केक बनवाने के बहाने से और लूट के इरादे से चार बदमाश घुस आए। घर में घुसने के साथ ही लूटेरों ने घर के सदस्यों और सहायकों को कमरे में बंद कर दिया, जिसका महिला डॉक्टर ने विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने सर पर वारकर उनकी हत्या कर दी। डॉक्टर अतुल अरोड़ा और डॉक्टर वनीता अरोड़ा का अपना निजी क्लिनिक था। शौखिया तौर पर वनीता केक भी बनाती थीं। हत्यारे भी केक बनवाने के बहाने से घर में घुसे और फिर इस वारदात को अंजाम दिया। 

    IMA ने की हड़ताल की घोषणा

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस घर का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटना की सूचना मिलने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जिले भर में हड़ताल की घोषणा की है। डॉक्टरों का कहना है कि ये हत्या दर्शाती है कि राज्यभर में डॉक्टर सुरक्षित नहीं हैं। डॉक्टरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज में भी हत्यारे कैद हो चुके हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की आधार पर हत्यारों की पहचान कर रही है।

  • 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 वर्षीय बच्चा, सुरक्षित निकाला बाहर, देखें वीडियो

    60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 वर्षीय बच्चा, सुरक्षित निकाला बाहर, देखें वीडियो

    उतरप्रदेश: हापुड़ में खेलते-खेलते 6 साल का मूक-बधिर बच्चा करीब 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। बच्चे के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। काफी समय तक चले एनडीआरएफ के आप्रेशन दौरान बच्चे को सही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अधिकारी बच्चे को ऑक्सीजन लगाकर उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लेने जाने के लिए निकल पड़े है।  मौके पर डीएम, पुलिस प्रशासन की टीम और एनडीआरएफ की टीम मौजूद है। 

    खुला छोड़ दिया था बोरवेल

    दरअसल, थाना देहात क्षेत्र के मोहल्‍ला कोटला सादात के रहने वाले मोहसिन और समरीन का 6 वर्षीय माविया बूक-बधिर है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच खेलते-खेलते वह नगर पालिका के खुले बोरवेल में जा गिर गया था। बोरवेल में बच्‍चे के गिरने की सूचना पर मौके पर डीएम समेत एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। 

    40 फीट गहरा बताया जा रहा बोरवेल 

    जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि बोरवेल 40 फीट गहरा बताया जा रहा है। घनी आबादी होने के चलते रेस्‍क्‍यू में दिक्‍कत हुई। एनडीआरएफ की टीम बच्चे को बचाने के लिए ऑक्‍सीजन और दूध की बोतल पहुंचाई। 

    नगर पालिका की लापरवाही आ रही सामने 

    वहीं, स्‍थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका नगर पालिका के अंदर आता है। बोरवेल भी नगर पालिका की लापरवाही के चलते खुला रह गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जल्‍द ही बच्‍चे को बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, अब उसपर कार्रवाई की जाएगी।

    हादसे बढ़े, लेकिन सीखने को कोई तैयार नहीं 

    बता दें कि खुले बोरवेल में बच्‍चों के गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें से अधिकांश की बोरवेल के भीतर ही दम घुटकर मौत हो जाती है। बोरवेल हादसे पिछले कुछ वर्षों से जागरूकता के प्रयासों के बावजूद निरंतर सामने आ रहे हैं लेकिन इनसे सबक सीखने को कोई तैयार नहीं दिखता।

  • राष्ट्रीय एकता शिविर में अपने अपने राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

    राष्ट्रीय एकता शिविर में अपने अपने राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में मंगलवार को वन विभाग हिमाचल प्रदेश के  उड़न दस्ता धर्मशाला सहायक अरनयपाल एडीएफ अरूण कुमार  ने शिरकत की। तथा स्वयंसेवियों को वन प्राणियों के संरक्षण, वन अधिनियम के तहत जागरूक किया। बहीं पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ट्रेनिंग सैंटर डरोह से पुलिस इन्स्पेक्टर नीशा कुमारी ने  राष्ट्रीय एकता शिविर में छात्राओं को आत्म सम्मान आत्म विश्वास आत्म रक्षा,महिला अधिकारों सहित अन्य महिलाओं की सुरक्षा पर जागरूक किया। इस सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन मंगलवार को तमिलनाडु से आए स्वयंसेवियों ने पुरी पोंगल जो कि तमिलनाडु में मशहूर त्योहार  के रूप में मनाया जाता है।इस त्योहार में बनाए जाने वाले पकबान तैयार किए तथा उसकी पूजा अर्चना करने के उपरांत पुरी एंडी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।बहीं पर मंगलवार को सभी राज्यों के आए हुए स्वयंसेवियों को तीन तीन ग्रुपों में बांटा गया तथा सामूहिक राष्ट्रीय समस्याओं को प्रमुखता से नाटकों के माध्यम से जागरूक किया।

    शिक्षा निर्देशालय राज्य सलाहकार समिति के अध्यक्ष व राजकीय माडल ब्वाय स्कूल कोटखाई जिला शिमला के प्रधानाचार्य अजय वशिष्ठ राष्ट्रीय एकता व अखंडता , राष्ट्रीय निर्माण में अहम भूमिका, सामाजिक मूल्यों, सहित अन्य विषयों पर स्वयंसेवियों को जागरूक किया। राष्ट्रीय एकता शिविर के संचालक नरदेव सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग अलग राज्यों से आए हुए स्वयं सेवियों ने अपने अपने राज्यों की सांस्कृतिक पृष्टभूमि प्रस्तुत की। जिसमें सोलो डांस,नाटक, मिक्स डांस सहित अपने अपने राज्यों की भेष भूषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर के निदेशक दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर में राष्ट्रीयता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। इस शिविर में 15 राज्यों के 260 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में स्मरणीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    इस मौके पर  एडीएफ अरूण कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर नीशा कुमारी, राज्य सलाहकार समिति अध्यक्ष अजय वशिष्ठ, सेवानिवृत कैप्टन दोलत राम, स्थानीय पंचायत के उप प्रधान सत्यनारायण शर्मा, स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा,एन एस एस प्रभारी पवन कुमार,  अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित अलग अलग राज्यों से आए हुए एन एस एस प्रभारी, पंचायत प्रतिनिधी, स्कूल प्रबंधन कमेटी, सहित अन्य लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

  • गुरु रविदास मंदिर में मनाया जा रहा सालाना जोड़ मेला एवं घल्लू घारा दिवस

    गुरु रविदास मंदिर में मनाया जा रहा सालाना जोड़ मेला एवं घल्लू घारा दिवस

    राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जोड़ मेले में मुख्य रूप से पहुंचेंगे

    ऊना/सुशील पंडित श्री गुरु रविदास 21-22 जनवरी जोड़ मेला कमेटी के चेयरमैन बलवंत सिंह ने मंगलवार को ऊना विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता की।  21-22 जनवरी 2005 को संतोषगढ़ के गुरु रविदास मंदिर को बचाने के लिए  जिला ऊना सहित हिमाचल पंजाब और अन्य राज्यों के साथियों ने संघर्ष किया था। 100 से ज्यादा क्रांतिकारी सार्थियों ने उस समय 35 दिन जेल यातनाएं भी झेली थी। संघर्ष के बाद संतोषगढ़ में भव्य मंदिर आज स्थापित है। इसी याद में मेले को शान और श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। उन्होंने कहा संतोषगढ़ के एतिहासिक श्री गुरु रविदास मंदिर में सालाना 21-22 जनवरी जोड़ मेला एवं घल्लू घारा दिवस श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जोड़ मेले में मुख्य रूप से पहुंचेंगे। इस बार जोड़ मेला इसके संस्थापक एवं गढ़शंकर के पूर्व विधायक क्रांतिकारी शिंगारा राम सहूंगड़ा को समर्पित किया जाएगा।

    पत्रकारवार्ता में सहूंगड़ा परिवार से पत्नी सुमन कुमारी, कुंवर जगवीर सिंह सहूंगड़ा, हरसिमर कौर व जोड़ मेला कमेटी के संयोजक बलवीर बग्गा, प्रधान अश्वनी दगौड़ भी मौजूद रहे। बलवंत सिंह ने कहा कि दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन 21 जनवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी की शोभायात्रा आद‌ि प्रकाश ग्रंथ की छत्रछाया में संतोषगढ़ से होकर वाया नंगड़ा ऊना सहित विभिन्न गांवों से निकाली जाएगी। विभिन्न गांवों की कमेटियां शोभायात्रा का स्वागत करेंगी। अगले रोज 22 जनवरी को सुबह आद‌ि प्रकाश ग्रंथ साहिब के भोग डाले जाएंगे और झंडा रस्म अदा की जाएगी। इसी रोज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मंदिर पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लेंगे। गुरु रविदास अनुयायियों को संबोधन भी करेंगे। इसके अलावा युवाओं द्वारा तैयार प्रदर्शनियों का अवलोकन भी करेंगे। पंजाब के प्रसिद्ध गायक हरभजन शेरा, गुरी धालीवाल और विजय रंगीला सहित स्थानीय कलाकर भी गुरु महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे। बलवंत ने बताया कि मंदिर के मान सम्मान के लिए संघर्ष करने वाले विभिन्न गांवों के क्रांतिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जोड़ मेला गुरु रविदास अनुयायियों की शान का प्रतीक है।

    उन्होंने सभी से इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर श्री गुरु रविदास महासभा की जिलाध्यक्ष शकुंतला संधू, महासचिव बलदेव संधू, दलित नेता अधिवक्ता नरेश कुमार सैंसोवाल, दलित मानवाधिकार के प्रदेश महासचिव राज कुमार, सेवानिवृत डीएसपी विजिलेंस चमन लाल भाटिया, जोड मेला कमेटी के समन्वयक बलराम महे, संतोषगढ़ गुरु रविदास कमेटी के प्रधान बलवीर सिंह बबलू, पूर्व प्रधान मदन लाल एवं प्रेम चंद महेश, जरनेल सिंह बैंस, रानो देवी,  महार्षि वाल्मीक‌ि एवं गुरु रविदास महासभा हिमाचल के अध्यक्ष अमित वाल्मीक‌ि, सन्नी गिल, बचन चंद पटेल, रायंसरी से गुरु रविदास मंदिर कमेटी प्रधान परस राम, जोनी, चांदी, डाडा सीबा से राजेंद्र कुमार, एडवोकेट संदीप पहेश एवं कुलविंद्र सिंह आद‌ि गण्यमान्य मौजूद रहे।

  • पंजाब सरकार को इस मामले में मिली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

    पंजाब सरकार को इस मामले में मिली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार को माइनिंग मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पठानकोट, रूपनगर और फाजिल्का में माइनिंग की इजाजत दे दी है। हाईकोर्ट ने यह भी निर्देश दिए हैं कि वह सरकार सीईआईएए की देख रेख में माइनिंग करेगा।पंजाब सरकार ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से अपील की थी कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कुछ स्थलों पर खनन गतिविधियों की अनुमति दी जाए, ताकि राज्य में विकास कार्य प्रभावित न हो।

    28 अगस्त को उच्च न्यायालय ने खनन से उत्पन्न खतरे के बारे में सीमा पर सेना और बीएसएफ अधिकारियों की एक रिपोर्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

  • पंजाबः मार्कफैड करेगा आंगनवाड़ी केंद्रों को सूखे राशन की सप्लाई  

    पंजाबः मार्कफैड करेगा आंगनवाड़ी केंद्रों को सूखे राशन की सप्लाई  

    चंडीगढ़ः राज्य के आंगनवाड़ी केन्द्रों के 11 लाख लाभार्थियों को मानक, पौष्टिक ख़ुराक मुहैया करवाने के लिए रास्ते से हटकर नवीन पहल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सूखे राशन की सप्लाई के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिलाएं एवं बाल विकास विभाग और मार्कफैड के दरमियान समझौता सहीबद्ध किया। इस समझौते के मुताबिक मार्कफैड द्वारा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को बेसन, गेहूं का आटा और अन्य खाद्य वस्तुओं के रूप में सूखा राशन सप्लाई किया जाएगा, जिससे आंगनवाड़ी केन्द्रों और अन्य स्थानों में लाभाथ्र्यियों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार होगा। 

    दोनों विभागों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रयास का मकसद आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को गुणवत्ता भरपूर भोजन मुहैया करवाने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दूध पिलाने वाली माताओं को अपेक्षित पौष्टिक ख़ुराक दी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि वह स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए और आंगनवाडिय़ों में बच्चों को मानक खाद्य वस्तुएं मुहैया करने के पक्ष में हैं, जिसके लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के बच्चों के समग्र विकास के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है।  

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्कफैड और विभाग में हुआ यह तालमेल बेमिसाल है, जिससे आंगनवाडिय़ों को राशन की सप्लाई सुचारू और समयबद्ध होनी सुनिश्चित बनेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के अलावा यह समझौता राज्य की अग्रणी सहकारी संस्था मार्कफैड के और अधिक विस्तार में मददगार साबित होगा, जिससे पंजाब में सहकारिता लहर मज़बूत होगी। भगवंत मान ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों को राशन की बुरी सप्लाई के बारे में पहले काफ़ी शिकायतें मिलती थीं, परन्तु अब इस समझौते से मार्कफैड द्वारा बढिय़ा गुणवत्ता वाला राशन सप्लाई किया जाएगा, जिससे बच्चों एवं महिलाओं की सेहत में सुधार होगा।

  • विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करके उसी पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढे़ – देवेंद्र भुट्टो 

    विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करके उसी पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढे़ – देवेंद्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित : विधायक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र देवेंद्र भुट्टो ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चराड़ा व अरलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने स्कूलों की वार्षिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर नवाज़ा।

    विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थी शुरू से ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें तथा उसी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढे़ ताकि उन्हें अपनी मंजिल को प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक होती है। यह हमें आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में अहम भूमिका निभाती है। इसके अतिरिक्त विधायक ने स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने का आहवान करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा सकारात्मक एवं रचनात्क गतिविधियों में लगाएं।

    इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विधायक ने वार्षिक शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार लेने से वंचित रहे गए हैं वे अभी से ही मेहनत शुरू करें ताकि आगामी वे भी पुरस्कार प्राप्त कर सकें। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई भी दी। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने चराड़ा व अरलू विद्यालयों को अपनी ऐच्छिक निधि से 51-51 सौ रूपये दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बीएससी नर्सिंग कर रही लड़की को 15 हज़ार रूपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, बीडीओ राकेश कुमार, जिप सदस्य सत्या देवी, विधायक की धर्म पत्नी सलोचना देवी, माता रतनी देवी, पिता प्यारे लाल, अभिभावक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।