Blog

  • महाविद्यालय ऊना में विश्व पर्यटन दिवस मनाया

    महाविद्यालय ऊना में विश्व पर्यटन दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित:  राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय में टूर एवं ट्रैवल्स विभाग और वोकेशनल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मनाये जा रहे सप्ताह व्यापी विश्व पर्यटन दिवस उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। 

    वोकेशनल कोर्स के नोडल अधिकारी सहायक प्रोफेसर संजय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष के विश्व पर्यटन दिवस का थीम पर्यटन एवं हरित निवेश है।  इस उत्सव के तहत पूरे सप्ताह महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें व्यंजन निर्माण, कोलाज मेकिंग, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, टूरिज्म क्विज, डिक्लेमेशन, मेंहदी और रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

    इस समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्यातिथि गुलमोहर ग्रैंड होटल ऊना के प्रबंधक विजय कुमार तथा हिमाचल प्रदेश वोकेशनल कोर्स की राज्य संयोजिका श्रीमती भुवनेश्वरी चौहान रहीं। वोकेशनल कोर्स के समन्वयक संजय शर्मा ने मुख्यातिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। महाविद्यालय के टूर एवं ट्रैवल्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विपुल कुमार गौतम ने विश्व पर्यटन दिवस के महत्व और इस वर्ष के थीम पर्यटन और हरित निवेश पर प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने अपने उद्बोधन में हमारे देश की प्राचीन समृद्ध आतिथ्य परंपरा और पर्यटन के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही वर्तमान में पर्यटन की आवश्यकताओं और महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को इस रोजगार परक पाठ्यक्रम के प्रति प्रेरित किया। 
    मुख्यातिथि विजय कुमार ने आतिथ्य एवं पर्यटन उद्योग की मांग और कार्यक्षेत्र, आवश्यकता व प्रथाओं के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम के दौरान वोकेशनल कोर्स और पर्यटन विभाग के छात्रों ने विभिन्न राज्यों के नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाकर सबका मनमोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्यातिथि ने अपने करकमलों से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहीं।
  • अजनोली में 60 लाख के गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का भुट्टो ने किया शिलान्यास 

    अजनोली में 60 लाख के गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का भुट्टो ने किया शिलान्यास 

    सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने बालों के कुटलैहड़ में कितने मंजिल कोठियां,जनता सब जानती है: भुट्टो 
    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के बिधायक देवेन्द्र भुट्टो ने ग्राम पंचायत अजनोली कोटला कला में 60 लाख की लागत से गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का बिधिबत  शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद बिधायक  ने ग्राम पंचायत अजनोली में बिधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्थान रत्न स्वीट शॉप में जनता की समस्याओं को सुना। ग्राम पँचायत अजनोली में पहुंचने पर बिधायक का पँचायत वासियों ने भव्य स्वागत किया। बही बिधायक आपके द्वार में 150 लोगो की सड़क बिजली पानी रास्तों की समस्याएं आई। और तत्काल मौके पर सभी समस्याओं का समाधान किया गया। बही सम्बोधन के बिधायक भुटटो ने कहा कि आपके आशीर्वाद से 32 वर्षों बाद कुटलैहड़ को कांग्रेस का बिधायक मिला है। तभी आपकी 32 बर्षो की इस बड़ी गंदे नाले के पानी की समस्या का समाधान हुआ है। भुटटो ने कहा कि 20 बर्ष कुटलैहड़ की जनता के आशीर्वाद से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में राज करने बाले नेता लोग आज राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है। लेकिन कुटलैहड़ की जनता जानती है। कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 20 बर्ष पूर्व क्या था। और आज चार चार मंजिल की कोठियां किसकी है। और किस नेता की कोठियों में सरकारी कार्यलय खुले है। उन्होंने कहा कि अगर 20 बर्ष कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सत्ता पर राज करके कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान किया होता। तो आज कार्यक्रम में 150 लोगो की समस्याओं का अंबार नहीं लगता। उन्होंने कहा कि आपदा आने पर हमने अपनी बिधायक सैलरी से 2 लाख की धनराशि सीएम राहत कोष में प्रदान की है। और कुटलैहड़ की जनता ने भी 25 लाख सीएम राहत कोष में अर्जित करवाया है। लेकिन जिन्हें 20 बर्षो तक कुटलैहड़ की जनता ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र का राज ओर सत्ता प्रदान की। उन्हें इस आपदा में एक फूटी कौड़ी पीडित परिवारों के लिए न तो प्रदेश के लिए दी। और न ही कुटलैहड़ विस क्षेत्र में आपदा से ग्रस्त परिवारों की मदद की है। 

    इस मौके पर प्रदेश रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, एक्स सर्विसमैन अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा, महासचिव अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मदन मोहन सैनी, हर्ष शर्मा, रॉकी शर्मा, स्थानीय पंचायत की प्रधान कंचन बाला, कोटला खुर्द की प्रधान ममता देवी, झंबर के उप-प्रधान जीवन शर्मा एवं कुटलैहड़ क्षेत्र की अन्य पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान सहित तमाम प्रशासनिक अमला एवं कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • ज्वाहर नवोदय विद्यालय ऊना में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम आयोजित

    ज्वाहर नवोदय विद्यालय ऊना में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय ऊना में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल संतोषगढ़, सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगडां, केंद्रीय विद्यालय सलोह व जेएनवी ऊना की विज्ञान ज्योति छात्राओं ने भाग लिया तथा विज्ञान मॉडल्स प्रस्तुत किए। कक्षा 12वीं की पुनीत शर्मा ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय व करानिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त कक्षा दसवीं की प्रकृति शर्मा ने पहला, वाणी ने दूसरा व  शिवांगी ने तीसरा स्थाप प्राप्त किया। यह जानकारी जेएनवी ऊना के प्रधानाचार्य राज सिंह ने दी।
    विज्ञान ज्योति समन्वयक अंकिता (पीजीटी भौतिक विज्ञान) ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के निर्णायक अलोक शर्मा (पीजीटी जीव विज्ञान) और संजय कुमार (टीजीटी विज्ञान) थे, जिन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया और छात्राओं को बेहतर काम करने के लिए उनका मार्गदर्शन किया।
    केंद्रीय विद्यालय सलोह की प्राचार्या नीलम गुलेरिया एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने  छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उनके मॉडल्स की सराहना की।
  • मैहतपुर में नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेला आयोजित

    मैहतपुर में नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेला आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित:  भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मन्त्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना विकास खण्ड औद्योगिक संघ के सहयोग से सर्विस विल्डींग मैहतपुर में प्रधानमन्त्री नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त राघव शर्मा ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। 
    उन्होंने बताया कि नेशनल अप्रिंटिसशिप मेले में विकास खण्ड ऊना की 19 औद्योगिक इकाईयों ने भाग लिया तथा एप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण के इच्छुक 35 अभ्यार्थियों ने इस प्रशिक्षुता मेले में भाग लिया। उपायुक्त ने सभी औद्योगिक इकाईयों को अप्रिंटिसशिप योजना लागू करने का आहवान किया ताकि अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण अभियार्थियों को इनका लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान व मैहतपुर उद्योग अध्यक्ष चमन सिंह कपूर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम में जिला के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर, विशाल चौधरी, परवेश शर्मा, शाम लाल कालिया, नीरज कुमारी व बीएस ढिल्लों ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।  
    इस दौरान मेला संयोजक इंजीनियर पुनीत कुमार द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया तथा ऊना ब्लॉक औद्योगिक संघ की इकाईयों से प्रस्तुति के माध्यम से इस योजना को सफल बनाने के लिये आग्रह किया। 
    मेले में निदेशालय तकनीकी शिक्षा विभाग सुन्दरनगर से रूपेन्द्र सिंह, सुमित शर्मा तथा नीरज कुमार शर्मा ने बतौर राज्य अप्रिंटिसशिप सलाहकार प्रतिनिधि भाग लिया।
  • 30 सितम्बर को भटोली कॉलेज में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 

    30 सितम्बर को भटोली कॉलेज में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 के आयोजन के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि एसवीएसडी कॉलेज भटोली में 30 सितम्बर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 आयाजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 29 आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि युवा महोत्सव में जेएनवी और केंद्रीय विद्यालय द्वारा साइंस तथा कृषि, उद्योग, उद्यान, हैल्थ व डीआरडीए विभागों द्वारा जागरूकता व विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान पांच प्रतियोगिताएं आयोजित होगी जिसमें सामूहिक नृत्य एवं गायन, भाषण, चित्रकला, मोबाइल फोटोग्राफी एवं कविता लेखन एवं पठन प्रतियोगिताएं शामिल है। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 5 हज़ार, दूसरे विजेता को 2 हज़ार व तीसरे विजेता को 1 हज़ार रूपये, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को 5000, 2500 और 1000 रुपये तथा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। कविता लेखन में प्रथम तीन विजेताओं को 1000, 750 और 500 रुपये, प्रशस्ति पत्र व स्मृति देकर सम्मानित किया जाएगा। मोबाइल फोटोग्राफी और चित्रकला में प्रथम तीन विजेताओं को भी 1000, 750 और  500 रूपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

    इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ऊना के उप निदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 कार्यक्रम की ओपनिंग समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।  

    इस बैठक में उपनिदेशक डीआरडीए शैफाली शर्मा, जिला खेल अधिकारी पिं्रस पठानिया, जेएनवी पेखूबेला प्रधानाचार्य राज सिंह, भटोली कॉलेज प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा, सहायक प्रोफेसर मंजीत सिंह, सूबेदार सुनील कुमार, प्रिंस पठानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • आईआईआईटी ऊना 3अक्टूबर को दूसरा संस्थान दिवस मनाएगा

    आईआईआईटी ऊना 3अक्टूबर को दूसरा संस्थान दिवस मनाएगा

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना दूसरे संस्थान दिवस की 03 अक्टूबर 2023 को मेजबानी करेगा।  यह समारोह संस्थान के उत्कृष्ट परिसर में अपनी अविश्वसनीय यात्रा का जश्न मनाने के लिए सलोह, ऊना में संस्थान के स्थायी परिसर के नवनिर्मित ओपन एयर थिएटर (ओएटी) में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यअतिथि मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश करेंगे। एनआईटी जालंधर के निदेशक प्रोफेसर बिनोद कुमार कनौजिया सम्मानित अतिथि होंगे। संपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता आईआईआईटी ऊना के बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष रवि शर्मा करेंगे। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए उद्योग और समाज के विविध क्षेत्रों से कई दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है। सचिव (तकनीकी शिक्षा), सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी), और सचिव (उद्योग), हिमाचल प्रदेश सरकार, उपायुक्त, और पुलिस अधीक्षक, ऊना, और तकनीकी, वैज्ञानिक और उद्योग क्षेत्रों के कई प्रतिनिधि देश को अपनी उपस्थिति से उत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया गया है। दूसरा संस्थान दिवस वार्षिक एथलेटिक, तकनीकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन का भी प्रतीक होगा जो वर्तमान में परिसर में हो रहे हैं। इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुकरणीय छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। कार्यक्रम के महत्व पर बोलते हुए रवि शर्मा, अध्यक्ष – बीओजी ने कहा कि “संस्था दिवस हमेशा किसी भी संस्थान के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक होता है और यह आईआईआईटी ऊना के लिए और भी खास है क्योंकि यह न केवल सबसे युवा आईआईआईटी में से एक है, बल्कि सबसे तेज़ भी है।” एक जब अपना स्वयं का परिसर बनाने की बात आती है।  

    चंडीगढ़ से लगभग 125 किमी दूर हिमाचल प्रदेश की तलहटी में स्थित, आईआईआईटी ऊना तीन बी.टेक प्रदान करता है। कार्यक्रम, अर्थात्, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, और सूचना प्रौद्योगिकी। संस्थान में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के माध्यम से किया जाता है। संस्थान एम.टेक भी प्रदान करता है और पीएच.डी. कंप्यूटर विज्ञान विभाग में कार्यक्रम। आईआईआईटी ऊना के आवासीय परिसर में वर्तमान में 650 से अधिक छात्र हैं और अब तक पांच बैचों में 519 पूर्व छात्र हैं। छात्रों के छठे बैच ने जून, 2023 में अच्छे अंकों के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और उन्हें नवंबर, 2023 में आयोजित होने वाले छठे दीक्षांत समारोह में उनकी डिग्री प्रदान की जाएगी। 2014 में स्थापित, संस्थान अक्टूबर, 2021 में सलोह, ऊना में अपने पूर्ण रूप से सुसज्जित स्थायी परिसर में स्थानांतरित हो गया। 

  • राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी ने रचा इतिहास: राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन

    राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी ने रचा इतिहास: राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने  महाविद्यालय बंगाणा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी का राष्ट्रीय सेवा योजना का सर्वोच्च पुरस्कार के लिए चयन होने के उपलक्ष पर उन्हें लड्डू खिलाकर बधाई दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होना हमारे महाविद्यालय के लिए नहीं बल्कि हमारे इस क्षेत्र और पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है, क्योंकि पूरे भारत वर्ष से से एक ही स्वयंसेवी का चयन होता है,और आज यहां के हर एक युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं। 29 सितम्बर 2023 को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 
    इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि एनएसएस स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार कल्याण, पोषण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों पर काम करता है। भारत में राष्ट्रीय सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार एनएसएस स्वयंसेवी के योगदान को प्रोत्साहन अथवा एक्नॉलेज करने के लिए और जिसने सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट कार्य व कोई विशेष योगदान दिया हो।
  • जालंधरः सिविल अस्पताल में पार्किंग में खड़ी गाड़ी को चालक ने किया क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    जालंधरः सिविल अस्पताल में पार्किंग में खड़ी गाड़ी को चालक ने किया क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में ईलाज करवाने आए व्यक्ति की पार्किंग में खड़ी गाड़ी को अन्य गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हरप्रीत ने बताया कि वह ईलाज करवाने के लिए के सिविल अस्पताल में आया हुआ था।

    इस दौरान उसकी पार्किंग में खड़ी गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित मंदीप का आरोप है कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर जब उक्त कार चालक से बात करनी चाही तो गाड़ी में चालक और उसमें मौजूद महिला ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए। वहीं इस मामले की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित कार चालक ने उक्त गाड़ी का नंबर पीबी 10 सीसी 7398 नोट कर लिया है।

  • जालंधर : धूमधाम से किया गया श्री गणपति जी का विसर्जन

    जालंधर : धूमधाम से किया गया श्री गणपति जी का विसर्जन

    जालंधर, ENS: पक्का बाग निवासी राकेश अरोड़ा ने अपने निवास स्थान कृष्णा निवास में बीते दिन श्री गणपति महाराज की स्थापना की। उससे पूर्व सात दिन तक पूजा, अर्चना, आरती, भोग के उपरांत श्री गणेश जी का विसर्जन बड़ी धूमधाम से ब्यास नदी में किया गया । इस अवसर पर राकेश अरोड़ा और उनकी पत्नी, माता जी एवं पुत्र युवराज अरोड़ा मौजूद थे।

  • ਪੰਜਾਬ :  PAU ਵੱਲੋਂ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ‘ਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿਸਾਨ ਮੇਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : PAU ਵੱਲੋਂ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ‘ਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿਸਾਨ ਮੇਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਐਗਰੀਕਲਚਰ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬਠਿੰਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਮੇਲਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੇਲੇ ਵਿਚ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਛੋਟੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦੇ ਸੰਦਾਂ ਅਤੇ ਨਵੀਂ ਕਿਸਮ ਦੇ ਬੀਜ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਯਤਨਸ਼ੀਲ ਹੈ।

    ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਚਾਰ ਚਾਰ ਸਾਲ ਤੱਕ ਕਿਸਾਨ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਮੁਹਾਈਆ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਉਂਦੀ, ਪਰ ਅਸੀਂ ਜ਼ਰੂਰ ਕਰਾਂਗੇ। ਪੀਏਯੂ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਛੋਟੇ ਵੱਡੇ ਕਿਸਾਨ ਤੱਕ ਨਵੇਂ ਬੀਜ ਪੀ.ਬੀ. ਡਬਲਯੂ 826 ਕਣਕ ਦੀ ਕਿਸਮ ਮੁਹੱਈਆ ਹੋਵੇਗੀ।