Blog

  • पंजाबः दिवाली से पहले धारा 144 के तहत आदेश जारी 

    बठिंडा: दिवाली के त्यौहार से पहले जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 144 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला बठिंडा की सीमा में विशेष आदेश जारी किए है। जारी आदेशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति जिले की सीमा के अंतर्गत किसी भी मेले, धार्मिक जुलूस, शादी, जुलूस या किसी अन्य सभा में या किसी शैक्षणिक संस्थान के परिसर में हथियार लेकर नहीं जाएगा। जिले की क्षेत्रीय सीमा के भीतर किसी भी स्थान पर किसी भी तेजधार वाले हथियार, बंदूक हथियारों समेत हथियारों का प्रदर्शन नहीं करेगा।

    इसी तरह लाइव शो में शराब, वाइन, नशे और हिंसा वाले गाने बजाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। आदेश के मुताबिक जनता का कोई भी सदस्य हथियारों का प्रदर्शन या प्रचार करते हुए कोई तस्वीर या वीडियो अपलोड नहीं करेगा। पुलिस, होम ग्रेड या ऐसे अन्य सरकारी कर्मचारियों के सदस्यों पर लागू नहीं होगा जिनके पास राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हथियार हैं। जो सुरक्षा गार्डों के कर्मचारी शैक्षणिक व व्यापारिक संस्थानों, होटलों, विवाह स्थलों आदि में ड्यूटी करने वाले सुरक्षा गार्ड के कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। यह आदेश 4 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।

  • पंजाबः पतीसा फैक्ट्री से भरे 3 सैंपल फेल, कार्रवाई की तैयारी शुरू

    मोगाः पंजाब में दिवाली के त्यौहार से पहले सेहत विभाग द्वारा अलग-अलग जिलों में दबिश दी जा रही है। इसी के तहत कुछ दिन पहले सेहत विभाग की टीम ने पतीसा फैक्ट्री में रेड कर 4 सैंपल भरे थे। इसके साथ ही सेहत विभाग की टीम ने 16 क्विंटल मिठाई सीज की थी। फैक्ट्री से भरे गए सैंपलों को जांच के लिए सेहत विभाग ने लैब भेजा था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री से भरे गए 4 सैंपलों में से 3 सैंपल फेल हो गए। रिपोर्ट आने के बाद सेहत विभाग ने फैक्ट्री पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. राजेश अत्री ने बताया कि अधिकारियों को सूचना मिली थी कि पातीसा फैक्ट्री में मिलावटी मिल्क केक और बर्फी भारी मात्रा में तैयार की जा रही है। जिसके बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ पातीसा फैक्ट्री में छापेमारी की गई थी। इस दौरान टीम ने फैक्ट्री में 16 क्विंटल मिल्क केक और बर्फी को शक के आधार पर सीज कर दिया था। जिसके 4 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट सिविल सर्जन मोगा के दफ्तर में प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के आधार पर मिल्क केक और बर्फी के 3 सैंपल सस्पेक्टिड मिले हैं। सेहत विभाग ने पतीसा फैक्ट्री पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • दीपावली पर अस्पताल अलर्ट, बेड किए गए आरक्षित, जाने मामला

    नई दिल्ली :  दीपावली पर किसी अनहोनी से निपटने के लिए शहर के अस्पताल सतर्क हो गए हैं। मरीजों के इलाज के लिए बेड आरक्षित करने के साथ जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बेड पर भर्ती करने की व्यवस्था रहेगी। इमरजेंसी में जरूरी दवाइयों का स्टॉक पूरा कर लिया गया। ड्यूटी चार्ट भी तैयार है। जिससे डॉक्टरों और स्टॉफ की जिम्मेदारी तय होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.  ने सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 24 घंटे इमरजेंसी हेल्पलाइन पर लोग इलाज से संबंधित जानकारी ले सकेंगे। दरअसल दीपावली पर आतिशबाजी और झालर लगाने के दौरान झुलसने के मामले बढ़ते हैं। इसके अलावा फूड प्वाइजनिंग के भी केस आते हैं।

    त्योहार के समय ऐसे मरीजों के इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए राजधानी के सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों के अलावा सीएचसी पीएचसी में भी व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है। इसमें जनरल सर्जन, नेत्र, ईएनटी समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। दिवाली व उसके एक दिन बाद नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ा दी गई है। ताकि मरीजों का दबाव बढ़ने पर इलाज मुहैया कराने में अड़चन न आए। 

  • बड़ी खबरः घर में पटाखा बनाते समय हुआ हादसा, 21 वर्षीय युवक की मौ’त

    नई दिल्लीः उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम इलाके में सल्फर पोटाश का इस्तेमाल करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोटाश डाल रहे युवक की विस्फोट से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक एमसीडी में कर्मचारी था। दिल्ली में पटाखों पर बैन के बाद लोग दिवाली पर पटाखे चलाने के लिए देसी तरीके ढूंढ रहे हैं।

    राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कई तरह की पाबंदियां लगाई हुई है। दिवाली का त्योहार नजदीक देख सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। इसके चलते लोग दिवाली का त्योहार मनाने के लिए नए-नए तरीके भी तलाश रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की मोची बस्ती में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि 21 साल का हिमांशु अपने घर की दूसरी मंजिल पर किसी चीज के जरिए सलफर और पोटाश नामक पदार्थ को कुचल रहा था। तभी अचानक सलफर पोटाश में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें हिमांशु बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में जली हुई हालत में हिमांशु को उसके छोटे भाई ने पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई।

    बता दें कि हिमांशु ने 6 महीने पहले अपने पिता की जगह एमसीडी ज्वाइन की थी। इलाके के निवासियों का कहना है कि लगभग 6 महीने पहले हिमांशु के पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण हिमांशु को उनके पिता के स्थान पर एमसीडी में नौकरी के लिए नियुक्त किया गया था, जिसकी आज मौत हो गई।

  • जालंधरः इस इलाके में दुकान में लगी भीषण आग

    जालंधर, ENS: कैंट में स्थित आजाद सब्जी मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अनाज मंडी के समीप एक दुकान पर भयानक आग लग गई। आग लगने के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। आग लगने की सूचना तुरंत लोगों ने दमकल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग के अधिकारियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई।

    बता दें कि जिस दुकान पर आग लगी है वह दुकान कैंट बोर्ड ने किराए पर दे रखी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला। इस घटना में किसी भी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि दुकान के बाहर पटाखे आदि की दुकानें भी लगी हुई थी। आग की लपटों को देख आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। 

  • पंजाबः पराली में आग लगाने के मामले में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे SSP और DC 

    बठिंडाः पंजाब में पराली जलाने के मामलों में सुप्रीम कोर्ट से सरकार को फटकार लगने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। लेकिन दूसरी ओर किसानों द्वारा पराली जलाने के मामले अभी भी सामने आ रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला बंठिडा से सामने आया है। जहां पराली जलाने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले की सूचना के बाद डिप्टी कमिशनर और एसएसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मिलकर आग बुझाई।

    जिसके बाद जिले के अन्य गांवों की जांच करते हुए एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन लगातार किसानों से पराली न जलाने की अपील कर रही है, लेकिन कई जगहों पर किसान पराली जला रहे हैं। जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि इससे पहले बठिंडा के किसानों ने एक अधिकारी पर दबाव बनाकर पराली में आग लगाने के लिए मजबूर किया था, जिसमें 2 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान प्रशासन ने 9 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और 7 फरार किसानों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • सिर्फ इतने घंटो के लिए जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अदालत से अनुमति मिलने के बाद अपनी बीमार पत्नी से मिलने तिहाड़ जेल से घर पहुंचे। कथित शराब घोटाला मामले में सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 6 घंटे के लिए अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई है। सिसोदिया पुलिस वाहन से मथुरा रोड स्थित अपने आवास पर सुबह करीब दस बजे पहुंचे। उनके साथ पुलिसकर्मी भी हैं। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने जून में भी सिसोदिया को अपनी पत्नी सीमा से मिलने की अनुमति दी थी। लेकिन वह उनसे मुलाकात नहीं कर सके थे। क्योंकि सीमा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    सिसोदिया की पत्नी ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस’ से पीड़ित हैं। अदालत ने सिसोदिया को पत्नी से मिलने की इजाजत देते हुए उन्हें मीडिया से बात न करने या किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल न होने का आदेश दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया को फरवरी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले वह अरविंद केजरीवाल सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। उनके पास कई अन्य विभाग भी थे। हाल में उच्चतम न्यायालय ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਨਾਤਨ ਚੇਤਨਾ ਮੰਚ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਉਪਰਾਲਾ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸਨਾਤਨ ਸੰਸਕ੍ਰਿਤੀ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਧਾਰਮਿਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਜਾਣੀ ਜਾਂਦੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਚੈਂਬਰ ਆਫ ਕਮਰਸ ਦੀ ਸਹਿਯੋਗੀ ਸੰਸਥਾ ਸਨਾਤਨ ਚੇਤਨਾ ਮੰਚ ਨੇ ਇੱਕ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਦਿਲ ਕਹੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਹਨੂਮਾਨ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ 11000 ਦੀਵੇ ਜਗਾ ਕੇ ਸ਼ਹਿਰ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਮਿੱਟੀ ਦੇ ਦੀਵੇ ਜਗਾਉਣ ਅਤੇ ਆਨਲਾਈਨ ਸ਼ਾਪਿੰਗ ਤੋਂ ਪਰਹੇਜ਼ ਕਰਨ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਹੈਲਥ ਸਿਸਟਮ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਮਨ ਬਹਲ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਅਗਰਵਾਲ ਅਤੇ ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦਾਅਮਾ ਹਰੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਵੀ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਜਦਕਿ ਸ਼ਿਵਸੇਨਾ ਬਾਲਾ ਸਾਹਿਬ ਠਾਕਰੇ ਦੇ ਸੂਬਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸੋਨੀ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪਤਵੰਤਿਆਂ ਸਮੇਤ ਸੈਂਕੜਿਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹਿਰ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਚੋਕ ਵਿੱਚ ਦੀਵੇ ਜਗਾ ਕੇ ਸਨਾਤਨ ਚੇਤਨਾ ਮੰਚ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਹੌਸਲਾ ਫਜਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਰੌਣਕ ਨੂੰ ਵੀ ਵਧਾਇਆ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸਨਾਤਨ ਚੇਤਨਾ ਮੰਚ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਨੂ ਗੰਡੋਤਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਨਾਤਨ ਚੇਤਨਾ ਮੰਚ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਪਤਵੰਤਿਆਂ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਭਰਪੂਰ ਸਹਿਯੋਗ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਵੀ ਪੂਰਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਲਈ ਸਨਾਤਨ ਚੇਤਨਾ ਮੰਚ ਦੀ ਪੂਰੀ ਟੀਮ ਵਧਾਈ ਦੀ ਪਾਤਰ ਹੈ ਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਅਜਿਹੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਰਹਿਣਗੇ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਗਰਿਤੀ ਪੈਦਾ ਕਰ ਸਕਣ ਅਤੇ ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ ਚੰਗੀ ਅਤੇ ਨਵੀਂ ਸੋਚ ਦੇ ਸਕਣ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕੀ 11 ਦੀਵੇ ਜਗਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਸੰਦੇਸ਼ ਦੇਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਦਿਵਾਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਤੇ ਇਹ ਖਿਆਲ ਰੱਖਣ ਕਿ ਸਮਾਜ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਦੇ ਨਾਲ ਜੁੜੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀ ਆਨਲਾਈਨ ਖਰੀਦਦਾਰੀ ਨੂੰ ਤਰਜੀਹ ਦੇ ਕੇ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਦਾ ਹੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਰਾਹੀਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਤੇ ਆਨਲਾਈਨ ਖਰੀਦਦਾਰੀ ਦੀ ਬਜਾਏ ਆਪਣੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਖਰੀਦਦਾਰੀ ਕਰਨ ਤਾਂ ਜੋ ਦਿਵਾਲੀ ਤੇ ਹਰ ਘਰ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਣ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਲੇ ਸਾਲ ਧੰਨ ਤੇਰਾ ਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਵੀ ਵਧੀਆ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਪੰਜਾਬ ਹੈਲਥ ਸਿਸਟਮ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਮਨ ਬਹਿਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਅੱਜ 11 ਹਜਾਰ ਦੀਵੇ ਜਲਾਏ ਗਏ ਹਨ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਮੇਨ ਅਰਥ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਮਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਸਮਾਜ ਆਪਣੇ ਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਤੀ ਇੱਕ ਰੋਸ਼ਨੀ ਜਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਵਧੀਆ ਕਰ ਸਕੀਏ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਡਾਕਟਰ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਸਮੂਹ ਜਿਲ੍ਹਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਧੰਨ ਧੇਰਸ, ਦੀਵਾਲੀ ਤੇ ਬੰਦੀ ਛੋੜ ਦਿਵਸ ਦੀ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਵਸ ਤੇ ਪਰਮਾਤਮਾ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਚ ਪ੍ਰਾਰਥਨਾ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਮਾਂ ਲਕਸ਼ਮੀ ਦਾ ਵਾਸ ਹਰੇਕ ਦੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੋਵੇ। ਜ਼ਿਲਾ ਵਾਸੀ ਰਲ ਮਿਲ ਕੇ ਇਦਾਂ ਦੇ ਧਾਰਮਿਕ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਉਂਦੇ ਰਹਿਣ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਐਸਐਸਪੀ ਦਆਮਾ ਹਰੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਤਿਉਹਾਰ ਖੁਸ਼ੀ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਕ ਹਨ। 

  • पंजाबः महिला और उसके भाई को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में 10 के खिलाफ मामला दर्ज

    लुधियानाः भामियां कलां में लोगों के एक समूह ने 40 वर्षीय एक महिला और उसके भाई को बिजली के खंभे से बांधकर कथित तौर पर पीटा। पुलिस के मुताबिक पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दोनों पर हमला किया गया। पुलिस ने भामियां कलां की जैन कॉलोनी निवासी पीड़िता नीलम रानी के बयान दर्ज करने के बाद 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में सुरजीत नगर निवासी राजदीप कौर, उसका बेटा लाडी और उनके 8 साथी शामिल हैं।

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके भाई बलविंदर सिंह से 11 हजार रुपये उधार लिए थे। बार-बार पैसे वापस करने के अनुरोध के बावजूद कथित आरोपी ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। रानी के मुताबिक मामला वीरवार को उस समय हिंसक हो गया जब वह और उसका भाई दोपहिया वाहन से सुरजीत नगर में अपनी मां से मिलने जा रहे थे। आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें रोका और उनकी पिटाई की। पीड़िता के मुताबिक जब उसके भाई ने हस्तक्षेप करने और उसकी मदद करने की कोशिश की, तो उसे भी निशाना बनाया गया। बाद में पीड़ितों को बिजली के खंभे से बांध दिया गया। पुलिस ने धारा 323, 294, 342, 509, 148 और 149 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर 2 किलो अवैध सोने सहित 2 काबू

    लुधियाना: रेलवे स्टेशन लुधियाना पर दो व्यक्तियों से 2 किलो अवैध सोना बरामद किया गया है। रेलवे पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी यह सोना इलाहाबाद से ला रहे थे। रेलवे पुलिस ने दोनों को सोना आबकारी विभाग को सौंप दिया है। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान में यह सोना पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं और लुधियाना में सोना पहुंचाने के बाद उन्हें अमृतसर से गुजरना था।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवकों से बरामद बैग को चैक किया तो उसमे से सोना बरामद हुआ। युवकों से 2 किलो 107 ग्राम सोना मिला है। पकड़े गए युवकों का नाम अमरजोत और अमरीक है। इंस्पैक्टर जतिंद्र सिंह मुताबिक दोनों युवकों ने पुलिस के पास माना कि वह इलाहाबाद से सोना लाकर लुधियाना और अमृतसर सप्लाई करने जा रहे थे।

    सूत्रों मुताबिक सराफा बाजार में किसी कारोबारी को ये सोना आज सप्लाई होना था। दोनों युवकों का पिछला रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। जिन लोगों को सोना डिलीवर करना था उनके बारे भी पुलिस पता कर रही है। फिलहाल बरामद सोना कितने केरेट का है यह अभी पता नहीं है। उधर, एक्साइज अधिकारियों मुताबिक मामले की गहनता से जांच कर रहे है। इलाहाबाद से किस व्यक्ति से सोना तस्कर लेकर आए है यह पता किया जाएगा। दोनों के मोबाइल टीमें खंगाल रही है।