Blog

  • ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਾਰਡਰ ਏਰੀਆ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਖਤੀ

    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਾਰਡਰ ਏਰੀਆ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਖਤੀ

    ਲੱਖਣਪੁਰ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇੰਟ੍ਰਸਟੇਟ ਨਾਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਬਾਡਰ ਏਰੀਆ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਲੱਖਣਪੁਰ ਵਿਖੇ ਐਂਟਰੇਂਸ ਦਵਾਰ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਸਖਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਾਡੀ ਚੈਨਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਲੱਖਣਪੁਰ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਨੇ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਚੈਕਿੰਗ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਸ਼ਲਾਗਾ ਯੋਗ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਥੇ ਅਸੀਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਓਥੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਲੋਕ ਵੀ ਗ਼ਲਤ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦੇ। 

    ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰ ਨਾਲ ਜਦੋਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੰਪੁੱਟ ਮਿਲਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਥੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਓਥੇ ਹੀ ਸਾਡੇ ਵਲੋਂ ਦਿਨ ਰਾਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਧਿਆਨ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਹੋਰ ਸਖਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਕਿ ਲੋਕ ਵੀ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਰਹਿਣ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਵੀ ਆਪਣੇ ਮਨਸੂਬੇ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਨਾ ਦੇ ਸਕਣ । 

  • ਪੰਜਾਬ: ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ 18 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ: ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ 18 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ 

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਚ ਜਲੰਧਰ ਰੋਡ ਤੇ ਕਿਸੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਾਹਨ ਨਾਲ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਹੋਈ। ਇਸ ਟੱਕਰ ਕਾਰਨ ਵਾਪਰੇ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ 3 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿਚੋਂ ਇਕ 18 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਹੋਏ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਸ਼ਾਲ ਜੋ ਕੇ ਮਾਨ ਨਗਰ ਬਟਾਲਾ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ ਦੇ ਚਾਚਾ ਜ਼ੋਰਜ ਮਸੀਹ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਸ਼ਾਲ ਆਪਣੇ ਦੋ ਦੋਸਤਾਂ ਨਾਲ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋਕੇ ਘਰ ਵਾਪਿਸ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਰਸਤੇ ਵਿਚ ਜਲੰਧਰ ਰੋਡ ਤੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਮੈਗਾ ਮਾਰਟ ਨਜਦੀਕ ਪਿੱਛੋਂ ਤੋਂ ਆ ਰਹੇ ਵਾਹਨ ਨੇ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ ਅਣਪਛਾਤਾ ਵਾਹਨ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।

    ਪਰ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਵਿਸ਼ਾਲ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਦੋ ਦੋਸਤ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਫਰਾਰ ਹੋਏ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਾਹਨ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿਤਾ ਜਾਵੇ। ਓਥੇ ਹੀ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਡਾਕਟਰ ਸੁਮਿਤੀ ਨੇ ਹਾਦਸੇ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਕਰ ਦਿਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਬਾਕੀ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • दिनदहाड़े चली गोलियां 6 की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

    दिनदहाड़े चली गोलियां 6 की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

    मुरैनाः मध्य प्रदेश में मुरैना ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिले के पोरसा के लेपा गांव में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, प्रभारी एएसपी रायसिंह नरवरिया ने तीन मौतों की ही पुष्टि की है। खबरों की मानें तो पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गयी। इस गोलीबारी में एक पक्ष के लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

    मामले को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आयी है। प्रदेश अध्यक्ष और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मुरैना जिले में दिनदहाड़े 5 लोगों की हत्या का नृशंस मामला सामने आया है। मैं सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक के बाद एक कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि इस विषय में कानून के मुताबिक कार्यवाही की जाए और सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

    राय सिंह नरवरिया (ASP, मुरैना, मध्य प्रदेश) ने कहा कि धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद था। धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गयी थी। इन दोनों परिवारों के घर आमने सामने हैं। समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे। धीर सिंह पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में गजेंद्र सिंह और उनके 2 बच्चों की मृत्यु हुई है, 4 लोग घायल हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ़्तार किया जाएगा।

  • जालंधरः सुखपाल खैरा को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश जारी! देखें वीडियो

    जालंधरः सुखपाल खैरा को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश जारी! देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुखपाल खैरा को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस ने निर्देश जारी कर दिए गए। इस बात की पुष्टि खुद सुखपाल खैरा ने की है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्हें खबर मिली है पंजाब पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश जारी कर दिए गए है। उन्होने कहा मुझे लगता है कि कैबिनेट मंत्री कटारूचक के खिलाफ आवाज उठाई है। जिसके तहत मुझ पर कार्रवाई की जा रही है। सुखपाल खैरा ने कहा कि वह इस मामले को लेकर डरने वाले नहीं है।

    सुखपाल खैरा ने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री के खिलाफ डर राज्यापाल बनवारी लाल पुरोहित को शिकायत देने के बाद मामले को मीडिया के समक्ष रखा। उन्होंने सीएम मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम मान ने कैबिनेट मंत्री पर कार्रवाई करने की बजाय जो व्यक्ति अपनी आवाज उठाता है जैसे कि मैंने आवाज उठाई है, उनके पीछे पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का उपराला किया है। खैरा ने कहा कि मुझे कोई डर नहीं है। ऐसे 50 पर्चे मैंने पहले देखें है और आगे भी देख लूंगा। यह कार्रवाई सिर्फ बदलाखोरी के कारण की गई है।

  • आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, इंटरनेट बैन

    आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, इंटरनेट बैन

    राजौरीः जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सेना दो जवान शहीद हो गए हैं और चार जख्मी हो गए हैं। फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा के लिहाज से जिले में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। वहीं घायल जवानों को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक खराब मौसम और लगातार बारिश के बीच यह मुठभेड़ हो रही है। जम्मू क्षेत्र में भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में आतंकियों ने सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया था, जिसके बाद यह इलाके में छुपे आतंकियों को बाहर निकालने के लिए लगातार यह ऑपरेशन जारी है।

    राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर 3 मई को एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। 5 मई को सुबह करीब 7:30 बजे एक खोज दल को गुफा में छुपे आतंकवादियों की जानकारी हुई। यह गुफा खड़ी चट्टानों में बनी है। सेना के जवानों ने जब वहां पहुंचकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की तो उन्होंने बम धमाका कर दिया। इस हमले में एक अधिकारी समेत चार सैनिक जख्मी हो गए। वहीं दो जवान शहीद हो गए।

  • पंजाबः हिंदू नेता बृजमोहन सूरी ने चलाई गोलियां, जाने मामला

    पंजाबः हिंदू नेता बृजमोहन सूरी ने चलाई गोलियां, जाने मामला

    अमृतसरः हिंदू नेता बृज मोहन सूरी ने वीरवार देर रात करीब बारह बजे अपने घर के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच कर गोलियां चला दी। हिंदू नेता ने दावा किया कि बीती रात आतंकियों ने उन्हें फोन कर उनके घर के बाहर किसी वारदात को अंजाम देने की धमकियां दी थीं। आतंकियों ने उन्हें फोन करके कहा कि कुछ ही देर में वे उनके घर के बाहर एक वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इसके बाद हिंदू नेता अपनी लाइसेंसी पिस्तौल लेकर घर के निकट रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे और गोलियां चला दी।

    बताया जा रहा है कि इस दौरान एक गोली उनकी पिस्तौल के बीच फंस गई। वहीं कोई आतंकी या शरारती तत्व रेलवे ट्रैक या उनके घर के आसपास नहीं दिखा। इंस्पेक्टर राजविंदर कौर ने बताया कि फिलहाल सूरी से बात की जा रही है। मामले में जांच जारी है। पांच नवंबर 2022 को बृज मोहन सूरी के बड़े भाई व हिंदू नेता सूधीर सूरी की एक युवक ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उन्हें जब गोली मारी गई तब वे धरने पर बैठे थे। इसके बाद पुलिस ने गोपाल मंदिर के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान करने वाले आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की थी।

  • लुटेरों से भिड़ते युवक की गोली लगने से मौत, कपूरथला में शोक की लहर, देखें CCTV

    लुटेरों से भिड़ते युवक की गोली लगने से मौत, कपूरथला में शोक की लहर, देखें CCTV

    कपूरथला: अमेरिका में पंजाबियों की हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सुल्तानपुर लोधी के गांव बि‌‌धिपुर के दो सगे भाइयों को गोलियों से कत्ल करने का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि वीरवार को कपूरथला के समीपवर्ती गांव जलाल भुलाना निवासी 30 वर्षीय युवक की वाशिंगटन स्टेट वैंकूवर सिटी में लुटेरों से भिड़ंते हुए गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक एक साल पहले ही अमेरिका गया था। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस सूचना के गांव जलाल भुलाना पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

    शोक संत्प्त परिवार के अनुसार 30 वर्षीय नवजोत‌ सिंह अभी कुंवारा था और शुरू से ही विदेश में सैटल होने का सपना संजोये हुए थे। वह लंबे अर्से से विदेश जाने का प्रयास कर रहा था और बीते साल ही वह अपने प्रयासों में सफल हुआ और अमेरिका गया था। वहां पर वह वाशिंगटन स्टेट के शहर वैंकूवर स्थित एक गैस स्टेशन पर काम कर रहा था। स्टोर पर काम करते समय लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए उसे गोली मार दी। जानकारी के अनुसर नवजोत रोजाना की तरह गैस स्टेशन के स्टोर पर काम कर रहा था। इस दौरान लुटेरों लूटने की नियत से स्टोर में दाखिल हुए।

    बताया जा रहा है कि नवजोत लुटेरों की मांग पूरी भी कर देता है, फिर भी लुटेरे उस पर फायरिंग कर देते हैं। जिससे नवजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मृतक के परिजनों ने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात करके मृतक की देह भारत लाने की गुहार लगाई है। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विदेश धरती पर पंजाबियों की हत्याओं की घट रही घटनाओं पर गहरा दुख जताया है। संत सीचेवाल ने पंजाबी युवा पीढ़ी को हाथ जोड़कर विनती की है कि वह अपने वतन में माता-पिता के पास रहकर काम करें और यहीं पर तरक्की करें।

  • जालंधरः अकाली दल को बड़ा झटका, सीएम मान ने चंदन ग्रेवाल को आप पार्टी में करवाया शामिल

    जालंधरः अकाली दल को बड़ा झटका, सीएम मान ने चंदन ग्रेवाल को आप पार्टी में करवाया शामिल

    जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत मान सुशील रिंकू के हक में जमकर प्रचार कर रहे है। वहीं सीएम मान लगातार जालंधर दौरे के दौरान विपक्ष को बड़े झटके दे रहे है। इसी के चलते आज सीएम मान अकाली दल के नेता चंदन ग्रेवाल के घर पहुंचे। जहां उन्होंने चंदन ग्रेवाल के साथ नगर निगम सफाई मुलाजिमों समेत अन्य कर्मचारी संगठनों के नेता और विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे चंदन ग्रेवाल, सुभाष सोंधी को आप पार्टी में शामिल करवाया। आप पार्टी में आप पार्टी में शामिल होने से पहले चंदन ग्रेवाल के मिलाप चौक के पास घर में सीएम मान के स्वागत के लिए तैयारियां की गई। वहां पर संबोधन के लिए एक मंच सजाया गया। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नेता दावे करते हैं कि वह गरीबी खत्म कर देंगे वह झूठ बोलते हैं। गरीबी राशन और पैसे देकर खत्म नहीं होती। इसके लिए अच्छी नीयत और नियति की जरूरत होती है। उन्होंने वाल्मीकि समुदाय को संबोधित करते हुए कहा हम गरीब बच्चों को पढ़ा लिखा कर इस काबिल बनाएंगे कि वह अफसर बन कर अपने घर की गरीबी खुद दूर करेंगे। पंजाब में स्कूलों का स्तर उन्नत किया जा रहा है। एक स्कूल में एक ही बैंच पर बैठ कर अफसर और गरीब का बच्चा पढ़ेगा। बता दें कि इससे पहले भी पार्टी चंदन ग्रेवाल की आप पार्टी में शामिल होने को लेकर चली थी।

    करतारपुर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली के दौरान चंदन ग्रेवाल का नाम आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए चर्चा में आया था लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया। उस दौरान करतापुर रैली से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की फगवाड़ा के होटल कबाना में बैठक भी हुई थी। लेकिन फिर भी चंदन ने आम आदमी पार्टी को जॉइन नहीं किया था। इससे बाद चंदन ग्रेवाल शिरोमणि अकाली दल के प्रधान प्रधान सुखबीर बादल समेत अन्य नेताओं के साथ उनके कार्यक्रमों में भी नजर आए थे।इससे पहले सीएम मान ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं, पार्षद और पूर्व पार्षदों को आप पार्टी में शामिल करवाया था। वहीं आज चुनाव से पहले अकाली दल के सेंट्रल हलके से विधानसभा चुनाव लड़ चुके चंदन ग्रेवाल को आप पार्टी में शामिल करवाया है। 

  • तेज भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.3 थी तीव्रता 

    तेज भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.3 थी तीव्रता 

    नई दिल्लीः जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। वहीं भूकंप का केंद्र नागोया से 262 किमी दूर उत्तर दिशा में है। यह भूकंप जापान के पश्चिमी प्रांत इशिकावा में महसूस किए गए हैं। हालांकि अधिकारियों द्वारा भूकंप के बाद सुनामी को लेकर किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई थी। जापान के मीडिया के मुताबिक भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि समुद्र के लेवल में 20 सेमी से भी कम का बदलाव संभव है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त इमारतों की जांच की जा रही है। लेकिन अबतक इस बाबत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

    कहां आया भूकंप

    खबरों के मुताबिक जापान के इशिकावा प्रांत में 60 किमी की गहराई में भूकंप आया। यह भूकंप का केंद्र नागोया से उत्तर दिशा में 260 किमी दूर रहा। वहीं टोक्यों से लगभग 300 किमी दूर उत्तर पश्चिमी में इस भूकंप का केंद्र था। जापान टाइम्स के मुताबिक भूकंप आने के कारण रेलवे की कुछ लाइनों पर यातायात प्रभावित हुआ है व कुछ लाइनों पर सेवा को निलंबित किया गया है। भूकंप आने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। 

    2011 के भूकंप ने मचाई थी तबाही

    गौरतलब है कि साल 2011 में जापान में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। 11 मार्च 2011 को 9 तीव्रता के भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। इसके बाद आई सुनामी ने जापान को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस भूकंप में 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि 5 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित किया गया था। वहीं नेपाल में भी कुछ साल पहले भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि टेक्टोनिक प्लेट्स में होने वाले बदलाव व घर्षण के कारण धरती के सतह पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। 

  • पंजाब से बड़ी खबरः सुबह महिला सब इंस्पेक्टर के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर 

    पंजाब से बड़ी खबरः सुबह महिला सब इंस्पेक्टर के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर 

    फरीदकोटः पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला सब इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी है। संब इंस्पेक्टर को घायल अवस्था में उन्हें गुरू गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। फरीदकोट एसपी जसमीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि जोगिंदर कौर काे उनकी अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगी। हादसा आज सुबह उस समय हुआ, जब वह अपनी सर्विस रिवॉल्वर लॉकर में रख रही थी। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि जोगिंदर कौर को 1 महीने पहले ही गोलेवाला चौकी का प्रभारी बनाया गया था।