Blog

  • जालंधरः इस इलाके में थार सवार युवती ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में थार सवार युवती ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के जेल रोड से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक थार सवार युवती द्वारा सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया गया। बताया जा रहा है कि थार सवार युवती की स्विफ्ट गाड़ी के साथ टक्कर हो गई थी। जिसके बाद उक्त युवती द्वारा पीड़ित गाड़ी सवार को पैसों का रोब दिखाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गाड़ी सवार युवक की युवती के साथ काफी बहसबाजी हुई।

    दरअसल, जेल चौक पर तेज रफ्तार थार चालक महिला की टक्कर से स्विफ्ट गाड़ी का चालक का काफी नुकसान हो गया। इस मामले को लेकर युवक ने जब महिला से बात करने की कोशिश की तो महिला ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद वहां माहौल बिगड़ गया।

    वहीं, पीड़िता ने बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी साइड पर चल रहा था और अचानक थार सवार महिला ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी और जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी की। वहीं थार सवार महिला ने बताया कि मेरी तरफ से कोई गलती नहीं है, मैं ठीक चल रही थी और मेरी तरफ से कोई गलती नहीं है। दोनों के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाकर ट्रैफिक को खुलवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • क्योरटेक कम्पनी में रक्तदान शिविर रविवार को

    क्योरटेक कम्पनी में रक्तदान शिविर रविवार को

    बददी/ सचिन बैंसल :  क्यूरेटेक ग्रुप व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर की ओर से स्व. प्रेम चंद सिंगला की याद में   रविवार  को  रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है । क्यूरटेक ग्रुप के  एमडी सुमीत सिंगला ने बताया कि रविवार को सुबह 9 से सांच चार बजे तक लगने वाला यह कैंप पीजीआई चंडीगढ़  और  रोटरी ब्लड बैंक  में रक्त की कमी को देखते हुए लगाया जा रहा है।  पीजीआई के आह्वान पर दो दिन के भीतर इस कैंप को लगाने का निर्णय लिया है।  उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि कैंप में बढ़-चढक़र भाग लें।

  • पंजाब से बड़ी खबरः युवक की उंगलियां काटने के मामले में गैंगस्टरों की पुलिस से मुठभेड़

    पंजाब से बड़ी खबरः युवक की उंगलियां काटने के मामले में गैंगस्टरों की पुलिस से मुठभेड़

    मोहाली/प्रवेशः शहर में कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें एक युवक की बड़ी ही बेरहमी के साथ हाथ की उंगलियां काट दी गई थी। इस वीडियो पर कई राजनीतिक/प्रशासनिक/जनता द्वारा ट्वीट कर सरकार पर निशाने साधे है। जिसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आ गई। मोहाली पुलिस द्वारा इस मामले में आज संभू बॉर्डर पर कथित आरोपियों का एनकाउंटर करने का मामला सामने आया है।

    प्राप्त सूत्रों के अनुसार एनकाउंटर के दौरान आरोपियों द्वारा जवाबी फायरिंग भी की गई। बताया जा रहा है कि भूपी राणा गैंग से संबंधित गैंगस्टर्स थे। पुलिस को सूचना मिली थी गैंग के लोग वहां घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घेर लिया जवाब में उन्होंने गोलियां चलाने की कोशिश की। लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गैंग के साथियों पर गोलियां चलाकर उन्हें घायल कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक की टांग में गोली लगी है। जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया है। घायल युवक का इलाज फेज 6 के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले एसएसपी प्रेस वार्ता कर सकते है। उंगलियां काटने के मामले में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरी और साथी तरुण को काबू किया गया है।

    मुठभेड़ की सारी घटना टोल प्लाजा की सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला मोहाली के साथ लगते गांव बड माजरा का है जहां मोहाली निवासी एक युवक हरदीप सिंह उर्फ राजू की दिनदहाड़े सरेआम हाथों की उंगलियां काट दी गई । जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वीडियो वायरल होते ही सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया और मोहाली पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्तियों पर अलग-अलग संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही थी। जिसके चलते पुलिस द्वारा ये बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

  • रोटी क्लब व ब्लड बैंक सोसायटी ने सुमित सिंगला को  स्टार अवॉर्ड  देकर किया सम्मानित 

    रोटी क्लब व ब्लड बैंक सोसायटी ने सुमित सिंगला को  स्टार अवॉर्ड  देकर किया सम्मानित 

    बददी/ सचिन बैंसल :  रोटरी  क्लब व ब्लड बैंक सोसायटी चंडीगढ़ सेंटर की ओर  से सुमित सिंगला को  स्टार अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह के  आयोजन ने उत्तरी भारत की अलग अलग सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि   पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़  की वाईस चांसलर रेणू विज ने  बतौर  मुख्यातिथि  मौजूद रही जबकि चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता  और पीजीआई के डीडीएम आर आर शर्मा विशेष अतिथि के  तौर पर उपस्थित रहे।  समारोह में क्यूरटेक ग्रुप के अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी को वर्ष में चार बार रक्तदान कैंप आयोजित करने के लिए स्टार अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया  ।

    क्यूरटेक ग्रुप व अमित  सिंगला सोशल वेलफेयर  सोसाइटी  सामाजिक सेवा और रक्तदान कैंप आयोजन कर रिकॉर्ड स्थापित कर चुकी है। क्यूटेक ग्रुप  के एम डी एवं अमित  सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, हर वर्ष वे अपने भाई व सोसायटी के संस्थापक सदस्य अमित सिंगला की याद में समय-समय पर रक्तदान कैंपों का आयोजन करते रहते हैं जिसमें लोगों का सहयोग मिलता है। 

  • जिला ऊना प्रवक्ता संघ के प्रधान बने देवेंद्र बेली,प्रवक्ताओं ने सर्वसम्मति से चुना अध्यक्ष

    जिला ऊना प्रवक्ता संघ के प्रधान बने देवेंद्र बेली,प्रवक्ताओं ने सर्वसम्मति से चुना अध्यक्ष

    स्कूल पहुंचने पर स्कूल स्टाफ ने फूल मालाएं पहनाकर किया स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित : प्रवक्ता संघ ने शुक्रवार को जिला ऊना प्रवक्ता संघ का प्रधान चुना जाना था ऐसे में प्रवक्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष चुनने में सहमति जताई ।जिला ऊना की कमान देवेंद्र बेली को सौंपी गई। हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ के प्रदेश प्रधान लोकेंद्र नेगी व उनके साथियों ने देवेंद्र बेली को जिला प्रवक्ता संघ का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी, प्रदेश प्रवक्ता संघ के प्रधान नेगी ने कहा कि उनका जिला कार्यकारिणी को प्रदेश प्रवक्ता संघ की कार्यकारिणी द्वारा सदैव पूरा सहयोग दिया जाएगा, ज्ञात रहे कि देवेंद्र बेली छात्र संगठन से ही विभिन्न विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं 1989 से 90तक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियानी  में सी आर बनकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी।

    1991 में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ऊना में जनरल सेक्रेटरी एनएसयूआई 1992 मे इसी विश्वविद्यालय में कैप्स प्रेसिडेंट ब 1993 इसी विश्वविद्यालय में वाइस प्रेसिडेंट का चुनाव लड़कर जीत हासिल कर कैप्स प्रेसिडेंट एनएसयूआई  ऊना के रूप में 1997तक कार्य किया, तथा इसी वर्ष स्टेट जनरल सेक्टरी ऑफ एनएसयूआई तथा प्रेसिडेंट ऑफ यूथ कांग्रेस कुटलैहड के रूप में कार्य करने का मौका मिला।

    2001 में यूथ कांग्रेस स्टेट जनरल सेक्टरी के पद पर कार्य किया तत्पश्चात 2004 से प्रवक्ता हिस्ट्री के रूप में अपना सरकारी क्षेत्र में कार्य शुरू किया। जिसके चलते उन्होंने 2005 में जिला प्रधान हिमाचल प्रदेश  पैरा टीचर एसोसिएशन के पद पर 2014 तक कार्य करने का मौका मिला।  2018 में मेंबर ऑफ स्टेट वर्किंग कमिटी ऑफ एच पी एस एल ए मे कार्य करने का मौका मिला तथा इसी के साथ अव प्रवक्ताओं ने मुझ पर विश्वास जताकर प्रवक्ता संघ का जिला प्रधान बना कर एक और कार्यभार सौंपा है। मैं प्रवक्ता संघ का दिल से आभारी रहूंगा व उनकी समस्याओं को प्रदेशकार्यकारिणी तथा प्रदेश सरकार तक प्रवक्ता संघ की समस्याओं को समय-समय पर प्रमुखता से उठाया जाएगा। बेली ने कहा कि मेरे प्रवक्ता संघ ने जो मुझ पर जिम्मेवारी सौंपी है उसे मैं निष्ठा ब पूरी इमानदारी से करने का प्रयास करूंगा।

  • नाबार्ड व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लठियानी ने किया जागरूक शिविर का आयोजन

    नाबार्ड व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लठियानी ने किया जागरूक शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित एवं कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लठियानी द्वारा संचालित एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं जागरूक शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बुधान के गांव तुरकाल व ग्राम पंचायत तनोह के गांव सासन में लगाया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित  केंद्रीय सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक पवन कुमार  ने भाग लेकर इस शिविर में उपस्थित  सहायता समूह व ग्राम वासियों  को राज्य सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी  दी।

    इस शिवर में भाग ले रही महिलाओं ने शाखा प्रबंधक पवन कुमार से उनको मिलने वाली सुविधाओं में आ रही समस्याओं के बारे जानकारी हासिल की व सहायता समूह को बैंक के माध्यम से किस प्रकार सुविधा प्रदान की जा सकती है उसके बारे में जानकारी प्राप्त की इस दौरान कांगड़ा वैंक लठियानी के शाखा प्रबंधक पवन कुमार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना स्वयं सहायता समूह किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया इस दौरान समूह की सदस्य सीमा देवी, बबीता देवी, ममता देवी, कमला देवी, मीना देवी आशा देवी ,सुमन, स्नेह लता, उषा देवी, कांता देवी ,प्रमिला देवी , रजिया , ममता देवी, अनीता देवी, अनु वाला, पवन कुमार, सतीश, ओम प्रकाश, राजवीर, राजकुमार, मदन सिंह, अजीत, प्रीतम चंद, संजीव कुमार, अमर सिंह, के अलावा अन्य कई महिलाएं उपस्थित रही वाह शिविर में बताएगी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

  • पंजाबः नेशनल इंटीग्रेशन कैंप से लौटे GNDU College लमीनी के छात्रों को किया गया सम्मानित

    पंजाबः नेशनल इंटीग्रेशन कैंप से लौटे GNDU College लमीनी के छात्रों को किया गया सम्मानित

    पठानकोट/अनमोलः एनएसएस डिपार्टमेंट पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला द्वारा 16 से 22 फरवरी तक आयोजित किए गए नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में पठानकोट के जीएनडीयू कॉलेज लमीनी से 2 छात्र बीए फर्स्ट ईयर के ओजस भारद्वाज तथा बीए फाइनल के अनिरुद्ध शर्मा शामिल होने के लिए गए थे। जानकारी देते हुए प्रोग्रामिंग अधिकारी एवं लेक्चरर इंग्लिश डॉ आरती महाजन ने बताया कि प्रिंसिपल डॉ अर्पणा चंदेल द्वारा कैंप में भाग लेकर लौटे छात्रों का कॉलेज प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया । भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के एनएसएस, रीजनल डायरेक्टररेट चंडीगढ़ के तत्वाधान में आयोजित इस नेशनल इंटीग्रेशन कैंप का आयोजन इस वर्ष पटियाला यूनिवर्सिटी में किया गया।

    उन्होंने बताया कि भारत सरकार के युवा मामले तथा खेल मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय एकता कैंप विभिन्न राज्यों में लगाया जाता है। इस कैंप में विभिन्न राज्यों से लगभग 200 स्वयंसेवक एवं 10 प्रोग्रामिंग अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों तथा स्वयंसेवकों को ध्यान लगाने का अभ्यास करवाने से शुरू होने वाला दिन विभिन्न गतिविधियां अपने आप में समेटे हुए समाप्त होता रहा। इन गतिविधियों में पोस्टर मेकिंग तथा विचार गोष्ठी भी करवाई गई। यूनिसेफ के प्रतिनिधि द्वारा स्वयंसेवकों को यूनिसेफ के बारे में जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम लगातार करवाए गए। उपकुलपति प्रोफेसर अरविंद के नेतृत्व में पंजाबी यूनिवर्सिटी के 3 विभागों ने मातृभाषा दिवस को अलग ही तरीके से मनाते हुए इशारों की भाषा, ब्रेल लिपि का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के अनुभव स्वयंसेवकों से सांझा करवाए।

    डॉ किरण जोकि सेंटर फॉर दि एम्पावरमेंट आफ परसंस विद डिसेबिलिटीज की डायरेक्टर हैं, ने इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपनी आंखों की रोशनी के बिना यूनिवर्सिटी प्रोफेसर तक की पदवी प्राप्त करने के सफर की प्रेरणात्मक बातें स्वयंसेवकों से सांझा कीं। इस कैंप के दौरान कला भवन में दिलजीत अम्मी द्वारा निर्देशित संगरूर जिला में पड़ते कस्बे महल कलां के 90 के दशक में हुए लोक संघर्ष को पेश करती “हर मिट्टी नहीं भुरिया करदी” का विशेष शो दर्शकों को भावुक कर गया। विभिन्न राज्यों से आए एनएसएस स्वयंसेवकों तथा उनके प्रोग्राम अधिकारियों द्वारा अपने-अपने राज्य की झांकियां पेश की गईं। यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के विद्यार्थी भी इन गतिविधियों में शामिल हुए। यह परेड पटियाला के विभिन्न इलाकों में सांस्कृतिक छटा बिखरती हुई गुजरी। स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा विषय पर भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। यूनिवर्सिटी प्रांगण में स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया।

    कैंप के समापन समारोह में यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक मामले प्रोफेसर अशोक कुमार तिवारी ने यूनिवर्सिटी में कैंप आयोजित करने पर केंद्र सरकार के युवा मामले तथा खेल मंत्रालय का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों तथा प्रोग्रामिंग अधिकारियों द्वारा कैंप के दौरान हुए अपने अनुभव एक दूसरे से बांटे गए। रीजनल डायरेक्टर हरिंदर कौर द्वारा कैंप की महत्वता तथा राष्ट्रीय एकता कैंप के संकल्प के बारे में संक्षिप्त भाषण भी दिया गया। उप कुलपति प्रोफेसर अरविंद ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे कैंप लगातार लगते रहने चाहिएं ताकी जो कि हमारी सांस्कृतिक एकता खत्म हो रही है उसमें निखार लाया जा सके। इस अवसर पर अमित तलवार डायरेक्टर स्पोर्ट्स तथा युवा सेवाएं विशेष रूप से उपस्थित हुए। स्वयंसेवकों को सर्टिफिकेट देते हुए पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम अधिकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने उपस्थिति का धन्यवाद किया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਾਹਪੁਰਕੰਡੀ ਡੈਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਕੰਮ 85 ਫੀਸਦੀ ਹੋਇਆ ਪੂਰਾ 

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਾਹਪੁਰਕੰਡੀ ਡੈਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਕੰਮ 85 ਫੀਸਦੀ ਹੋਇਆ ਪੂਰਾ 

    ਪਠਾਨਕੋਟ / ਅਨਮੋਲ : ਸ਼ਾਹਪੁਰਕੰਡੀ ਡੈਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਨੀਵ ਪੱਥਰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨਮੰਤਰੀ ਨਰਸੀਮਾਂ ਰਾਓ ਵਲੋਂ 1995 ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਕੁੱਝ ਸਮਾਂ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਕੰਮ ਚਲਿਆ ਤੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਡਿਸਪਿਊਟ ਦੇ ਚਲਦੇ ਇਹ ਕੰਮ ਕਾਫੀ ਸਮਾਂ ਰੂਕੀਆ ਰਿਹਾ। 2013 ਵਿੱਚ ਇਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਕੰਪਨੀ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਕੰਮ ਅਲਾਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਹੜਾ ਦੋਬਾਰਾ ਤੋਂ ਕਾਫੀ ਸਮਾਂ ਰੂਕੀਆ ਰਿਹਾ। ਮਗਰ 2018 ਤੋਂ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਕੰਪ੍ਨੀ ਵਲੋਂ ਇਹ ਕੰਮ ਲਗਾਤਾਰ ਦਿਨ ਰਾਤ ਜਾਰੀ ਹੈ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਇਸਦਾ 85 ਫੀਸਦੀ ਕੰਮ ਪੂਰਾ ਹੋ ਚੁਕਾ ਹੈ ਤੇ ਸ਼ਾਹਪੁਰ ਕੰਡੀ ਡੈਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਜਿਹੜਾ ਕਿ 2023 ਵਿੱਚ ਬਣ ਕੇ ਤਿਆਰ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਸ਼ਾਹਪੁਰਕੰਡੀ ਡੈਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਕੰਮ ਤਕਰੀਬਨ 85 ਫੀਸਦੀ ਪੂਰਾ ਹੋ ਚੁਕਾ ਹੈ। ਹਾਈਡਲ ਚੈਨਲ ਤੇ ਦੋ ਪਾਵਰ ਹਾਊਸ ਬਨਾਣ ਦਾ ਕੰਮ ਇਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਕੰਪਨੀ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸਤੇ 621 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਆਵੇਗੀ 206 ਮੈਗਾਵਾਟ ਦੇ 2 ਪਾਵਰ ਹਾਊਸ ਤੋਂ ਹਰ ਸਾਲ 1042 ਮਿਲੀਅਨ ਯੂਨਿਟ ਬਿੱਜਲੀ ਹਰ ਸਾਲ ਤਿਆਰ ਹੋਵੇਗੀ ਅਤੇ ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਰਾਵੀ ਕੈਨਾਲ ਦਾ ਕੰਮ ਵੀ ਪੂਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਥੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸਦਾ ਸਿਧੇ ਤੋਰ ਤੇ ਫਾਇਦਾ ਹੋਵੇਗਾ। ਓਥੇ ਹੀ ਜੋ ਪਾਣੀ ਇਸ ਡੈਮ ਦਾ ਪਹਿਲਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੂੰ ਜਾਂਦਾ ਸੀ ਉਸਦੀ ਇਕ ਬੁੰਦ ਵੀ ਪਾਕਿਸਤਾਂਨ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗੀ, ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਡੈਮ ਦੇ ਬਣਨ ਨਾਲ ਪਾਣੀ ਇਸ ਡੈਮ ਵਿੱਚ ਸਟੋਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः अब समर्थक ही करने लगे अमृतपाल सिंह का विरोध, देखें वीडियो

    पंजाबः अब समर्थक ही करने लगे अमृतपाल सिंह का विरोध, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला में हुई हिंसा को लेकर वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने भी उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। 5 मैंबरी हवारा कमेटी अमेरिका के भाई सुखविंदर सिंह नागोके ने वीडियो के जरिए अमृतपाल सिंह का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हमने अमेरिका से पहले अमृतपाल सिंह की खुद हिमायत की थी, लेकिन अब अजनाला में हुई हिंसा के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल बनाने की निंदा की है।

    उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आज तक मैंने किसी भी प्रोटेस्ट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल बनाते हुए नहीं देखा। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों की निम्रता की प्रंशसा की है। वहीं इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि अजनाला में हुई घटना में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई है। आपसी झगड़े को अमृतपाल सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ को ढाल बनाया है। इस पर अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • शीतलपुर में जांची 70 लोगों की आंखें

    शीतलपुर में जांची 70 लोगों की आंखें

    राधा कृष्ण आश्रम में मुफ्त जांच शिविर आयोजित

    बददी / सचिन बैंसल :  बद्दी के साथ लगते शीतलपुर गांव में श्री राधा कृष्ण आश्रम के संचालक प्रकाश चंद शैल की ओर से आंखों की मुफ्त जांच का शिविर लगाया गया। जिसमे नालागढ़ के नवकिरण आई अस्पताल के डॉक्टर जगजीत सिंह और उनकी टीम ने लोगों की आंखों की जांच की। शिविर में  70 लोगों की आंखों की जांच की गई  और सभी को मुफ्त दवाई भी बांटी गईं। कुछ लोगों को चश्मे के नंबर भी दिए गए।  जांच के दौरान  25 लोगों को  मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। डा. जगजीत सिंह ने बताया कि जिन लोगों के हिम केयर  या आयुष्मान कार्ड बने है उनके आप्रेशन न्यू नालागढ़ स्थित नवकिरण आई अस्पताल में मुफ्त किए जाएंगे तथा लेंस भी मुफ्त डालें जायेंगे।

    शिविर के दौरान आश्रम की ओर से लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर कृष्ण कौशल, नंबरदार भगत राम,  हुकम चंद कश्यप, लीलाधर,  सुरेश भारद्वाज, कुसुम कुमारी, संतोष भारद्वाज, इंदिरा देवी, श्याम शर्मा,  रामेश्वर दास ,राधा कृष्ण, रामलाल, गुरदीप कुमार,  राम आसरी आदि भी उपस्थित रहे।