Blog

  • जालंधरः दिनदहाड़े दुकान मालिक का बुलेट चोरी कर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं ताजा मामला प्रताप बाग से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े गाबा बिल्डिंग मटेरियल के मालिक की बुलेट गली में खड़ी थी, जिसे लेकर चोर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने बताया कि बुलेट उसने पापा परमिंदर सिंह गाबा के नाम पर है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति बुलेट चोरी करने के लिए पहले वहां पास खड़े रेहड़े को साइड पर करता है।

    उसके बाद वह वारदात को अंजाम देने के लिए आस पास देखता रहता है। जिसके कुछ देर बाद वह बुलेट पर बैठता है और धीरे से बुलेट को नकली चाबी लगाता है। इस घटना के बाद वह बुलेट लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार चोर स्वीफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए थे। इस दौरान बुलेट चोरी होने से पहले गाड़ी में सवार व्यक्ति पीबी 11 एवाई 1117 गाड़ी लेकर फरार गया है। 

  • पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण व वित्तीय लाभ : एडीसी

    ऊना/ सुशील पंडित : पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरांत अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीनों, औजारों व उपकरणों की खरीद के लिए आर्थिक मदद के साथ-साथ अनुदानित ब्याज दरों पर ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि योजना के आरंभ में जिला की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को योजना से संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 158 ग्राम पंचायतों के प्रधानों द्वारा स्वयं को पंजीकृत करवा लिया गया है जबकि 87 ग्राम पंचायत प्रधानों द्वारा इस योजना से संबंधित पोर्टल पर अभी तक स्वयं को पंजीकृत करवाना शेष है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिला के शेष रहते पंचायत प्रधानों का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में गांव वासियों को पीएम विश्वकर्म योजना के संबंध में जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।


    बैठक में उपस्थित भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की सहायक संस्था आईईडीएस के सहायक निदेशक एके गौतम ने बताया कि 15 अगस्त 2023 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की घोषणा की जिसके उपरांत 16 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर इसे आरंभ किया गया। योजना के तहत विभिन्न 18 व्यवसायों से संबंधित व्यक्तियों का नजदीकी लोक मित्र केंद्र अथवा सीएससी के माध्यम से योजना के पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण होगा जिसे संबंधित पंचायत प्रधान सहित विभिन्न स्तरों पर सत्यापित किया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित व्यवसाय के विषय में व्यक्ति को 5 से 7 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान उन्हें रोजाना 500 रुपए की दर से भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत इन कारीगरों को व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीन, औजार अथवा उपकरण खरीदने के लिए 15 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इसके अलावा संबंधित व्यवसाय के विस्तारीकरण के लिए प्रत्येक कारीगर को सरकार द्वारा 18 महीने के अंतराल में क्रमशः 1 से 2 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा जिस पर सामान्य ब्याज दरों में पांच प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाएगा।


    पंजीकरण के लिए कारीगरों को नहीं देना होगा शुल्क – महेंद्र पाल गुर्जर
    पीएम विश्वकर्म योजना में पंजीकरण के लिए शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है तथा कारीगरों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि कारीगरों के पंजीकरण के दौरान लोक मित्र केंद्रों अथवा सीएससी संचालकों द्वारा संबंधित व्यक्ति से यदि शुल्क वसूलने के बारे में कोई शिकायत आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि पीएम विश्वकर्म योजना के विषय में आम जन को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।

  • पंजाबः घर में चल रहे में सेक्स रैकेट पर पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक हालत में पकड़े 2 जोड़े, मामला दर्ज

    फाजिल्काः गांधी नगर मोहल्ले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने एक घर में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने घर में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दंपती और 2 लड़के व 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। पुलिस उन्हें मेडिकल करवाने के लिए बीती रात सिविल अस्पताल फाजिल्का ले गई। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से बात करनी चाही तो वह इस बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे। इस मामले में जब प्रभारी इंस्पेक्टर वीरा रानी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने भी कुछ नहीं बताया, बल्कि उन्होंने उल्टा धमकाने की कोशिश की।

    इसके बाद जब एसएचओ पुलिस स्टेशन सिटी फाजिल्का के सरकारी नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद जब इस बारे में डीएसपी फाजिल्का शुबेग सिंह से बात की गई तो पहले तो वह भी कुछ कहने से बचते रहे। लेकिन, बाद में जब उनके कार्यालय में जाकर इस बारे में बात की गई तो उन्होंने मामले के बारे में कुछ जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी को गश्त कर रहे मुखबिर खास ने सूचना दी कि गांधी नगर निवासी अमित गुंबर और उसकी पत्नी रजनी सेक्स रैकेट चलाते हैं।

    बाहर से पुरुषों व महिलाओं को बुलाकर उनसे पैसे वसूलते हैं। अब भी वे कुछ महिला-पुरुषों को अपने घर बुलाकर गंदा काम करा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा और वहां से 2 लड़के और 2 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मकान मालिक पति-पत्नी और 4 अन्य के खिलाफ सिटी थाना फाजिल्का में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों की पहचान की जा रही है कि वे बालिग हैं या नाबालिग। जिसके बाद लड़कियों के नाबालिग होने पर आरोपियों के खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

  • पंजाबः पाक के मसूंबों पर फेरा पानी, 530 ग्राम हेरोइन की बरामद, देखे वीडियो

    फाजिल्काः बीएसएफ ने भारत पाकिस्तान सीमा से 530 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में तस्करी कर लाई गई है। एसएचओ थाना सदर फाजिल्का ने बताया कि बीती रात फाजिल्का की सादकी बॉर्डर के नजदीक बीएसएफ पोस्ट सवार वाला में बीएसएफ जवानों ने ड्रोन की मूवमेंट देखी।

    इस दौरान गार्ड पोस्ट से बीएसएफ जवानों ने दो राउंड फायरिंग भी की। भारतीय सीमा के अंदर हेरोइन गिराने के बाद ड्रोन वापस लौट गया। जिसके बाद में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सर्च ऑपरेशन के बाद बीएसएफ ने 530 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ ने इस हेरोइन को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत ढाई करोड़ रूपए से भी ज्यादा बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः इस इलाके में YS Trading Com की दुकान में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: निजातम नगर में YS ट्रेडिंग कॉम की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना मिलने पर इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग विभाग को सूचना दी।

    मौके पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग भीषण होने कारण दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। आग लगने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि अभी आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • पंजाबः DC दफ्तर के पास चर्च की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में शरारती अनंसरों द्वारा लगातार माहौल खराब करने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं आज सुबह डीसी दफ्तर के कुछ ही दूरी पर बन रहे चर्च की दीवार पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा खालिस्तानी नारेलिखे हुए मिले। वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दीवारों पर लिखे हुए खालिस्तान के नारों को मिटा दिया गया। फिलहाल कोई भी अधिकारी कैमरे के आगे जानकारी सांझा करने के लिए तैयार नहीं है।

  • पंजाबः सड़कों पर लोगों को ठगने के मामले में 3 महिलाओं सहित 2 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात सड़कों से गुजर रहे भोले भाले लोगों को सड़कों पर खड़ी महिलाओं द्वारा ठगी का शिकार बना रही है। वहीं इस घटना की सूचना मिलती ही सीआईए स्टाफ की पुलिस ने उक्त महिलाओं के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए उन्हें काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि रात के समय में सड़कों से गुजर रहे लोगों को कुछ महिलाओं का गिरोह अपने जाल में फंसाकर लेती है और उसके बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देती है। जिसके तहत उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। 

  • पंजाबः पुलिस अधिकािरियों को DGP ने जारी किए निर्देश

    मोगा: देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे है। वहीं चुनावों के मद्देनजर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दे दिए है। इस दौरान पंजाब पुलिस अधिकारी ने 21 दिसंबर को राज्य की समूह रेंजों के आईजी, डीआईजी सभी पुलिस आयुक्तों, सरकारी रेलवे पुलिस के एआईजी को पत्र जारी किया है।

    जिसमें बताया जा रहा है कि रिहायशी जिलों में तैनात और लगातार 3 सालों से एक जिले में तैनात थानेदारों का 26 दिसंबर तक तबादला करने के आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबादला करने के बाद इस बारे में जानकारी डीजीपी दफ्तर को भेजने के लिए हिदायतें भी जारी की गई है।  

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਰਸਿੰਗ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਚੀਜ਼ਾਂ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤਾ ਖਾਸ ਸੁਨੇਹਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਸ਼ਹਿਰ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੀ ਸਿਹਤ ਸਟਾਫ ਦੀ ਪੜਾਈ ਅਤੇ ਕੋਰਸਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜੀ ਇੱਕ ਸੰਸਥਾ ਵਿੱਚ ਪੜ ਰਹੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਇੱਕ ਨਿਵੇਕਲਾ ਉਪਰਾਲਾ ਕਰਕੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਦੇਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਸਲਾਨਾ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਨਰਸਿੰਗ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਫੂਡ ਸਟਾਲ ਲਗਾਏ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਟਾਲਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਖੁਦ ਹੀ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਚੀਜ਼ਾਂ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਹਾਜ਼ਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਖਿਲਾਈਆਂ ਗਈਆ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਆਧੁਨਿਕ ਅਤੇ ਫਾਸਟ ਫੂਡ ਦੀਆਂ ਆਈਟਮਾਂ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ। ਜਿਸ ਦਾ ਇਸ ਵਿਦਿਅਕ ਸੰਸਥਾ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਲਗਭਗ ਸਾਰੇ ਹੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ , ਸਲਾਨਾ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਆਏ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ , ਵਿਦਿਅਕ ਅਦਾਰੇ ਦੇ ਸਮੂਹ ਸਟਾਫ ਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੇ ਵੀ ਖੂਬ ਆਨੰਦ ਮਾਣਿਆ।10 ਰੁਪਏ ਦੇ ਇੱਕ ਟੋਕਨ ਦੇ ਨਾਲ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਟਾਲਾਂ ਤੋਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਵੱਲੋਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਖਾਣ ਪੀਣ ਵਾਲੀਆਂ ਇਹ ਚੀਜ਼ਾਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਸਨ।

    ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਇਹ ਸਭ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇੱਕ ਖਾਸ ਸੰਦੇਸ਼ ਸਮਾਜ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦੇਣ ਲਈ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਆਨਲਾਈਨ ਆਰਡਰ ਦੇ ਕੇ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਚੀਜ਼ਾਂ ਘਰ ਮੰਗਵਾ ਕੇ ਇਕੱਲਿਆਂ ਖਾਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਚੀਜ਼ਾਂ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਖਾਣ। ਘਰ ਵਿੱਚ ਮਿਲ ਬੈਠ ਕੇ ਖਾਣ ਪੀਣ ਨਾਲ ਆਪਸੀ ਪਿਆਰ ਤਾਂ ਵਧਦਾ ਹੀ ਹੈ ਨਾਲ ਹੀ ਘਰ ਵਿੱਚ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀਆਂ ਚੀਜ਼ਾਂ ਬਾਰੇ ਤੁਹਾਨੂੰ ਆਪਣੀ ਸਿਹਤ ਬਾਰੇ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਝਲਣਾ ਪੈਂਦਾ। ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਸਲਾਨਾ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਫੂਡ ਸਟਾਲ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਦੇ ਆਧੁਨਿਕ ਯੁੱਗ ਵਿੱਚ ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ ਦੇ ਕਾਰਨ ਲੋਕ ਘਰ ਬੈਠੇ ਹੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦੇ ਸਮਾਨ ਦੇ ਆਨਲਾਈਨ ਆਰਡਰ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਝ ਹੀ ਦੇਰ ਬਾਅਦ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ਅਤੇ ਹੋਰ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਚੀਜ਼ਾਂ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਾ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖਾਣਾ ਬਣਾਉਣਾ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਕਲਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਅੱਜ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਭੁੱਲਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਦੂਜਾ ਇਹ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਆਨਲਾਈਨ ਆਰਡਰ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜਿਆਦਾਤਰ ਵੇਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਘਰ ਦਾ ਹਰ ਮੈਂਬਰ ਆਪਣੀ ਆਪਣੀ ਮਰਜ਼ੀ ਦੀ ਚੀਜ਼ ਆਰਡਰ ਕਰਦਾ ਹੈ, ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਖਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਦ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਮਿਲ ਬੈਠ ਕੇ ਖਾਣ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਰਵਾਇਤ ਵੀ ਹੌਲੀ ਹੌਲੀ ਖਤਮ ਹੁੰਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫੂਡ ਸਟਾਲ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਫੂਡ ਬਣਾ ਕੇ ਸਰਵ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਅਸੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮੈਸੇਜ ਦੇਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਖਾਣਾ ਬਣਾਉਣ ਨੂੰ ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਸਿੱਖੇ ਅਤੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਤਿਆਰ ਫਾਸਟ ਫੂਡ ਖਾਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਚੰਗੀਆਂ ਵਸਤੂਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਯੋਗ ਕਰਕੇ ਬਣਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਵਸਤੂਆਂ ਨੂੰ ਤਰਜੀਹ ਦੇਣ। ਕਿਉਂਕਿ ਬਾਜ਼ਾਰ ਦੇ ਫਾਸਟ ਫੂਡ ਵਿੱਚ ਮੈਦਾ ਅਰਾਰੋਟ ਆਦਿ ਜਿਹੇ ਹਾਨੀਕਾਰਕ ਪਦਾਰਥ ਪ੍ਰਯੋਗ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਘਰ ਵਿੱਚ ਮਿਲ ਬੈਠ ਕੇ ਖਾਣ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਆਪਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਮਾਂ ਬਤੀਤ ਕਰਨ ਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਕੱਠੇ ਰਲ ਮਿਲ ਕੇ ਬੈਠ ਕੇ ਖਾਣ ਦੇ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪਿਆਰ ਵੀ ਵੱਧਦਾ ਹੈ।

  • पंजाबः पुलिस कर्मी पर हमला कर बदमाश हुए फरार

    मोगाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब बड़ी खबर कोट इसे खां से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक श्री अमृतसर साहिब रोड पर रात के समय अज्ञात हमलावरों द्वारा एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर उसके हथियार छीनकर फरार होने की सूचना मिली है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मोगा ने घटना स्थल का दौरा किया।

    इस दौरान एसएसपी ने दोषियों को जल्द पकड़ने के सख्त दिशा-निर्देश दिए है। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी सतनाम सिंह धर्मकोट के पास कमाल चौकी पर तैनात था। ड्यूटी के बाद जब वह अपनी ब्रेजा गाड़ी में लुहारा नहर के पास पहुंचा तो अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया।  बताया जा रहा है कि हादसे में घायल पुलिस कर्मी के सिर पर 100 टांके लगे हैं।