Home Punjab>Rupnagar पंजाबः गुरुद्वारा साहिब की गोलक से एक लाख की नकदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

पंजाबः गुरुद्वारा साहिब की गोलक से एक लाख की नकदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

0

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां के मोहला सान्ना वाला स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में देर रात लुटेरों ने गोलक तोड़कर उसमें से एक लाख रुपये चुरा लिए। घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। इस संबंध में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह भाई बलजिंदर सिंह और हरदेव सिंह घनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह जब वे आज सुबह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे तो देखा कि गुरुद्वारा साहिब के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर लुटेरों गोलक तोड़कर उसमें से एक लाख की नगदी लेकर फरार हो गए।

जिसके बाद घटना की सूचना गुरुद्वारा साहिब की संगत और फतेहगढ़ चूड़ी थाने की पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जब फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ तरणजीत सिंह संधू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here