Home Punjab>Sangrur Punjab News: पहले Sub-Division Complex का CM Mann ने किया उद्घाटन, विपक्ष पार्टियों पर कसे तंज, देखें वीडियो

Punjab News: पहले Sub-Division Complex का CM Mann ने किया उद्घाटन, विपक्ष पार्टियों पर कसे तंज, देखें वीडियो

0
Punjab News: पहले Sub-Division Complex का CM Mann ने किया उद्घाटन, विपक्ष पार्टियों पर कसे तंज, देखें वीडियो

संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज वित्तमंत्री हरपाल चीमा के विधानसभा हलका दिड़बा में बने पहले सब-डिवीजन कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस कॉप्लेक्स का 10 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से मल्टी कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। उद्घाटन समागम दौरान वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा, हलका संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज भी मौजूद रहे। विपक्ष पार्टियों पर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा कि अगर पिछली सरकारों वाले होते तो पैसे सारे खा जाते। सीएम मान ने कहा कि अगर दूसरी पार्टियों के दौरान यही इमारत बनती तो 20 से 25 करोड़ में बनकर तैयार होती, लेकिन अब यह इमारत 10.80 करोड़ में बनकर तैयार हुई है।


अब इलाके के लोगों को एक ही छत के नीचे सभी प्रशासनिक व पुलिस सेवाएं मिलेगी। कॉम्प्लेक्स में एसडीएम कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, फर्द केंद्र, तहसील कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालयों का निर्माण किया गया है। उपमंडलीय परिसर के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए बढ़िया ढांचा प्रदान किया जा रहा है। अब इलाके के लोगों को एक ही छत के नीचे सेवाएं मिलेगी, जबकि पहले अलग-अलग दफ्तरों में कामकाज के लिए कई दिन भटकना पड़ता था, लोगों के समय की बर्बादी हो रही है। यह प्रबंध पूरे पंजाब में किए जा रहे हैं।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब भर ऐसी शानदार इमारतें बनाई जा रही है। पिछली सरकारें लाल ईंट वली इमारतें बनाते थे जो हर व्यक्ति को भयभीत सी करती थी, लेकिन अब शीशें जैसे शानदार इमारतें बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले बीस-पचास वर्ष तक ये इमारतें लोगों को सेवा प्रदान करेंगे। मान ने कहा कि वह खुद इमारतें के नक्शे देखते है, जिसमें लोगों की सेवा के लिए पर्किंग सुविधा, पीने के पानी की सुविधा, बैठने की व्यवस्था की जाती है।

चीमा मंडी में भी कॉम्प्लेक्स में एसडीएम कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, फर्द केंद्र, तहसील कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालयों का निर्माण किया गया है। मान ने कहा कि दिड़बा के सब तहसील कॉम्प्लेक्स एस्टीमेट से डेढ़ करोड़ रुपये कम में इमारत तैयार की गई है। 10.80 करोड रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। अब इलाके के लोगों को एक ही छत के नीचे के नीचे सभी प्रशासनिक व पुलिस सेवाएं मिलेगी। इस वर्ष की शुरूआत में इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य आरंभ किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here