Blog

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार, साले ने किया जीजे का कत्ल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार, साले ने किया जीजे का कत्ल

    तरनतारनः जिले के गोइंदवाल साहिब में इंसानियत शर्मसार होने की घटना सामने आई है, जहां साले ने ही जीजा का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सादिक दीन निवासी गोइंदवाल साहिब के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जीजे का आरोपी की बहन के साथ विवाद हुआ था।

    इस विवाद के दौरान मृतक सादिक ने आरोपी की बहन का अपमान किया था। इसी बात पर गुस्साए व्यक्ति ने अपने जीजा के सिर पर ईंट से हमला करके कत्ल कर दिया। पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि पति-पत्नी दोनों में लड़ाई हो रही थी। इस दौरान सादिक का साला आ गया। उसने आते ही अपने जीजा पर ईंट से कई वार किए, जिसके बाद वो सो गया।

    इस दौरान जब जीजा सुबह नहीं उठा तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गोइंदवाल साहिब थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सादिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। परिवार सदस्यों ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

     

  • Punjab News: घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी हुई जीरो, उड़ानें प्रभावित, देखें वीडियो

    Punjab News: घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी हुई जीरो, उड़ानें प्रभावित, देखें वीडियो

    मोगाः पहाड़ी इलाको में बर्फ गिरने के कारण मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। मोगा में आज तीसरे दिन सुबह धुंध का कहर देखने को मिला। घने कोहरे के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो गया। विजिबिलिटी  जीरो है। जिससे वाहनों की गति को भी ब्रेक लग गई है।

    कोहरे सड़क पर जा रहा एक टेंपो फुटपाथ पर चढ़ गया। जिससे टेंपो को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं घने कोहरे और खराब मौसम के कारण अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे राजासांसी से प्रस्थान करने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

    सुबह-सुबह दोहा से आने वाली कतर एयरलाइन की फ्लाइट और मिलान से आने वाली नॉर्स एयरलाइन की फ्लाइट (दोनों फ्लाइट) करीब 7 घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। दिल्ली से यहां आने वाली दो घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं कई अन्य घरेलू उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। जिससे सफर करने वाले यात्रियों को कड़ाके की ठंड में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

     

     

     

  • Punjab News: 3.262 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3.262 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से भारी मात्रा में बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सौम्या मिश्रा ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से 3.262 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। आरोपियों की पहचान अजय पाल सिंह निवासी जीरा, और गुरजिंदर सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है।

    एसएसपी ने कहा कि थाना कुलगड़ी की पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि 2 तस्कर नशे की डिलीवरी लेने के लिए आए है। जिसके बाद उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी करके दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। काबू किए गए आरोपियों की उम्र 21 और 23 वर्ष है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से नशे की खेप को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: राजा गार्डन कॉलोनी में Gun Point पर महिला की चेन छीनकर लुटेरे फरार, हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

    Punjab News: राजा गार्डन कॉलोनी में Gun Point पर महिला की चेन छीनकर लुटेरे फरार, हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

    कपूरथलाः राजा गार्डन कॉलोनी में धूप सेक रही महिला की गन प्वाइंट पर चेन छीनकर फरार हुए मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में फगवाड़ा पुलिस ने 3 बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल व दातर सहित चोरी का सामान बरामद किया है।

    आरोपियों की पहचान मधुर मग्गू उर्फ नन्नू , गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरव दोनों निवासी बलाचौर जिला शहीद भगत सिंह नगर तथा अफताब उर्फ सौरभ निवासी मोहल्ला लाल पैलेस फगवाड़ा के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम से खरीदी एक स्प्लेंडर बाइक, एक दातर, 32 बोर की एक पिस्टल, दो खिलौना पिस्टल, एक खंडा, फगवाड़ा से लूटी गई एक सोने की चेन तथा सोने की बालियां बरामद की हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि 22 दिसंबर को राजा गार्डन कॉलोनी में एक महिला हरजीत कौर पत्नी हरेंद्र सिंह अपनी पड़ोसन के साथ घर के बाहर जब धूप सेक रही थी। इसी दौरान बाइक सवार लड़के उन्हें दातर दिखा कर सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। एसपी रविंदर कौर भट्टी ने बताया कि लूट की इस वारदात को हल करने के लिए डीएसपी भारत भूषण के नेतृत्व में थाना सतनामपुरा एसएचओ हरदीप सिंह, सीआईए इंचार्ज बिसमिन सिंह सहित पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीम ने लूट की इस वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों को शहीद भगत सिंह नगर नवांशहर के बलाचौर से गिरफ्तार कर लिया।

    एसपी भट्टी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने जिला होशियारपुर और जिला शहीद भगत सिंह नगर में पहले भी वारदात की हैं और उनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में लूटपाट व NDPS के केस दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी नवांशहर, थाना आरपीएफ फगवाड़ा, डिवीजन नंबर 7 जालंधर, थाना रामा मंडी जालंधर, थाना कैंट जालंधर व थाना डिवीजन नंबर 5 जालंधर में विभिन्न केस दर्ज हैं तथा फगवाड़ा में वारदात करने से कुछ दिन पूर्व ही वे जमानत पर जेल से बाहर आए थे।

     

  • National Highway पर 2 कारें और एक ट्रक पलटा, 4 की मौत, देखें वीडियो

    National Highway पर 2 कारें और एक ट्रक पलटा, 4 की मौत, देखें वीडियो

    हिसारः देश भर में कोहरे का कहर जारी है। वहीं घने कोहरे के चलते कुछ दिनों से भारी मात्रा में सड़क हादसे हो रहे है। वहीं हरियाणा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह धुंध के कारण सड़क हादसे होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये देख वहां लोगों की भीड़ इकट्‌ठी हो गई।

    जिसके बाद घटना स्थल पर ट्रक भी पलट गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका है। हादसा उकलाना के सुरेवाला चौक पर हुआ। डिवाइडर से टकराकर पलटने वाली कार नरवाना की ओर से आ रही थी।

  • Punjab News: सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा गुड़ से भरा ट्रक

    Punjab News: सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा गुड़ से भरा ट्रक

    अमृतसरः पंजाब में पिछले 3 दिन से घना कोहरा पड़ रहा है। दरअसल, सुबह घने कोहरे के चलते विजीबिटली शून्य होती है, जिसके चलते सड़क हादसे हो रहे है। वहीं आज गलवाली गेट के नजदीक भी सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे खड़ी कार पर गुड़ से भरा ट्रक पलट गया।

    मिली जानकारी के अनुसार गुड़ से भरा ट्रक होशियारपुर से लोड होकर अमृतसर आया था। इस दौरान गलवाली गेट के नजदीक मोड़ पर ट्रक की टक्कर ट्रांसफार्मर में हो गई। घटना में बिजली का ट्रांसफार्मर गिरकर टूट गया। जिसके बाद कुछ दूरी पर ट्रक एक कार के ऊपर गिर गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत यह रही हादसे में कार चालक का बचाव हो गया।

    कार चालक एयरपोर्ट पर सवारी छोड़कर वहां खड़ा था और गाड़ी में ही बैठा था कि ट्रक कार के ऊपर गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिम ने बताया कि हादसा धुंध की वजह से हुआ है। कार चालक और ट्रक ड्राइवर सुरक्षित हैं, लेकिन कार और ट्रक पूरी तरह से टूट गए हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: बहन के Birthday के जश्न दौरान भाई पर हुआ जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: बहन के Birthday के जश्न दौरान भाई पर हुआ जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना सदर के अंतगर्त आते मजीठा रोड़ पर स्थित घर में बहन के बर्थडे के दिन जश्न के दौरान भाई के साथ हादसा होने की घटना सामने आई है। दरअसल, घर में बहन के बर्थडे को लेकर जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान भाई घर में आए मेहमानों के चाय में दूध डालने के लिए बाजार से लेने के लिए गया था, जहां हमलावारों ने तेजधार हथियार से उस जानलेवा हमला कर दिया। हादसे में घायल युवक की पहचान दिलप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि दिलप्रीत पर 15 से 20 व्यक्तियों ने हमला कर दिया। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देने वाले पीड़ित युवक दिलप्रीत की बहन हुसनप्रीत कौर ने बताया कि उनके घर पर जन्मदिन के चलते मेहमान आए थे। वहीं भाई चाय के लिए दूध लेने गया था, जहां कुछ नौजवानों ने भाई के साथ गाली गालौच करना शुरू कर दिया, जिसके बाद भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

    परिवार ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए है। जांच अधिकारी गुरनाम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: खेतों से खून से लथपथ व्यक्ति का शव बरामद

    Jalandhar News: खेतों से खून से लथपथ व्यक्ति का शव बरामद

    जालंधर, ENS: किशनगढ़ के गांव नौगजा के पास गन्ने के खेत में व्यक्ति का शव मिलने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खेत में लोगों को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसे जानवर नोंचकर खा रहे थे। जिसके बाद इलाका निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे किशनगढ़ चौकी इंचार्ज एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गन्ने के खेतों में एक अज्ञात शव पड़ा है।

    मौके से खून से लथपथ हड्डियों का कंकाल ही बरामद हुआ है। शव को कुत्तों ने नोच खाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में रखा गया है।

    प्रभारी नरिंदर कुमार ने कहा कि शव किसी अज्ञात व्यक्ति का था, जो कोई संत लग रहा था और उसकी उम्र 60 से 65 वर्ष के आसपास थी। शव की हालत बहुत खराब थी। शव का एक हाथ धड़ से चिपका हुआ था और खून से लथपथ था। शव को किसी जानवरों ने आधा खाया हुआ लग रहा है। मामले जांच की जा रही है और मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल की जा रही है। जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab news: डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह हत्याकांड मामले में नया मोड़, अब NIA की टीम करेगी जांच, देखें वीडियो

    Punjab news: डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह हत्याकांड मामले में नया मोड़, अब NIA की टीम करेगी जांच, देखें वीडियो

    फरीदकोटः नवंबर 2022 में कोटकपूरा में बाइक सवारों ने डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह उर्फ ​​राजू की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप के गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी। बता दें, प्रदीप सिंह का नाम बरगाड़ी बेअदबी मामले में भी शामिल था।

    इस हत्याकांड में पुलिस ने केस दर्ज कर 2 नाबालिग समेत 16 लोगों को नामजद किया है और सभी अरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है और सुनवाई जारी है। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। जब एनआईए ने फरीदकोट की कोर्ट में अर्जी दाखिल की जिसके मुताबिक मामला पंजाब से बाहर एनआईए स्पेशल को ट्रांसफर कर दिया गया है।

    दिल्ली की अदालत में एनआईए से जांच की मांग की गई थी, क्योंकि मामला लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टरों से जुड़ा है जिसके तहत अब इस मामले की जांच भी एनआईए से करवाई जाएगी। गैंगस्टर काला जठेरी के एक मामले का जिक्र करते हुए जिस पर इस हत्या की घटना के लिए शूटर उपलब्ध कराने का आरोप था, इसलिए इस मामले की भी एनआईए से जांच कराई जानी चाहिए। अब इस अर्जी पर अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अरोपियां हत्याकांड के वकील मनदीप चन्ना ने कहा कि एनआईए द्वारा आज दायर आवेदन का कोई आधार नहीं है क्योंकि स्थानीय पुलिस पहले ही मामले की जांच कर चुकी है और आरोपियों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। एनआईए को किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो वह कोर्ट से ले सकती है और दूसरी तरफ केस को एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने का अधिकार सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के पास है। 15 जनवरी को कोर्ट में अपना पक्ष रखने से यह केस एनआईए को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

  • बड़ा हादसाः खाई में सेना का ट्रक गिरने से 2 जवानों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः खाई में सेना का ट्रक गिरने से 2 जवानों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    जम्मू: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर शनिवार को भारतीय सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 जवानों की मौत हो गई। हादसे में कई जवानों के घायल होने की भी सूचना हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सुना के कई जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस हादसे में किसी भी प्रकार के आतंकी एंगल के होने की बात अब तक सामने नहीं आई है।

    हालांकी, पुलिस और सेना के जवानों की ओर से फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे के सही कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके पहले भी जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बलनोई सेक्टर में 24 दिसंबर, 2024 को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया था। हादसे में सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था। ये हादसा पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुआ था। इस हादसे में पांच सैनिकों की मौत हो गई थी।