Blog

  • पंजाब : इस इलाके मे इमरजेंसी लैंड हुआ आर्मी का हेलीकॉप्टर, देखे वीडियो

    संगरूर : जिले के गांव ढडरियां में आर्मी का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण गांव के खाली ग्राउंड में ही उतारा गया। जिसकी सुचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर में सवार सैनिकों से तुरंत संपर्क किया और आवश्यक प्रशासनिक सहायता प्रदान की। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आज जब वह विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाने के लिए दौरे पर थे , तो उन्होंने वायुसेना के इस हेलीकॉप्टर को उतरते देखा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को दी और वे स्वयं हेलीकॉप्टर के पास मौके पर पहुंचे।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस चिनूक ट्रांसपोर्टर हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के बाद भारतीय वायुसेना के दूसरे हेलीकॉप्टर के जरिए 2 तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर की मरम्मत का काम शुरू किया। दूसरा हेलीकॉप्टर इन दोनों इंजीनियरों को उतारकर वापस लौट आया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सेना के जवानों से बात की और तकनीकी खराबी के बारे में बुनियादी जानकारी ली उन्होंने प्रशासन से संपर्क कर सेना के जवानों के लिए मेडिकल टीम, भोजन आदि की मांग की और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की।

  • पंजाब : महिला से छेड़खानी के बाद पति पर किया हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : गोबिंद नगर में किराना की दुकान पर बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पति पर जानलेवा हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए महिला का पति घर में घुसा तो हमलावरों ने घर में घुसकर पिटाई की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस स्टेशन सिटी गुरदासपुर में शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।  राजा सिंह ने बताया कि उसकी गोविंद नगर में किराना की दुकान है। दुकान पर उसकी पत्नी बैठी हुई थी, तभी कुछ युवक दुकान पर आए और उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। राजा सिंह की पत्नी ने युवकों का विरोध किया। लेकिन फिर भी शरारती तत्व नहीं माने। इस दौरान ही राजा सिंह दुकान पर पहुंच गया और छेड़छाड़ का विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने लाठी डंडे से राजा सिंह के ऊपर हमला बोल दिया।

    राजा सिंह के मुताबिक वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा के पास के एक घर में घुस गया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और राजा सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजा सिंह के मुताबिक हमलावर युवक नशे में थे। राजा सिंह की पत्नी ने अन्य राहगीरों की मदद से उसकी जान बचाई और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। राजा सिंह ने कहा कि पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ थाना सिटी प्रभारी को भी दिया गया है। लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर हमें न्याय दिलाएं। इस सबंध में थाना प्रभारी हर संदीप सिंह से बात की गई तो उनका कहना है कि 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

  • हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला : पुलिस ने हत्या की गु्त्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज ने प्रैंस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रमोद पुत्र प्रभास सिंह वासी खडक मगोंली जिला पंचकूला और अभिषेक उर्फ अभी पुत्र सुनील कुमार वासी खडक मगोंली जिला पंचकूला के तौर पर हुई है। एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 19 इंस्पैक्टर मोहिन्द्र सिंह ढाण्डा के नेतृत्व में उसकी टीम नें मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 14.02.2023 को सुबह के समय कंट्रोल रुम में सूचना मिली की एक महिला की डैड बॉडी सेक्टर-22 पंचकूला के पास मिली है।

    जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि वहां पर करीब 30-35 वर्ष की महिला की डैड बॉडी थी। जिसके मुँह पर पर गहरे चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक महिला को डाक्टरी परिक्षण हेतु नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 भर्ती करवाकर थाना चण्डी मन्दिर में भारतीय दंड सहिता की धारा 302/201 के तहत मामला दर्ज करके महिला की पहचान करवाई और मामले की आगामी छानबीन क्राईम ब्रांच सेक्टर 19 के द्वारा अमल में लाई गई। आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • BJP के मनोज मेयर पद से दे सकते हैं इस्‍तीफा!

    चंडीगढ़: मेयर चुनाव विवाद को लेकर राजनीतिक दलों में घमासान मचा हुआ है। आप और कांग्रेस ने भाजपा की जीत को फर्जी बताया। साथ ही चुनाव को अनफेयर बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मेयर विवाद को लेकर अगली सुनवाई है। इसी बीच अब सुनवाई से पहले नगर निगम मेयर मनोज सोनकर के इस्‍तीफा देने की बात सामने आ रही है। भाजपा आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को अपने यहां पर शामिल करवा कर अपनी संख्या बढ़ाना चाहती है। ऐसा कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले वर्तमान मेयर मनोज सोनकर का पार्टी इस्तीफा दिलवा सकती है। ऐसा करके भाजपा खुद ही फिर से मेयर चुनाव की पेशकश कर रही है। फिर से मेयर चुनाव होने पर भाजपा सोनकर को उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती। वहीं भाजपा कांग्रेस के भी कुछ पार्षदों से संपर्क कर रही है, ताकि वहां से भी पार्षद भाजपा में शामिल हो सकें। भाजपा सोमवार को मेयर चुनाव विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले विपक्षी पार्षदों को पार्टी में शामिल करा सकती है।

    जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के जिन तीन पार्षदों को ज्वाइन करवाया जा रहा है, उनमें से एक को मेयर पद का उम्मीदवार बनाने का ऑफर दिया गया है। इस बार मेयर का पद आरक्षित वर्ग के लिए रिजर्व है। जिन तीन आप पार्षदों को भाजपा में शामिल करवाने की बात चल रही है उसमें दो महिला पार्षद है जो की आरक्षित वर्ग से संबंधित है। मालूम हो कि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह को जमकर फटकार लगाई थी और सोमवार को चुनाव अधिकारी को भी पेश होने के लिए कहा गया है। नगर निगम में इस समय 35 पार्षद है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले रविवार दोपहर को सभी भाजपा पार्षदों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है यह बैठक पंचकूला के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में होने वाली है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे। मेयर चुनाव विवाद को पूरी तरह से सुलझाने की जिम्मेवारी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे को दी गई है। इस उठक बैठक के बीच कांग्रेस ने अपने साथ पार्षदों की घेराबंदी मजबूत कर दी है उन्हें लगता है कि कहीं उनके भी कोई पार्षद टूट कर भाजपा में शामिल न हो जाए।

  • पंजाब : Cylinder डिलीवरीमैन को बनाया निशाना, देेखें वीडियो

    फिरोजपुर : एक गैस ऐजंसी के डिलीवरीमैन को एल.पी.जी रीफिल के बहाने घर बुला उस पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए लूटने का मामला सामने आया है। घटना गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला की है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित कुलविन्द्र सिंह निवासी बुर्ज मक्खन सिंह वाला ने बताया कि वह एच.पी गैस भारत एजैंसी में चालक का काम करता है और गांवों में गैस सिलैंडर सप्लाई करता है। उसने बताया कि  उसके गांव की निवासी रेनू का फोन आया जिसने 5 किलो गैस रीफिल की डिमांड की।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    उसने बताया कि वह रेनू के घर गैस रीफिल कर रहा था तो उसके देवर गुरमीत सिंह ने बिना किसी कारण उस पर रेनू से छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए शोर मचा लोगों को एकत्रित करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि गुरमीत सिंह के साथ अवतार सिंह, बाज सिंह, जगमीत सिंह, करनवीर सिंह, दविन्द्र सिंह एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने कमरे में आकर कुंडी लगा ली और उसे डराते-धमकाते हुए उसका फोन एवं 27 हजार रुपए लूट लिए और मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

  • पंजाब भर में 3 दिन टोल रहेंगे बंद

    लुधियाना: पंजाब भर में टोल को लेकर किसानों ने एक बार फिर से बड़ा ऐलान कर दिया है। किसानों ने 20,21 और 22 को पंजाब भर में टोल बंद करने का ऐलान किया है। इस दौरान एसकेएम यूनियन भाजपा के बड़े नेताओं के घरों का घेराव करेंगे।

    बता दें कि दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों को शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने पिछले 6 दिनों से रोका हुआ है। किसान और जवान एक दूसरे पर आंसू गैस के गोले और पत्थर बरसा रहे हैं। किसानों की केंद्र के साथ कई बार बैठक भी हो चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा।

  • भीषण सड़क हादसे में 4 छात्रों की हुई मौत

    नई दिल्लीः महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसे में 4 छात्रों की मौत हो होने की खबर सामने आई है, जबकि 6 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह शिंगणापुर गांव के पास की बताई जा रही है। यहां ट्रैवलर में बैठकर अमरावती से यवतमाल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए जा रहे थे, तभी ट्रैवलर को सीमेंट मिक्सर ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैवलर पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

    घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को नांदगांव खंडेश्वर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने 4 छात्रों को मृत घोषित कर दिया गया। कुछ घायलों को अमरावती के इरविन और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में आगमी कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जीरकपुर : बलटाना के शिवा एंक्लेव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शिवलिंग पर से चांदी का शेषनाग और चांदी की परिधि चोरी कर ले गए। चोरों की यह सारी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। चोर टैक्सी नंबर की सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर आए थे। जो संख्या में 4 से 5 के करीब नजर आ रहे है। चोरों ने इस चोरी की वारदात को शुक्रवार देर रात 2 बजे के आसपास अंजाम दिया है। मंदिर के प्रधान डॉक्टर सतबीर सिंह लाठड़ ने बताया की करीब साढ़े 3 किलो की चांदी चोरी हुई है। उन्होंने बताया की मंदिर का साइड वाले दरवाजे का ताला तोड़कर चोर मंदिर में दाखिल हुए। उन्होंने कहा कि नंदी महाराज का एक कान चोरों के द्वारा तोड़ दिया गया, यह पूरी तरह से बेअदबी भी की गई है। नगर परिषद जीरकपुर के पूर्व प्रधान और प्राचिन शिव मंदिर बलटाना के वाइस चेयरमैन कुलविंदर सोही ने भी इस घटना को बेअदबी का मामला बताया और इसको साजिश भी करार दिया है।

    इस चोरी की वारदात पर अपना रोष जताया है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस से अपील भी की है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाए। वहीं वार्ड नंबर 5 की पूर्व पार्षद मनीषा मलिक ने भी मंदिर में हुई चोरी की घटना पर रोष जताया और कहा कि चोर अब मंदिर जैसी धार्मिक स्थल को भी नही छोड़ते। उन्होंने कहा की यह बेअदबी भी हुई है। क्योंकि चोरों ने नंदी महाराज का एक कान को खंडित किया है। जिसके कारण मूर्ति खंडित हो चुकी है। मनीषा मलिक ने स्थानीय पुलिस से अपील करते हुए कहा की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश की जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इंचार्ज अजय कुमार ने कहा की टैक्सी नबर की गाड़ी सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही है, जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

  • पंजाब : CM भगवंत मान कल कोर्ट में हो सकते हैं पेश, देखें वीडियो

    मुक्तसरः  पिछले 11 जनवरी को मुक्तसर के राज्यपाल रावल सिविल जज सीनियर डिवीजन की माननीय अदालत के समक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। बालासर नहर के पास बने फॉर्म और परिवहन पर बयान दिए गए थे, जिसे लेकर अकाली दल के सुखबीर बादल ने आपत्ति जताई थी।


    सुखबीर बादल ने कहा था कि बालासर नहर फॉर्म से पहले बनाई गई थी और इसी पर बयान देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने ये बेबुनियाद बातें कही थी, जिसको लेकर सुखबीर बादल की ओर से नोटिस भेजा गया था, जिसके लिए माननीय राज्यपाल रावल सिविल जज डिविजन के पास केस दायर किया था। इस मामले को लेकर अब 19 फरवरी यानी कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कोर्ट में पेश हो सकते हैं।

  • होशियारपुर-जालंधर रोड पर पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: होशियारपुर-जालंधर रोड पर नसराला के पास पुलिस और लुटेरों के बीच फायरिंग हुई है। जिसमें 2 लुटेरों के पैरों में गोली लगी। मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

    आरोपियों ने पिछले दिनों पेट्रोल पंप लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान मोहन कुमार पुत्र रमीन राय निवासी गुरु राम दास कॉलोनी जालंधर के रूप में हुई।