Home Punjab>Tarn Taran पंजाबः थाने में शादी का विवाद निपटाने के मामलें में रिश्वत लेते महिला गिरफ्तार

पंजाबः थाने में शादी का विवाद निपटाने के मामलें में रिश्वत लेते महिला गिरफ्तार

0

पठानकोर्टः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरोध चलाए गए अभियान के दौरान महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मनमीत कौर निवासी गांव भोलापुर, जिला बमियाल  पठानकोट को 20,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को बलजीत कौर निवासी सिबल स्कोल, तहसील नरोट जैमल सिंह, जिला पठानकोट द्वारा आनलाइन मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त मनमीत कौर ने उसके पति के साथ वैवाहिक विवाद को निपटाने के बदले में 20 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर लिए और थाना नरोट जैमल सिंह के एस.एच.ओ. सब-इंस्पेक्टर अजविंदर सिंह के नाम पर 20-25 रुपए अतिरिक्त रिश्वत की मांग कर रही है। शिकायतकर्ता ने पैसे की मांग करते समय आरोपी के साथ हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया।

उन्होंने बताया कि विजीलैंस रेंज अमृतसर ने इस शिकायत की जांच की और आरोप सही पाए गए। इस संबंधी आरोपी मनमीत कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है और संबंधित पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here