Blog

  • Jalandhar: गिरफ्तार Amritpal Singh के भाई व साथियों के मामले में सेशन कोर्ट पहुंची पुलिस, आज होगी सुनवाई

    Jalandhar: गिरफ्तार Amritpal Singh के भाई व साथियों के मामले में सेशन कोर्ट पहुंची पुलिस, आज होगी सुनवाई

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 4 ग्राम आइस के केस में खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल के बड़े भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी और उसके साथी लवप्रीत सिंह कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। उस दौरान प्रेस वार्ता के जरिए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया था कि उनकी टीम ने सड़क किनारे खड़ी संदिग्ध गाड़ी की तालाशी ली, तो तालाशी के दौरान हरप्रीत सिंह हैप्पी और उसके साथी लवप्रीत सिंह को 4 ग्राम आइस बरामद हुई थी।

    इस मामले में पुलिस ने लुधियाना के संदीप को भी गिरफ्तार किया था, जिसके बाद निचली अदालत में पुलिस ने आरोपियों का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया था। वहीं अब पुलिस ने इस मामले को लेकर सेशन कोर्ट की ओर रुख किया है। इस मामले को लेकर जांच अधिकारी (एसएचओ) सुखदेव सिंह की ओर से सेशन कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन एप्लीकेशन दायर की गई। इसमें कहा गया है कि पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करना चाहती थी कि वह कब से ड्रग ले रहे हैं और कहां-कहां से ड्रग खरीदते हैं। ड्रग खरीदने के लिए पैसे कहां से आते हैं। इनके तार और तस्करों से तो नहीं जुड़े हुए हैं। रिमांड न मिलने के कारण जांच अधूरी है।

    बताया जा रहा है कि एडिशनल सेशन जज केके जैन की कोर्ट एप्लीकेशन पर 19 जुलाई को सुनवाई करेगी। वहीं जेल जा चुके आइस के सप्लायर संदीप अरोड़ा के फोटोग्राफर दोस्त मनीष मरवाहा वासी न्यू आत्म नगर (लुधियाना) का रिमांड खत्म होने पर वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि पुलिस अभी तक संदीप को आइस बेचने वाले तस्कर को ट्रेस नहीं कर पाई है। एसएचओ का कहना है कि आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

  • Jalandhar: दिन दहाड़े तेजधार हथियार लेकर दुकान में घुसे हमलावार, देखें CCTV

    Jalandhar: दिन दहाड़े तेजधार हथियार लेकर दुकान में घुसे हमलावार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: लूटपाट और चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। हालात यह हो गए है कि दिन दहाड़े भी दुकान में हमलावार तेजधार हथियार लेकर चले जाते है। वहीं ऐसा ही एक मामला होशियारपुर रोड पर स्थित पैट्रोल पंप के सामने प्रिंस सेनेटरी होम की दुकान से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े 6 नाकाबपोश लुटेरे तेजधार हथियार के साथ दुकान में घुस गए। गनीमत यह रही हैकि इस घटना के दौरान दुकान मालिक सहित कोई भी दुकान में नहीं था। लेकिन घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

    दुकान में एक कर्मी ही मौजूद होने के चलते हमलावार बिना कोई वारदात को अंजाम दिए वहां से चले गए। हालांकि इस घटना से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि नकाबपोश युवक लूट की मंशा से दुकान के अंदर दाखिल हुए थे या उनकी कोई पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते वह दुकानदार को ढूंढने के लिए आए थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए प्रिंस सेनेटरी होम के मलिक प्रिंस शर्मा ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। हालांकि दुकान मालिक का आरोप है कि 6 युवक लूट की नीयत से दुकान में हथियारों से लैस होकर घुस गए। जिसमें से एक का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। हालांकि बाकी युवकों ने मुंह ढके हुए थे।

    उस समय दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी मौजूद था, जिसे देख हमलावर फोन कान पर लगाकर दुकान से वापिस चले गए। दुकान पर काम करने वाले युवक ने फोन करके उसे मामले की सूचना दी। जिसके बाद दुकान मालिक ने घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने गुरमुख सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी यह साफ नहीं हुआ कि नकाबपोश की दुकान में किस मंशा से घुसे थे।

  • Punjab: 24 वर्षीय युवक की नशे के कारण हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab: 24 वर्षीय युवक की नशे के कारण हुई मौत, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के कई तरह के प्रयास किए जा रहै हैं, लेकिन इसके बावजूद आए दिन नशे के कारण पंजाब के नोजवानों की मौत के कई मामले सामने आ रहे है। ताज़ा मामला तरनतारन के हलका पट्टी के गांव जो़ड़ा से सामने आया है, जहां एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई जिसका कारण नशे की ओवरडोज़ बताया जा रहा है।

    गांव के लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि यहां नशा सरेआम बिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब में नशा खत्म करने के दावे तो कर रही है, लेकिन गराउंड लेवल पर कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि हमारी प्रशासन से यह निवेदन है कि वह नशे के खिलाफ गराउंड लेवल पर काम करे ओर सरेआम बिकने वाला नशा बंद करवाए।

    वहीं पुलिस अधिकारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में जांच कर रहे हैं ओर इस मामले में जो कोई भी अपराधी पाया गया उसे कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी।

  • बकरियां चराने गए दो भाई बरसाती नाले में बहे, मौत

    बकरियां चराने गए दो भाई बरसाती नाले में बहे, मौत

    जयपुरः बरसाती नाले में बह जाने से दो भाइयों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार दोनों भाई दोस्तों के साथ बकिरयां चराने गए थे। मामला राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र का है। दो नाबालिग चचेरे भाई थे। जानकारी के अनुसार मावली थाना क्षेत्र के खेमपुर में कक्षा छह में अध्यनरत सुरेश एवं कक्षा सात में पढ़ रहे मुकेश गमेती अपने दो अन्य साथियों के साथ बकरियां चराने गए थे।

    सड़क के पास ही सभी साथी नहाने के लिए एक बरसाती नाले में उतरे गए, इस दौरान जहां दो दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने गए। मौक पर दोस्तों में से दो बच्चों ने इसकी सूचना लोगों को दी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बच्चों को नाले से बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमाटर्म के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab : टैक्टर और छोटे हाथी में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab : टैक्टर और छोटे हाथी में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में सड़क हादसों के मामले आए दिन सामने आते रहते है। सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जिला के बाघापुराना और निहाल सिंह वाला रोड पर ट्रैक्टर और छोटे हाथी की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस टक्कर में 2 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। घायलों की पहचान हरजीत सिंह और विनोद राय के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि दोनों घायलों को एंबुलेंस से यहां लाया गया। उन्होंने बताया कि हरजीत सिंह को गंभीर चोटें आई है और परिवार वाले उसको अपनी मर्जी से प्राइवेट अस्पताल लेकर गए है।
  • Jalandhar: घर के बाहर खड़ी गाड़ी को शरारती अनसंरों ने लगाई आग, देखें वीडियो

    Jalandhar: घर के बाहर खड़ी गाड़ी को शरारती अनसंरों ने लगाई आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बूटा मंडी में देर रात घर के बाहर खड़ी गाड़ी को शरारती अनसंरों ने आग लगा दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद शरारती अनंसर मौके से फरार हो गए। घटना देर रात 2 बजे की है। आग लगने के बाद इलाका निवासियों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन आग बुझने तक गाड़ी जलकर राख हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार देर रात 4 युवक एक्टिवा और बाइक पर सवार होकर आए थे और बाहर खड़ी गाड़ी को आग लगाकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक्टिवा और बाइक पर सवार युवक दिखाई दे रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने 2020 में नई गाड़ी खरीदी थी और अभी तक इसकी किश्तें भी पूरी नहीं हुई है।

    पीड़ित ने कहा कि शरारती अनसंरों द्वारा दी गई घटना को अंजाम के चलते उसका काफी नुकसान हो गया है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला की युवकों ने पहले गाड़ी का शीशा तोड़ा बाद में पेट्रोल डालकर गाड़ी को आग लगा दी। पुलिस का कहना हैकि सीसीटीवी कैमरों की मदद से शरारती अनसंरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • ट्रेनी IAS Pooja Khedkar की मां को Police ने किया काबू

    ट्रेनी IAS Pooja Khedkar की मां को Police ने किया काबू

    पुणेः ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ के पास महाड में वह एक होटल में रुकी हुई थीं। जहां पुणे ग्रामीण पुलिस ने मनोरमा खेडकर को काबू किया है। कहा जा रहा हैकि विवादित प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ भूमि विवाद में मामला दर्ज किया गया था।

    पुणे पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी और सर्च ऑपरेशन चला रही थी। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि मनोरमा खेडकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एक जमीनी विवाद को लेकर वो हाथ में बंदूक लिए कुछ लोगों को धमका रही थीं। ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

  • Congress नेता के घर सहित 15 ठिकानों पर ED की Raid, 1392 करोड़ रुपए से जुड़ा मामला

    Congress नेता के घर सहित 15 ठिकानों पर ED की Raid, 1392 करोड़ रुपए से जुड़ा मामला

    महेंद्रगढ़ः कांग्रेस नेता राव दान सिंह के भाई राव रामकुमार के घर पर आज सुबह ईडी के छापों की सूचना मिली है। राव रामकुमार कॉपरेटिव सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने 1392 करोड़ रुपए के बैंक घोटाला मामले में 5 शहरों की 15 लोकेशन पर छापेमारी शुरू की है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गुड़गांव टीम पीएमएलए के तहत महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह, मेसर्स एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड (एएसएल) के अक्षत सिंह और प्रमोटर मोहिंदर अग्रवाल और गौरव अग्रवाल के दिल्ली, गुड़गांव, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और जमशेदपुर सहित कुल 15 स्थानों पर आवास और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी ले रही है।

    यह तलाशी मेसर्स एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड द्वारा 1392 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले से संबंधित है। बताया जा रहा है कि राव दान सिंह के बेटे के विरुद्ध 11 हजार करोड़ रुपये का गुरुग्राम में मामला दर्ज है। 24 जुलाई को इस मामले में गुरुग्राम कोर्ट में अगली सुनवाई होनी है। इस घोटाले से जुड़े हो सकते हैं जांच के तार। स्थानीय मीडिया को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। साल 2022 में कंपनी के खिलाफ दर्ज सीबीआई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू हुई। इसमें पाया गया कि विधायक राव दान सिंह का परिवार और उनकी कंपनियों ने मेसर्स एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड से भारी मात्रा में लोन लिया और कभी वापस नहीं किया, तलाशी जारी है।

    बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा ये छापेमारी महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह और उनके परिवार व अन्य के खिलाफ की जा रही है। दरअसल, विधायक रावदान के परिवार से जुड़ी कंपनी मेसर्स अलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड के जरिये 1392 करोड़ रुपये का लोन लिया गया, जिसे वापस नहीं लौटाया गया। सीबीआई ने इस मामले में कंपनी और उसके प्रमोटर्स मोहिंदर अग्रवाल और गौरव अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में ED ने इस मामले में अलग से PMLA के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी।

  • Punjab: लंगर बांट रहे सेवादारों पर लोगों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab: लंगर बांट रहे सेवादारों पर लोगों ने किया हमला, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः तख्त श्री केसगढ़ साहिब के लंगर हॉल में लंगर बांट रहे शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों पर बाहर से आए 5 लोगों ने हमला कर दिया। जिससे तीन कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के प्रबंधक मलकीत सिंह ने कहा कि लंगर हॉल में कुछ लोग निहंग बाणे में आए और सेवादार से बहस करने लगे। सेवादार ने अनुरोध किया कि वह आराम से बात करें।

    इसी दौरान उन्होंने तलवार से हमला कर दिया। जब अन्य कर्मचारी उन्हें बचाने लगे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में तीन कर्मचारी मक्खन सिंह, रतन सिंह और भगवंत सिंह घायल हो गए। इनमें मक्खन सिंह की बांह पर गहरा घाव है, जिसका टांके लगाकर इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है।

    वहीं एसएचओ दानिशवीर सिंह ने बताया कि मामले में अमृतसर निवासी दलीप सिंह, गुरदासपुर निवासी अमनदीप सिंह, पिपली साहिब के पास हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab : हिंदू नेता के घर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab : हिंदू नेता के घर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियाना :  गुजरात पुलिस देर रात हिन्दू नेता अमित अरोड़ा के घर पहुंची। गुजरात पुलिस के साथ थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस भी थी। बता दें कि गुजरात पुलिस ने 2 महीने पहले अबू बकर नाम के व्यक्ति को पकड़ा था। सूरत क्राइम ब्रांच से पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसने अमित अरोड़ा सहित कई हिन्दू नेताओं को टारगेट करना था। पुलिस को आरोपी से वह मोबाइल मिला है जिससे वह अमित अरोड़ा को काल करता था। 2 महीने पहले गुजरात की सूरत क्राइम ब्रांच ने भाजपा और हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में सूरत से एक मौलवी मोहम्मद सोहेल उर्फ अबू-बकर तीमोल को पकड़ा था।

    जानकारी के अनुसार अमित अरोड़ा से देर रात 2 घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की। अमित के फोन से वह नंबर भी पुलिस को बरामद हुए जिस नंबर से उसे जान से मारने की थ्रेट दी जा रही थी। आरोपी के निशाने पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा, तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह, हिंदू सनातन संघ के चेयरमैन उपदेश राणा और सुदर्शन टीवी के चीफ एडिटर सुरेश चव्हाणके थे।

    सूरत पुलिस के मुताबिक मौलवी मोहम्मद सोहेल( 27) मदरसे का टीचर भी है। वो पिछले दो साल से पाकिस्तान के डोंगर और नेपाल के शहनाज के साथ व्हाटसएप के जरिए संपर्क में था। व्हाटसएप चैट में वे भारत में नबी की गुस्ताखी में दखल दिए जाने और ऐसे लोगों को सीधा करने की बात कर रहे हैं। उपदेश राणा की हत्या के लिए 1 करोड़ रुपए सुपारी की भी चैट में चर्चा हुई है।

    सूरत क्राइम ब्रांच मुताबिक उन्हें मोहम्मद सोहेल की देश विरोधी गतिविधि की खुफिया जानकारी मिली थी। इस पर टीम लगातार नजर रख रही थी। उसे सूरत के चौक बाजार इलाके से हिरासत में लिया गया था और उसके मोबाइल की जांच की गई थी। सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा था कि आरोपी को पाकिस्तान और नेपाल के लोगों के साथ एक हिंदू संगठन के नेता की हत्या के लिए 1 करोड़ रुपए की सुपारी देने और पाकिस्तान से हथियार खरीदने की साजिश रचते हुए पाया गया। आरोपी को पाकिस्तान और नेपाल के उसके आकाओं द्वारा लाओस में एक सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया गया था।

    गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान, वियतनाम, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, लाओस जैसे विभिन्न देशों के कोड वाले व्हाटसएप नंबर के संपर्क में था। आरोपी ने सांप्रदायिक दुश्मनी फैलाने, भारत के राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीरें अपलोड करने और हिंदू धर्म के बारे में पोस्ट या वीडियो में भद्दी टिप्पणियां करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। आरोपी पर IPC की धारा 153, 467, 468 और 471 और धारा 120 बी आपराधिक साजिश के लिए, साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के के तहत FIR दर्ज की गई है।