Blog

  • Punjab : हिंदू नेता के घर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab : हिंदू नेता के घर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियाना :  गुजरात पुलिस देर रात हिन्दू नेता अमित अरोड़ा के घर पहुंची। गुजरात पुलिस के साथ थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस भी थी। बता दें कि गुजरात पुलिस ने 2 महीने पहले अबू बकर नाम के व्यक्ति को पकड़ा था। सूरत क्राइम ब्रांच से पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसने अमित अरोड़ा सहित कई हिन्दू नेताओं को टारगेट करना था। पुलिस को आरोपी से वह मोबाइल मिला है जिससे वह अमित अरोड़ा को काल करता था। 2 महीने पहले गुजरात की सूरत क्राइम ब्रांच ने भाजपा और हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में सूरत से एक मौलवी मोहम्मद सोहेल उर्फ अबू-बकर तीमोल को पकड़ा था।

    जानकारी के अनुसार अमित अरोड़ा से देर रात 2 घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की। अमित के फोन से वह नंबर भी पुलिस को बरामद हुए जिस नंबर से उसे जान से मारने की थ्रेट दी जा रही थी। आरोपी के निशाने पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा, तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह, हिंदू सनातन संघ के चेयरमैन उपदेश राणा और सुदर्शन टीवी के चीफ एडिटर सुरेश चव्हाणके थे।

    सूरत पुलिस के मुताबिक मौलवी मोहम्मद सोहेल( 27) मदरसे का टीचर भी है। वो पिछले दो साल से पाकिस्तान के डोंगर और नेपाल के शहनाज के साथ व्हाटसएप के जरिए संपर्क में था। व्हाटसएप चैट में वे भारत में नबी की गुस्ताखी में दखल दिए जाने और ऐसे लोगों को सीधा करने की बात कर रहे हैं। उपदेश राणा की हत्या के लिए 1 करोड़ रुपए सुपारी की भी चैट में चर्चा हुई है।

    सूरत क्राइम ब्रांच मुताबिक उन्हें मोहम्मद सोहेल की देश विरोधी गतिविधि की खुफिया जानकारी मिली थी। इस पर टीम लगातार नजर रख रही थी। उसे सूरत के चौक बाजार इलाके से हिरासत में लिया गया था और उसके मोबाइल की जांच की गई थी। सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा था कि आरोपी को पाकिस्तान और नेपाल के लोगों के साथ एक हिंदू संगठन के नेता की हत्या के लिए 1 करोड़ रुपए की सुपारी देने और पाकिस्तान से हथियार खरीदने की साजिश रचते हुए पाया गया। आरोपी को पाकिस्तान और नेपाल के उसके आकाओं द्वारा लाओस में एक सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया गया था।

    गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान, वियतनाम, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, लाओस जैसे विभिन्न देशों के कोड वाले व्हाटसएप नंबर के संपर्क में था। आरोपी ने सांप्रदायिक दुश्मनी फैलाने, भारत के राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीरें अपलोड करने और हिंदू धर्म के बारे में पोस्ट या वीडियो में भद्दी टिप्पणियां करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। आरोपी पर IPC की धारा 153, 467, 468 और 471 और धारा 120 बी आपराधिक साजिश के लिए, साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के के तहत FIR दर्ज की गई है।

  • Punjab: Sudhir Suri के बेटों पर हुए पर्चे संबंधी हिन्दू नेता आए सामने, देखें वीडियो

    Punjab: Sudhir Suri के बेटों पर हुए पर्चे संबंधी हिन्दू नेता आए सामने, देखें वीडियो

    अमृतसर: शिव सेना नेता सुधीर सूरी के बेटों पर हुए पर्चे के मामले में उनके भाई बृजमोहन सूरी और अन्य हिंदू नेताओं का बयान सामने आया है। मामला हिंदू नेता सुधीर सूरी के दोनों बेटों पर फिरौती के के आरोप से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा है कि मृतक सुधीर सूरी के बेटों पर की जा रही कारवाई निराधार है, जो सूरी परिवार को बदनाम करने की साजिश है, लेकिन हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है।

    हिंदू नेता और सुधीर सूरी के भाई बृजमोहन सूरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सूरी परिवार पीढ़ियों से समाज सेवा और जन कल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेता आ रहा है। उन्होंने कहा कि हम कुछ दिन बाद एम्बुलेंस दान करने जा रहे हैं और इसके अलावा, हम पेंशन के अलावा और भी कई तरीकों से जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। इसके अलावा सूधीर सूरी से कत्ल के बाद सरकार द्वारा मिले एक करोड़ रुपये भी उन्होंने नहीं लिए हैं ओर कोई सरकारी नोकरी भी नहीं ली फिर भी उनके परिवार कों बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे इस केस में उनको रिमांड पर लिया गया है लेकिन हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि हम बेकसूर हैं हमें इन्साफ ज़रूर मिलेगा।

  • Punjab: युवक का तेजधार हथियार से कत्ल

    Punjab: युवक का तेजधार हथियार से कत्ल

    संगरूरः गांव खनाल कलां में एसी रेफ्रिजरेटर की रिपेयरिंग करने वाले एक युवक की गांव के निहंग बाणे में युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि निहंग बाणें में युवक ने तलवार से हमला कर कत्ल कर दिया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी है।

    वहीं जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक गांव में दो युवक में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें निहंग बाणें में युवक ने दूसरे युवक पर तलवार से हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

    पुलिस के मुताबिक मृतक युवक भोग गांव में एसी रेफ्रिजरेटर की मुरम्मत करता था और पास के गांव भट्टीवाल कलां का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संगरूर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक मृतक के शरीर पर गहरे घाव थे और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

  • Police और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

    Police और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

    नोएडाः लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश के बीच कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस में मुठभेड़ हो गई। बताया जाता है कि थाना सेक्टर-24 पुलिस सेक्टर-54 गिझोड़ रेड लाइट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन, वह नहीं रूका। इसी दौरान बदमाश बाइक समेत सड़क पर गिर गया और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी गोलियां चलाई गई। देर रात हुई इस मुठभेड़ बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल हुए बदमाश को काबू करके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश की पहचान रोहित कश्यप उर्फ केडी उर्फ कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ 17 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

    जवाबी कार्रवाई में बदमाश रोहित कश्यप उर्फ केडी उर्फ कुलदीप के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी पर लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 17 मामले दर्ज हैं।

  • राष्ट्रपति हुए कोरोना पॉजिटिव

    राष्ट्रपति हुए कोरोना पॉजिटिव

    नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले भी एक बार कोविड 19 बीमारी की चपेट में चुके हैं और अब राष्ट्रपति चुनाव के पहले वह एक बार फिर इस बीमारी से घिर चुके हैं। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को बताया कि वे आइसोलेशन में रहकर काम करेंगे। एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि अगर डॉक्टर उन्हें अनफिट घोषित करते हैं तो वे राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर हो जाएंगे।

    जानकारी के मुताबिक बाइडेन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही काम कर पाते हैं। व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के हवाले से छपी रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन रोजाना 6 घंटे ही बेहतर काम कर पाते हैं। बाइडेन से जब उनकी खराब सेहत को लेकर और राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के लिए चल रही रस्साकशी के बारे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर मुझे अनफिट या किसी बीमारी से ग्रसित पाते हैं तो यह एक समस्या है।

    दो हफ्ते पहले आई एक्सियोस की रिपोर्ट ने बाइडेन की खराब सेहत पर कई सवाल उठाए थे। इससे पहले ट्रम्प से 28 जून को पहली प्रेसिडेंशियल में बाइडेन कई मौकों पर बिना सोचे-समझे बोल रहे थे। कई बार लड़खड़ाते हुए भी दिखे थे, जिस कारण वे बहस हार गए। इसके बाद नाटो समिट के दौरान बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को प्रेसिडेंट पुतिन कह दिया था।

  • Punjab: बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों सहित Babbar Khalsa का सदस्य गिरफ्तार

    Punjab: बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों सहित Babbar Khalsa का सदस्य गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब सरकार के आदेशों पर पुलिस द्वारा क्राइम की वारदातों पर लगातार अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं आज पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मॉड्यूल के सदस्य (आतंकी) को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम टारगेट किलिंग की योजना बना रहे इस आतंकी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी हैंडलर यूएसए बेस्ड आतंकी हरप्रीत सिंह और इटली बेस्ड आतंकी रेशम सिंह है और वह उन्ही के निर्देशों पर वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन, 9 जिंदा गोलियां और 1 खाली गोली का खोल बरामद किया है।

  • Muslim Tiger Force Punjab के चेयरमैन पर हुआ हमला

    Muslim Tiger Force Punjab के चेयरमैन पर हुआ हमला

    मलेरकोटलाः मुस्लिम संगठन मुस्लिम टाइगर फोर्स ऑफ पंजाब के अध्यक्ष अदनान अली खान पर कुछ लोगों ने उस समय हमला कर घायल कर दिया जब वह कॉलेज रोड पर एक स्थानीय दुकान पर एक आवेदन टाइप करवा रहे थे। घायल अध्यक्ष को सिविल अस्पताल मालेरकोटला में भर्ती करवाया गया है। जहां अदनान अली खान ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के लिए मालेरकोटला और पटियाला से जुड़े कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

    वहीं अध्यक्ष अदनान अली खान ने अस्पताल में पत्रकारों के साथ हमले के बारे में बातचीत साझा करते हुए कहा कि उन पर हमला कथित तौर पर भू-माफियाओं ने किया था। अध्यक्ष ने कहा कि वह इस संबंध में उन्होंने पहले ही विभिन्न अधिकारियों को लिखित पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग कर चुके है।

  • Punjab :  एक्टिवा और बाइक में टक्कर, चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab : एक्टिवा और बाइक में टक्कर, चली गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में फायरिंग के मामले दिन ब दि बढ़ते ही जा रहे है। बुधवार रात 9.17 पर मुंडियां 33 फूटा रोड पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर दो गोलियां चली है और 1 गोली पुलिस को इलाके की महिला ने घटना स्थल से बरामद करके दी। गोली चलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इलाके निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि बाइक और एक्टिवा की टक्कर के बाद दोनों चालकों में विवाद हो गया।

    जिसके बाद एक्टिवा सवार युवक ने बाइक सवार को सड़क पर ही थप्पड़ जड़ दिये। एक्टिवा सवार ने पिस्टल निकाल कर 2 फायर किए। हालांकि गोली किसी को भी लगी नहीं। महिला सुमन ने बताया कि वह रात घर के बाहर ही बैठी थी जब यह वारदात हुई। एक्टिवा सवार युवक ने एक के बाद एक दो फायर किया। गोलीबारी होने के बाद दोनों युवक मौके से भाग गए। महिला ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया।

    जिसे बाद में उसने थाना जमालपुर की पुलिस के सुपुर्द किया। थाना जमालपुर के SHO जगदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

  • Punjab : मौसम विभाग ने 9 जिलों में येलो Alert किया जारी

    Punjab : मौसम विभाग ने 9 जिलों में येलो Alert किया जारी

    चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने 18 जिलों में येलो अलर्ट के बावजूद खुल कर बारिश नहीं हुई। लेकिन कुछ जिलों में हुई पाकेट रेन के बाद राज्य के औसतन तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। राज्य में मानसून सुस्त है। जिसका सबसे बड़ा कारण बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव है।

    कम दबाव से मानसून की हवाएं प्रभावित हुई हैं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पंजाब में तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर और गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, जालंधर, एसबीएस नगर, होशियारपुर  में बारिश की संभावनाएं है।

    पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 22 जुलाई से सावन की शुरुआत होने वाली है। अनुमान है कि आज के बाद 22 जुलाई से राज्य में सावन की झड़ी देखने को मिलेगी। पंजाब में आज 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी है, अनुमान है कि बंगाल से आने वाली मानसून की हवाएं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का अनुमान है।

  • Shopping मॉल में लगी भीषण आग, 16 की मौ’त, देखें वीडियो

    Shopping मॉल में लगी भीषण आग, 16 की मौ’त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : चीन में बुधवार को बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। चीन के दक्षिणपश्चिम शहर जिगोंग के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया के मुताबिक सिचुआन प्रांत के जिगोंग शहर में 14 मंजिला बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई। इसकी वजह से बिल्डिंग के भीतर कई सारे लोग भी फंस गए।


    nbsp;
    घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत से निकल रहे काले धुएं को साफ तौर पर देखा जा सकता है। स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आग लगने की वजह कंस्ट्रक्शन का काम था, जिसकी वजह से चिंगारी भड़की और फिर आग लगी।

    अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक आग लगने की सूचना मिलते ही 300 इमरजेंसी वर्कर्स और दर्जनों दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंची। इमरजेंसी वर्कर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 30 लोगों को बिल्डिंग की आग से बचाया।