Blog

  • Punjab News: Canada से आकर 22 वर्षीय युवक बना सरपंच, देखें वीडियो

    Punjab News: Canada से आकर 22 वर्षीय युवक बना सरपंच, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब भर में पंचायती चुनाव 15 अक्टूबर को करवाए गए है। हालांकि कुछ गांवों में घटनाओं के मामले सामने आने पर चुनाव आयोग द्वारा अगले दिन दोबारा चुनाव करवाए गए। वहीं हल्का धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव गलौटी में 22 वर्षीय नौजवान चुनाव में जीत हासिल करके सरपंच बना। उक्त युवक कैनेडा में सब्जी के गोदाम में काम करता था। मामले की जानकारी देते हुए गांव गलौटी के रहने वाले स्वराज सिंह ने बताया कि वह कैनेडा के ओंटारियो के लेबटन कालेज से इंटरनेशनल बिजनेस का कोर्स पूरा करने के बाद मार्च 2024 में पंजाब वापिस आ गया था।

    स्वराज का कहना है कि वह गांव की नुहार बदलने का सपना देख रहा था। जिसके चलते वह आईलेट्स करके विदेश में पढ़ाई करने गया था। पढ़ाई करके वापिस आने पर उसने गांव की नुहार को बदलने के लिए गांव वासियों से बात की थी। जिसके बाद इस बार पंचायती चुनाव में सर्व समिति से गांव का सरपंच बना। स्वराज ने कहा कि गांव वासियों ने उसे सरपंच चुना है। ऐसे में अब उसकी कोशिश रहेगी कि वह गांव को पंजाब का मॉडल गांव बनाए।

    वहीं स्वराज के पिता ने बताया कि मुझे मेरे बेटे पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि बेटे को सरपंच बनाए जाने पर हम गांव वासियों का धन्यवाद करते है। जिन्होंने मेरे बेटे पर विश्वास कर उसे गांव का सरपंच बनाया। पिता ने कहा कि बेटा गांव के विकास को पूरा करेंगा। उन्होंने कहा कि विदेश में रहकर वह अब उसी की तरज पर गांव में अपने तजुर्बे का इस्तेमाल करके गांव को पंजाब का मॉडल गांव बनाएगा।

     
  • Punjab News : पुलिस कस्टडी में व्यक्ति की मौत, CIA Staff पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस कस्टडी में व्यक्ति की मौत, CIA Staff पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक युवक को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है।मृतक के परिवार ने सीआईए स्टाफ वन पर हिरासत में युवक की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान भिंडर सिंह(24) पुत्र दर्शन सिंह के तौर पर हुई है। गुनियाना मंडी में अवैध हथियार के मामले में सीआईए स्टाफ पुलिस ने देर रात युवक को गिरफ्तार किया।

    मृतक युवक की बहन ने सीआईए स्टाफ वन कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे भाई की मारपीट कर हत्या कर दी गई है और अब हमें न्याय चाहिए। मृतक की बहन ने बताया कि वह शादीशुदा था और उसका 3 साल की बेटी है। उसने कहा कि उस पर कोई भी पर्चा नही था। सीआईए स्टाफ पर आरोप लगाए कि उन्होंने झूठा पर्चा दर्ज किया था। वहीं इस पूरे मामले में जब डीएसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस पर लगाए गए सभी आरोप गलत है।

    डीएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि व्यक्ति ने झील में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान भिंडर सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए है। जो भी पोस्टमार्टम रिपार्ट में जो भी सामने आएगा, उसके अधार पर बनती कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार वालों की तरफ जो आरोप लगाए गए है, वह निराधार है। डीएसपी ने कहा कि जांच के बाद ही बनती कार्रवाही की जाएगी।

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त पहुंचे ज्ञानी हरप्रीत सिंह, सिख धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त पहुंचे ज्ञानी हरप्रीत सिंह, सिख धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व से की ये अपील, देखें वीडियो

    अमृतसरः तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह जी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी विरसा सिंह वल्टोहा पर जो आरोप लगाए थे या धमकियां दी थी उससे उन्होंने भावुक होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

    जिसके बाद शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए कहा था, जिसके बाद आज वह श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे और जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि हरप्रीत सिंह और वल्टोहा मीडिया में विवादित मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस मुलाकात बाद उन्होंने कहा कि मुझे पद का कोई लालच नहीं है। हमने सारा मामला अकाल पुरुख के सामने रखा था। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह ने मुझे पद पर बने रहने का आदेश दिया है।

    ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आगे कहा कि जब तक अकाल पुरख सेवा ले रहे हैं हम सेवा करते रहेंगे, जब अकाल पुरख का आदेश आएगा तो हम सेवा छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि सिंह साहबों द्वारा उठाई गई आवाज निश्चित तौर पर इतिहास रचेगी। इस दौरान उन्होंने अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा के साथ हुए टकराव को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

    जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिख धार्मिक और राजनीतिक नेताओं से आंतरिक विवादों को अस्थायी रूप से अलग रखकर और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) सहित अंतरराष्ट्रीय सरकारों द्वारा उठाए गए अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को हल करने की और ध्यान देने की अपील की है। इस संगठन ने हाल ही में एक बयान में कनाडा में काम करने वाले विदेशी सरकारों के एजेंट के साथ जुड़ी हिंस अपराधिक गतिविधियों बारे चिंता प्रगट की है।

    इन गतिविधियों ने वैश्विक स्तर पर सिखों के अधिकारों और संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए फाइव आईज देशों का ध्यान आकर्षित किया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि दुनिया भर के सिखों को किसी से प्रमाणित प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। देश की स्वतंत्रता, रक्षा और वैश्विक खाद्य निर्यातक में परिवर्तन में हमारा योगदान अच्छी तरह से प्रलेखित है। भले ही 1947 के विभाजन के दौरान समुदाय को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमें दुनिया भर में अपने समुदाय की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक रूप से कार्य करना चाहिए।

  • पूर्व सेहत मंत्री व आप पार्टी के Satyendar Jain को कोर्ट से मिली राहत

    पूर्व सेहत मंत्री व आप पार्टी के Satyendar Jain को कोर्ट से मिली राहत

    नई दिल्लीः दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली की एक कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है, वह देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। कोर्ट ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने करीब 18 महीने तक जेल में बंद रहकर सजा काटी है।

    हालांकि ईडी ने सत्येंद्र जैन की जमानत का विरोध किया है। लेकिन कोर्ट ने कहा कि उन्होंने जेल में लंबी सजा काटी है। कोर्ट ने कहा कि सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी मंजूर की जाती है, उन्हें 50,000 रुपए का निजी मुचलका भरना होगा।

  • Jalandhar News: Car सवार युवकों ने Activa चालकों पर किया तेजधार हथियार से हमला, 5 पर FIR दर्ज

    Jalandhar News: Car सवार युवकों ने Activa चालकों पर किया तेजधार हथियार से हमला, 5 पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने दो पक्षों में हुई झड़प के मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, कार सवार 5 युवकों ने एक्टिवा सवार 2 युवकों को रोककर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घायल युवकों के परिजनों को दी।

    सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा हैकि हमले में घायल अमित की हालत गंभीर है, जबकि उसके दोस्त नरेश की हालत स्थिर है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी जर्मनजीत सिंह का कहना है कि तरुण शर्मा, वरुण शर्मा, दीपक, प्रवेश और शांति सरूप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहाकि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 115,117,118, 109,191, 190, 351, 126 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि अमित जैन की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। शिकायत के अनुसार अमित दोस्त नरेश कुमार के साथ एक्टिवा पर सवार होकर रामामंडी के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उक्त कार चालकों ने उसकी एक्टिवा के आग कार रोक दी। जिसके बाद तेजधार हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Voting से पहले Police ने 8 करोड़ का सोना किया बरामद

    Voting से पहले Police ने 8 करोड़ का सोना किया बरामद

    नई दिल्ली : आचार संहिता के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों की ज्वेलरी बरामद हुई है। शहर के टिकरापारा इलाके में यह जेवरात मिले हैं।  शुक्रवार की सुबह नया बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान पुलिस ने ये सोना पकड़ा। इतनी ज्यादा संख्या में जेवरात के पैकेट्स देख तुरंत इसे थाने लाया गया और इनकम टैक्स को जानकारी दी गई।

    गहने इतनी ज्यादा तादाद में है कि थानेदार की मेज ही भर गई। पुलिस ने इसकी खबर आयकर विभाग को भी दे दी है। रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव के चलते आचार संहिता लागू है लिहाजा प्रशासन भी इस पूरी कार्रवाई को मॉनिटर कर रहा है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि इसका वजन 12 किलो 800 ग्राम है। इसकी बाजार में कीमत 8 करोड़ रुपए है। मिली जानकारी के अनुसार ये गोल्ड रायपुर के एक कारोबारी का है।

    टिकरापारा थाने में जांच के बीच ये बात सामने आई है कि कारोबारी के कर्मचारी दो-तीन दिन पहले गोल्ड लेकर जगदलपुर गए थे। वहां कुछ माल की डील हो गई, बचा हुआ सोना लेकर वो रायपुर आ रहे थे। इसी बीच चेकिंग में पकड़े गए। हालांकि जांच में पुलिस को गहनों से जुड़े लीगल डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए।  फिलहाल कारोबारी के नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है लेकिन उसके कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी की कार और ऑटो में हुई टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी की कार और ऑटो में हुई टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः भारत नगर चौक में जुगाड़ी ऑटो और कार की टक्कर हो गई। वहीं इस घटना भारी हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा गाड़ी से कबड्डी खिलाड़ी के पोस्टर उतारने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने कहा कि उन्हें थाना 5 के प्रभारी ने सूचना दी कि कार चालक द्वारा ऑटो चालक को पिटना शुरू कर दिया। जिसको लेकर वह मौके पर पहुंचे। वहीं ऑटो चालक वहां चला गया। इस दौरान कार चालक द्वारा ऑटो चालक की पिटाई करने को लेकर माफी मांगी गई।

    पुलिस कर्मी ने कहा कि अगर कार चालक का नुकसान हुआ तो वह भरपाई के लिए मांग कर सकते है, लेकिन कानून हाथ में लेकर किसी की पिटाई कैसे कर सकते है। पुलिस कर्मी ने कहा कि कार चालक के पास मौके पर कोई कागज पत्र नहीं पाए गए। जिसके चलते कार चालक अगर कागज लाकर दिखा देता है तो चालान काटकर भेजा दिया जाएगा नहीं तो गाड़ी को इपाउंड किया जाएगा।

    वहीं कार चालक हरजोत ने कहा कि फिरोजपुर का रहने वाला है। कार चालक ने कहा कि वह कबड्डी के खिलाड़ी है। ऐसे में पुलिस द्वारा कार पर लगे पोस्टर उतवारने के लिए कहा गया। हरजोत का कहना है कि वह कबड्डी खेलने के लिए दोबारा जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। हालांकि हरजोत ने कहा कि उसके पास गाड़ी के सभी कागज मौजूद है। हरजोत ने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। वहीं कबड्डी के पोस्टर उतरवाने के मामले में पुलिस कर्मी ने कहा कि गाड़ी में से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते पोस्टर उतवाए गए है।

  • Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 25 गाड़ियां

    Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 25 गाड़ियां

    नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके की एक चार मंजिला इमारत में चल रही अवैध फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग की 25 गाड़ियों की मदद से अगले दिन शुक्रवार तड़के तीन बजे आग पर काबू पाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार इस चार मंजिला इमारत में प्रिंटिंग का सामान बनाया जा रहा था और यह अवैध रूप से चल रही थी। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके की एक चार मंजिला इमारत में चल रही अवैध फैक्ट्री में देर रात आग लग गई।

    दमकल विभाग की 25 गाड़ियों की मदद से अगले दिन तड़के तीन बजे आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कोर्ट से घर ले जाने के बहाने होटल में ताये ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    Punjab News: कोर्ट से घर ले जाने के बहाने होटल में ताये ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। जहां एक कलयुगी ताया ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। अदालत में चल रहे एक मामले में आरोपी ने युवती को गवाही देने के लिए कोर्ट बुलाया था। कोर्ट से वापस घर छोड़ने के बहाने आरोपी ताया उसे बहला-फुसला कर होटल ले गया। वहां लड़ाई-झगड़ा करने के बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी और वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह पुलिस के पास पहुंची और आरोपी की करतूतों का खुलासा किया।

    लिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ताया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसका ताया है। आरोपी का एक सिविल केस कोर्ट में चल रहा है। इसी मामले में आरोपी ताया ने युवती को गवाही देने के लिए अदालत बुलाया था। केस में उसकी गवाही नहीं हुई और अगली तारीख पड़ गई। आरोपी ने पीड़िता से उसे घर छोड़ने के लिए कह दिया।

    बहला फुसला कर उसे रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पहले युवती के साथ झगड़ा किया और उसे धमकियां दी कि वह उसके मुताबिक ही अदालत में गवाही दे ताकि उसका फायदा हो सके। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाए और उसे धमकियां देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह से इसकी जानकारी परिवार को दी और हिम्मत जुटा परिवार ने 6 दिन बाद पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

  • विधायक ने SDM को धक्का मारकर गाड़ी में बैठाया, वीडियो वायरल

    विधायक ने SDM को धक्का मारकर गाड़ी में बैठाया, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अधिकारियों और सपा नेताओं के बीच बहस और धक्कामुक्की का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सपा नेता एसडीएम को धक्का मारते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मऊ के घोसी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में डायरेक्टर पद पर चुनाव था। अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी व अन्य सपा नेता जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए और घोसी चीनी मिल पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद एसडीएम और सपा नेताओं के बीच जमकर बहस हुई।

    मऊ के घोसी चीनी मिल में डायरेक्टर पद के चुनाव चल रहे हैं। 9 डायरेक्टर का चुनाव पहले ही निर्विरोध रूप से कर लिया गया था लेकिन एक पद पर सपा और भाजपा दो पार्टी के उम्मीदवारों का रोचक मुकाबला हो गया। दोनों प्रत्याशियों को 9–9 वोट मिले और चुनाव टाई हो गया जिस पर देर रात गहमा गहमी चलती रही। प्रशासन ने सुबह में पर्ची के माध्यम से चुनाव करने का निर्णय लिया और सभी चले गए। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता रात में ही चुनाव परिणाम घोषित करने के लिए दबाव बनाने लगे। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने पर निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रिय सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम राजेश अग्रवाल व खंड विकास अधिकारी रमाकांत चुनाव पर बिना कोई निर्णय लिए निकल गए।

    चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में सुबह 10:00 बजे से फिर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई और फिर बराबर बराबर मत पड़े। इसके बाद सर्वसम्मत से लॉटरी सिस्टम से विजेता को चुनने पर सहमति बनी! जिसमें भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिल गई। इस पर सपा नेता भड़क गए और हंगामा करने लगे। हंगामा शांत करने के लिए भीड़ के बीच घोसी एसडीएम राजेश अग्रवाल पहुंच गए। इस पर सपा के घोसी से विधायक सुधाकर सिंह ने उनकी बांह पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा दिया, उन्हें कुछ ना बोलने की हिदायत दी। वह बार-बार वह मुंह पर उंगली रखकर एसडीएम को धमकी भरे लहजे में इशारे करते रहे। वहीं एक सपा कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के सामने आकर SDM को बार-बार धमकता रहा। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।