Blog

  • फिर भड़की हिंसाः उपद्रवियों ने कई घरों को लगाई आग, लगा कर्फ्यू

    मणिपुरः एक बार फिर से मणिपुर में हिंसा भड़कने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार उपद्रवियों ने जिरिबाम में कई घरों को आग लगा दी है। इस घटना के बाद मणिपुर के सीमावर्ती शहर जिरीबाम में सरकार ने कानून व्‍यवस्‍था खराब होने के कारण कर्फ्यू लगा दिया है। एक व्यक्ति के संदिग्‍ध अवस्‍था में अपने खेत में मृत पाये जाने के बाद यह स्थिति उत्‍पन्‍न हुई। इसके अलावा, कल रात उपद्रवियों ने दो अलग-अलग समुदायों के कुछ घरों को भी जला दिया। जिला प्रशासन ने आज सुबह से शहर में कर्फ्यू लगा दिया है और सुरक्षा बलों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों को जान-माल की सुरक्षा के निर्देश दिये गये हैं। इस बीच, सुरक्षा बलों ने आज शहर के हिंसाग्रस्त इलाकों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

  • Maa Vaishno Devi से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी Bus पलटी, 30 से अधिक घायल

    Maa Vaishno Devi से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी Bus पलटी, 30 से अधिक घायल

    फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया। मां वैष्णों देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई, जिससे 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है। बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई। सूचना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस छत्तीसगढ़ से आ रही थी। बस में 65 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 30 से अधिक यात्री घायल हो गए।

    यह घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 51 पर हुई। सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जो वैष्णो देवी से दर्शन कर वृंदावन आए थे और शुक्रवार की रात वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे। बस पलटने के बारे में सूचना मिलते ही एक्सप्रेस वे पर मौजूद कर्मचारी व नसीरपुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को निकालकर संयुक्त चिकित्सालय व फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। नसीरपुर इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि बस चालक को नींद की झपकी लग गई थी, जिसकी वजह से बस पलट गई।

    घायल यात्री ने बताया कि बस में 65 सवारियां थीं। हम वैष्णो देवी से वृंदावन आए और वृंदावन से अब छत्तीसगढ़ घर जा रहे थे। बस में ज्यादातर सवारियां घायल हो गई हैं। शिकोहाबाद हॉस्पिटल के डॉक्टर शिवकुमार कर्दम ने कहा कि 108 एंबुलेंस से बहुत सारे घायलों को लाया गया है। दो दर्जन से अधिक घायल हैं, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है, बाकी घायलों का अभी इलाज किया जा रहा है।

  • Punjab : गंदे नाले में मिला नवजात का भ्रूण, देखें वीडियो

    Punjab : गंदे नाले में मिला नवजात का भ्रूण, देखें वीडियो

    लुधियाना : इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत आने वाली बिहारी कॉलोनी का है। जहां गंदे नाले में एक नवजात शिशु का भ्रूण मिला। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि आवारा कुत्ते गंदे नाले से एक लिफाफा खींच कर लेकर आ रहे थे, जिससे भ्रूण नीचे गिर गया और कुत्ते लिफाफा लेकर चले गए। जिसके बाद लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही घिनौनी हरकत है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बिहारी कॉलोनी से सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • दलित सरपंच को पेड़ से बांधकर पीटा, गांव छोड़ने पर हुआ मजबूर

    दलित सरपंच को पेड़ से बांधकर पीटा, गांव छोड़ने पर हुआ मजबूर

    मध्य प्रदेशः मुरैना जिले में  एक दलित सरपंच को कथित तौर पर एक पेड़ से बांधकर पीटेने की खबर सामने आई है। इस घटना के कारन उसे अपना पैतृक गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कौथरकलां पंचायत के सरपंच ने बृहस्पतिवार को पोरसा थाने में अपनी शिकायत में कहा कि पिछले दो साल से गुंडे उसे परेशान कर रहे थे, बदमाश चाहते थे कि वह अपना पद छोड़ दे और साथ ही अपना ‘डोंगल’ सौंप उन्हें दें, जिसमें उसका ‘डिजिटल सिग्नेचर पासवर्ड’ था।

    अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि जब उसने उनकी मांगें मानने से इनकार कर दिया तो उसे तीन मई को कौथरकलां के बाहरी इलाके में ले जाया गया, एक पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • Jalandhar: टयूबल से पाइप चोरी करते 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: न्यू जवाहर नगर पार्क में बने नगर निगम की टयूबल से चोर लोहे की पाइपें चोरी कर फरार हो गए। नगर निगम के जेई की शिकायत के बाद थाना 6 की पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांधी नगर के रहने वाले हनी कुमार और मोहल्ला राम नगर के शम्मी कुमार के रूप में हुई है। थाना 6 के जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह को नगर निगम के वाटर सप्लाई विभाग में तैनात जेई न्यू शास्त्री नगर के रहने हेमत ने शिकायत दी थी कि न्यू जवाहर नगर पानी वाली टंकी पार्क में बने नगर निगम टयूबल के कमरे से चोर 6 इंच की 8 लोहे की पाइपों को चोरी कर फरार हो गए है, जिसके बाद उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की हुई चार लोहे की पाइपों और वारदात में इस्तेमाल किया गया नंबरी ई रिक्शा बरामद कर लिया है।

  • Punjab: Sri Akal Takht Sahib के हेड ग्रंथी के बेटे सहित 3 की हुई मौत

    Punjab: Sri Akal Takht Sahib के हेड ग्रंथी के बेटे सहित 3 की हुई मौत

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह वरपाल को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक उनके छोटे बेटे भाई हरचरणप्रीत सिंह रागी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। हादसे में उनके एक दोस्त गुरप्रीत सिंह और ससुर जसबीर सिंह की भी मौत हो गई। भाई हरचरणप्रीत सिंह 25 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी गगनप्रीत कौर और एक 2 साल का बच्चा है।

    जानकारी के मुताबिक, भाई हरचरणप्रीत सिंह कीर्तन करते थे और टाटा नगर कीर्तन कार्यक्रम में जा रहे थे। झारखंड में अचानक रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञानी मलकीत सिंह ने बताया कि शव 8 जून को अमृतसर पहुंचेगा और 9 जून को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • Plane Crash होने से Apollo-8 मिशन के मशहूर अंतरिक्ष यात्री की मौत, देखें वीडियो

    Plane Crash होने से Apollo-8 मिशन के मशहूर अंतरिक्ष यात्री की मौत, देखें वीडियो

    उगती पृथ्वी की खींची थी ऐतिहासिक तस्वीर

    वाशिंगटन: चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले पहले तीन अंतरिक्ष यात्रियों में से एक, रिटायर्ड अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स, जिन्होंने नासा के अपोलो 8 मिशन के दौरान “अर्थराइज” की ऐतिहासिक तस्वीर खींची थी, उनकी विमान हादसे में मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को विलियम एंडर्स की उस समय मृत्यु हो गई, जब वह जिस छोटे विमान को उड़ा रहे थे, वह अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सिएटल टाइम्स ने उनके बेटे ग्रेग के हवाले से बताया है, कि 90 साल के विलियम एंडर्स उस समय विमान उड़ा रहे थे और विमान, जोन्स द्वीप के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आपको बता दें, कि जोन्स द्वीप, वाशिंगटन और वैंकूवर द्वीप, ब्रिटिश कोलंबिया के बीच सैन जुआन द्वीपसमूह का हिस्सा है।

    टैकोमा में टेलीविजन स्टेशन KCPQ-TV की रिपोर्ट के मुताबिक, सैन जुआन काउंटी के रहने वाले मशहूर अंतरिक्ष यात्री एंडर्स अपने स्वामित्व वाले विंटेज एयर फोर्स सिंगल-इंजन T-34 को कंट्रोल कर रहे थे। वहीं, KCPQ पर दिखाए गए वीडियो फुटेज में एक विमान को आसमान से नीचे गिरते हुए दिखाया गया है, जो तट से कुछ दूर पानी में जा गिरा। हालांकि, सैन जुआन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने दुर्घटना की पुष्टि जरूर की है, लेकिन अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है। अमेरिकी नौसेना एकेडमी के ग्रेजुएट और एयरफोर्स के पायलट, एंडर्स 1963 में अंतरिक्ष यात्रियों के तीसरे समूह के सदस्य के रूप में NASA में शामिल हुए थे। उन्होंने 21 दिसंबर 1968 को अपोलो-8 मिशन के तहत पहली बार धरती से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी और फिर चंद्रमा की कक्षा में पहुंचे थे।

    अपोलो-8 पृथ्वी से 2 लाख 40 हजार मील की ऊंचाई तक चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचे थे। हालांकि, एंडर्स उस चालक दल में “नौसिखिया” माने जाते थे, क्योंकि मिशन कमांडर फ्रैंक बोरमैन और जेम्स लवेल के पास अच्छा खासा तजुर्बा था। अपोलो 8 चंद्रमा मिशन, जिसे मूल रूप से 1969 में चंद्रमा की कक्षा के लिए उड़ान भरने के लिए डिजाइन किया गया था, उस मिशन को तय समय से काफी पहले इसलिए लॉन्च कर दिया गया था, क्योंकि उस वक्त रूस और अमेरिका शीत युद्ध में घिरे थे और रूस ने 1968 के अंत में चंद्रमा की कक्षा के चारों तरफ उड़ान भरने के अपने मिशन की घोषणा कर दी थी और रूस के मिशन में चंद्रमा की कक्षा में इंसानों को भेजा जाना था।

    वो समय ऐसा था, जब अमेरिका और रूस, दोनों ही देश दुनिया के सामने अपनी-अपनी शक्तियों का प्रदर्शन कर रहे थे, ताकि ज्यादा से ज्यादा देश उनके पाले में आए, लिहाजा अगर रूस का मिशन पहले हो जाता, तो अमेरिका के लिए वो सबसे बड़ा झटका होता। रूस ने उस वक्त तक अंतरिक्ष के मिशनों में बार बार अमेरिका को हराया था, लिहाजा अमेरिका इस रेस को जीतना चाहता था और उसने अपोलो-8 मिशन को समय से पहले अंजाम देने का फैसला किया।

    समय से काफी पहले होने की वजह से ये मिशन काफी ज्यादा खतरनाक और अत्यधिक जोखिमों से भरा था। इस मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेनिंग के लिए कुछ ही महीने दिए गये और फिर उड़ान के दौरान, अंतरिक्ष यात्री एंडर्स ने उस तस्वीर को खींचा, जो बाद में ऐतिहासिक बन गया। इस तस्वीर में चंद्रमा के क्षितिज पर पृथ्वी का उदय होता हुआ दिखाया गया था। अपोलो-8 जैसे खतरनाक मिशन को अंजाम देने के बाद जब तीनों अंतरिक्षयात्री प्रशांत महासागर में उतरे, तो उनका स्वागत किसी हीरो तरह किया गया और हजारों लोग उन्हें उतरते हुए देखने के लिए आए थे। टाइम मैग्जीन ने उन्हें उस साल ‘मैन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया था।

    उनके मिशन ने सात महीने बाद अपोलो-11 मिशन को अंजाम दिया गया, जिसमें अमेरिका ने पहली बार इंसानों को चंद्रमा पर उतारने में कामयाबी हासिल की और तत्कालीन सोवियत संघ के साथ अंतरिक्ष की रेस में निर्णायक जीत हासिल कर ली। अमेरिका उस वक्त वियतनाम युद्ध और कई इलाकों में गृहयुद्ध जैसे हालातों से जूझ रहा था, लिहाजा इस मिशन ने देश को एक साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।

  • भीषण सड़क हादसाः कार बेकाबु होने से 2 दोस्तों की मौत

    भीषण सड़क हादसाः कार बेकाबु होने से 2 दोस्तों की मौत

    राजस्थानः अलवर में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। इस घटना में दो दोस्तों की जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

    जानकारी के अनुसार यह घटना कोटपूतली बहरोड़ जिले के नीमराना की है, नीमराना थाना पुलिस ने बताया कि एक कार को ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरी कार बेकाबू हो गई और पानी की टंकी को तोड़ते हुए पेड़ में घुस गई। हादसे के दौरान तेज धमाका हुआ। इस कार में पांच दोस्त बैठे हुए थे,जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाकी 3 दोस्त गंभीर रुप से ज़ख्मी बताए जा रहै हैं।  पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी है। 

  • Punjab : घर के आंगन में सो रही महिला पर चढ़ा ट्रैक्टर ट्राली, मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab : घर के आंगन में सो रही महिला पर चढ़ा ट्रैक्टर ट्राली, मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : घर के आंगन में सो रही महिला की मौत की खबर सामने आई है। गांव लोहारा के रहने वाला राज सिंह ईट के भट्ठे में मिट्टी डालने के काम करते थे। बीते दिन शाम 6 बजे ईंट भट्ठे से काम करके ट्रैक्टर ट्राली को घर में लाकर खड़ा कर दिया। गर्मी के कारण रोज की तरह वीरवार को भी राज सिंह अपने पत्नी और 2 बच्चों के साथ घर के बाहर सो रहे थे और रात को डेढ़ बजे के करीब अचानक ट्रैक्टर ट्राली स्टार्ट होकर राज सिंह की पत्नी मंजीत कौर के बिस्तर के ऊपर चढ़ गई।

    ट्रैक्टर ट्राली का पिछला टायर के नीचे दबने से 45 साल के मंजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी परिवार के और लोगों को कोई भी नुकसान नही हुआ। मृतक मंजीत कौर के पति राज सिंह ने बताया की शाम को ट्रैक्टर ट्राली से काम कर के घर के बाहर खड़ा कर दिया था।

    गर्मी के कारण घर के बाहर सारे परिवार सो रहे थे और उनकी पत्नी ट्रैक्टर के बिलकुल पास सोई थी और रात डेढ़ बजे के करीब अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट होकर उनकी पत्नी के ऊपर चढ़ गया और मौके पर ही मौत हो गई। सुरजीत  सिंह ने बताया की ट्रैक्टर 1994 मॉडल की है और हादसे के बाद में उसमें तार जले हुए मिले थे। परिवार में और किसी का कोई भी नुकसान नही हुआ।

  • Jalandhar: गली में सब्जी बेच रहे युवक पर 6 हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला

    Jalandhar: गली में सब्जी बेच रहे युवक पर 6 हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला

    बचाने आई मां-बहन को भी किया घायल

    जालंधर, ENS: संतोषी नगर की गली में सब्जी बेच रहे युवक पर दो बाइक सवार 6 युवकों ने रास्ता न मिलने के चलते तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमला होता देख युवक की मां और बहन उसे बचाने के लिए गई तो बदमाशों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान तीनों पारिवारिक सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। थाना रामामंडी की पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद प्रथम, तनुज, दीपू, करण, प्रमोद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    संतोषी नगर के रहने वाले शिवम ने बताया कि वह सब्जी की रेहडी लगाने का काम करता है। वह बीते अपने इलाके में सब्जी बेच रहा था कि उसी दौरान दो बाइक सवार के युवक उसके पास से निकलने लगी तो गली में रेहड़ी लगी होने के कारण निकलने में परेशानी हुई, जिसके चलते गुस्से में आए युवकों ने उसकी रेहड़ी से बार तोलने वाले पत्थर उठा कर तंग करने लगे और उसने उक्त लड़कों का विरोध किया तो उन्होंने अपनी एक्टिवा के बीच से तेजधार हथियार निकाल हमला करना शुरू कर दिया।

    हमले के दौरान उसकी बाजू और सिर पर गंभीर चोटें आई। उसने बताया कि कुछ दूरी घर पर था और उसे बचाने के लिए मां पूनम और बहन आरती आई तो युवकों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। तीनों मां भाई बहन को खून से लथपथ हो गए, जिन्हें इलाज के लिए लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। थाना रामामंडी के जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह घर से फरार चल रहे है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।