Blog

  • supreme court ने संदेशखाली मामले में बंगाल सरकार को दिया झटका

    supreme court ने संदेशखाली मामले में बंगाल सरकार को दिया झटका

    नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल सरकार को संदेशखाली के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से एक फिर झटका लगा है। sc ने जांच के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका खारिज कर जांच cbi के पास ही रहने के आदेश जारी किये है। संदेशखाली की घटना को लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट ने सीबीआइ जांच का आदेश दिया था। जिसे चुनौती देते हुए राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। 29 अप्रैल को मामला उठने पर मामले की सुनवाई को फिलहाल पीछे कर देने का सरकार ने आवेदन किया था।

    माननीय सुप्रीम कोर्ट ने संदेशखाली के 42 मामलों की जांच cbi के पास ही रहने का फैसला सुनाया है। संदेशखाली मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को कोई राहत नहीं दी है. शीर्ष अदालत ने पूछा कि राज्य सरकार इस मामले में किसी को बचाना क्यों चहती है ?

     

  • रूस दौरे के लिए PM Modi रवाना, Putin से करेंगे दूसरी बार मुलाकात

    रूस दौरे के लिए PM Modi रवाना, Putin से करेंगे दूसरी बार मुलाकात

    प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिन के रूस दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। वे वहां 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों देशों के बीच साल 2000 में वार्षिक सम्मेलन की शुरुआत हुई थी। ये पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन जंग के बाद रूस का दौरा करेंगे। इससे पहले वे 2019 में रूस गए थे। वहीं, मोदी और व्लादिमिर पुतिन की आखिरी मुलाकात उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में SCO समिट के दौरान हुई थी। पुतिन 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन के लिए नहीं आए थे।

    मोदी का ये रूस दौरा उस वक्त हो रहा है जब अमेरिका में नाटो समिट शुरू हो रहा है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर सफाई दी है कि मोदी के रूस दौरे का नाटो समिट से कोई मतलब नहीं है। दरअसल, यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से रूस यूरोप में अलग-थलग पड़ गया। इस बीच उसे चीन और भारत का साथ मिला है।
    हालांकि, भारत रूस के मामले में अपना स्टैंड न्यूट्रल रखना चाहता है। इसके बावजूद पूरी दुनिया, खासकर पश्चिमी देशों की मोदी के रूस दौरे पर नजर रहेगी। मोदी आज दोपहर बाद रूस पहुंचेंगे। आज रूस के राष्ट्रपति के साथ उनका प्राइवेट डिनर होगा।

    मुलाकात में क्या डिसक्स हो सकता है
    -भारत और रूस के बीच यूक्रेन जंग के बाद व्यापार तेजी से बढ़ा है। इसमें बड़ा हिस्सा भारत के तरफ से खरीदे जा रहे कच्चे तेल का है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत ने 45.4 लाख करोड़ का कच्चा तेल खरीदा था।
    -वित्तीय वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच 54 लाख करोड़ रुपए का व्यापार हुआ था। इसमें भारत ने रूस को सिर्फ 3.3 लाख करोड़ का निर्यात किया था। भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को यात्रा से ठीक पहले बताया था कि दोनों नेता व्यापार में असमानता के मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

  • सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, वापस लिए आदेश

    सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, वापस लिए आदेश

    नई दिल्लीः सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का अब ट्रांसफर नहीं होगा। 5000 से ज़्यादा शिक्षकों के ट्रांसफ़र के ऑर्डर को वापस ले लिया गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के गवर्नमेंट टीचर्स के ट्रांसफर की बात चल रही थी। दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया था कि उनकी मंजूरी के बिना इतने बड़े स्केल पर शिक्षकों के तबादले कर दिए गए।

    आम आदमी पार्टी का सांसद आतिशी ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बधाई! 2 जुलाई को 5000 से ज्यादा शिक्षकों के ट्रांसफर के ऑर्डर को वापस ले लिया गया है। भाजपा ने दिल्ली की शिक्षा क्रांति को रोकने के लिए LG साहब के माध्यम से हजारों शिक्षकों के ट्रांसफर करवा दिए थे। परंतु दिल्ली वालों के संघर्ष के कारण, यह षड्यंत्र फेल हो गया। केजरीवाल सरकार दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे इसके लिए हमें कितनी भी लड़ाई लड़नी पड़े।”

  • मणिपुर पहुंचे Rahul Gandhi, असम में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले

    मणिपुर पहुंचे Rahul Gandhi, असम में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले

    मणिपुरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को असम-मणिपुर दौरे पर हैं। वे सुबह हवाई यात्रा कर असम के सिलचर पहुंचे। उन्होंने फुलेरताल के थलाई इन यूथ केयर सेंटर में राहत शिविर का दौरा किया। यहां मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद वे कछार भी गए। राहुल के मणिपुर के जरिबीम जाने से पहले वहां गोलीबारी हुई। फिटोल गांव के पास फायरिंग की घटना हुई। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की घटना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    इस बीच राहुल गांधी जिरीबाम में हायर सेकेंडरी स्कूल में मौजूद विस्थापितों से मिले और उसकी परेशानी जानी। मई 2023 में हिंसा शुरू होने के बाद राहुल की यह तीसरी मणिपुर यात्रा है। इसके पहले राहुल ने जनवरी 2024 में मणिपुर के थौबल से ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। वहीं ​​​​​​​असम में आई बाढ़ से 28 जिलों के लगभग 22.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण राज्य में कुल 78 मौतें हो चुकी हैं। राहुल दोपहर 3.30 बजे वे चुराचांदपुर में मंडप तुईबोंग रिलीफ कैंप जाएंगे। शाम 4.30 बजे मोईरांग में फुबाला कैंप में पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे राजभवन में गवर्नर से मुलाकात करेंगे। पूरे दिन के घटनाक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शाम 6.40 बजे मीडिया से बात करेंगे।

  • नदी के पास Selfie लेने वालों पर होगी FIR, जानें वजह

    नदी के पास Selfie लेने वालों पर होगी FIR, जानें वजह

    उत्तराखंडः भारी वारिश के चलते सरकार ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। अब राज्य सरकार ने नदी के पास फोटो खींचने पर रोक लगा दी है। कोटद्वार में भारी बारिश के बीच कुछ लोग उफनती नदी के पास और टूटे पुल पर सेल्फी लेते नजर आए। इसको लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि ऐसी जगहों पर मौज-मस्ती करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी सेल्फी लेता दिखे, उस पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

  • Truck की चपेट में आने से Bike सवार की मौ’त

    Truck की चपेट में आने से Bike सवार की मौ’त

    बग्गी : मंडी जिला के तहत हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा बग्गी-सुंदरनगर सड़क पर 4 नंबर स्टेशन के पास हुआ। जहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह कुचला गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक सुंदरनगर से बग्गी की ओर जा रहा था। जबकि बग्गी की ओर से एक बाइक सवार सुंदरनगर की ओर जा रहा था।

    जब दोनों वाहन 4 नंबर स्टेशन के पास पहुंचे तो अचनाक बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयनाक था कि ट्रक बाइक चालक को काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रजीत (38) निवासी गांव घनयारी के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार दोनों अपने-अपने रास्ते सही जा रहे थे लेकिन सड़क के साथ कीचड़ होने पर बाइक स्लीप हो गई और बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। जब तक चालक को इस बात का पता चला तब तक युवक के टायर के नीचे आने से चित्थड़े हो गए थे। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने अपने आप ही पुलिस थाना में जाकर सरैंडर कर दिया है।वहीं हादसे की सूचना के पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथाा छनबीन मे जुट गई है।

  • Jalandhar: गुरुद्वारा साहिब में नेपाली युवक ने मचाया उत्पात, देखें वीडियो

    Jalandhar: गुरुद्वारा साहिब में नेपाली युवक ने मचाया उत्पात, देखें वीडियो

    जालंधरः नेपाली व्यक्ति की ओर से गांव अट्टी के गुरुद्वारा सिंह सभा में की गई शर्मनाक हरकत से लोगों और सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। आरोपी युवक बिना सिर ढके गुरुद्वारा सहिब के अंदर घुसा था, गनीमत रही कि उक्त युवक को पहले ही ग्रंथी और अन्य लोगों द्वारा रोक लिया गया था। इस मामले में थाना गोराया की पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गणेश खड़का निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जोकि पंजाब के लुधियाना में रह रहा था।

    गोराया स्थित गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी गोबिंद सिंह ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा- वह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर रहे थे। इस दौरान सीसीटीवी में देखा गया कि एक युवक गुरुद्वारा के बाहर टहल रहा है। देखते ही देखते उक्त युवक गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल हो गया और श्री निशान साहिब से छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही साइड पर पड़े वाइपर से निशान साहिब को क्षति पहुंचने की कोशिश की गई।

    जब गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ा तो उसकी जेब से तंबाकू भी मिला। आरोपी ने हेड ग्रंथी से मारपीट करने की कोशिश भी की। मगर किसी तरह उक्त आरोपी को पकड़ लिया गया और मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। फिल्लौर के SHO सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुद्वारा साहिब के अंदर आरोपी ने काफी उत्पात मचाया था। आरोपी लुधियाना में लेबर का काम करता था। गोयारा कैसे पहुंचा इस बारे में फिलहाल नहीं पता चल पाया है। आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जिसके बाद आगे की पूछताछ होगी।

  • बच्चों से भरी बस पलटने के मामले में बस ड्राइवर और कंडक्टर सस्पेंड, देखें वीडियो

    बच्चों से भरी बस पलटने के मामले में बस ड्राइवर और कंडक्टर सस्पेंड, देखें वीडियो

    पंचकूला: जिले में सुबह पिंजौर के पास एक बस पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में वहां से किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार ओवर स्पीड की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

    यह हादसा पिंजौर के नौलटा गांव के पास हुआ है। हादसे के बाद घायलों को पिंजौर के अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में लाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

    पंचकूला सीएमओ डॉ मुक्ता कुमार ने बताया कि सेक्टर 6 से नागरिक अस्पताल में 22 घायल बच्चों को लाया गया है। वहीं एक महिला के ऊपर बस पलट गई, उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।  डॉ यश गर्ग ने इस हादसे में 50 बच्चों के घायल होने की की जानकारी दी है। हादसे के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए ड्राइवर और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। हादसे के बाद हरियाणा रोडवेज की मिनी बस का ड्राइवर मौके से फरार है, जबकि कंडक्टर घायल होने के चलते पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती है।

  • बड़ा हादसा: स्कूली बच्चों से भरी Bus पलटी, 40 से ज्यादा बच्चे injured

    बड़ा हादसा: स्कूली बच्चों से भरी Bus पलटी, 40 से ज्यादा बच्चे injured

    पंचकूला : पिंजौर के पास पहाड़ी क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। हादसे में 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पिंजौर के अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।गंभीर हालत को देखते हुए एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। यह हादसा पिंजौर के नौलटा गांव के पास हुआ है।

     हादसे का कारण फिलहाल बस ड्राइवर द्वारा ओवर स्पीड बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार  बस ओवर स्पीड के रहते पलटी है। जब एकदम से स्कूल बस के बगल से हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस निकली तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।

  • Punjab: शिव सेना नेता पर हुए हमले को लकेर Ravneet Bittu का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: शिव सेना नेता पर हुए हमले को लकेर Ravneet Bittu का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा पिछले दिनों शिव सेना नेता संदीप थापर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की गई। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की मान सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि AAP सरकार के राज में लोग सुरक्षित नही हैं, वहीं अफसरशाही भी अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर पा रही, क्योंकि मान सरकार अफसरों को निष्पक्ष तौर पर जांच करने में अपना दबाव बना रही है। पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। पंजाब के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं।

    रवनीत बिट्टू ने कहा कि पंजाब में जंगलराज जैसा माहौल हो चुका है। आम लोग, व्यापारी कोई भी सुरक्षित नही हैं। हैरानी की बात है कि दिनदहाड़े अस्पताल के बाहर शिव नेता पर कातिलाना हमला पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कई तरह-तरह के सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले की तह तक जाए, और किसी भी दोषी को छोड़ा ना जाए। बिट्टू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के समय पंजाब की हालत दिनों दिन बेहद खराब होती जा रही है, जो शर्म वाली बात है।