Blog

  • बड़ी खबरः देश की सबसे बड़ी Film Industry के संस्थापक का हुआ निधन

    हैदराबादः इनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार सुबह हैदराबाद के अस्पताल में निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि उनके द्वारा स्थापित की गई हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी दक्षिण और बॉलिवुड फिल्मों के लिए एक बड़ा प्लैटफॉर्म है। यह फिल्म सिटी कई सौ एकड़ में फैली है और यहां पर अब तक हजारों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। तेलंगाना के बीजेपी चीफ किशन रेड्डी ने राव के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि रामोजी राव गारू के निधन से अत्यंत दुखी हूं। पत्रकारिता और तेलुगु मीडिया में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

    बता दें कि रामोजी राव का इलाज हैदराबाद के स्टार अस्पताल में चल रहा था। 5 जून को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रामोजी राव का पुरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था। वह बिजनेस और फिल्मों की दुनिया के बड़े नाम थे। कहा जाता है कि उनके द्वारा स्थापित रामोजी स्टूडियो दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है। रामोजी फिल्म सिटी, ईटीवी नेटवर्क, मार्गदर्शी चिटफंड, डॉल्फिन होटल्स और इनाडु तेलुगु अखबार की नींव उन्होंने ही डाली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति 4.7 अरब डॉलर से भी ज्यादा की है। रामोजी राव के प्रोडक्शन हाउस का नाम ऊषाकिरण मूवीज है। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं जिनमें थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम, प्रतिघात जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 2000 में उन्हें ‘नूवी कवाली’ फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा उन्हें 2016 में पद्म भूषण से नवाजा गया था।

  • T20 WC 2024: अमेरिका के बाद अब अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, 75 पर समेट दी न्यूजीलैंड

    T20 WC 2024: अमेरिका के बाद अब अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, 75 पर समेट दी न्यूजीलैंड

    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 14वां मुकाबला काफी कमाल का रहा है। यह मैच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिसमें राशिद खान की टीम अफगानिस्तान ने एकतरफा जीत हासिल कर ली है। यह इस विश्व कप का दूसरा बड़ा उलटफेर है। इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर उलटफेर किया था, अब अफगानिस्तान ने कीवी टीम को हराकर जोरदार झटका दिया है। किसी ने नहीं सोचा होगा कि अफगानिस्तान कीवी टीम को हराने में कामयाब रहेगी, लेकिन इस मैच में अफगानिस्तान ने 84 रनों से जीत दर्ज कर ली है। खास बात है कि अफगानिस्तान ने इस मैच में कीवी टीम को सिर्फ 75 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी औ स्कोर बोर्ड पर 159 रन टांग दिए। अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने सिर्फ 56 गेंदों में शानदार 80 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके अलावा इब्राहीम जदरान ने भी शानदार 44 रनों की पारी खेली। इस तरह अफगानिस्तान ने कीवी टीम के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था। एक पल के लिए ऐसा लगा कि कीवी टीम इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी, क्योंकि न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में गहराई है। लेकिन 160 रन चेज करने उतरी कीवी टीम सिर्फ 75 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और इस मैच को 84 रनों से गंवा दिया।

    न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी और पहली ही गेंद पर फिन एलन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद भी कीवी टीम एक के बाद एक विकेट गंवाते चली गई। केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड की यह हार बहुत बड़ी हार है। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 18 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैट हैनरी ने 12 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक भी नहीं छू पाया और एक के बाद एक अपना विकेट गंवाते चले गए। दो कीवी बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। अफगानिस्तान की यह जीत बहुत बड़ी जीत है।

  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 6 घायल

    फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 6 घायल

    नई दिल्ली : दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 3 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। नरेला इंडस्ट्रियल इलाके की एक फैक्ट्री में आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

    दिल्ली फायर सेवा के दमकल कर्मियों ने आग पर काफी देर तक मशक्कत के बाद काबू पा लिया है।  पुलिस का कहना है, भीषण आग की इस घटना में लापरवाही को लेकर आईपीसी की कई धाराओं केस दर्ज किया जा रहा है, साथ ही आगे की जांच भी जारी है।

  • पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत का मामला सामने आया है। गांव कंगनवाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने किराये के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 साला जितेंद्र कुमार निवासी विहार हाल निवासी कंगनवाल के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक एक फैक्टरी में लोहा काटने का काम करता था। 2 दिन पहले ही उसने फैक्टरी मालिक से अपना हिसाब किताब करने के बाद काम पर नही गया।

    देर शाम को उसने अपने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर जीवनलीला खत्म कर ली। पुलिस मृतक के मोबाइल को भी खंगाल रही है। मृतक ने आत्महत्या से पहले उसे किसी का फोन आया या फिर मृतक ने किसी को किया हो, ताकि पुलिस को मौत को लेकर कोई सुराग मिल सके।

    मृतक जितेंद्र के साथ काम करने वाले उसके दोस्त ने बताया कि करीब साढ़े 3 साल पहले ही वह विहार से लुधियाना में काम की तलाश में आया था। इस दौरान उसे लोहा फैक्ट्री में उसे लोहा काटने का काम भी मिल गया था। जिसके बाद वह गांव कंगनवाल में एक किराये का घर लेकर अकेले ही रहने लगा था उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को विहार में सूचना दे दी है, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सोप दिया जाएगा।

  • Jalandhar : बहन के घर जा रहे व्यक्ति का कत्ल

    Jalandhar : बहन के घर जा रहे व्यक्ति का कत्ल

    जालंधर,ENS :  बहन के घर गए 42 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दिनेश कुमार निवासी नूरमहल के तौर पर हुई है। ये घटना गोराया के गांव धुलेता की है। दिनेश के 3 बच्चे थे और वह ट्रांसपोर्ट का काम करता था। शव पूरी तरह से फूल चुका था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पहलवान दिनेश अपने घर से वीरवार को सुबह निकला था।

    घर पर बता कर गया था कि वह अपनी बहन के गांव में कबूतरबाजी मुकाबले के लिए जा रहा है। जब ज्यादा देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने दिनेश की बहन से भी पूछा, जहां पता चला कि वह वहां पर भी नहीं गया था। परिवार द्वारा मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गए, मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की और वैसे ही मामले में जांच शुरू कर दी गई थी।

    पुलिस ने सीसीटीवी चेक करने शुरू कर दिए गए थे। वहीं दूसरी ओर परिवार भी दिनेश की तलाश कर रहा था। शुक्रवार को देर शाम पुलिस को एक सीसीटीवी मिला, जिसमें एक नशा तस्कर दिनेश को अपने साथ ले जाता नजर आया। पुलिस ने उक्त नशा तस्कर की तलाश शुरू की, मगर कुछ हाथ नहीं लगा।

  • मौसम विभाग ने 30 जिलों में बारिश का Alert किया जारी

    मौसम विभाग ने 30 जिलों में बारिश का Alert किया जारी

    नई दिल्ली : इंदौर, भोपाल समेत मध्यप्रदेश के 30 जिलों में शनिवार को बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट है। शुक्रवार-शनिवार की रात कई जिलों में बारिश हुई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ऐसा ही मौसम रहेगा। निवाड़ी और छतरपुर जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा। इससे पहले, शुक्रवार को दिन में धार, रतलाम, कटनी, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश भी हुई।

    वहीं, छतरपुर का बिजावर सबसे गर्म रहा। यहां टेम्प्रेचर 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दमोह में 45.5 डिग्री, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 45.1 डिग्री और शिवपुरी में 45 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह नौगांव, टीकमगढ़, सागर, राजगढ़, सिंगरौली, बड़वानी, गुना और खजुराहो में टेम्प्रेचर 44 डिग्री के पार रहा।

    बड़े शहरों की बात करें, तो भोपाल में 41.4 डिग्री, इंदौर में 40.5 डिग्री, ग्वालियर में 43.8 डिग्री, जबलपुर में 42.8 डिग्री और उज्जैन में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • आज का राशिफल, 8 जून 2024

    आज का राशिफल, 8 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 43 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

    मेष राशि: आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्ते में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होने की उम्मीद है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफहमी से बचना चाहिए।

    वृष राशि: आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां रहेगी। आज आप किसी धार्मिक कार्य संबंधी योजना बनायेंगे। आपका कही फंसा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई में शिक्षको का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। व्यापर में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कारोबार में छोटी- छोटी बारीकियां समझना जरूरी है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है, आपको अच्छा लगेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, साथ में कहीं घूमने जाएंगे। आज ससुराल पक्ष से कोई शुभ सुचना मिलने के योग बने हुए हैं।

    कर्क राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के रख-रखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी कोई योजना बना सकते है। आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियां बढ़ेगी। बच्चो के बेहतर करियर के लिए आप किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम में नयी तकनीकों को अपनाने से काम जल्दी पूरा होगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    सिंह राशि: आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज ऑफिस में कार्यों को पूरा करने में आपका ध्यान लगा रहेगा। बॉस आपसे प्रसन्न होंगे। भविष्य को लेकर बनाई योजनाएं कारगर साबित होंगी। आज आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। आप कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक जीवन में न पड़ने दे। आज घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा। स्टूडेंट्स को आज टीचर द्वारा विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। आज आप कोई कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे, इस पर माता के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में मदद करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    तुला राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा की गतिविधियों से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें। आप अपनी पारिवारिक व व्यवसायिक जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम देंगे। आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगा रहेगा। आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आपके पिता जी आपके अच्छे करियर के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे, जहा खूब मौज मस्ती होगी।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका को प्रशासनिक कार्य पूरा हो जाएगा। आज नये बिजनेस की प्लानिंग करेंगे, जिसमे आपको ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आप आज परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अचानक हुआ धन लाभ आपके आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

    धनु राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज व्यवस्थित दिनचर्या बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला रुका हुआ है तो उसको हल करने का उचित दिन है। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपको उचित सलाह भी मिलेगी। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने की सम्भावना बन रही है। परिवार में किसी से चल रही अनबन आज समाप्त होगी और उसके प्रति प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जाएंगे।

    मकर राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से आज कुछ राहत मिलेगी। व्यक्तित्व को निखारने के लिए किये गये प्रयास का अच्छा परिणाम सामने आएंगे। आज समाज में आपकी छवि निखरेगी। अगर आप जीवनसाथी के साथ रिश्तों में संतुलन बना कर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आज आप कोई नया काम सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं।

    कुंभ राशि:आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज किसी समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, परंतु साथ ही आय के स्त्रोत भी बढ़ने से आर्थिक समस्या नहीं रहेगी। आपकी शिक्षा अथवा करियर से संबंधित समस्यायें दूर होंगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।

    मीन राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप आज कोई टेक्निकल वर्क सीख सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में बेहतर लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कविता या कहानी के लिए सम्मानित किया जाएगा।

  • Pargat Singh ने साधा निशाना, कहा- ज्यादा देर नहीं टीकेगी NDA सरकार, देखें Video

    Pargat Singh ने साधा निशाना, कहा- ज्यादा देर नहीं टीकेगी NDA सरकार, देखें Video

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद एनडीए गठबंधन के बारे बोलते हुए जालंधर से विधायक और पूर्व हॉकी खिलाड़ी पदम प्रगट सिंह ने कहा की सबसे पहले तो भाजपा वाले यह बोल रही थी कि 400 पर लेकिन देश की जनता ने उनको उल्टा जवाब दिया है। इसके साथ जिस गठबंधन की वह बात कर रहे हैं जिसमें नीतीश कुमार और नायडू है इनके ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता। यह गठबंधन ज्यादा देर चलेगा भी नहीं क्योंकि नायडू ने अपने राज्य में चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण दे रखा है और मुझे नहीं लगता कि आगे यह एक दूसरे के साथ ज्यादा देर चल पाएंगे।

    चंडीगढ़ के एयरपोर्ट पर कल एक महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा मंडी से सांसद और फिल्मी एक्टर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की घटना के बाद इस मामले पर कहा कि सबसे पहले तो इस घटना को किसी एक समुदाय से जोड़ना गलत है और दूसरी बात किसी कलाकार को भी एकदम से कुछ इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए जिससे किसी का मन दुखी हो। इसके साथ उन्होंने कहा कि वहां क्या हुआ इसके बारे में उन्हें अभी पूरी जानकारी नहीं है लेकिन इन चीजों को अवॉइड करना चाहिए।

    हाल ही में लोकसभा चुनाव की नतीजे के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन पर सिंह ने कहा कि कि जितना हम चाहते थे वह नहीं हुआ है लेकिन फिर भी हमें और ध्यान रखने की जरूरत है। इसके साथ ही राहुल गांधी के बारे में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को जी क्रेडिबल नेता की जरूरत थी वह राहुल गांधी के रूप में मिल चुका है।

  • Punjab: शादी का झांसा दे नाबालिगों को घर से भगाया, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab: शादी का झांसा दे नाबालिगों को घर से भगाया, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना से 2 नाबालिग किशोरियों को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3 जून को 2 युवकों ने किशोरियों को बहला फुसला कर घर से भगा कर ले गए हैं। जिससे किशोरियों को परिजन कई दिनों से परेशान हैं। 

    जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि किशोरी ने फोन कर बताया कि मम्मी मुझे बचा लो, कुछ लड़के हमें कहीं लेकर जा रहे हैं। किशोरी के मामा नजीरूल अंसारी ने बताया कि मेरी भांजी और उसकी सहेली नाबालिग है, जो पास के इलाके में एक फैक्ट्री में काम करती थी। इसी दौरान 3 जून को 2 युवकों ने किशोरियों को बहला फुसला कर घर से भगा लिया। आरोपी युवक का नाम युवरात और दीपक है जो बिहार के रहने वाले है। आरोपियों ने किशोरी की मांग में सिंदूर भर कर एक फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। आरोपी लगातार पुलिस शिकायत न देने की धमकियां दे रहे हैं।

    मामले कि जानकारी देते हुए ASI संतोख सिंह ने बताया कि धारा IPC 363, 366-A के तहत मामला दर्ज  कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Jalandhar: PIMS अस्पताल के पास ठेका बंद करवाने पहुंचे निहंग, हुआ हंगामा, देखें Video

    Jalandhar: PIMS अस्पताल के पास ठेका बंद करवाने पहुंचे निहंग, हुआ हंगामा, देखें Video

    जालंधर, ENS। शहर के PIMS अस्पताल के नजदीक स्थित एक ठेेके को निहंगों द्वारा बंद कराने को लेकर हंगामे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठेके के पास ही निहंगों द्वारा शरधाई और देगें बनाई जाती थी।  जिस कारण आज निहंगों ने शराब ठेके को बंद कराने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। 

    निहंगों ने ठेके बंद करवाने का विरोध करते हुए कहा कि शराब ठेके की वजह से नशेड़ियों का हमेशा यहां जमावड़ा लगा रहता है। जिससे आसपास का माहौल गंदा हो रहा है। जिसके वजह से शराब के ठेके बंद किये जाएं। वहीं, हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवा दिया

    निहंगो के बोलना है कि अहाते से हमें कोई ऐतराज नहीं, लेकिन ठेकों बंद करवा कर रहैंगे। इस मामले में एसएचओ का कहना है कि एक्साईज विभाग को मामला सौंप दिया गया है और मामले कि जांच की जा रही है।