Blog

  • 5 सालों में विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुए : सत्ती 

    5 सालों में विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुए : सत्ती 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान करीब एक दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए जनता से अपने पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान सतपाल सिंह सत्ती ने विधानसभा क्षेत्र के भड़ोलियाँ कलां से अपनी नुक्कड़ सभाओं के सफर की शुरुआत की, इसके बाद उन्होंने बारसड़ा, अबादा बराना, बडैहर, अपर देहलां, लोअर देहलां, रक्कड़ कॉलोनी के फेस 4, मैहतपुर, भटोली, रक्कड़ कॉलोनी और नगर परिषद ऊना के वार्ड 4 में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि पिछले 5 साल से कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद जनता के हितों की आवाज उठाने की बजाय माफिया की आवाज़ को उठाया जाता रहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ अपना विधायक चुना था वह तमाम उम्मीदें मिट्टी में मिला दी गई। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बीते 5 सालों में विधानसभा क्षेत्र में जिस तेजी से विकास कार्य हुए हैं यह केवल और केवल मात्र भाजपा सरकार के रहते ही संभव हो पाया है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस डबल इंजन सरकार को फेल बता रहे हैं इसी डबल इंजन ने विधानसभा क्षेत्र में करीब 2000 करोड़ से भी ज्यादा की विकास योजनाओं को जमीन पर उतारा और जनता को समर्पित भी किया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो केवल मात्र अपने ही अस्तित्व की लड़ाई में व्यस्त हैं उन्हें जनता की कभी परवाह ही नहीं रही। उन्होंने कहा कि दुष्प्रचार एक चुनाव किसी को फायदा पहुंचा सकता है, लेकिन अब जनता 5 नहीं बल्कि 10 वर्ष का हिसाब मांग रही है और कांग्रेस के नेता वह हिसाब देने से भागते और बचते नजर आते हैं। उन्होंने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के बसदेहड़ा में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनता का आभार जताया। सतपाल सिंह सत्ती ने नुक्कड़ सभा में लोगों से आह्वान किया कि 12 नवंबर को अपना एक-एक कीमती वोट विकास को आगे बढ़ाने के नाम पर डालें।
  • बड़ा झटकाः कोर्ट ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने का दिया आदेश

    बड़ा झटकाः कोर्ट ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने का दिया आदेश

    नई दिल्लीः बेंगलुरु की एक अदालत ने म्यूजिक कॉपीराइट मामले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस और उसके आंदोलन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश एमआरटी म्यूजिक द्वारा दायर की गई याचिका पर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदेश देते हुए अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया पेश किए गए सबूतों के बाद भी अगर साउंड रिकॉर्ड के कथित अवैध उपयोग को प्रोत्साहित किया गया, तो वादी को नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे बड़े पैमाने पर कॉपीराइट उल्लंघन को बढ़ावा मिलेगा।

    जाने क्या है मामला?

    दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कई वीडियोज बनाए गए। इनमें कांग्रेस ने सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ के म्यूजिक का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से केजीएफ चैप्टर 2 फेम एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई।

    म्यूजिक लेबल की ओर से किया गया दावा

    म्यूजिक लेबल की ओर से दावा किया जा रहा है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए जो मार्केटिंग वीडियोज तैयार किए हैं, उसमें उन्होंने फिल्म के गानों का इस्तेमाल किया है। हालांकि, ऐसा करने के लिए कांग्रेस की तरफ से एमआरटी म्यूजिक की अनुमति/लाइसेंस नहीं मांगा गया था।

    इन धाराओं के तहत दर्ज हुई एफआईआर

    पार्टी और कांग्रेस के तीनों नेताओं के खिलाफ धारा 403 (संपत्ति का बेईमानी से हेराफेरी), 465 (जालसाजी के लिए सजा), 120 धारा 403, 465 और 120बी आर/डब्ल्यू धारा 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 के तहत और धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

    बिना परमिशन गाने का किया इस्तेमाल

    मामले में एमआरटी म्यूजिक की ओर से एम नवीन कुमार ने कहा था कि जब हमने इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) पार्टी द्वारा पोस्ट किए गए। वीडियो में हमारी मर्जी के खिलाफ केजीएफ के गाने का इस्तेमाल होते देखा तो हम हैरान रह गए। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए बिना परमिशन हमारे गाने का इस्तेमाल किया है। आईएनसी जैसी संस्था को भारतीय नागरिकों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए, लेकिन उन्होंने खुद ही कानून तोड़ दिया है।

  • जालंधरः दिन दिहाड़े पॉश एरिया में महिला से पर्स छीन फरार लुटेरे

    जालंधरः दिन दिहाड़े पॉश एरिया में महिला से पर्स छीन फरार लुटेरे

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदाते दिन-भर-दिन बढ़ती जा रही है। आए दिन शहर में लूटपाट के मामले सामने आ रहेे है। वहीं आज दिन-दिहाड़े शहर के पॉश एरिया अर्बन एस्टेट फेज़-2 के स्थित वसंत विहार में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला से बाइक सवार लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान जिम्मी वर्मा की पत्नी शिखा वर्मा के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी देते हुए शिखा वर्मा ने बताया कि शाम को उसने घर के बाहर पार्क में गाड़ी की और घर के अंदर जाने लगी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे उससे पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। हालांकि लुटेरे मोबाइल कुछ दूरी पर फेंक गए। शिखा ने बताया पर्स में नकदी व कीमती सामान था। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

  • जालंधरः फिर सरकार के खिलाफ रोडवेज के कांट्रेक्ट वर्कर्स ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    जालंधरः फिर सरकार के खिलाफ रोडवेज के कांट्रेक्ट वर्कर्स ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    मांगे ना मानी तो डिपू बंद कर इस दिन करेंगे हाईवे जाम 

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर से मोर्चा खोलने की सरकार को चेतावनी दी है। यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 नवंबर को किलोमीटर स्कीम के तहत निजी आपरेटरों से बसें लेने की प्रक्रिया आरंभ की गई तो पंजाब भर के पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी के डिपो बंद कर दिए जाएंगे और हाईवे जाम किए जाएंगे।

    सोमवार को पंजाब प्रेस क्लब में मीडिया से मुखातिब यूनियन अध्यक्ष रेशम सिंह गिल, बलविंदर सिंह राठ, रविंदर सिंह रिंकू एवं गुरविंदर सिंह ने कहा कि परिवहन मंत्री संस्थान के पास पैसे न होने का हवाला देकर निजी आपरेटरों की बसें किलोमीटर स्कीम के तहत सरकारी बेड़े में शामिल करने जा रहे हैं, जिसमें प्रति बस अस्सी से नब्बे लाख रुपये की अदायगी निजी आपरेटर को की जाएगी। इस दौरान उन्होंने डिपो बंद करने के अलावा प्रदेश भर के हाईवे भी जाम कर दिए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि ठेके के आधार पर कोई भर्ती नहीं की जाएगी। इसके बावजूद, आउटसोर्सिंग के आधार पर बिना किसी ड्राइविंग टेस्ट के ड्राइवर भर्ती किए जा रहे हैं।

    जालंधर के सचिव चानन सिंह, होशियारपुर के प्रधान हरमिंदर सिंह, जालंधर-2 डिपो के प्रधान सतपाल सिंह, कपूरथला डिपो प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार का परिवहन विभाग की तरफ कोई ध्यान नहीं है। यूनियन की किसी भी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। बीती कांग्रेस सरकार में समझौता हुआ था कि एक अक्टूबर से वेतन में 5 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी, लेकिन आप सरकार अब उससे भी भाग रही है।

  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर आक्रमक हमला

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर आक्रमक हमला

    विधानसभा क्षेत्र हरोली  में चुनावी जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रो राम कुमार के लिए जनता से मांगा समर्थन 

    ऊना/सुशील पंडित: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की सबसे हॉट सीट विधानसभा क्षेत्र हरोली में चुनाव प्रचार अपने चरम सीमा पर है। प्रदेश में बीजेपी के करीब 40 स्टार प्रचारक पूरे हिमाचल में सक्रिय हो गए हैं और चुनावी जनसभाएं कर लोगों को अपनी तरफ खींचने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ  सोमवार को ऊना में चुनावी हुंकार भरी। अपने भाषण से पहले योगी ने देव भूमि को नमन कर लोगों का स्वागत किया। यहां योगी ने बीजेपी प्रत्याशी प्रोफेसर राम कुमार के लिए जनता से वोट की अपील भी की। योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्‍तर प्रदेश में माफिया पूरी तरह से सक्रिय था। वहां माताएं बहनें सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन यूपी में बीजेपी सरकार बनते ही माफिया पर कार्रवाई की गई और उसे पूरी तरह से खत्म कर दिया गया। इसी तरह अब हिमाचल में नशा माफिया, खनन माफिया, पर बीजेपी सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश से माफिया को पूरी तरह से खत्म करने के लिए बीजेपी जरूरी है।

    उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि क्या कांग्रेस शासन में एयर स्ट्राइक होती, नहीं होती। कांग्रेस काल में माफिया पर कार्रवाई की जाती, नहीं की जाती। इसका मुख्य कारण ही कांग्रेस है। जहां कांग्रेस होगी वहां पर आतंक और माफिया सक्रिय होगा। क्योंकि माफिया को कांग्रेस का सरंक्षण प्राप्त होता है।वहीं योगी अदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में हिमाचल ही नहीं पूरे देश का विकास हुआ है। मोदी काल में ही राम मंदिर बना। विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाई और आतंक को बढ़ाया। लेकिन बीजेपी ने इसे खत्म किया। अब कोई भी शख्‍स जम्मू कश्मीर में जमीन खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस सरकार नहीं कर सकती थी। ऐसे में हम कांग्रेस को वोट भी क्यों दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बीजेपी सरकार जरूरी है। योगी ने कहा बीजेपी हर तबके को लाभ दे रही है, सबके लिए विकास के काम किए। करोड़ गरीबों को राशन दिया। कोविड के दौरान पीएम ने 130 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार समझा।
  • साल का अंतिम चंद्रग्रहण कल, सुबह इतने बजे शुरू होगा सूतक

    साल का अंतिम चंद्रग्रहण कल, सुबह इतने बजे शुरू होगा सूतक

    58 महीने बाद ग्रस्तोदय चंद्रमा आएगा नजर

    चंडीगढ़ः कार्तिक पूर्णिमा कल 8 नवंबर मंगलवार को कोटा शहर में ग्रहणकाल में ही उदित होगा। यह साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण के साथ आखिरी ग्रहण भी होगा। यह शाम को 5.40 बजे नजर आएगा। देश-दुनिया में साल 2022 का आखिरी ग्रहण देखने को मिलेगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण अमेरिका में दिखाई देगा। भारत में खंडग्रास होगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा, इसके पहले 25 अक्टूबर 2022 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था।

    भारत में चंद्र ग्रहण 2022 

    भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। शाम 6:19 तक चंद्र ग्रहण का 39 मिनट का पर्व काल रहेगा।

    चंद्र ग्रहण 2022 का समय और भारत में सूतक काल

    चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी इसका महत्व है। ज्योतिषों का कहना हैं कि साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर, मंगलवार को करीब  दोपहर 2:39 से शुरू होगा और सायं 6:19 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय सूर्योदय 6:45 से शुरू हो जाएगा। शास्त्रों में ग्रस्ततोय चंद्र ग्रहण का पर्व काल चंद्रमा उदय होने के बाद ही मान्य किया गया है, अत: कोटा में चंद्रोदय 5:40 बजे होगा और शाम 6:19 तक ग्रहण का 39 मिनट का पर्व काल रहेगा। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। मंगलवार को सुबह 6.45 बजे ग्रहण का सूतक लग जाएगा।

    भारत समेत इन देश में भी दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

    चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा। यह अमेरिका में साफ-साफ देखा जा सकेगा। चंद्रग्रहण की वजह से अगले सप्ताह बारिश के योग बनेंगे, जिससे मौसम बिगड़ सकता है और नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही सर्दी बढ़ने लग जाएगी। कई जगहों पर पाला भी गिर सकता है, जिससे फसल खराब होने की आशंका है।

    58 महीने बाद ग्रस्तोदय चंद्रमा आएगा नजर

    कल भारत में जब चंद्रमा उदित होगा वह ग्रस्तोदय चंद्रमा नजर आएगा, यानी ग्रहण लगा हुआ ही चंद्रमा उदित होगा। ग्रहस्तोदय चंद्र ग्रहण 31 जनवरी 2018 को हुआ था, यानी 58 महीने बाद अब यह चंद्रग्रहण होने जा रहा है।

    चंद्र-राहु का चार ग्रहों से बनेगा सम सप्तक योग

    चंद्रग्रहण के समय दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। अगर इस दौरान राशि अनुसार दान किए जाते हैं तो कुंडली के कई दोषों का असर कम हो सकता है। कार्तिक मास में मंगलवार को ग्रस्तोदय चंद्रग्रहण होने से लूटपाट, चोरी व अग्निकांड की घटनाएं बढ़ेगी तथा शीतकालीन फसलों में रोग प्रकोप होगा। राजनेताओं में भी खींचतान बढ़ेगी। ग्रहण के समय चन्द्र-राहु का सूर्य-बुध-शुक्र-केतु से सम-सप्तक योग बनने से प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि तथा धातु व रस पदार्थों में तेजी होगी। मंगलवार को दोपहर 2.39 बजे शुरू होगा और शाम 6.19 बजे तक रहेगा।

  • हम ऊना के विकास के लिए काम करेंगे: सतपाल रायजादा 

    हम ऊना के विकास के लिए काम करेंगे: सतपाल रायजादा 

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र सदर ऊना से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र के विभिन्न भागों में प्रचार किया। क्षेत्र में उन्हें जन समर्थन भी मिल रहा है उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा इस भरम में ना रहे की जनता आंखें मूंदकर मतदान करेगी जनता समझदार है और जनता के आशीर्वाद से सत्ता परिवर्तन होगा। सतपाल रायजादा ने कहा कि जनता की पुकार अबकी बार कांग्रेस की सरकार है कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने नुक्कड़ जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के उद्योग में हिमाचल को रोजगार देना अनिवार्य किया जाएगा उन्होंने कांग्रेस के स्टार प्रचारक व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद उद्योगों में हिमाचलीयों को शत प्रतिशत रोजगार मिले इसका नियम बनाया जाए उन्होंने कहा कि जो लोग इस नियम का पालन ना करें उस उद्योग को उद्योग चलाने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल के जवानों के साथ धक्का व शोषण नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि रोजगार मिले और पक्का रोजगार मिले। उद्योग ठेकेदारी प्रथा को बंद करें इसके लिए कांग्रेस की सरकार में काम किया जाएगा। रायजादा ने कहा कि हम ऊना के विकास के लिए काम करेंगे।उन्होंने कहा कि हम ऊना के विकास के लिए वचनबद्ध है और हितों की लड़ाई के लिए वचनबद्ध है हमारा जनता ने सहयोग किया है और जनता के सेवक होने के नाते विकास को आगे बढ़ाएंगे। 
    भारतीय जनता पार्टी ने जो अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है उसमें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को यह पता नहीं लग रहा है कि क्या जारी किया है उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा ने हवा में तीर चलाने का काम किया है एक भी घोषणा भाजपा के नेताओं को समझ नहीं आ रही है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि ओपीएस लागू किया जाएगा और 15 सौ रुपए महीना हर महिला को देंगे व 300 यूनिट बिजली फ्री देने का जो वादा किया है सरकार बनते ही उस पर अमल किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने की अपील भी की।
  • पंजाब : सैंट्रल जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की हुई मौत

    पंजाब : सैंट्रल जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की हुई मौत

    लुधियाना : जिले की सैंट्रल जेल के कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जगदीश के रूप में हुई है। मृतक जगदीश जेल में मर्डर केस बंद था। बताया जा रहा है कि देर रात जगदीश की अचानक तबीयत खराब हुई। जेल मैडीकल अधिकारी ने ईलाज के लिए जगदीश को सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। जहां ईलाज दौरान डाक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया।

    आज ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डाक्टरों के एक पैनल द्वारा मृतक कैदी का पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल जगदीश के पोस्टमार्टम की मेडीकल रिपोर्ट अभी आई नहीं है। मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल सकेगा। कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से जेल में हड़कंप सा मच गया।

  • जालंधरः हेरोइन और एक लाख से अधिक की ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन और एक लाख से अधिक की ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना मकसूदा की पुलिस ने एक व्यक्ति को हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ सोनू पुत्र तिलकराज निवासी रेलवे रोड मखू, फिरोजपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया उनकी टीम के एएसआई रजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान भूत कॉलोनी सड़क पर मौजूद थे। 

    उसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति जो पुलिस को देख कर घबराकर अपना बैग सड़क किनारे फेक कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रोककर जब उसके फेके हुए बैग को चेक किया, तो उसमें से 100 ग्राम हेरोइन और 110000 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार 

    जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार 

    जालंधर/हर्ष कुमारः एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस को 150 ग्राम हेरोइन बरामद कोई है। आरोपी की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ राजा पुत्र होशियार सिंह वासी गांव भिडर, अमृतसर के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी एसआई राजकुमार अपनी टीम सहित गश्त के दौरान मकसूदां चौक के पास मौजूद थी, उसी दौरान में एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया।

    जो पुलिस को देखकर घबरा कर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे शक के आधार पर पुलिस ने रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।