पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में और फेरबदल करते हुए कुछ एएसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है, जिन अधिकारियों के आज तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट

पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में और फेरबदल करते हुए कुछ एएसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है, जिन अधिकारियों के आज तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट

अमृतसर: सुधीर सूरी के अंतिम संस्कार के बाद अमृतसर पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की गई। इसमें अरुणपाल सिंह ने बताया कि सुधीर सूरी हत्याकांड में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। जिसका नाम संदीप सनी है। उसके पास से मौके पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अब सुधीर सूरी हत्याकांड में अमृतसर पुलिस द्वारा एक सिट तैयार की गई है, जिसमें डीसीपी इन्वेस्टीगेशन, एडीसीपी 2 अमृतसर, एडीसीपी 3 अमृतसर और इंचार्ज एंटी गैंगस्टर और इंचार्ज सीआईए अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। जो मामले की जांच करेंगे।

जालंधर (वरुण)। थाना 3 के अंतर्गत पड़ते बिक्रमपुरा में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को लोगों द्वारा पकड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पप्पी स्वीट शॉप के बाहर महिला की चैन लेकर भाग रहे व्यक्तियों को काबू कर लोगो ने जमकर धुनाई कर छोड़ दिया।

अमृतसर। शिवसेना के टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान सुधीर कुमार सूरी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आज दुर्गियाना मंदिर नजदीक शिवपुरी श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। सूरी के बेटे पारस ने पिता को मुखाग्नि दी। संस्कार दौरान प्रशासन ने श्मशानघाट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था क्योंकि भारी संख्या में शिव सेना के समर्थक सुरी को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे ।

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में 6, 7, 9 और 10 नवंबर को मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। उत्तराखंड में 6 और 7 नवंबर को बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। वहीं, पंजाब में 6 और 7 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 6 नवंबर को मध्यम बारिश होगी। इसके बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। अंडमान और निकोबार में 6 से 8 नवंबर तक तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, 9 नवंबर, 2022 के आसपास श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले के अंतर्गत आते गांव जयंती माजरा में शराब के ठेके पर एक कारिंदे के पेट में गोली मार दी गई। बीते शनिवार देर रात यह घटना घटी। मुल्लांपुर थाने को सुबह मामला रिपोर्ट करवाया गया। पुलिस ने दिन के समय मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। वहीं, पुलिस घायल के बयान लेने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस CCTV कैमरों की फुटेज भी जुटाने में लगी हुई है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
मुल्लांपुर थाना SHO सतिंदर सिंह ने बताया कि ठेके पर काम करने वाले कारिंदे से बीते शनिवार देर रात 3 लोग शराब लेने आए थे। इनकी ठेके के करिंदों के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी। जिस पर इनमें से एक ने कारिंदे पर गोली चला दी। गोली कारिंदे के पेट में लगी और दूसरी साइड से निकल गई। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया । एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की रिपोर्ट सुबह दर्ज करवाई गई। घायल की पहचान नयांगांव के समीप रहने वाले ओम प्रकाश के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्लीः डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही अपने बोल्ड अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से नोरा फतेही ने अपना लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बार फिर से नोरा फतेही ने अपने फैंस को दीवाना बना दिया है। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोस साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपना एक वीडियो साझा किया है।
View this post on Instagram
हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में नोरा समुद्र के बीच यॉट पर वेकेशन इंजॉय करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस दौरान वहां याट पर ही मौजूद अपने दोस्तों के साथ डांस करती भी दिख रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री के शानदार डांस मूव्स देख फैंस एक बार फिर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लेटेस्ट वीडियो में अभिनेत्री कर लुक भी काफी कातिलाना लग रहा है।
गौरतलब है कि नोरा फतेही इन दिनों अपना वेकेशन इंजॉय कर रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया उनका यह वीडियो इसी वेकेशन का है। हाल ही में सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस शॉट्स और ब्रालेट टॉप पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही बालों का बन और चश्मा लगाए एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं। नोरा के लुक को देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। हर बार की तरह अपने लुक से कयामत ढा रही अभिनेत्री वीडियो में शानदार डांस करती भी दिखीं।
नोरा याट पर अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग डांस मूव्स करती दिख रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस के किलर डांस मूव्स उनके फैंस का दिल जीत रहे हैं। एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ अभिनेत्री कई रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर चुकी हैं। अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थैंक गॉड के गाने में नजर आई थीं।