Blog

  • पंजाबः मूसेवाला के गाने वार को 32 मिनट में मिलियन व्यूज मिलने पर जाने क्या बोले पिता बलकौर, देखें वीडियो

    पंजाबः मूसेवाला के गाने वार को 32 मिनट में मिलियन व्यूज मिलने पर जाने क्या बोले पिता बलकौर, देखें वीडियो

    रिलीज होने से पहले जाने कितने लोग बैठे थे ऑनलाइन

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इन दुनिया में नहीं है। अब उनका एक गाना नया पंजाबी गाना वार रिलीज हो गया है। 8 नवंबर को वार गाना सुबह 10 बजे रिलीज किया गया है। मात्र 32 मिनट में ही इस गाने को 1.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस गाने को लेकर पिता बलकौर सिंह ने कहा कि हमें बहुत खुशी हुई है कि लोगों ने मूसेवाला के दुनिया से जाने के बाद उसे पहले से ज्यादा प्यार दिया है। उन्होंने कहा गाना रिलीज होने से पहले दो से ढाई लाख लोग ऑनलाइन बैठे थे। उन्होंने कहा कि गुरुपर्व पर सिद्धू का पहला धार्मिक गाना रिलीज हुआ।

    इससे पहले उनकी मौत के बाद उनका गाना ‘एसवाईएल’ रिलीज हुआ था। इसकाे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसे करोड़ों लोगों ने भी देखा था। हालांकि बाद में कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटा लिया गया था। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बताया कि 8 नवंबर को एक नया धार्मिक गीत ‘वार’ रिलीज हुआ है। उन्हाेंने लाेगाें से समर्थन की अपील की है। मूसेवाला ने इसके वीडियो में पंजाब और पंजाबियों की शान का जिक्र किया गया है। इसमें किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच के शॉट भी दिखाए गए हैं।

  • पंजाब: गुरुपर्व पर बधाई देते हुए सीएम भगवंत मान ने किया ये बड़ा ऐलान

    पंजाब: गुरुपर्व पर बधाई देते हुए सीएम भगवंत मान ने किया ये बड़ा ऐलान

    श्री आनंदपुर साहिबः गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेकने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब में आनंद मैरिज एक्ट को पूरी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि आनंद मैरिज एक्ट को लागू करने के लिए 2016 में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया था।

    जिसे अब लागू किया जाएगा और लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी भक्तों को श्री गुरु नानक देव जी की जयंती की बधाई भी दी।

  • जालंधरः सुधीर सूरी मर्डर को लेकर जय भारत शिवसेना ने मीटिंग कर की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधरः सुधीर सूरी मर्डर को लेकर जय भारत शिवसेना ने मीटिंग कर की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः जय भारत शिवसेना के दफ्तर में आज मीटिंग रखी गई मीटिंग के दौरान मौके पर मौजूद शिवसेना के नेशनल प्रेसिडेंट जितेंद्र कुमार टिंकू ने अपने साथियों के साथ बैठक की। मीटिंग के दौरान जितेंद्र टिंकू ने कहा सुधीर सूरी की जो हत्या हुई बहुत दुखदाई घटना है। सरकार को चाहिए कि उन्हें शहीदी का दर्जा दिया जाए और उनके परिवारिक सदस्यों में से किसी एक को सरकारी नौकरी दी जाए और लोगों से अपील की, कि हमें सभी को किसी तरह का भी भड़काऊ भाषण नहीं देना चाहिए।

    जिससे पंजाब का माहौल खराब हो और जनता परेशान हो। हम सब भाई भाई हैं अगर एक दूसरे के खिलाफ भड़काऊ भाषण देंगे तो पंजाब का माहौल खराब होगा। इस मौके पर पंजाब प्रेसिडेंट चंद्रप्रकाश, मनजीत सिंह ठाकुर, गौरव कल्याण, विशु डिंगला, सुरजीत राय में मौजूद थे।

  • पंजाब: गुरसिमरन सिंह मंड की सुरक्षा में तैनात 5 गनमैन सस्पेंड, जाने मामला

    पंजाब: गुरसिमरन सिंह मंड की सुरक्षा में तैनात 5 गनमैन सस्पेंड, जाने मामला

    लुधियानाः पंजाब सरकार  हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद कट्टरपंथियों के खिलाफ बयानबाजी करने वाले किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा में चूक नहीं चाहती। इसीलिए लापरवाही बरतने पर गुरसिमरन सिंह मंड की सुरक्षा में तैनात पांच गनमैन को सस्पेंड कर दिया गया है। यह दावा मंड ने ही किया है। मंड ने बताया कि उनकी सुरक्षा में 10 सुरक्षा कर्मचारी तैनात थे लेकिन कुछ उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरत रहे थे।

    इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधिकारियों से की थी। अधिकारियों ने पांच सुरक्षा कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। हालांकि उनकी जगह पर अभी किसी को तैनात नहीं किया गया है। इस तरह गुरसिमरन सिंह की सुरक्षा में अब पांच गनमैन ही रह गए हैं। हालांकि इस बारे में पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन के पास सरकारी जिप्सी के साथ-साथ छह सुरक्षा कर्मचारी हैं जबकि शिवसेना पंजाब के ही नेता अमित अरोड़ा की सुरक्षा में पहले ही सरकारी जिप्सी और पांच सुरक्षा कर्मचारी तैनात हैं। अब इनकी संख्या बढ़ाकर नौ कर दी गई है। इसके अलावा कट्टरपंथियों के खिलाफ बयान देने वाले गुरसिमरन सिंह मंड के पास कुल 10 सुरक्षा कर्मचारी हैं। वहीं सरकारी जिप्सी और बुलेट प्रूफ जैकेट भी दी गई है। नीरज भारद्वाज के पास दो, हरकिरत खुराना के पास तीन और योगेश बक्शी के पास एक गनमैन है।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर कांग्रेस सासंद ने की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर कांग्रेस सासंद ने की रेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू देर रात करीब डेढ़ बजे जगराओं के आखरी गांव बहादुरके में पहुंचे। बिट्‌टू को कई दिनों से सूचना थी कि गांव बहादुरके में रात को अवैध माइनिंग हो रही है। देर रात बिट्‌टू ने मौके पर पहुंच माइनिंग वाली जगह देखी। बिट्‌टू ने कहा कि इस जगह पर आ कर मैं खुद हैरान हूं कि इतने बड़े स्तर पर रेत का यहां काला कारोबार हो रहा है।

    ये माइनिंग सतलुज नदी में हो रही है। बिट्‌टू ने कहा कि मौका देखने पर पता चल रहा है कि लोकल ट्रॉलियां आदि खूब यहां से भर कर चल रही हैं। पंजाब सरकार आंखें बंद करके बैठी है। बिट्‌टू ने कहा कि अवैध माइनिंग करने वाले लोगों को पहले ही संदेह हो गया था कि हमारी गाड़ियां आ रही हैं। इन लोगों ने रास्ता बंद करने के लिए मिट्‌टी के बड़े-बड़े ढेर रास्ते में लगा दिए ताकि उनका पीछा हम कर न सकें।

    बिट्‌टू ने कहा कि मंत्री हरजोत सिंह बैंस यहां जरूर आकर मौका देखें। अगर आप की सरकार बदलाव की बात करती है तो जरूर एक बार मंत्री यहां रात के समय आकर चेकिंग करे कि किस तरह यहां अवैध माइनिंग हो रही है। आधी रात रेत की ट्रॉलियां भरने के अनुमति कौन दे रहा है। बिट्‌टू ने कहा कि ये अवैध माइनिंग किसकी शह पर हो रही ये जांच का विषय है। इस बारे वह प्रशासन को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि वह मौके पर भी पकड़ कर कैमरे के आगे ट्रॉली वालों को कर सकते हैं, लेकिन वह किसी का बुरा नहीं करेंगे। प्रशासन को जागने की जरूरत है।

  • पंजाब: हिंदू नेता मर्डर केस के बाद शहर में फिर चली गोलियां, आरोपी मौके से फरार 

    पंजाब: हिंदू नेता मर्डर केस के बाद शहर में फिर चली गोलियां, आरोपी मौके से फरार 

    अमृतसर: हिंदू नेता के कत्ल के 3 दिन के बाद फिर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात युवक बुजुर्ग दंपती के घर के बाहर तीन गोलियां चला फरार हो गए। परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि अज्ञात युवकों की पहचान हो सके। घटना सोमवार रात की छेहर्टा के अंतर्गत आती डॉ. हेतराम कॉलोनी की घटना है।

    बलकार सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार रात वह सामान लेने के लिए बाजार गए हुए थे। वापस आए तो पड़ोसियों ने फायरिंग की जानकारी दी। बलकार सिंह की पत्नी दलबीर कौर ने बताया कि वह अंदर काम कर रही थी। तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो आरोपी फायरिंग करके जा चुके थे। इस दौरान दौरान पुलिस का तीन खोल घर के बाहर से मिले हैं, जिनमें से एक फायर घर के दरवाजे पर भी किया गया।

    बलकार सिंह का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और ना ही किसी के साथ कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है। उन्हें भी समझ नहीं आ रही कि उनके घर पर हमला करने वाले आरोपी कौन हैं। छेहर्टा थाने के एसएचओ ने जानकारी दी कि उन्हें 112 से गोली चलने की जानकारी मिली थी। हरप्रीत सिंह नामक पड़ोसी ने फोन कर गोलियां चलने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचे तो यहां से तीन खोल बरामद हुए। दो हवाई फायर किए गए, एक गोली घर के गेट पर मारी गई। परिवार को गोलियां चलाने वाले की कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की जानकारी मिल सके।

  • जालंधरः NIT में छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस को कमरे से मिली डायरी 

    जालंधरः NIT में छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस को कमरे से मिली डायरी 

    जालंधर, (वरुण/हर्ष) : एनआईटी में बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ रहे वाराणसी के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगा लिया। कमरे से एक डायरी मिली है। इसमें लिखा है कि ‘मैं अपनी मजबूरियों के चलते आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।’  छात्र के सुसाइड करने से हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी सदमे और तनाव में हैं। यूपी के वाराणसी के सीतोपुर की जादू मंडी निवासी पंकज केसरी पुत्र दुर्गा केसरी यहां एनआईटी में टेक्सटाइल इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहा था। सोमवार को उसने हॉस्टल के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एसएचओ मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। देर रात छात्र के परिजन भी वाराणसी से पहुंच गए। उन्होंने बेटे का कमरा खुलवाकर देखा। मृतक के पिता दुर्गा केसरी ने कहा कि वह हैरान हैं कि पंकज ने खुदकुशी क्यों कर ली ? उन्होंने बताया कि पंकज काफी हंसमुख था और योगा एक्सपर्ट भी था। कॉलेज प्रंबधकों का कहना है कि पंकज पढ़ाई में अव्वल था। स्वभाव का भी अच्छा था। आर्थिक स्थिति भी अच्छी थी। आत्महत्या का कारण किसी को समझ नहीं आया।

    मकसूदां पुलिस ने छात्र के सहपाठियों के बयान भी कमलबद्ध किए हैं, जिसमें उनका कहना है कि पंकज केसरी बिल्कुल ठीक ठाक था। अचानक से क्या हुआ, वह भी अंजान हैं। डीएसपी सुरिंदर धोगड़ी ने बताया कि छात्र की डायरी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सामान समेत कमरे को कॉलेज प्रबंधन ने सील कर दिया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। देर रात मृतक छात्र के परिजन एनआईटी हॉस्टल पहुंचे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। 

    दुर्गा प्रसाद केसरी ने बताया कि उन्हें हॉस्टल की ओर सूचना दी गई थी कि उनके बेटे की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन जब वह जालंधर आए तो पता चला बेटे ने आत्महत्या कर ली है। वहीं हॉस्टल की ओर बेटे से मौके बरामद हुआ सुसाइड दिया तो उसे देख पिता ने बताया कि यह मेरे बेटे की लिखाई नहीं है और ना वह ऐसा कोई कदम उठा सकता है। पिता ने बताया कि बेटे को मानसिक परेशानी नहीं थी और ना ही कोई मजबूरी थी जिसके कारण वह आत्महत्या कर सके। पिता ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें शक है कि बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि किसी ने उसकी हत्या की है।

  • पंजाब: बस स्टैंड पर युवकों ने ताबड़तोड़ चलाई युवक पर गोलियां

    पंजाब: बस स्टैंड पर युवकों ने ताबड़तोड़ चलाई युवक पर गोलियां

    लुधियाना: कस्बा समराला के गांव बालियो में देर रात कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। समराला निवासी ने अपने दो साथियों के साथ सोमवार कस्बे के स्थानीय बस स्टैंड पर अपने प्रतिद्वंद्वी के शरीर में करीब छह गोलियां मारी। घटना के बाद समराला में दहशत फैल गई। घायल व्यक्ति की पहचान दिनेश भारद्वाज उर्फ ब्राह्मण के रूप में हुई है। दिनेश को घायल अवस्था में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (CMCH) ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

    देर रात डॉक्टरों ने बताया कि चार गोलियां उसके पेट में लगी, जबकि दो गोलियां उसके पैर और हाथ में लगीं हैं। पुलिस के मुताबिक दिनेश की समराला निवासी सिम्मी से रंजिश थी। वे कई बार झड़प में शामिल हो चुके थे और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा चुका था। सोमवार जब आरोपी अपने दो साथियों के साथ बस स्टैंड पर पहुंचा तो दिनेश बस स्टैंड पर मौजूद था। आरोपी ने उसे निशाना बनाकर 6 गोलियां चलाईं और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। थाना समराला के एसएचओ सब इंस्पेक्टर भिंडर सिंह ने कहा कि हमने जांच शुरू कर दी है,जल्द हीआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब: सिलेंडर से गैस लीक होने से लगी आग, 2 झुलसे 

    पंजाब: सिलेंडर से गैस लीक होने से लगी आग, 2 झुलसे 

    फाजिल्का: टीचर क्लोनी में देर रात एक घर में सिलेंडर से लीक हुई गैस फैलने से आग लग गई। जिसमें परिवार के दो मेंबर बुरी तरह से झुलस गए। जिनमें राहुल नामक लड़के को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और दूसरी घायल महिला का फाजिल्का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि घर में तीन दिन पहले शादी समारोह था जिसके चलते घर में काफी सिलेंडर पड़े थे जिनमें से एक सिलेंडर से गैस रिसाव हो गया और यह हादसा हो गया। इस हादसे में घर के दरवाजे खिड़कियां बुरी तरह से टूट गई और कीमती कपड़ों को आग भी लग गई।

  • आज का राशिफल, 8 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 8 नवंबर 2022

    मेष राशिफल। आज के दिन रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा और व्यवसाय में आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती है,जो आपको खुशी देंगी। आप अपने किसी साथी की गलती को अनदेखा करना होगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। करियर को लेकर यदि कुछ परेशान चल रहे हैं,तो आपका मित्र आपको व्यापार करने की सलाह दे सकते हैं। आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके ख्याति चारों ओर फैलेगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को बहुत ही सोच समझकर करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी,लेकिन आपको थोड़ा सब्र करना होगा। यदि आपकी रिश्तेदारों से कुछ अनबन चल रही थी,तो उसमें आप बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करने में लगे रहेंगे। आपको खर्चे कम करने होंगे और निवेश अधिक करने के बारे में सोच विचार करना होगा। आप संतान से संबंधित कुछ मामलों में धैर्य बनाए रखें,नहीं तो आपका कोई आपसी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपका कोई परिचित आपसे धन उधार मांग सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बड़ी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी साख चारों ओर फैलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जो लोग किसी व्यापार को करने का सोच रहे हैं,तो उन्हें उसमें आगे बढ़ना होगा,वरना वह सोचते ही रह जाएंगे। आप घर परिवार में सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको आर्थिक स्थिति की कोई चिंता नहीं होगी,क्योंकि आपको रुका हुआ धन मिल सकता है,जो आपकी धन संबंधित समस्याओं को समाप्त करेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी काम को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे और उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करके अपना व परिवार के सदस्यों का नाम रोशन करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है,तभी उन्हें उसका समाधान मिल पाएगा। आपकी पढ़ाई से अलग कुछ अन्य विषयों में भी रुचि जा सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन सूचना सुनने को मिल सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,क्योंकि उन्हें जनसमर्थन के कार्यों से पूरा लाभ मिलेगा। आप भगवान के प्रति आस्था व विश्वास रखेंगे,जिसमें आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपके किसी मित्र से आज किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है, जिसमें आपको बातचीत बहुत ही सावधानी से करनी होगी। आपको स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में चुप रहना होगा,नहीं तो आपको कोई बड़ी समस्या हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है।

    कन्या राशिफल। आज धन के मामले में दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अक्समात छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए मिल सकता है। कामकाज ढूंढ रहे लोगों को भी कुछ दिन और मेहनत करनी होगी,उसके बाद ही उन्हें इसमें सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने परिजनों से कोई सीख लेकर आगे बढे़ंगे,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। आपको लोगों की परवाह किए बिना आगे बढ़ना होगा,नहीं तो आप उनकी परवाह ही करते रह जाएंगे। व्यापार में आप लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करें,तभी आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण खुश रहेंगे और इधर उधर के लोगों की बिल्कुल परवाह नहीं करेंगे। अपने काम पर पूरा ध्यान लगाएंगे और घर परिवार में आप सबको एक साथ जोड़ कर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके कुछ नीति व नियम है जिनको आपको तोड़ना नहीं है। संतान आपसे अपनी किसी फरमाइश को पूरा करा सकती है। पिताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है,जिसमें आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप नौकरी में अपने जरूरी कामों को समय से पूरा करेंगे और इससे अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा। यदि उनमें आपने ढील बरती तो आपको समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आप कुछ अन्य लोगों को भी शामिल कर सकते हैं,जिससे आपके सभी काम समय से और आसानी से पूरे हो पाएंगे। आपको लेन-देन के मामले में किसी भी बात को स्पष्ट रखना होगा,नहीं तो बाद में वह समस्या बन सकती है।

    धनु राशिफल। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा की ओर पूरा ध्यान लगाएं,तभी वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे,नहीं तो वह इधर-उधर के कामों में ही रह जाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कार्य को हाथ में तो लेंगे,लेकिन इससे आप किसी को भी समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे,इसलिए अपने आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय घर परिवार की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। परिवार में आपको किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था,तो वह भी सुलझ सकता है,लेकिन आपको अपने कुछ आवश्यक कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है। आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें,नहीं तो आप किसी को कोई अच्छी बात भी बोलेंगे,तो वह भी उन्हें बुरी लग सकती है। आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी व्यक्ति को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप संतान की समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी काम को बेहतर बनाने के लिए पूरा दिन लगा देंगे,जिसके बाद आप अपने कामों की ओर ध्यान नहीं दे सकेंगे। आप आलस्य को छोड़कर आगे बढ़े,तभी आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आज लोग आपकी बातों से आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके अपने परिवार के लोगों से रिश्ते भी मधुर रहेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाए रखें,तभी रिश्ता अच्छे से चल पाएगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। नव विवाहित लोगों के जीवन में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आपके अंदर आपसी प्रेम बना रहेगा। आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी आप कार्यक्षेत्र में लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आप घर के रखरखाव आदि के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं,जिसमें आपको काफी धन व्यय करना होगा। आप किसी व्यक्ति से आदर सत्कार में व्यस्त रहेंगे।