Blog

  • भारी मात्रा में बॉर्डर पर पहुंचे किसान, भारी पुलिस फोर्स तैनात, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ऐलान, देखें वीडियो 

    नई दिल्लीः संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों गांवों के किसान दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं चिल्ला बॉर्डर पर किसानों को दिल्ली में आने से रोका गया है। प्रदर्शन की वजह से नोएडा में महाजाम लग गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंगकी गई है। हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार हैं। बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए क्रेन, बुलडोजर, वज्र वाहन और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। पूर्वी जिला दिल्ली पुलिस, दिल्ली-नोएडा चिल्ला सीमा के आसपास की स्थिति पर नजर रख रही है क्योंकि किसान अपने प्रदर्शन के तहत आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपना हक लेकर रहेंगे और दिल्ली कूच करेंगे, किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।

    दिल्ली पुलिस ने किसानों को राजधानी में एंट्री से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हुई है। किसानों के प्रदर्शन और दिल्ली कूच के कार्यक्रम के दौरान आज सुबह 11 बजे से देर शाम तक सेक्टर-1 गोलचक्कर चौक से सेक्टर-6 चौकी चौक तक यातायात का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में आम लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के साथ-साथ रुट डायवर्जन की भी व्यवस्था की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अपनी मांगे पूरी नहीं किए जाने पर किसानों ने दिल्ली के संसद भवन के घेराव का ऐलान किया है।  इसके लिए किसान महामाया फ्लाईओवर पर इकट्ठा होंगे, इसके बाद दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। किसानों के जुटान से महामाया फ्लाईओवर पर जाम लग गया है। वहीं प्रशासन ने भी इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है।

    200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को तयार किया गया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बॉर्डर सील करने के साथ ही पुलिसबल बढ़ा दिए गए हैं। किसानों के प्रदर्शन नोएडा से दिल्ली जाने वाले डीएनडी, चिल्ला और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर जाम ही जाम है। संसद की ओर मार्च कर रहे किसानों को दिल्ली के इन्हीं बॉर्डरों पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया है। दिल्ली और यूपी पुलिस दोनों के जवान तैनात हैं। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेल्पलाइन हेल्पलाइन नं०-9971009001 जारी किया गया है।

  • श्री हरमंदिर गुरुद्वारा साहिब में हादसा: मिट्टी धंसने से कई मजदूर दबे

    पटना : सिटी के श्री हरमंदिर गुरुद्वारा साहिब में नए लंगर हॉल के निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से कई मजदूर दब गए हैं। एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद पूरे तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारे में अफरा तफरी का माहौल मच गया। हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस की टीम भी पहुच गयी और मौके पर प्रबंधन कमेटी की मदद करते हुए मिट्टी के अंदर दबे एक मजदूर को बाहर निकाल लिया।

    गंभीर हालत में मजदूर को इलाज के लिए पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मिट्टी में दबे अन्य मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

  • स्टेशन का एक हिस्सा गिरने से मचा हड़कंप, कई घायल, अफसरों पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के पिंक रूट पर वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लैटफॉर्म के पूर्व में बनी रेलिंग भरभराकर सड़क के ऊपर गिर गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान ट्रैफिक चालू था। ताजा जानकारी के अनुसार, हादसे में 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सड़क को बंद कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद से इस लाइन में मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन से संचालित किया गया। डीएमआरसी मृतकों के परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा देगी। जो गंभीर रुप से घायल हैं उन्हे 2.50 लाख और मामूल चोट वालों को 50 हजार का मुआवजा देने का एलान किया है।

    निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए घटना के एक घंटे के भीतर तत्काल आधार पर सड़क से मलबा हटा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन ढहने की घटना में 2 अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। हैरानी की बात यह है कि दिल्ली मेट्रो का पिंक रूट नया बना है। ऐसे में मेट्रो स्टेशन के कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पिंक लाइन पर गोकुलपुरी स्टेशन से मेट्रो ट्रेनों का परिचालन बहाल हो गया है। सिंगल लाइन से अप और डाउन, दोनों साइड की ट्रेनें निकाली जा रही हैं। दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार सुबह तक सबकुछ सामान्य ही चल रहा था।

    दोपहर करीब 11 बजे अचानक ही स्टेशन के प्लैटफॉर्म की रेलिंग का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिरने लगा। उस दौरान सड़क पर ट्रैफिक चल रहा था। चूंकि प्लैटफॉर्म से टूटने वाला हिस्सा एक रेलिंग थी, इससे अधिकतर मलबा सड़क के किनारे वाले हिस्से पर गिरा। इससे कई लोग इसकी चपेट में आने से बच गए। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरने से राह में चल रहे लोगों पर भी इसका असर पड़ा है। तस्वीर में खून के छींटे दिखाई दे रहे हैं तो वहीं स्कूटी और बाइक को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी के जान जाने की खबर नहीं है।

  • छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सुसाइड का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 12 साल की छात्रा ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी बताया जा रहा है कि टीचर और प्रिंसिपल की प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कीपुलिस ने आरोपी टीचर सिस्टर मर्सी को गिरफ्तार कर लिया हैकोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा जानकारी के अनुसार छठी क्लास में पढ़ने वाली अर्चिशा सिन्हा पढ़ने में काफी होशियार थी टीचर ने छात्रा को किसी बात को लेकर क्लास में अपमानित किया था। जिसकी वजह से वो काफी दुखी थीछात्रा ने स्कूल के WhatsApp Group में मैसेज लिखकर आत्महत्या की बात लिखी थी और 11 बजे के करीब छात्रा ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी सुसाइड नोट में छात्रा ने शिक्षिका मर्सी पर अपमानित करने का आरोप लगाया है

    छात्रा ने लिखा है कि 6 फरवरी को कक्षा में सिस्टर मर्सी ने उसका व उसके 2 दोस्तों का आई कार्ड छीन लिया था वहीं उसे दोस्तों ने बताया कि सिस्टर मर्सी अब उसे प्रिंसिपल के पास ले जाएंगीं तथा उसके पैरेंट्स को बुलाएंगीं इस घटना के बाद से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है वहीं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के सामने जमकर प्रदर्शन किया मौके पर भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे और स्कूल के शिक्षकों पर कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, छात्रा के सुसाइड नोट में प्रिंसिपल, जीवा और शिक्षिका मर्सी का नाम लिखा हैजांच के दौरान पुलिस को कई सबूत मिले और आरोपी टीचर सिस्टर मर्सी को गिरफ्तार कर लिया है

  • जालंधरः पुलिस सुस्त चोर चुस्त, दिन दहाड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके के जनक नगर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है। वहीं आज एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि चोर घर से 30 हजार की नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में चोर इलाके में 2 से 3 वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए है। पीड़ित का कहना है कि चोर घर की कुंडी खोलकर अंदर आए और घर में पड़ी पेटी से पैसे लेकर फरार हो गए। 

    महिला का कहना है कि उसने 5 हजार रुपए अलग सेव करके रखे हुए थे। इस दौरान चोर उक्त पैसे भी ले गए। वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि घटना 12.30 बजे की है। चोर घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं महिला ने जब सामान की घर से चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। लोगों का कहना हैकि घटना को अंजाम दो लोगों ने दिया है। महिला ने कहा कि वह धूप सेंकने के लिए छत पर बैठे हुए थे। इस दौरान कुल 35 हजार की नगदी सहित गहने लेकर चोर फरार हो गए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲੇ ‘ਚ ਮਾਰੇ ਗਏ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਪਹੁੰਚੀ ਉਸਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚਮਿਆਰੀ ਦੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇੱਕ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜਿਸ ਦੀ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤੀਕ ਦੇ ਅੱਜ ਉਸਦੇ ਪਿੰਡ ਚਮਿਆਰੀ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੂਰੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸੋਗ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਸੀ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਦੇਖਿਆ ਗਿਆ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ਰੀਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਗੋਲੀ ਦਾ ਨਿਸ਼ਾਨ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਉਨੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਸੰਸਕਾਰ ਨਹੀਂ ਕਰਨਗੇ ਜਿੰਨੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਰਿਪੋਰਟ ਉਹਨਾਂ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦੀ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਅਸ਼ਵਾਸਨ ਦਵਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੇ ਆਈ ਮੈਡੀਕਲ ਰਿਪੋਰਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਛੋਟੀ ਗੋਲੀ ਲੱਗੀ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਗੋਲੀ ਸੈਂਟੀਮੀਟਰ ਚ ਲੱਗੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਰਿਪੋਰਟ ਵਿੱਚ ਸਾਰਾ ਕਲੀਅਰ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੰਮੂ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੂੰ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਚੈੱਕ ਤੇ 50000 ਨਗਦ ਸਹਾਇਤਾ ਰਾਸ਼ੀ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਅਤੇ ਅਜਨਾਲਾ ਦੇ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਨਗਰ ਵਿੱਚ ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਰੋਹਿਤ ਨਾਮਕ ਦੀ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਦੋਵੇਂ ਪਿੰਡ ਚਮਿਆਰੀ ਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੇ ਆ ਤੇ ਇੱਕ ਦਿਨ ਦੇ ਬਾਅਦ ਰੋਹਿਤ ਦੀ ਵੀ ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਚਮਿਆਰੀ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇਗੀ। ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਸਹਾਇਤਾ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹ ਅਸੀਂ ਪਰਿਵਾਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਵਾਂਗੇ।
  • पंजाबः व्यक्ति की गोली मारकर ह+त्या

    फिरोजपुरः थाना मल्लांवाला के अंतर्गत आते गांव दुला सिंह वाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह देर रात  बचितर सिंह के घर में दाखिल हुआ। इस दौरान जब बचितर सिंह को सतनाम के घर दाखिल होने का पता चला तो उसने अपनी 315 बोर की रायफल से गोली मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। 

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी बलकार सिंह और एसएचओ बलराज पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बलकार सिंह ने बताया कि मामला अवैध संबंधों का लग रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

  • वफादारी की मिसाल : 2 दिन तक मालिक के शव को जानवरों से बचाता रहा कुत्ता, देखें वीडियो

    शिमला : कुत्ते को इंसान का सबसे वफादार जानवार माना जाता है। समय-समय पर कुछ ऐसी घटनाएं देखने-सुनने को मिलती हैं, जिनसे कुत्ते की वफादारी के बारे पता चलता है। कांगड़ा में पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते की वफादारी के कारण पुलिस लापता ट्रैकर्स युवक-युवती का पता लगाने में सफल रही। जंगल में कुत्ते के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनकर रेस्क्यू टीम शवों तक पहुंची। टीम जब शवों के पास पहुंची तो कुत्ता उन्हें पास नहीं आने दे रहा था। मुश्किल से कुत्ते को दूर किया और शवों को कब्जे में लिया।

    बताया जा रहा है कि 2 दिन तक यह पालतू कुत्ता बिना कुछ खाए-पीए मालिक के शव के पास बैठा रहा और सुनसान जंगल में रखवाली करता रहा। दरअसल कांगड़ा जिले के बीड़ में पठानकोट का युवक और महाराष्ट्र की युवती बीते रविवार को ट्रैकिंग पर निकले थे। 2 दिन बाद मंगलवार को दोनों के शव बरामद किए गए। युवती का शव गुरुवार को उसके परिजनों को सौंपा। जबकि पठानकोट के युवक की डेड बॉडी बुधवार को ही परिजनों को दे दी गई। मृतकों की पहचान अभिनंदन गुप्ता (30) निवासी शिवनगर पठानकोट और प्रणिता बाला साहेब निवासी पुणे महाराष्ट्र के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार अभिनंदन के भाई ने कांगड़ा पुलिस को उसके लापता होने की शिकायत दी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और कुत्ते की मदद से शवों का पता लगा। पुलिस के अनुसार अभिनंदन गुप्ता ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का शौकीन था। वह 4 साल से बीड़ में किराए के कमरे में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के साथ दो अन्य युवक-युवती भी ट्रैकिंग पर गए थे। लेकिन वे रास्ते में मौसम खराब होने के बाद वापस लौट आए। अभिनंदन को ट्रैक का पता था, इसलिए वह अपनी दोस्त प्रणिता के साथ आगे चला गया। इस दौरान उनके साथ हादसा हुआ।

  • लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, अकाली दल के अलावा संपर्क में ये पार्टियां 

    कांग्रेस के 2 नेता जल्द हो सकते है भाजपा में शामिल

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर ज्यादातर पार्टियां अपने हिसाब से गठबंधन के साथी की तलाश में है। सूत्रों के मुताबिक, अकाली दल और बीजेपी में फिर से गठबंधन होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक अकाली दल के नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। बीजेपी के पुराने सहयोगी जल्द ही एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अकाली दल और बीजेपी के बीच जल्द ही कोई डील हो सकती है। पंजाब में लोकसभा का चुनाव दोनों दल एक साथ लड़ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सिर्फ अकाली दल ही नहीं बल्कि कई अन्य पार्टियां भी बीजेपी के संपर्क में हैं। जिनके साथ लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन किया जा सकता है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अकाली दल के साथ-साथ जयंत चौधरी की राष्ट्रीय जनता दल (आरएलडी) और पूर्व केंद्रीय मंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी भी बीजेपी के संपर्क में हैं। किसके साथ गठबंधन किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और अकाली दल के बीच जल्द ही सहमति बन सकती है।  इसके अलावा पंजाब में कई अन्य पार्टियों के नेता भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वहीं कहा जा रहा है कि कांग्रेस के दो बड़े नेता भी बीजेपी के संपर्क में हैं।

    वहीं राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत विफल रही तो आरएलडी नेता जयंत चौधरी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में जयंत चौधरी ने कुछ नहीं कहा है। एसपीए और आरएलडी ने हाल ही में गठबंधन का ऐलान किया था। इसके तहत रालोद को 7 सीटें दी गईं। साल 2019 में आरएलडी ने एसपी और बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। 

    इस चुनाव में आरएलडी ने मथुरा, बागपत और मुजफ्फर नगर सीटें जीतीं, लेकिन तीनों सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीडीपी अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसके बाद गठबंधन का ऐलान हो सकता है। दरअसल, साल 2018 में टीडीपी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से अलग हो गई थी। इसी तरह पंजाब में किसान आंदोलन के दौरान अकाली दल भी बीजेपी से अलग हो गया। पंजाब में अकाली दल और बीजेपी ने अलग-अलग विधानसभा चुनाव लड़ा था।

  • जालंधरः Karma Fashion मामले में हथियारों सहित 8 गिरफ्तार, जांच में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    आरोपियों ने शोरूम के बाहर फेंका था धमकी भरा पत्र और कारतूस 

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतगर्त आते इलाके में पिछले माह 27 जनवरी को Karma Fashion के बाहर आरोपी ने धमकी भरा पत्र और कारतूस फेंकने के मामले को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने हथियारों सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि काबू किए गए आरोपी लारेंस गैंग से संबंधित है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देसी कट्टा और 9 एम.एम की पिस्तौलें, 10 कारतूस और वाहन बरामद किए है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी धमकियां, फिरौती, जबरन वसूली और अन्य अपराधिक मामले में शामिल है। आरोपियों की पहचान संजय बावा पुत्र हरि मित्तल निवासी करांर खां जालंधर, दीपक पुत्र मोहिंदर पाल निवासी रतन नगर, गजेद्र उर्फ गुज्जू पुत्र श्याम बिहारी निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, राधे पुत्र सोमपाल निवासी बाबू लाभ सिंह नगर, अभिषेक गिल पुत्र राज कुमार निवासी गुरदेव नगर, पप्पू पुत्र सोमपाल निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, मनोज पुत्र जगदीश निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर और दीपक कुमार पुत्र फूलचंद निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपियों को पुलिस धोबीघाट नजदीक टीवी टॉवर से गिरफ्तार से गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों के कब्जे से .30, .32 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। इसी के साथ आरोपियों से .30 के 5 कारतूस और .32 के 5 कारतूस सहित 4 मैगजीन बरामद किए है। इसी के साथ एक स्पेंलडर बाइक और 2 एक्टिवा भी बरामद की गई है। ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया कि इन गैंगस्टरों का संचालन राष्ट्रीय सीमाओं से परे तक फैला हुआ था, जिसमें वर्तमान में इंग्लैंड में रहने वाले सूरज के साथ पहचाने गए संबंध थे।

    गिरोह के बारे में जानकारी देते हुए ज्वाइंट सीपी ने बताया कि यह गिरोह लोगों से पैसे ऐंठने के लिए जानलेवा कॉल और पत्र भेजने में शामिल था। उन्होंने कहा कि जबरन वसूली कॉल के लिए इस्तेमाल किए गए अंतरराष्ट्रीय नंबर की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक काबू किए गए 8 आरोपियों के कोई आपराधिक मामले सामने नहीं आई है, लेकिन विस्तृत जांच पहले से ही चल रही है।