Blog

  • हुक्का बार में गोली लगने से एक की मौत, 2 नाबालिग गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    हुक्का बार में गोली लगने से एक की मौत, 2 नाबालिग गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    नई दिल्ली : बीते दिनों दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में हुक्का बार में हुई फायरिंग के दौरान नाबालिग की हुई हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने रविवार को बताया कि आरोपी हुक्का बार में किसी और की हत्या को अंजाम देने आए थे। लेकिन फायरिंग के दौरान गोली कुनाल के सिर में जा लगी और उसकी मौत हो गई। इस मामले में कुनाल का कोई आपराधिक संबंध नहीं पाया गया है। जानकारी के अनुसार वह ज्योतिष का काम करते थे। कुनाल केशव के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

    पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक 15 और दूसरा 17 साल का है। दोनों नाबालिगों के पास से पुलिस को एक बैटन तलवार (गुप्ती) और अपराध में इस्तेमाल एक बुलेट बाइक मिली है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से पुलिस को पता चला कि दो किशोरों ने पकड़े गए किशोरों में से एक के लिए अपमानजनक वीडियो भी पोस्ट किया था। 

    इसी का बदला लेने के लिए ह्त्या का प्लान बनाया गया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। बता दें, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को फ़ोन आया था। जहां पीसीआर काल में पुलिस को बताया गया था कि आठ लड़के हुक्का बार में आए और उन्होंने एक लड़के को गोली मार दी। ये गोली जाकर कुनाल के सिर पर लगी है। घायल को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

  • नाव पलटने से 15 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    नाव पलटने से 15 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    मलप्पुरम: केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर के पास एक पर्यटक नौका के पलट जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के वक्त नाव में करीब 40 लोग सवार थे। राज्य के मंत्री वी अब्दुराहमान ने जानकारी दी कि केरल के मलप्पुरम जिले में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

    बता दें कि हादसा रात के वक्त में हुआ है। ऐसे में राहत दल के कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। लोगों को निकालने के लिए रात के अंधेरे में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्क्यू के लिए टॉर्च जलाकर लोगों को ढूंढा जा रहा है।

    इससे पहले दिसंबर 2022 में भी बिहार में ऐसा हादसा हुआ था। दरअसल बिहार के पटना में बड़ा हादसा हुआ था। उस वक्त 15 लोगों को लेकर जा रही नाव गंगा नदी में डूब गई थी। इस घटना में कुछ लोग लापता भी हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। 

  • पंजाब : इस इलाके में चली गोली, युवक की मौत

    अमृतसर : पंजाब में आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज जिले की रामनगर कॉलोनी गली नंबर 4 गुरु नानक पुरा में गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां 4 हमलावरों ने युवक पर‌ गोलियां चला दी। इस हमले में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरव सोडी के रुप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, चार अज्ञात हमलावरों की तरफ से गोली चलाई गई थी। फायरिंग करने के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं अभी पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।  

     

  • पंजाब : इस इलाके में चली गोली,  युवक की मौत

    पंजाब : इस इलाके में चली गोली, युवक की मौत

    अमृतसर : पंजाब में आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज जिले की रामनगर कॉलोनी गली नंबर 4 गुरु नानक पुरा में गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां 4 हमलावरों ने युवक पर‌ गोलियां चला दी। इस हमले में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरव सोडी के रुप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, चार अज्ञात हमलावरों की तरफ से गोली चलाई गई थी। फायरिंग करने के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं अभी पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।  

     

  • जालंधर : शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 2 दिन बंद रहेंगी दुकानें

    जालंधर : शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 2 दिन बंद रहेंगी दुकानें

    जालंधर/वरुण : जिले के शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। 2 दिन के लिए जिले में शराब की दुकानें बंद रहने वाली है। जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को उपचुनाव होने है, ऐसे में उपचुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि 8 मई को शाम 6 बजे से चुनाव आचारं सहिता लागू हो जाएगी। जिसकी वजह से शराब की दुकाने बंद भी 8 मई को शाम 6 बजे से बंद हो जाएगी। जो 10 मई को मतदान वाले दिन तक भी बंद रहने वाली है।

    इसके अलावा 13 मई को मतगणना वाले दिन भी जालंधर जिले में शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। इस दौरान शराब ठेकों के अलावा होटल, रेस्टोरेंट में भी शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वहीं बिना लाइसेंस शराब की स्टोरेज पर आबकारी विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली-बसपा गठबंधन सभी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

    बीजेपी और तरफ से शनिवार को रोड शो निकाला गया, इस रोड शो में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पंजाब प्रभारी और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल नजर आए। रोड शो के जरिए बीजेपी ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

  • शांतिपूर्ण, पारदर्शी और उचित ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम: एस.एस.पी मुखविंदर सिंह भुल्लर

    शांतिपूर्ण, पारदर्शी और उचित ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम: एस.एस.पी मुखविंदर सिंह भुल्लर

    44 भगोड़ों को किया गिरफ्तार, 57 के सूची से नाम काटे

    जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव के मद्देनज़र विभिन्न मामलों में वांछित भगोड़ों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अधीन जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 44 भगोड़ों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आम चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए ग्रामीण पुलिस सुरक्षा पुख्ता इंतजाम करेगी और चुनाव प्रक्रिया लागू होते ही जिला व थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें बनाकर पीओ को काबू करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

    उन्होंने कहा कि अब तक 44 पीओ को गिरफ्तार किया जा चुका है, 2 पीओ को सूची से बर्खास्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार पीओ में से 20 के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित है, जिनमें से 3 जघन्य अपराधों से संबंधित है। इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित 19 और आबकारी एक्ट के तहत 5 पीओ को गिरफ्तार किया गया है।

    बता दे कि इनमें से 1 पीओ पिछले 13 साल से हत्या के मामले में, लडाई के मामले में, 2 पीओ करीब 14 साल और 5 साल से, धोखाधड़ी के मामले में एक 1 पीओ करीब 9 साल से और व एनडीपीएस एक्ट के अधीन 1 पीओ पिछले 5 साल से फरार था।

    एसएसपी मुखविंदर सिंह ने भुल्लर ने बताया कि लंबे समय से भगोड़े घोषित किए गए छोटे-छोटे अपराधों से संबंधित पीओ को पंजाब पुलिस के नियमों के तहत पीओ सूची से बर्खास्त करने का प्रस्ताव तैयार कर डिप्टी कमिश्नर को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार 57 पीओ के नाम हटाने की अनुमति दी गई थी।

    उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ग्रामीण पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी पहलुओं पर पर्याप्त इंतजाम किए गए है ताकि पूरी प्रक्रिया उचित तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पीओ के खिलाफ उचित कार्रवाई जारी रहेगी। अब तक हुई प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला जालंधर ग्रामीण व पीओ स्टाफ के कर्मचारियों को प्रश्न पत्र भी दिए गए।

  • पंजाबः पठानकोट में 43वां छिंज मेला करवाया गया, देखें वीडियो 

    पंजाबः पठानकोट में 43वां छिंज मेला करवाया गया, देखें वीडियो 

    पठानकोट/अनमोलः जिला पठानकोट के धोभी घाट के नजदीक 43वां छिंज मेला करवाया गया। इस मेले में बहुत दूर-दूर से आये पहलवानों ने हिसा लिया। इसमे मुख्य महमान हल्का सुजानपुर के आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज अमित सिंह मंटू रहे। उनकी ओर से आजकल की जो नोजवन यूथ है उनको नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢੀ ਰੋਸ ਰੈਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢੀ ਰੋਸ ਰੈਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗੰਭੀਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਦੇ ਨਾਲ ਪੱਕਾ ਟੈਂਟ ਲਗਾ ਕੇ ਧਰਨੇ ਤੇ ਬੈਠੇ 4161 ਟੈਸਟ ਪਾਸ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਅੱਜ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦੇ ਘਰ ਵੱਲ ਨੂੰ ਰੋਸ ਰੈਲੀ ਕੱਢੀ। ਭਾਵੇਂ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਘਰ ਤੋਂ ਕਰੀਬ 200 ਮੀਟਰ ਪਿਛੇ ਹੀ ਰੋਕ ਲਿਆ ਗਿਆ, ਪਰ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਕੱਲ 3 ਵਜੇ ਤੱਕ ਦਾ ਟਾਈਮ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ 8 ਮਈ ਨੂੰ ਇਸ ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਟੈਂਟ ਲਗਾ ਕੇ ਗੇਟ ਦੇ ਅੱਗੇ ਪੱਕਾ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਟਰੈਕਟਰ-ਟਰਾਲੀ ਅਤੇ ਇੱਕ HRTC ਬੱਸ ਦੀ ਹੋਈ ਆਹਮੋ-ਸਾਹਮਣੇ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਟਰੈਕਟਰ-ਟਰਾਲੀ ਅਤੇ ਇੱਕ HRTC ਬੱਸ ਦੀ ਹੋਈ ਆਹਮੋ-ਸਾਹਮਣੇ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਨਿਤ ਦਿਨ ਵਾਪਰਦੇ ਹਾਦਸਿਆਂ ਵਿਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੌਤਾਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਰੂਪਨਗਰ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣੋਂ ਟਲ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਊਨਾ ਤੋਂ ਰੂਪਨਗਰ ਜਾ ਰਹੀ ਇੱਕ ਐਚਆਰਟੀਸੀ ਬੱਸ ਦੀ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਨਾਲ ਆਹਮੋ-ਸਾਹਮਣੇ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਇੰਨਾ ਭਿਆਨਕ ਸੀ ਕਿ ਬੱਸ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਮੁਸ਼ੱਕਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੱਸ ‘ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ।

    ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਕੁੱਤੇ ਨੂੰ ਬਚਾਉਂਦੇ ਹੋਏ : 

    ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੱਸ ਦਾ ਅਗਲਾ ਹਿੱਸਾ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨੁਕਸਾਨਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਵਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਚੀਕਾਂ ਨਿਕਲ ਗਈਆਂ। ਫਿਲਹਾਲ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਥਾਣਾ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਕੀਤੀ। ਦੱਸਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਬੱਸ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਕੁੱਤੇ ਨੂੰ ਬਚਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਬੱਸ ਦੀ ਟਰੈਕਟਰ-ਟਰਾਲੀ ਨਾਲ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜ ਮਾਰਗ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਰਾਜ ਮਾਰਗ ਜਾਂ ਸ਼ਹਿਰੀ ਸੜਕਾਂ, ਸੜਕਾਂ ‘ਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੇ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਘਟ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਲਗਾਤਾਰ ਵਧਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ‘ਚ ਕਈ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਪਰ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਆਉਣ ਤੋਂ ਰੋਕਣ ਲਈ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨ ਨਹੀਂ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਦੀ ਲੋੜ ਹੁਣ ਮਹਿਸੂਸ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਆਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਛੱਡ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ:

    ਆਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਧਾਰਨ ਕਰਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਪਸ਼ੂ ਪਾਲਣ ਵਾਲੇ ਕੁਝ ਲੋਕ ਜਦੋਂ ਦੁੱਧ ਦੇਣਾ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਖੁੱਲ੍ਹੇਆਮ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਛੱਡ ਦਿੰਦੇ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਸ਼ੂ ਚਾਰੇ ਦੀ ਭਾਲ ਵਿਚ ਲਗਾਤਾਰ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਆਪਣਾ ਭੋਜਨ ਲੱਭਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦਾ ਵੀ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਅਜਿਹੇ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਚੁਕੇ ਹਨ ਜਿਥੇ ਸੜਕਾਂ ‘ਤੇ ਆਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਛੱਡ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਇਹ ਇਨ੍ਹੀਂ ਦਿਨੀਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣ ਗਈ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਦਿਨੋ-ਦਿਨ ਵਧਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਇਹ ਪਸ਼ੂ ਭੀੜ-ਭੜੱਕੇ ਵਾਲੀਆਂ ਥਾਵਾਂ, ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ, ਮੁਹੱਲਿਆਂ ਅਤੇ ਗਲੀਆਂ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਰਾਹਗੀਰਾਂ, ਛੋਟੇ ਬੱਚਿਆਂ, ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਅਤੇ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • 21 मई के टैस्ट के बाद सुंदरनगर तकनीकी संस्थान के तहत होगी काऊंसलिंग

    21 मई के टैस्ट के बाद सुंदरनगर तकनीकी संस्थान के तहत होगी काऊंसलिंग

    भटौली कलां टूल रुम में ग्रामीणों के साथ बैठक कर दी महत्वपूर्ण जानकारी

    तीन साल के डिप्लोमा इन मैकेनिकल के लिए युवा ले सकते हैं प्रयास

    सूक्ष्म कोर्स की एडमिशन बददी में ही मिल जाएगी

    बददी /सचिन बैंसल: बददी के निकट भटौली कलां में स्थापित किए गए एमएसएमई टैकनोलोजी सैंटर में एडमिशन का सिलसिला शुरु हो गया है। सैंटर ने बददी, भटौली कलां व काठा के ग्रामीणों के साथ बैठक करके उनको टूल रुम की जानकारी दी वहीं प्रदेश के बच्चों के कोर्स संबधी चर्चा की ताकि पूरे हिमाचल व बीबीएन को इसका  लाभ मिल सके। इसमें केंद्र सरकार की ओर से तीन वर्षीय डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शुरुआत की गई है जो जिसके लिए योग्यता 10वीं और 12वीं होगा। आज शैक्षणिक विंग के प्रभारी सुखमन सिंह ने बताया कि सरकार ने यह एमएसएमई टैकनोलोजी सैंटर केंद्र सरकार ने 120 करोड रुपये से स्थापित किया है जिसका मुख्य उदेश्य उद्योगों की डाई संबधी जरुरंतें पूरी करना है वहीं उनके हिसाब से वर्कर भी तैयार करना है।

    इसमें तीन साल के डिप्लोमा के लिए 21 मई को टैस्ट रखा गया है और उसके बाद सुंदरनगर में तकनीकी विवि के तहत काऊंसलिंग होगी। इसके अलावा यहां पर आधा दर्जन छोटे छोटे कोर्स छात्रों को करवाएंगे जाएंगे ताकि प्रशिक्षित होकर वह जीविकोपार्जन कर कर सके। यहां पर 100 बीघा से ज्यादा नदी किनार पहाडों की हसीन व सुरम्य वादियों में इसकी स्थापना की गई है। प्रकृति की गोद में यह टैकनोलोजी सैंटर किसी विश्वविद्यालय की तरह नजर आता है। शैक्षणिक प्रभारी सुखमन सिंह ने बताया कि डिप्लोमा की पढाई के दौरान लडकों व लडकियों के लिए अलग अलग छात्रावास स्थापित किए गए हैं व एक कैंटीन स्थापित की गई है। छात्रों को पढ़ाई के दौरान समस्त सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। केंद्र सरकार की नीति के अनुसार एससी/एसटी छात्रों के लिए जहां सीटों में आरक्षण होगा वहीं कैंटीन व हास्टल में विशेष छूट दी जा रही है। उन्होने बताया कि संस्थान की समस्त जानकारी वैवसाईट पर दे दी गई है और किसी भी कार्यदिवस में छात्र हमसे फोन पर भी कोई भी जानकारी ले सकते हैं। इन लोगों के साथ हुई बैठक: आज प्रथम बैठक में नगर परिषद वाइेस चेयरमैन मान सिंह मैहता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनयूजे इंडिया रणेश राणा, सामाजिक कार्यकर्ता गुरमेल सिंह चौधरी, जोगा सिंह चौधरी, राजेंद्र सिंह चौधरी व परमजीत सिंह भी उपस्थित थे।