नई दिल्ली : हरियाणा सरकार अंबाला कैंट हवाई अड्डे का नाम बदलने की तैयारी में हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने इस संबंध में सीएम मनोहर लाल को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें अंबाला एयरपोर्ट का नाम अंबा एयरपोर्ट अंबाला छावनी रखने का सुझाव दिया गया है। गृहमंत्री ने कहा कि अंबा देवी के नाम पर अंबाला जिले का नामकरण किया गया था और अंबाला में अंबा देवी का मंदिर भी है। प्राचीन काल के इस मंदिर का विशेष महत्व है।
सीएम मनोहर लाल अंबाला एयरपोर्ट के लिए 133 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की मंजूरी दे चुके हैं। संभावना है कि नवंबर में अंबाला से वाराणसी, आगरा और श्रीनगर के लिए सीधी हवाई यात्रा शुरू हो सकती है। घरेलू एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए हरियाणा सरकार ने अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन के साथ लगती 20 एकड़ जमीन सेना से ली है। सेना ने इस जमीन की कीमत 133 करोड़ रुपए आंकी है।
आर्मी के साथ हुए MOU के तहत जब भी सेना को जरूरत होगी तो हरियाणा सरकार इतनी ही कीमत के बदले सेना को जरूरत अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर देगी। सीएम मनोहर लाल इसे अपनी मंजूरी दे चुके हैं। अंबाला में बनने वाले इस घरेलू एयरपोर्ट से जीटी रोड़ बैल्ट क्षेत्र को सीधा फायदा पहुंचेगा। यहां के लोगों को हवाई यात्रा के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली का रूख करना पड़ता है। अंबाला में घरेलू एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यहीं से लोगों को सेवा मिल सकेगी। हवाई यात्रा शुरू कराने को लेकर हरियाणा सरकार एलायंस एयर के साथ पहले ही बातचीत कर चुकी है। इस अनुबंध के तहत अंबाला से आगरा, बनारस और श्रीनगर के लिए हवाई यात्रा शुरू होगी। शुरुआत में एटीआर 42 विमान से हवाई यात्रा शुरू करने की योजना बनाई गई है।
Blog
-

इस एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, जाने मामला
-

ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਬ੍ਰਹੰਮਕੇ ਸਮੇਤ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ
ਮੋਗਾ : ਕੋਟ ਈਸੇ ਖਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਬ੍ਰਹੰਮਕੇ ਸਮੇਤ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ । ਐਸ ਪੀ ਡੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਕਿਸਾਨਾ ਵੱਲੋ ਕਿਸੇ ਨਾ ਕਿਸੇ ਮੰਗਾ ਨੂੰ ਲੇਕੇ ਰੋਸ ਧਰਨੇ ਲਾਏ ਜਾਦੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਹੁਣ ਕਿਸਾਨਾ ਵੱਲੋ 22 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਪਰੋਟੈਸਟ ਦੇ ਮੰਦੇ ਨਜਰ ਮੋਗਾ ਜਿਲੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜੱਥੇ ਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆ ਨੂੰ ਕੋਟ ਈਸੇ ਖਾਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਰੋਸ ਵਿੱਚ ਆਏ ਕਿਸਾਨਾ ਨੇ ਸਤਲੁੱਜ ਦਰਿਆ ਤੇ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ,ਲੁਧਿਆਣਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ,ਚੋਕੀਮਾਨ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਕਈ ਥਾਵਾ ਤੇ ਰੋੜ ਬਲੋਕ ਕੀਤੇ । ਉਥੇ ਹੀ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਨਣ ਤੋ ਪਹਿਲਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸੀ,
ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਧਰਨੇ ਨਹੀ ਲੋਣ ਦਿਤੇ ਜਾਣਗੇ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਧਰਨੇ ਲਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਪਵੇਗੀ ਪਰ ਸਾਚਈ ਕੁੱਝ ਹੋਰ ਹੀ ਹੈ ਆਏ ਦਿਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹਰ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕਾ ਵੱਲੋ ਜਾ ਕਿਸਾਨਾ ਵੱਲੋ ਧਰਨੇ ਲਾਏ ਜਾਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਵਾਅਦੇਆ ਤੋ ਪਜਦੀ ਨਜਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੂੰ ਸਖਤ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾ ਦੇ ਜੋ ਸਾਥੀ ਗ੍ਰਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਹਨ, ਜਿਨਾਂ ਚਿਰ ਉਹਨਾ ਨੂੰ ਰਿਹਾ ਨਹੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹਨਾ ਚਿਰ ਧਰਨੇ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੇ। ਸੰਗਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਵੀ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਧਰ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਜੇ ਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 22ਤਰੀਖ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਰੋਸ । ਪ੍ਰਦਰਸਨ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਵੱਖ ਵੱਖ ਕਿਸਾਨ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਬਲਾਇਆ ਹੈ, ਤੇ ਹੋਰ ਜੱਬੰਦੀਆ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਬਲਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ।
-

पंजाबः ‘लंदन ठुमकदा’ के फेम सिंगर के घर छाया मातम
लुधियानाः पंजाबी गायक लाभ जंजुआ की पत्नी दलजीत कौर जंजुआ (45) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दलजीत कौर को पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दलजीत कौर अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद बस से खन्ना लौट रही थीं। अंधेरा होने के कारण वह गलती से मंडी गोबिंदगढ़ उतर गईं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने दलजीत कौर को टक्कर मार दी। दलजीत कौर जंजुआ का सोमवार को खन्ना के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में एक भी कलाकार नहीं पहुंचा। बेटे बलजिंदर सिंह जंजुआ ने 10 से 15 लोगों की मौजूदगी में अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी। बलजिंदर सिंह जंजुआ ने बताया कि पिता की मौत के बाद मां ही सारा काम करती थीं। वह 10वीं कक्षा में पढ़ता है। मां दलजीत कौर रिश्तेदारी में गई थीं। देर रात तक नहीं आईं तो बेटा लगातार फोन कर रहा था। रात करीब एक बजे किसी ने फोन उठाकर बताया कि उसकी मां की मंडी गोबिंदगढ़ में मौत हो गई है। इसके बाद बेटा अस्पताल पहुंचा। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बता दें कि 2025 में गायक और गीतकार लाभ जंजुआ का निधन हो गया था। उनका शव उनके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला था। वे मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहते थे। लाभ जंजुआ ने बॉलीवुड और पंजाबी में कई गाने गाए हैं। क्वीन फिल्म का ‘लंदन ठुमकदा’, रब्ब ने बना दी जोडी का ‘डांस से चांस’, पार्टनर का ‘सोणी दे नखरे सोणे लगदे’, सिंग इज किंग का ‘जी करदा’ जैसे कई हिट गाने उनके नाम हैं। लाभ जंजुआ ने शुरुआत पंजाबी गानों से की थी और उनके गाने ‘मुंडेआं तो बच के रहीं’ ने काफी धूम मचाई थी।
-

जालंधरः इस मेन चौक के पास लिफ्ट में फंसे Midland Finance Center के कर्मी, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: शहर के सविधान चौंक (बीएमसी चौक) के पास मिडलेंड फाइनेंस सेंटर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां लोगों ने लिफ्ट की मेंनटेंनस को लेकर आरोप लगाए है। दफ्तर के कर्मियों का कहना हैकि उनके 2 कर्मी लिफ्ट में फंस गए है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर लिफ्ट की मेंनटेंनस के डायरेक्टर परमिंदर को फोन किया लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे। दफ्तर के कर्मियों ने आरोप लगाए हैकि अगर लिफ्ट में फंसे लोगों को अगर कुछ हो जाता है तो परिजन हमें भला बुरा कहेंगे।
दफ्तर के कर्मियों का आरोप है कि लिफ्ट की मेंनटेंनस को लेकर 9 बजे से लोग लिफ्ट में फंसे हुए है। उन्होंने कहा है कि ना लाइट और ना ही जरनेटर चल रहा है। अब हंगामे के बाद कर्मी डीजल लेकर आए है। इस दौरान लिफ्ट के मेनटेंनस कर्मी से बात करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से गुरेज किया। दफ्तर के कर्मियों ने कहा कि लिफ्ट मेनटेंनस के डायरेक्टर को इस समय यहां मौजूद होना चाहिए लेकिन वह फोन उठाना भी सही नहीं समझ रहे। जिसके बाद दफ्तर के कर्मियों द्वारा हंगामा करने के बाद मेंटनेंस कर्मी ठीक करने में जुट गए।
-

पंजाबः 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर Sunny Deol ने किया बड़ा ऐलान
चंडीगढ़ः आजकल हर तरफ बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 की चर्चा हो रही है। फिल्म तेजी से 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। जान लें कि सनी देओल एक्टर होने के साथ पंजाब के गुरदासपुर से सांसद भी हैं। सनी देओल बीजेपी के सांसद हैं। इस बीच, सनी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। सनी देओल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वो पार्टी का उम्मीदवार नहीं बनेंगे।
सनी देओल नहीं लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी एमपी सनी देओल ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि वो एक्टर के तौर पर ही देश सेवा करें। एक साथ कई काम करना नामुमकिन है। एक समय पर एक ही काम किया जा सकता है। वो जिस सोच के साथ पॉलिटिक्स में आए थे, उन्हें बतौर एक्टर भी किया जा सकता है. इसलिए मैंने अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
राजनीति पर क्या बोले सनी देओल?
सनी देओल ने ये भी कहा है कि एक्टिंग में रहते हुए उनका जो दिल करता है वो कर सकते हैं। पर पॉलिटिक्स में अगर वो कुछ कमिट कर दें और फिर उसे नहीं कर पाएं तो उनसे बर्दाश्त नहीं होता है। वो ऐसा नहीं कर सकते। इसीलिए वो सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में आगे रहना चाहते हैं।
लोकसभा में अपनी कम उपस्थिति पर सनी ने क्या कहा?
गौरतलब है कि बतौर सांसद लोकसभा में सनी देओल की उपस्थिति महज 19 फीसदी रही है। इस पर सनी देओल ने कहा कि लोकसभा में देश को चलाने वाले लोग बैठते हैं। उसमें सभी दलों के नेता हैं, पर वहां जैसा बिहेव किया जाता है, उसके लिए हम दूसरों से कहते हैं कि ऐसा मत करो। जब उनको देखता हूं तो ऐसा लगता है कि कहीं और चला जाऊं क्योंकि मैं ऐसा नहीं हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आगामी 2024 के चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं।
-

ਪੰਜਾਬ : ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਫੌਜੀ ਜਵਾਨ ਦਾ ਸਰਕਾਰੀ ਸਨਮਾਨਾਂ ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਬੀਤੇ ਕੱਲ੍ਹ ਇਕ ਫੌਜੀ ਵਾਹਨ ਡੂੰਘੀ ਖੱਡ ਵਿਚ ਡਿੱਗ ਜਾਣ ਨਾਲ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਿਰਸੜੀ ਦੇ ਫੌਜੀ ਜਵਾਨ ਰਮੇਸ਼ ਲਾਲ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸ਼ਮਸ਼ਾਨਘਾਟ ਵਿਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸਨਮਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਫੌਜ ਦੀ ਟੁਕੜੀ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਅਤੇ ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਪੁੱਤਰਾਂ ਨੇ ਫੁਲਮਾਲਾਵਾਂ ਅਰਪਿਤ ਕਰ ਕੇ ਸ਼ਹੀਦ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦਿੱਤੀ, ਸ਼ਹੀਦ ਦੀ ਚਿਖਾ ਨੂੰ ਅੰਤਿਮ ਅੱਗ ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਦੋਹਾਂ ਪੁੱਤਰਾਂ ਅਤੇ ਭਰਾ ਨੇ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫੌਜੀ ਰਮੇਸ਼ ਲਾਲ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਇਨਸਾਨ ਸੀ ਜੋ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਕੰਮਾਂ ਵਿਚ ਵਧ ਚੜ੍ਹ ਕੇ ਹਿੱਸਾ ਪਾਉਂਦਾ ਸੀ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਤੇ ਮਾਣ ਪ੍ਰਗਟਾਉਂਦਿਆਂ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕ ਮਦਦ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਯਾਦਗਾਰ ਬਣਾਏ ਜਾਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆ ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਭਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦ ਰਮੇਸ਼ ਲਾਲ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਤੇ ਮਾਣ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਕੱਠ ਦਸਦਾਂ ਹੈ ਕਿ ਲੋਕ ਰਮੇਸ਼ ਲਾਲ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਤੋਂ ਕਿੰਨੇ ਮਾਣ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰਦੇ ਨੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੇਸ਼ੱਕ ਸ਼ਹੀਦ ਰਮੇਸ਼ ਲਾਲ ਸੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਘਾਟਾ ਪਿਆ ਹੈ ਪਰ ਇਸ ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਡਾ ਘਾਟਾ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਪਿਆ ਜਿਸ ਦਾ ਇਕ ਰਾਖਾ ਦੁਨੀਆ ਨੂੰ ਅਲਵਿਦਾ ਕਹਿ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਸ਼ਹੀਦ ਦੀ ਯਾਦਗਾਰ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਆਰਥਿਕ ਮਦਦ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ।
-

पंजाबः आज चंडीगढ़ में धरना लगाएंगे किसान, पुलिस ने रास्ते किए सील
चंडीगढ़ः हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा आज चंडीगढ़ में धरना देने का ऐलान किया गया है। हरियाणा और पंजाब की किसान जत्थेबंदियों के द्वारा ऐलान किया गया है कि वे सभी खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला और मोहाली से लगते शहर के 27 प्रवेशद्वार सील कर दिए हैं। इन सभी जगह बैरिकेडिंग कर हथियारों से लैस रिजर्व फोर्स तैनात कर दी गई है। किसानों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सीमाओं पर चार हजार और मोहाली पुलिस ने 1500 पुलिसर्मियों की ड्यूटी लगाई है। किसानों को शहर में दाखिल होने से रोकने के लिए सभी डिवीजन के डीएसपी की जिम्मेदारी लगाई है। पंजाब और हरियाणा के किसान चंडीगढ़ में घुसकर सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में धरना देना चाहते हैं। चंडीगढ़ पुलिस किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने की योजना बना रही है। हालाकि पंजाब और हरियाणा में चंडीगढ़ आने वाले कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
चंडीगढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बॉर्डर एरिया में रैपिड एक्शन फोर्स, इंडो-तिब्बतन बार्डर पुलिस, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के अलावा चंडीगढ़ पुलिस के जवान तैनात कर दिए हैं। एसएसपी कंवरदीप कौर ने साफ कर दिया है कि किसी भी हाल में किसानों को शहर में घुसकर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा फोर्स तैनात की जाएगी। दूसरी ओर, एक अन्य अधिकारी ने कहा है कि यातायात में कोई दिक्कत न हो इसके लिए भी पूरी तैयारी की गई है। शहर में पंचकूला और मोहाली की तरफ से आने वाले रास्तों को सील करने के चलते कुछ सड़कों को जरूरत पड़ने पर डायवर्ट किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों की मोहाली और पंचकूला के अधिकारियों से भी इस मुद्दे पर बैठक की है।
इससे पहले शहर के प्रशासक बीएल पुरोहित ने किसान जत्थेबंदियों के 11 प्रतिनिधियों से बीते रविवार को मुलाकात की थी और आश्वासन दिया था कि वह उनकी मांगों को केंद्र तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बैठक में पंजाब पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बता दें कि बीते 7 जनवरी से चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा बंदी सिखों की रिहाई के लिए धरना दे रहा है। इससे चंडीगढ़-मोहाली मार्ग बाधित है। बीते 8 फरवरी को मोर्चे के प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हिंसक झड़प भी हुई थी। मोहाली पुलिस भी किसानों को रोकने के लिए तैयार है। जीरकपुर में चंडीगढ़ सीमा पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। कौमी इंसाफ मोर्चे के धरने के कारण पहले ही शहर में लोगों को काफी परेशानी हो रही है इसलिए प्रशासन नहीं चाहता है कि किसान फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब पहुंचें और वहां से चंडीगढ़ के लिए कूच करें। इसके लिए पुलिस ने कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया है।
कई जगह किसानों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के आलाधिकारियों ने कई दौर की बैठकों के बाद रैपिड एक्शन फोर्स, अर्धसैनिक बल और पुलिस के 1500 जवानों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है। इसके साथ ही डीएसपी स्तर के अफसरों की ड्यूटी भी लगाई है ताकि हालात बिगड़ने पर भी मौके के अनुसार तुरंत फैसला लेकर स्थिति को संभाल सकें। उधर, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कुछ सदस्यों की नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सरकार उनके साथ धक्केशाही कर रही है। वह बाढ़ से खराब हुई किसानों की फसलों का मुआवजा लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार की ओर से उन्हें सीमाओं पर रोकना गलत है।
-

इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर सिंगर का निधन
नई दिल्ली : हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर राजू पंजाबी का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा। बता दें कि राजू पंजाबी हरियाणा प्रान्त के मशहूर गायक एवं संगीत निर्माता थे। उनके द्वारा गाये गये हरियाणवी गानों को देश दुनियां में बड़े छाव से सुना और पसंद किया जाता थे। कई बार हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ इनके गाने रिलीज हुए हैं।

राजू पंजाबी के गाने बहुत ही फेमस थे। इनके गानों में Last Peg, Laad Piya Ke, Desi, Aacha Lage Se (Dj Remix), Ghagra, Sandal, Solid Body, Sweety, Mujhe Tera Nasha Hai, Tu Cheez Lajwaab, हवा कसूती, bomb, tarkeeb, dever ladla, फेयर लवली, दया राम की होरी, राजू की साली, gori nagori,शामिल हैं -

पंजाबः इस इलाके में गैंगस्टरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो
मोहालीः जिले के खरड़ के घडुआं में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस दौरान गनिमत यह रही कि युवक की जान बाल-बाल बच गई। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने युवक पर 7 गोलियां चलाईं थी। पीड़ित की पहचान मनप्रीत सिंह धनोआ निवासी गांव घडुआं के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से आरोपियों की बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित का भाई अमेरिका में रहता है। वह वहां पर जग्गू भगवानपुरिया के एंटी ग्रुप के संपर्क में है। पीड़ित मनप्रीत सिंह को इसके बारे में पहले कई बार धमकियां भी मिली थीं। उसी के चलते फायरिंग की गई है।
सोमवार देर रात मोटर साइकिल पर 2 युवक आए थे। उन्होंने घर के बाहर आकर मनप्रीत के नाम की आवाज लगाई। मनप्रीत के घर वाले बाहर आए तो उन्होंने कहा कि मनप्रीत से मिलना है। जैसे ही मनप्रीत बाहर आया तो एक युवक ने अपनी पिस्तौल निकाल कर ताबड़तोड़ 7 गोलियां चला दीं। यह गोलियां मनप्रीत के घर के दरवाजे पर लगीं। आरोपियों ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर छोटा होशियारपुरिया नाम से एक पोस्ट डाली है। उसमें लिखा है कि जो घडुआं में गोलियां चलाई गई हैं। वह हमने चलाई हैं। इसका कारण सनी धनोआ है, जो अमेरिका में एंटी पार्टी के साथ मिला हुआ है। इसके बारे में मनप्रीत को जानकारी दी थी, लेकिन उसने उसे नहीं रोका। इसलिए उस पर हमला हुआ।
इस दौरान चोटा होशियारपुरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उसने लिखा है कि आज जो घडुआं गांव में जो गोलियां चली है वह हमने चलाई है। उन्होंने कहा कि इस गोली का मेन कारण सन्नी दनोआ जो हमारी एंटी पार्टी के साथ अमेरिका में मिलता जुलता है और उनके कहने पर हमारे भाई लम्मे वीर का पता करवाता फिर रहा था। हमने जब इसकी जानकारी इसके भाई मनप्रीत दनोआ को दी तो उन्होंने हमारी बात टिच जानकर फोन काट दिया। जिसका जवाब हमने गोलियां को साथ दिया।
-

पंजाब : मेयर बनने पर बीजेपी ने घेरी आप सरकार, देखें वीडियो
मोगा : भाजपा जिला प्रधान डाक्टर सीमांत गर्ग और पूर्व एमएलए डाक्टर हरजोत कमल ने भाजपा दफ्तर में एक प्रेस वार्ता की गई। जिसका मुख्य अजंडा मोगा में आम आदमी पार्टी द्वारा मोगा के नगर निगम का जिनको मेयर बनाया है, वह डिक्टेटर शिप कर के बनाया गया है। क्योंकि कई पार्षदों को ह्रास भी किया गया है कई पार्षदों को घर से उठाया गया उनके परिवारों को परेशान किया गया उनके फ़ोन तक टेप करवाएंगे, जो की बहुत चिंता का विष्य है कई पार्षदों को घर से उठाया गया उनके परिवारों के फोन भी टेप किए गए है। जो की बहुत ही निंदनीय है।
यह सरा सर मोगा वासियों के लिए धक्का है हम इस का विरोध करते है। इसलिए हमने होम मनिस्टरी और राज्य पाल को भी पत्र लिखा है। हमारा देश आजाद देश है और आज आम आदमी पार्टी ने मोगा में कर के दिखाया है। यह उचित नही है इस मोके मोगा जिले की महिला जिला प्रधान के इलावा सभी जिले के आहुदेदार हाजिर थे।