Blog

  • पंजाबः महिलाओं ने फौजी भाइयों को राखी बांधकर मनाया पर्व, देखें वीडियो

    पंजाबः महिलाओं ने फौजी भाइयों को राखी बांधकर मनाया पर्व, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः राखी का त्यौहार हर एक भाई बहन के लिए बड़ा एहम त्यौहार है। जिसमें हर बहन चाहे कही भी हो अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने जरूर आती है, लेकिन हमारे देश की सरहदों पर सुरक्षा कर रहे फौजी भाई अपनी कड़ी ड्यूटी के चलते अपनी बहनों से कोसो दूर है। जिस कारण फौजी भाइयों को उनकी अपनी बहनों की कमी महसूस न हो इसके चलते भारत पाक सीमा की जीरो लाइन पर बसे सिंबल स्कोल गांव के शहिद कंवलजीत सिंह पोस्ट पर महिलाओं ने फौजी भाइयो को राखी बांधकर उन्हें अपनी बहनों की कमी महसूस नहीं होने दी, वहीं शहीद परिवार सुरक्षा परिषद की और से भी अपने साथियों सहित 1971 की जंग में शहीद हुए वायरलेस ऑपरेटर कवलजीत के स्मारक पर भी राखी बांध उसकी बहन द्वारा कई साल पहले शुरू की गई। स्मारक पर राखी बांधने की परम्परा शहीद की बहन की मौत के बाद भी जारी रखा। जिसके चलते राखी बांधने आई महिलाओं ने जहां फौजी भाइयों को राखी बांधकर अपनी खुशी का प्रगटावा किया, वहीं शहीद के स्मारक पर भी राखी बांधी।


     
    इस बारे में बात करते हुए मध्यप्रदेश से राखी बांधने आई हुई महिलाओ ने नम आँखों से कहा कि आज वो जहां आकर बहुत खुश है। उन्होंने अपने फौजी भाइयों को जहां राखी बंधी उसी के साथ ही साथ उस परम्परा को भी जारी रखा जो 1971 की इंडो पाक जंग में शहीद हुए कवलजीत की बहन द्वारा उसके स्मारक पर शुरु की गई थी। आज उन्हें स्मारक पर राखी बांधकर बहुत ख़ुशी हुई है।
     
    शहिद कंवलजीत के स्मारक पर विशेष तौर पर एनआरआई भाई भी राखी के इस पॉवन त्यौहार पर पहुंचे, जहां शाहिद कंवलजीत को श्रद्धांजलि दी। वहीं उसके स्मारक पर राखी भी बांधी गई। इंडो पाक सिमा पर स्थित भारतीय पोस्ट कंवलजीत सिंह पर 1971 की जंग में शहीद हुए कवलजीत जिसकी बहन उसकी शहादत के बाद राखी बांधने के लिए उसके स्मारक पर आती थी, लेकिन अब उसकी मौत होने के बाद स्थानीय निवासियों की और से फौजी भाइयों को राखी बांधने और स्मारक पर भी राखी बांध कर इस परम्परा को जारी रखा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से विशेष तौर पर पहुंची है।

  • पंजाबः व्यक्ति से 50 हजार की नगदी छीनकर भागा लुटेरा, बाइक पकड़ने पर घसीटा

    पंजाबः व्यक्ति से 50 हजार की नगदी छीनकर भागा लुटेरा, बाइक पकड़ने पर घसीटा

    डेराबस्सी : पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं बैंक से पैसे निकालकर जा रहे बुजुर्ग से बाइक सवार लुटेरे युवक ने 50 हजार रुपये छीन लिए। इतना ही नहीं लुटेरा बुजुर्ग को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। इससे बुजुर्ग घायल हो गए और डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त बुजुर्ग पंजाबी बाग निवासी हरि कृष्ण ने बताया कि वह सुबह साढ़े 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर आदर्श नगर की गली नंबर-4 से घर जा रहे थे।

    इसी दौरान हेलमेट पहने एक मोटरसाइकिल सवार उनके सामने गिर गया और उनको मदद के लिए रोका, जब वे उसकी मदद के लिए उसके पास पहुंचे तो युवक ने उनकी कमीज से रुपये निकाल लिए और भागने लगा। उन्होंने युवक की मोटरसाइकिल पकड़ ली और युवक उनको दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस पर घबराकर युवक ने उनके पैसे लौटाने की बात करते हुए मोटरसाइकिल छोड़ने को कहा जैसे ही उन्होंने मोटरसाइकिल छोड़ी तो झपटमार युवक तेजी से फरार हो गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः पुलिस अधिकारी पर गाड़ी चलाकर टक्कर मारने के लगे आरोप, हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

    जालंधरः पुलिस अधिकारी पर गाड़ी चलाकर टक्कर मारने के लगे आरोप, हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: बीएसएफ चौक पर पुलिस अधिकारी पर शराब पर अन्य गाड़ी में टक्कर मारने के आरोप लगे। इस दौरान बीएसएफ चौक पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। लोगों का आरोप है कि एसआई शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। इस दौरान उसने युवक गाड़ी ठोक दी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस अधिकारी पर वर्दी का रौब दिखाने का आरोप लगाया। वहीं पीड़ित गाड़ी चालक युवक का कहना है कि उक्त एसआई ने पहले उसकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्होंने एसआई पर आरोप लगाए है कि एसआई ने उन्हें गाड़ी ठोककर कहा कि फिर क्या हो गया। काफी देर तक लोगों द्वारा हंगामा होता देख पुलिस अधिकारी युवक को पैसे देने लगा। जिसके बाद युवक ने कहा कि उसे पैसे नहीं चाहिए, बस वह उसकी गाड़ी ठीक करवा दे। इस दौरान वहां पर जाम लग गया। 

  • आज आसमान में दिखेगा Super Blue Moon 

    आज आसमान में दिखेगा Super Blue Moon 

    जानें कब देख सकेंगे अद्भुत नजारा

    नई दिल्लीः आसमान में आज शाम आपको अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। 30 अगस्त को चांद बेहद खास अंदाज में दिखाई देने वाला है। आज फुल मून, सुपरमून और ब्लू मून एक साथ दिखाई देगा जिसे सुपर ब्लू मून कहा जाता है। सुपर ब्लू मून 2-3 साल में एक बार दिखाई देता है। जब सुपर ब्लू मून आकाश में दिखाई देता है तो आकाश में चांद बेहद सुंदर दिखाई देता है। ब्रिटेन में यह शाम 8.08 मिनट पर दिखाई देगा तो अमेरिकी समय के अनुसार,7.45 बजे दिखाई देगा। सुपर ब्लू मून से क्या आसमान आज नीला हो जाएगा। ब्लू मून शब्द का चांद के कलर से कोई लेना देना नहीं है। एक महीने में दो फुल मून यानी पुर्णिया पड़ती है तो दूसरे फुल मून को ब्लू मून कहा जाता है। ऐसा वर्ष 1940 से चला आ रहा है। अगर इस दिन सुपरमून भी है तो चांद दिन में बड़ा और चमकदार दिखाई देगा लेकिन नीला नहीं दिखाई देता है। 

    क्या होता है सुपरमून

    चांद पृथ्वी के चारों ओर एक अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाता है। इसलिए धरती और चांद की दूर हर दिन बदलती रहती है। जब चांद धरती से सबसे ज्यादा दूर होता है तो उसे एपोजी कहा जाता है। जब चांद पृथ्वी के करीब होता है तो उसे पेरिजी कहते हैं। जब चांद धरती के काफी करीब हो यानी पेरिजी और पूर्णिमा पड़ जाए तो उसे सुपरमून कहा जाता है।

    क्या है ब्लू मून

    चांद की एक साइकिल 29.5 दिन होती है। जब किसी महीने में दो बार पूर्णिमा पड़ जाए तो उसे ब्लू मून कहा जाता है।

    क्या चांद कभी हो सकता है नीला 

    अब सवाल उठता है क्या चांद कभी नीला पड़ सकता है। इसका जवाब हां में है। लेकिन ऐसा तभी होगा तो वहां ज्वालामुखी फटा हो या धुएं का ऐसा गुबार बना हो कि धुंध हवा में धुल गई हो। ऐसी स्थिति में चांद से आने वाली लाल रोशनी नीले या हरे रंग का दिखाई दे सकती है। अब अगला ब्लू सुपरमून 14 साल बाद 2037 में दिखाई देगा।

  • पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, हथियारों सहित एक काबू

    पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, हथियारों सहित एक काबू

    मोहालीः मोहाली पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मंगलवार देर शाम को एनकाउंटर हो गया। इसमें गैंगस्टर अनिल बिश्नोई के पैर में गोली लगी। उसे मोहाली के फेज 6 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनिल बिश्नोई पंजाब के नामी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की गैंग से जुड़ा है और हरियाणा में सिरसा जिले के डबवाली का रहने वाला है। मोहाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर अनिल बिश्नोई एक जगह छुपा हुआ है। पुलिस को कत्ल के इरादे से हमला करने से जुड़े एक केस में अनिल बिश्नोई की तलाश थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने जब अनिल को सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने सामने से फायरिंग शुरू कर दी। ऐसे में पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।

    पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि आरोपी से मौके पर एक पिस्टल बरामद हुई थी। बाद में पूछताछ के बाद तीन और हथियार बरामद कर लिए हैं। इसके 1 साथी को इसके पास मिलने आना था, लेकिन एनकाउंटर की सूचना के बाद वह नहीं आया। पुलिस को उसके बारे में पूरी जानकारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उस आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी कर रही है। 21 अगस्त को दो युवकों ने गांव घडुआं के रहने वाले मनप्रीत सिंह धनोआ के घर पर फायरिंग की थी। वहां से पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया था। तब से पुलिस इस गैंगस्टर के पीछे लगे हुई थी।

    पीड़ित मनप्रीत सिंह धनोआ का भाई अमेरिका में रहता है। वह जग्गू भगवानपुरा ग्रुप के एंटी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के साथ संपर्क में हैं। इस मामले में मनप्रीत को पहले भी कई बार फोन पर धमकियां मिली थी। जब उस पर यह फायरिंग हुई तो जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप के विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृतपाल बल ने सोशल मीडिया पर इस की जिम्मेदारी थी। मामले में मोहाली पुलिस के डीएसपी डिटेक्टिव गुरशेर सिंह संधू ने बताया कि आरोपी अनिल बिश्नोई के पीछे पुलिस कई दिनों से लगी हुई थी। आरोपी की टांग पर गोली लगी है। अभी उसकी हालत ठीक है। आरोपी अनिल बिश्नोई, अमृतपाल बल और जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ जीरकपुर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • कनाडा में बाहर से आने वाले छात्रों की संख्या में हुई बढ़ौतरी, पंजाब में मचा हड़कंप

    कनाडा में बाहर से आने वाले छात्रों की संख्या में हुई बढ़ौतरी, पंजाब में मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः कनाडा सरकार के मंत्री शान फ्रेजर ने संकेत दिए हैं कि ट्रूडो सरकार को स्टडी वीजा का मूल्यांकन करने की जरूरत है और इस पर गहनता से विचार कर संख्या को सीमित किया जा सकता है। फ्रेजर ने तो यहां तक कह दिया कि कनाडा में तेजी से आ रही विद्यार्थियों की बाढ़ से जमीन व मकान के मूल्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कनाडा की ट्रूडो सरकार के मंत्री के बयान का पंजाब में गहरा असर हुआ है। जानकारों का मानना है कि फैसले से भारतीयों का वहां जाने का सपना टूट सकता है। कनाडा में लोगों के रहने की जगह कम पड़ रही है। इसलिए ये देश विदेशी स्टूडेंट्स की संख्या पर लगाम लगाने की तैयारी में है। 2022 में कनाडा में 184 देशों से 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स आए। जबकि 2015 में यह संख्या चार लाख से भी कम थी।

    कनाडा के ओटवा में रहने वाले पंजाबी समुदाय के नामचीन लीडर जसविंदर सिंह जस्सा का कहना है कि कनाडा में यह भीड़ आना राजनीति का एक हिस्सा थी। आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा (आईआरसीसी) 2024 तक अपने छात्र वीजा कार्यक्रम के लिए एक नए विश्वसनीय संस्थान ढांचे को लागू करने की योजना बना रहा है। पिछले सात साल में घरों की कीमतें आसमान छू रही हैं और यहां के मूल निवासी असहज महसूस कर रहे हैं। कनाडा स्टडी वीजा के माहिर रमन कुमार का कहना है कि कुछ मानदंडों को पूरा करने वाले संस्थानों को विश्वसनीय संस्थान के रूप में नामित किए जाने की तैयारी है। लिहाजा, अगर यह फैसला होता है तो इसकी चपेट में ऐसे कॉलेज आ जाएंगे, जिसका मकसद सिर्फ डिग्री देकर बच्चों को वर्क परमिट तक भेजना है।

    कनाडा के एडमिंटन में इमिग्रेशन एक्सपर्ट परविंदर सिंह मोंटू का कहना है कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को प्रवेश देने वाले किसी भी कनाडाई संस्थान को उनके संबंधित प्रांतीय या क्षेत्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित नामित शिक्षण संस्थान (डीएलआई) के रूप में वर्गीकृत करता है। अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कनाडाई अध्ययन परमिट के लिए आवेदन करने के लिए डीएलआई से एक स्वीकृति पत्र की आवश्यकता होती है। नया विश्वसनीय संस्थान ढांचा प्रभावी रूप से कनाडा के नामित शिक्षण संस्थानों (डीएलआई) के बीच दो-स्तरीय संरचना स्थापित करेगा, जिनमें से कुछ को विश्वसनीय संस्थानों के रूप में मान्यता दी जाएगी।

    कनाडा के एडमिंटन में इमिग्रेशन एक्सपर्ट परविंदर सिंह मोंटू का कहना है कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को प्रवेश देने वाले किसी भी कनाडाई संस्थान को उनके संबंधित प्रांतीय या क्षेत्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित नामित शिक्षण संस्थान (डीएलआई) के रूप में वर्गीकृत करता है। अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कनाडाई अध्ययन परमिट के लिए आवेदन करने के लिए डीएलआई से एक स्वीकृति पत्र की आवश्यकता होती है। नया विश्वसनीय संस्थान ढांचा प्रभावी रूप से कनाडा के नामित शिक्षण संस्थानों (डीएलआई) के बीच दो-स्तरीय संरचना स्थापित करेगा, जिनमें से कुछ को विश्वसनीय संस्थानों के रूप में मान्यता दी जाएगी।

  • पंजाबः Golden Temple के पास पुलिसकर्मी पर लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तन करवाने के लगे आरोप, वीडियो वायरल

    पंजाबः Golden Temple के पास पुलिसकर्मी पर लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तन करवाने के लगे आरोप, वीडियो वायरल

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल के पास एक पुलिस कर्मी पर लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तन करवाने के गंभीर आरोप लगे है। यह आरोप भाजपा नेता ने लगाए है। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सिख समुदाय से जुड़ी संस्थानों में भारी रोष है। सिख संस्थाओं ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से सख्त एक्शन लेने के लिए कहा है।इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने ट्वीट किया है।

    भाजपा नेता के मुताबिक गोल्डन टेंपल के गलियारे में एक पगड़ीधारी पुलिस कर्मचारी कुछ लोगों को दिनदहाड़े सरेआम ईसाई धर्म की दीक्षा दे रहा है, उनका इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन कर रहा है। इतना ही नहीं यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जो पगड़ी पहने पुलिस वाला धर्म परिवर्तन करवा रहा है वह माहल गांव में स्थित चर्च में पादरी का काम भी करता है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने गोल्डन टेंपल के गलियारे में धर्म परिवर्तन का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भी श्री दरबार साहब के उसी क्षेत्र में रहते हैं।

    जहां पर धर्म परिवर्तन का यह खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिर क्यों धर्म परिवर्तन करवाने के वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि SGPC क्या सुखबीर बादल के किसी के दबाब में है। उन्होंने कहा कि राज्य में ईसाइयों की आबादी 20 प्रतिशत है और यह चुनाव में मायने रखती है। क्या हम इसे एक पूर्व लड़ाई के रूप में लेंगे और इंतजार करेंगे कि कब ईसाई हमारे संस्थानों और गुरुद्वारों पर कब्जा कर लें। सिख भेष में पुलिस की वर्दी पहन कर एक अधिकारी सरेआम धर्म परिवर्तन करवा रहा है।

  • जालंधरः इस इलाके में बाइकों पर आए युवकों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, चली ईंटे

    जालंधरः इस इलाके में बाइकों पर आए युवकों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, चली ईंटे

    जालंधर, ENS: शहर के आबादपुरा में पंजपीर वाली गली में श्री गुरु रविदास मंदिर के पास देर रात जमकर गुंडागर्दी हुई। इस दौरान साथ ही लगती गली नंबर 3 के रहने वाले युवकों ने बाइकों पर आकर शिवा नामक एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके जवाब में गली के युवकों ने हमलावरों पर जमकर ईंटें बरसाईं। गली में हर तरफ ईंटें ही ईंटे नजर आ रही थी। इस हमले में शिवा को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जिसे तुरंत गली के युवकों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। उसे सिर पप टांके भी लगाए गए हैं।

    हमला किसी पुरानी रंजिश में बताया जा रहा है हालांकि घायल शिवा का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। वह गली में दुकान के बाहर अन्य युवकों के साथ बैठा था कि अचानक उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। जब गली में युवकों के दो गुटों में तेजधार हथियारों के साथ-साथ ईंट-पत्थर चल रहे थेै। उस वक्त गली के लोग दहशत में अपने-अपने घरों में दुबक गए। लोगों का कहना था कि बाइकों पर करीब बीस से पच्चीस युवक जिनके हाथों में तलवारें, खंडे और दातरें थी लेकर आए थे।

    गली के युवक पर जब बाइक सवार अराजक तत्वों ने हमला किया तो बचाव में गली के युवकों ने ईंटें-पत्थर चलाए। घायल युवक ने कहा कि जिन लोगों ने हमला किया वह पास की गली नंबर 3 के रहने वाले हैं। युवक ने बताया कि हमलावरों में गोपी, बब्बू, मंदीप मुख्य रूप से शामिल थे। यही अपने साथ दूसरे युवकों को लेकर आए थे। इसी बीच एक युवक ने कहा कि अक्सर हमलावर उन्हें फब्बतियां कसते थे। उन्हें जब ऐसा करने से रोका तो उन्होंने खुन्नस रख ली और आज हमला कर दिया।

  • पंजाबः पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चैन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV 

    पंजाबः पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चैन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV 

    होशियारपुरः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं बजवाड़ा मार्ग पर स्थित हरि कृष्ण नगर की गली नंबर 1 में 2 मोटरसाइकिल सवारों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही होशियारपुर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई थी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। पीड़ित जितेंद्र देवी ने कहा कि वह मोहल्ले में थी और किसी काम से पैदल जा रही थी।

    इस दौरान मोटरसाइकिल सवार ने 1 युवक आया और सोने की चैन लूट कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने उक्त आरोपी का पीछा भी किया, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी में पता चला कि उक्त आरोपी पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। जिनमें से एक ने हेलमेट पहना हुआ था और दूसरी ओर टोपी लगाई हुई थी। पीड़ित महिला सामान लेकर घर की ओर जा रही थी। महिला ने बताया कि उसकी चैन एक तोले की थी। थाना सदर के एसएचओ सतीश ने बताया जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

  • चंद्रयान-3 के रोवर ने चांद पर खोजा सल्फर, ऑक्सीजन समेत 8 एलिमेंट्स मिले

    चंद्रयान-3 के रोवर ने चांद पर खोजा सल्फर, ऑक्सीजन समेत 8 एलिमेंट्स मिले

    नई दिल्ली: चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान को चांद के साउथ पोल पर सल्फर होने के सबूत मिले हैं। रोवर को चांद की सतह पर ऑक्सीजन समेत एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की मौजूदगी का भी पता चला है। जबकि हाइड्रोजन की खोज जारी है। प्रज्ञान रोवर पर लगे लेजर-इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (LIBS) पेलोड ने ये खोज की हैं। भारतीय स्पेस एजेंसी (ISRO) ने कहा कि ऑन-साइट जांच ने क्षेत्र में ‘स्पष्ट तौर पर’ सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की है। 28 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चास्टे पेलोड ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑब्जर्वेशन भेजा था। ChaSTE के मुताबिक, चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है।

    एक दिन पहले ISRO ने कहा था कि चंद्र सतह पर एक चार मीटर गहरे क्रेटर के सामने आ जाने के बाद रोवर ने सफलतापूर्वक अपना रास्ता बदल लिया था। ISRO ने बताया कि चंद्रमा के साउथ पोल की सतह पर तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, 80mm की गहराई में माइनस 10°C तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 23 अगस्त को भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रच दिया था। देश के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की थी। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। जबकि चांद की किसी सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भार चौथा देश है। इससे पहले अमेरिका, रूस (तत्कालीन USSR) और चीन ही ऐसा कर पाए हैं।

    इसरो की इस सफलता से कुछ दिन पहले रूस को अंतरिक्ष में बड़ा झटका लगा था। रूस का अंतरिक्ष यान लूना-25 21 अगस्त को इंजन में खराबी के बाद चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था। लूना-25 के साथ रूस भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करना चाहता था। रूस के लिए इस मिशन की असफलता बड़ा झटका इसलिए भी थी, क्योंकि साल 1976 (USSR में टूट) के बाद से यह उसका पहला मून मिशन था।