Blog

  • बॉर्डर पर कई किलोमीटर तक लगा जाम, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः किसान आज दिल्ली को सुबह कूच करने के लिए तैयार हो गए है। कुछ देर में वह दिल्ली की कूच करेंगे। वहीं किसानों के दिल्ली कूच से पहले चिल्ला बॉर्डर पर भार पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वहीं देर रात तक चली पंजाब के किसान नेताओं की 3 केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक बेनतीजा रही। सूत्रों के अनुसार बैठक में किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुई एफआईआर और अन्य मामले वापस लेने पर सहमति बन गई थी। वहीं किसानों के सभी प्रकार के लोन और कर्ज माफी पर पेंच फंसा हुआ था।

    बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान परिसर में हुई। केंद्र की तरफ से बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल रहे। जिसके बाद MSP की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। किसानों के मार्च के कारण दिल्ली के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। इससे भारी जाम लगा हुआ है। वहीं दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर कई किमी लंबा जाम लगा हुआ है। वहीं सिंघु बॉर्डर के भी ऐसे ही हाल हैं। टीकरी बॉर्डर पर वज्र वाहन तैनात किए गए हैं। 

  • पंजाब : कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, देेखें वीडियो

    लुधियाना : देर रात गिल नहर पुल उतरते समय कार चालक ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति कई फीट दूर जाकर गिरा। घायल व्यक्ति को राहगीर और आप नेता ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति का नाम विजय है। उसके पिता नरेश को भी राहगीरों ने सूचित कर सिविल अस्पताल बुला लिया। टक्कर मारने वाले व्यक्ति के साथी भी सिविल अस्पताल पहुंचे। 

    घायल विजय के पिता नरेश ने कहा कि स्ट्रेचर पर उसके बेटे को लेटा कर कार चालक सिविल अस्पताल के बाहर भाग रहा था। उसने शोर मचाकर उसे पकड़ लिया। नरेश के मुताबिक उसका बेटा ओसवाल कंपनी में पिछले 4 साल से काम करता है। बीते रात वह काम से वापस आ रहा था। गिल नहर पुल उतरते समय कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। नरेश ने कहा कि उसके बेटे के सिर में काफी चोटें आई हैं। उसके तीन बेटे है। घायल विजय मंझला है।

    विजय की पत्नी की मौत करीब 4 महीने पहले हुई है। उसके एक बेटा है। उधर फेट मारने वाले आप नेता ने कहा कि वह घायल व्यक्ति को अस्पताल खुद लेकर आया है। व्यक्ति को छोड़ कर भागने जैसी कोई बात नहीं है। इंसानियत के तौर पर वह परिवार के साथ खड़ा है। फिलहाल घायल व्यक्ति को देर रात ESI अस्पताल भेजा गया है। सिविल अस्पताल चौकी पुलिस ने थाना सदर अधीन पड़की पुलिस चौकी मराडो को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • इन राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

    नई दिल्ली : उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मध्य और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी झमाझम बारिश हो सकती है।

    इससे पहले पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में आज सुबह भी घना देखा गया। पंजाब और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला।

  • जालंधर : कैंटर और ट्रक में भीषण टक्कर, मौ’त

    जालंधर, ENS: अड्डा सरमस्तपुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरियाणा में कैथल के रहने वाले सतबीर के रूप में हुई है। जोकि जम्मू से अपना ट्रक लेकर वापस हरियाणा लौट रहा था। ये हादसा जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे पर डीएवी यूनिवर्सिटी के सामने हुआ। ASI राजिंदर शर्मा ने बताया कि सरिया से भरा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान जम्मू की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरिया से लदा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों का ऑयल टैंक लीक हो गया और सारा ईंधन बाहर गिरने लगा।

    हादसे के कारण कैंटर चालक बुरी तरह फंस गया था। जिसके बाद राहगीरों द्वारा दोनों जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सतबीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, जख्मी का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार राहगीरों ने कैंटर का दरवाजा तोड़कर किसी तरह घायल कैंटर चालक को बाहर निकाला। कैंटर चालक को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सारी घटना की जानकारी मृतक के परिवार को भी दे दी गई है। परिवार के बयान दर्ज होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी

  • आज का राशिफल, 13 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 13 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर  बाद 3 बजकर 43 मिनट पर सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में सुधार आएगा।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आएगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

    मिथुन राशि-

    आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरुरत है, अन्यथा कोई आपका विरोध कर सकता है। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जाएगा।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बडे़-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बच्चे आज आपसे अपने पढ़ाई की जरुरत का सामान खरीदवा सकते हैं।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाए रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज घर के कामों को करने के बाद हाउस वाईव्स फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय व्यतीत करेंगी। आज माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

    तुला राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों  को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। अगर आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकाले और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। पुराने मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

    धनु राशि-

    आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखाएगा। किसी पार्क में परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल होने की संभावना है। पारिवारिक सुख-सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से संपर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने का मन बनाएंगे। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आपके सारे काम सफल रहेंगे।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहेगा, मन खुश रहेगा। आपको सब्र रखना होगा। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जाएंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगो से आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। नया बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपके सगे संबंधियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे।

     कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पाजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे। वह समय से पूरा हो जाएगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपकों सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। 

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं आपकी माता को खुशी होगी। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बात पता चल सकती हैं। कुछ नए लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि हैं, आज उनकी किसी कविता की तारीफ हो सकती है। जिससे मन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आज आपका खर्च बढ़ेगा।

     

  • पंजाब: केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीटिंग को लेकर किसान नेता रणजीत सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: केंद्र और पंजाब सरकार की किसान नेताओं से शाम से बैठक जारी है। इस बैठक मे केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, अर्जुन मुंडा, पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और DGP गौरव यादव मौजूद है। किसानों की कर्ज माफी की मांग पर केंद्रीय मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। 

    बैठक के संबंध मे किसान नेता रणजीत सिंह जानकारी देते हुए बताया कि अभी सर्कार के साथ किसानो का कोई समझौता नहीं हुआ है। मीटिंग में वार्तालाप चल रही है लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। किसान जत्थेबंदिया स्वामी नाथन की रिपोर्ट , कर्ज माफ़ी और अन्य मुद्दों पर अपना पक्ष रख रही है। 

    केंद्र सरकार की ओर से हाईपावर कमेटी बनाने की बात कही जा रही है। किसान इस पर तैयार नहीं है। हालांकि ये दावा किया जा रहा है कि चड़ीगढ़ में किसान नेताओं के प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच जारी बैठक में सरकार और किसान कई मुद्दों पर एक-दूसरे से सहमत भी है।

  • पंजाब: घर के बहार बैठी महिला पर चली गोलियां, देखे वीडियो

    जीरकपुर : डेराबस्सी में पड़ते रामगढ़ मे दोपहर घर के बाहर बैठी 58 साल की महिला पर बाइक पर आए 2 हमलावरों ने गोलियां चला दी। इस घटना में गोलियां बुजुर्ग के पेट और गले में लगी है। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानिय लोगों की मदद से घायल महिला को पंचकूला के सेक्टर-6 अस्तपताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों घायल को चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया।

    जहा घायल महिला की हालात नाजुक बताई जा रही थी। मौके पर पहुंची आईपीएस डॉ. ज्योती यादव ने बताया की 2 युवक बाइक पर हैलमेट पहने आये थे। जिन्होंने घर के बाहर बैठी महिला पर गोलियां चला दी। घायल महिला की बेटी किरण ने कहा की पिछले कई सालों से पति के साथ उसकी अनबन चल रही है और कोर्ट में केस चल रहा है। किरण ने पति पर आरोप लगते हुए कहा कि हो सकता है की कि उसने ही मेरी मां पर हमला करवाया हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः RJ Himanshu का हुआ एक्सीडेंट अस्पताल में भर्ती, देखें Live

    जालंधर, (ENS): रेडियो जॉकी हिमांशु का हवेली के नजदीक एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रक और गाड़ी टकराने से हुआ है। हिमांशु को टैगोर अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहा lउसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुँच कर एस.एस.एफ फ़ोर्स के मुलाजिमों ने हाईवे पर जाम ट्रैफिक को सुचारु करवाया।  

    मौके पर पहुँच कर एस.एस.एफ फ़ोर्स के मुलजिमो ने हाईवे पर जाम ट्रैफिक को सुचारु करवाया। पुलिस ने मौके से ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि पीछे से गाड़ी उसके ट्रक में लगी है। पुलिस घटना की जाँच कर रही है।  

  • पंजाब : किसान नेताओं की इन मुद्दों पर बनी सहमति, देखें वीडियो

    किसान नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट हुए सस्पेंड

    चंडीगढ़: किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, अर्जुन मुंडा, पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और DGP गौरव यादव के साथ बैठक अभी भी चल रही है। किसानों की कर्ज माफी की मांग पर केंद्रीय मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, इस दौरान किसानों और युवाओं के खिलाफ 3100 दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने का वादा किया है।

    सूत्रों के अनुसार लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को मुआवजा को लेकर सहमति बनी है। इसी के साथ बिजली अधिनियम 2020 रद्द करने पर सहमति भी बनी है। किसान नेताओं की करीब 3 घंटे से किसानों से बैठक जारी है। 

    बताया जा है कि केंद्र सरकार और किसानों की बैठक में किसानों ने इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की है कि एक तरफ सरकार अच्छे माहौल में बातचीत की बात कह रहें है। तो दूसरी तरफ बॉर्डर पर रास्ते बंद कर रही है और हाइवे पर सरिये लगा रही है। किसान नेताओं को हरियाणा में उठवाया जा रहा हैं।

    हालांकि MSP की गारंटी के मुद्दे पर बात फंस गई है। केंद्र सरकार की ओर से हाईपावर कमेटी बनाने की बात कही जा रही है। किसान इस पर तैयार नहीं है। हालांकि ये दावा किया जा रहा है कि चड़ीगढ़ में किसान नेताओं के प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच जारी बैठक में सरकार और किसान कई मुद्दों पर एक-दूसरे से सहमत है।

    किसान नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में सस्पेंड होने शुरू हो गए हैं। किसान नेता सुरजीत फूल और रमनदीप मान के सोशल अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के किसान दिल्ली कूच पर अड़े हैं। इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से तैयारी कर ली गई है, बॉर्डरों पर बेरीकेडिंंग की जा रही है। हरियाणा सरकार भी शंभू बॉर्डर सील कर चुकी है और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी फोर्स लगा दी गई है।

  • पंजाब: सवारियों से भरी मिनी बस बेकाबू होकर पलटी, कईयों की हालत गंभीर

    बठिंडा: जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार आज शाम 7 बजे के करीब गोनियाना से चलकर गांव दान सिंह वाला जा रही निजी कंपनी की मिनी बस गांव बलाहड़ महिमा के पास अचानक बेकाबू होने के बाद पलट गई। हादसे में बस में सवार 30 के करीब सवारियां जख्मी हो गईं। जिनको डायल 108 एम्बुलेंस और नौजवान सोसाइटी की ओर से पहले गोनियाना और बाद में बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    घायलों में कई सवारियों के गंभीर चोटें आई हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नौजवान सोसायटी के प्रधान सोनू माहेश्वरी ने बताया कि शाम 7 बजे के करीब एक मिनी बस जो गोनियाना मंडी से चलकर दान सिंह वाला आ रही थी लेकिन गांव बलाहड़ महिमा के पास अचानक बस बेकाबू हो गई जो खेतों में जाकर पलट गई।

    हादसे में जख्मी हुए लोगों को उनकी संस्था व डायल 108 एंबुलेंस की ओर से बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कई यात्रियों की हालत गंभीर हैं।