Blog
-

यदि नहीं हटा प्रतिबंध तो पूरे प्रदेश में बंद होंगे क्रशर: डिंपल
ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में कुछ एक जिलों के स्टोन क्रशर पूरी तरह बंद करने के आदेश के करीब डेढ़ महीने बाद क्रशर उद्योग संघ सामने आया है और सरकार से इस मामले को रिव्यू करने की मांग उठाई है। बुधवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डिंपल ने ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले के काफी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां सभी क्रेशर बंद होने के चलते तमाम विकास और निर्माण कार्य ठप्प होकर रह गए हैं। वहीं दूसरी तरफ इन उद्योगों से जुडक़र अपनी रोजी-रोटी चलाने वाले करीब 70000 लोग बेरोजगारी के मुहाने पर आ गए हैं। उन्होंने ऐलान किया कि यदि सरकार ने इस मामले में विनम्रता पूर्ण विचार मंथन करते हुए उद्योगों को खोलने की हरी झंडी नहीं दी, तो पूरे प्रदेश के स्टोन क्रशर बंद कर दिए जाएंगे।संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डिंपल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पर खनन का काम नियमों के मुताबिक किया जाता है। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के कुछ जिलों में क्रशर उद्योग को पूरी तरह बंद कर देने के आदेश समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले के चलते जहां एक तरफ प्रदेश भर में निजी और सरकारी निर्माण कार्य बंद होकर रह गए हैं, वहीं इसका असर हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई आपदा के बाद पुनर्वास कार्यों पर भी पड़ रहा है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए स्टोन क्रशर उद्योगों को बंद करने के फैसले को रिव्यू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले करीब डेढ़ महीने से हिमाचल प्रदेश के कुछ एक जिलों में सरकार के आदेशों के बाद यह क्रशर पूरी तरह बंद हो चुके हैं, जिसका सीधा असर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से इस उद्योग से रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी सरकार रिव्यू करने के बाद बंद किए गए उद्योगों को खोलने के निर्देश जारी नहीं करती है, तो संगठन प्रदेश भर में एक जुटता से इस फैसले के विरोध में उद्योगों को बंद करते हुए विभागीय अधिकारियों को चाबी सौंप देगा। इस अवसर पर तेजपाल सिंह, आदित्य शर्मा, गणेश कुमार, संदीप ठाकुर, रोहित मेहता, रमन पाठक, नरेश कुमार, अरूण ठाकुर, रूबी जसवाल, साहिल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। -

जालंधर : नशीले पदार्थ और 30 ग्राम हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार
जालंधर (ENS): थाना रामामंडी की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है । आरोपी की पहचान राजपाल उर्फ पाली निवासी गुरु रविदास कॉलोनी, रामा मंडी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान नंगलशामा चौंक के पास मौजूद थे। जहां उन्हें ख़ाली प्लॉट की तरफ से एक नौजवान निकलता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे 210 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शरु कर दी है।

इसी तरह थाना 4 की पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितिन सहोता निवासी महेन्द्रू मुहल्ला नजदित भगवान वाल्मीकि गेट के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एसआई सुरजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर ही आरोपित नितिन को सिक्का चौक से 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसी तरह थाना आदमपुर की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान रमन उर्फ काला निवासी मुहल्ला बेगमपुरा और चमकौर सिंह सगरां मुहल्ला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी एस आई मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी हरिपुर रोड पर मौजूद थी। तभी उक्त आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते दिखाई दिए जब पुलिस रुकने का इशारा किया तो भगाने की फ़िराक में मोटरसाइकिल नीचे गिर गया। पुलिस ने दोनों को काबू कर जब उनकी तलाशी ली तो 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

जालंधर : सरेआम तेजधार हथियारो से हमला कर व्यापारी से लूट , देखे CCTV
जालंधर (ENS): शहर में आए दिन लूट की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लुटेरे इतने बेख़ौफ़ हो चुके हैं कि लगता है उनको अब पुलिस का डर ही नहीं रहा। दिन रात या तड़कसार लूटेरे लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला अर्जुन नगर से सामने आया है। जहां एक प्रवासी जोकि फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। वह जब अपने घर से मंडी जाने के लिए निकला तभी एक काले रंग के मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरे वहां पर पहुंचे और पीड़ित से एक पता पूछने लगे। जिसके बाद उक्त युवकों ने तेजधार हथियार निकालकर उसके साथ मारपीट शुरू कर मोबाइल और नगदी छीन कर फरार हो जाते हैं। यह सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी देते हुए पीड़ित अर्जुन नगर निवासी मनु ने बताया कि वह रोजाना सुबह मंडी के लिए निकला था कि तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवक उसके पास आए और एड्रेस पूछने लगे। जब वह एड्रेस बताने के लिए रुका तो दो युवकों ने नीचे उतर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही एक तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिस दौरान मनु को चोटें भी लगी है। मनु ने बताया कि मारपीट के दौरान लुटेरों ने मेरी जेब से मोबाइल व नकदी भी निकाल ले गए। जब लुटेरे उसकी जेब से नगदी व मोबाइल निकाल रहे थे तो कागजात भी ले गए जिसे देख कर उसे वापिस कर दिए। इस सम्बंध में मनु ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।
-

जालंधरः चोरी के मामले में कबाड़िए सहित तीन गिरफ्तार
जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने चोरी के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के गहने, एक मोटरसाइकल, गैस सिलेंडर और तीस हजार रुपए नकदी बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान शमी सिंह उर्फ शमी निवासी बैंक कालोनी गांव बूटां जालंधर, अनिल कुमार और जगदेव सिंह निवासी गांव जट्टा भट्टियां थाना मुकेरिया होशियारपुर के रूप में हुई है। ये स्टॉप के प्रबंध इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान शेर सिंह कालोनी के पास मौजूद थी, जहाँ उन्हें गुप्त सूचना मिलेगी अनिल और शमी चोरी का सामान बेचने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर गाखल पुली की तरफ आ रहे है जहां उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को दबोच कर जांच के दौरान चोरी का सामान ख़रीदने वाला आरोपी कबाड़िया जगदेव भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इनके गिरोह के और सदस्यों के बारे में पता चल सके।
-

कल पंजाब भर में रेलवे ट्रैक रोकेंगी किसान जत्थेबंदियां
चंडीगढ़ः केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ कई किसान संगठन भी एक बार फिर हुंकार भरने की तैयारी कर रहे हैं। यह आंदोलन वैसा ही होगा, जैसे दिल्ली आंदोलन से पहले पंजाब में शुरू हुआ था। किसान वैसे ही अपनी मांगों को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को पंजाब में रेल रोको आंदोलन करेंगे। बता दें कि किसानों की ओर से पहले 22 अगस्त को चंडीगढ़ में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया गया था। रेल रोको आंदोलन को लेकर किसान गांव जाकर बैठके कर रहे हैं। ताकी आगे तीन दिवसीय आंदोलन को सफल बनाया जा सके।
किसानों की क्या है मांग?
- भारत में आई बाढ़ के चलते जो किसानों का नुकसान हुआ है उसके लिए केंद्र सरकार 50000 करोड़ रुपये का पैकेज जारी करें।
- दिल्ली आंदोलन की मांगों में से एक किसानों की फसलों की एमएसपी दी जाए।
- दिल्ली आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर मामले दर्ज किए गए हैं उनको रद्द किया जाए। जो अभी तक नहीं हुए हैं।
- लखीमपुर खीरी की घटना में अभी तक इंसाफ नहीं।
- इसके अलावा और भी अनेकों मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन आजाद के नेता जसविंदर सिंह लोंगोवाल ने बताया कि पंजाब में रेल रोकने का ऐलान उत्तरी भारत के 16 संगठनों का है जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी और उत्तराखंड और भी दूसरे राज्यों के किसान संगठन मौजूद रहेंगे। हम तीन दिनों के लिए पंजाब में रेल का चक्का जाम करेंगे। कोई भी रेल नहीं चलेगी। अगर बात नहीं बनी तो उसके बाद पंजाब से बाहर देश के दूसरे राज्य में लेकर जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी मांगी है जो बाढ़ के चलते देश में किसानों का नुकसान हुआ है उसके लिए 50000 करोड़ रुपए का पैकेज जारी करें।
फसलों की एमएसपी लागू किया जाए। केंद्र सरकार दिल्ली आंदोलन के दौरान जितने किसान के खिलाफ मामले जो दर्ज हैं उनको रद्द करे जो अभी तक रद्द नहीं हुए हैं। लखीमपुर घटना का अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। किसानों का पूर्ण कर्ज माफी समेत कई अन्य मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन करेंगे। जसविंदर ने आगे बताया कि दिल्ली आंदोलन से पहले जो आंदोलन शुरू हुआ था वह पंजाब की रेल पटरियों से ही शुरू हुआ था, और वैसा ही इस बार भी है। इसकी तैयारी हम पूरे जोर-शोर से कर रहे हैं।
-

मानपुरा पंचायत में हुआ विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन
बराबरी पर छुट्टी माली की कुश्तीदून विधायक राम कुमार रहे मुख्यातिथिबददी/सचिन बैंसल: दुन विधानसभा क्षेत्र की मानपुरा पंचायत में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब हरियाणा हिमाचल उत्तर प्रदेश के लगभग सैकड़ो पहलवान ने हिस्सा लिया। इस मौके पर दुन विधायक रामकुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत का पुरातन पारम्परिक खेल है। कुश्ती का खेल संयम व मज़बूती का खेल माना जाता है। उन्होंने कहा कि कुश्ती खेल को जीवित रखने के लिए ग्रामीण स्तर पर दंगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना आवश्यक है ताकि युवा देश के इस प्राचीन खेल महत्व को समझ सके। राम कुमार ने दंगल आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी देव संस्कृति को संजोए रखने के साथ-साथ अखाड़े के माध्यम से स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं जोकि एक सराहनीय कदम है। राम कुमार ने कहा कि जिस तरह से आज के समय में कुछ युवा बाल्यावस्था से ही मादक पदार्थों का सेवन कर रहे हैं यह समाज के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दून रखने में सहायक सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि खेल-कूद से जहां शारीरिक रूप से मज़बूत बनते है वहीं मानसिक रूप से भी विकसित होते है। उन्होंने कुश्ती समिति मानपुरा को दंगल के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए समिति को 11 हजार रुपए दिए। दंगल में कुल 11 मालियां रखी गई थी जिसमें सैकड़ों नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली में उत्तर प्रदेश मथुरा के पहलवान उमेश व पंजाब के कालू के बीच हुई। माली की कुश्ती बराबरी पर छुटी।जिन्हें पुरस्कार के रूप में संयुक्त रूप से 1.20 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। दूसरी माली में कालुआ गुज्जर, तीसरी माली में भोला, चौथी माली में तालिब बाबा तथा रवि, पांचवीं माली में नरेन्द्र, छठी माली में नदीम, सातवीं माली में छोटा रेजा, आठवीं माली में सुखमन, नवीं माली में विवेक बाबा, दसवीं माली में घोड़ा तथा ग्यारहवीं माली में शुभम विजेता रहे।इस अवसर पर ग्राम पंचायत मानपुरा के प्रधान नामदेव, पूर्व जिलापरिषद चेयरमैन धर्मपाल चौहान, उप प्रधान ज्ञान चंद ठाकुर, कुश्ती समिति के महासचिव तीर्थ राम शर्मा, मेला राम कंवर, श्याम लाल, गुरमैल सैनी, देव राज ठाकुर, गुरचरण सैनी, चरणजीत बल्ली, केवल सिंह, जगतार हिरा, सोढ़ी राम, शिव चरण नेगी, रामनाथ, जतिन्दर ठाकुर, जोगिंदर सैनी, शीला पंचनी, सावित्री पंचनी, राम दयाल, प्रदीप चंदेल, वार्ड सदस्य गुरबचन, श्याम लाल, रिम्पी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। -

कण्डा विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
गोल्ड मेडल विजेताओं का हुआ राज्य स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता के लिए चयनबददी/सचिन बैंसल: धर्मपुर में चल रही जिला स्तरीय खेलकुद प्रतियोगितक़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते है। छात्रों का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य मधु जनारथा ने बताया कि विद्यालय से 9 छात्राओं ने इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें 12वीं कक्षा की छात्रा नेहा ने 36 किलोग्राम वर्ग में तथा 11वीं कक्षा की छात्रा पायल ने 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि 12वीं कक्षा की छात्रा पायल ने 40 किलोग्राम वर्ग में तथा 11वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान ने 52 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं 11वीं कक्षा की पूजा ने 40 किलोग्राम वर्ग में तथा समृद्धि ने 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। अन्य छात्राओं ने भी अपने-अपने भार वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन किया।शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता रश्मिरथी पाठक ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब यह छात्राएं 19 अक्तूबर से काँगड़ा जिले के रैत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रधानाचार्या ने छात्राओं की इस सराहनीय उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई व आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है विद्यालय को गौरवान्वित करने वाली ये छात्राएं राज्य स्तर पर भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करेंगी। -

पंजाब : कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
चंडीगढ़: शहीद भगत सिंह नगर जिले में छुट्टी का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि 28 से 30 सितंबर तक शहीद-ए आजम भगत सिंह का जन्म दिवस इंकलाब समारोह के तौर पर मनाया जा रहा है। यह तीन दिवसीय समारोह पैतृक गांव खड़कड़ कलां में मनाया जा रहा है।
इस दौरान पंजाब सी.एम. मान सहित कई वीआईपी, राजनीतिक लीडर व मंत्री पहुंच रहे हैं। जिला मैजिस्ट्रेट ने धारा 144 के अधिकारों इस्तेमाल करते हुए उक्त समारोह को ध्यान में रखते हुए किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए जिले के अंदर सभी प्राइवेट/मान्यता प्राप्त/सरकारी (प्राइमरी, मिडल, हाई व सैकेंडरी) स्कूलों व अन्य शिक्षक संस्थानों में 28 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है।
-

जालंधरः मशहूर कपल को लेकर ACP निर्मल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: मशहूर कपल की वायरल वीडियो के मामले को लेकर अभी तक की गई करवाई के मामले में एसीपी निर्मल सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि इस केस में अभी तक दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंनेे कहा कि टेक्निकल तौर पर कुछ रिपोर्टर्स अभी आनी बाकी है और लगातार इस मामले में इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।
गिरफ्तार की गई लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि मशहूर कपल ने एक दिन हमारी लड़की का मोबाइल अपने पास रखा था। इस मामले को लेकर एसीपी ने कहा कि आज मैंने कपल को बुलाया था, लेकिन किसी कारण वश वह आ नहीं पाए, तो इस पर भी बातचीत उक्त कपल से की जाएगी।
अभी तक तो यह पता चला है कि इस लड़की के मोबाइल फोन से मैसेज भेजा गया था। वीडियो किस फ़ोन से वायरल हुई है यह अभी तक पता नहीं लगा है। कुछ दिन पहले गिरफ्तार लड़की की तबीयत खराब हो गई थी इसको लेकर उन्होंने कहा कि इन्वेस्टिगेशन के टाइम ऐसा हो जाता है, लेकिन हमारी टीम मौके पर ही अस्पताल ले गए थे और अब उस लड़की की तबीयत ठीक है।
-

ऊना कॉलेज में पी.टी.ए. की बैठक 29 सितम्बर को
ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पी०टी०ए०) की सामान्य बैठक शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय परिसर स्थित अध्यापक कक्ष में होगी। इसके पूर्व भी दो बार अभिभावकों की उदासीनता के कारण गणपूर्ति कोरम के अभाव में बैठक नहीं हुई। ज्ञातव्य हो कि इस बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नई पी०टी०ए० कार्यकारणी का गठन किया जाना है।महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सतीश कुमार बंसल ने अविभावकों से एक बार पुनः आग्रह किया है कि दिनांक 29 सितंबर, शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे अधिक से अधिक संख्या में महाविद्यालय पहुँच कर बैठक में भाग लें और अपने बच्चों के हितों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करें।