Nationalमेले के दौरान अचानक धंसी सड़क, गड्डे में गिरी महिला, देखें CCTV

मेले के दौरान अचानक धंसी सड़क, गड्डे में गिरी महिला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई। भारी संख्या में लोग मेले में शामिल हो रहे है। वहीं मेले के पहले दिन ही चौंकाने वाली घटना सामने आई। दरअसल, ललतारौ पुल के पास बीच बाजार एक सड़क अचानक धंस गई और एक महिला यात्री गड्ढे में गिर गई। हादसे में महिला को हल्की चोटें भी आई। सड़क धंसने और महिला के अचानक गड्ढे में गिरने की यह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सड़क धंसने की घटना सामने आने के बाद प्रशासन की कांवड़ मेले की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान एक महिला यात्री भी अपने परिजनों के साथ हरिद्वार घूमने आई थी।

जैसे ही महिला ललतारौ पुल के पास पहुंची, तभी एक होटल के सामने महिला का पैर पड़ते ही अचानक से सड़क में गड्ढा हो गया और अचानक से ही महिला मिट्टी समेत गड्ढे में गिर गई। हादसा इतना भयंकर था कि महिला आधी गड्ढे में समा गई। महिला के गड्ढे में गिरते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि महिला को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जिस स्थान पर सड़क धंसी है, उसके नीचे लगभग 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन, 440 वोल्ट की बिजली लाइन, सीवर लाइन तथा गैस पाइपलाइन गुजर रही है।

ऐसे में यदि कोई बड़ा धंसाव होता या पाइपलाइन व बिजली लाइन प्रभावित होती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, नगर निगम, विद्युत विभाग, जल संस्थान और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेर दिया गया और सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया ताकि कांवड़ मेले के दौरान किसी अन्य दुर्घटना की आशंका न रहे। ललतारौ क्षेत्र के पार्षद सचिन ने बताया कि कुछ समय पहले इस इलाके में सीवर लाइन का कार्य कराया गया था। उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर हो गई और सड़क अचानक धंस गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांवड़ मेला चल रहा है और इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु व यात्री गुजर रहे हैं। ऐसे में संबंधित विभागों को तत्काल स्थायी समाधान करना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...