Blog

  • पंजाब : चोर ने दिन दिहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम, लाखों के गहने किए चोरी, देखें वीडियो

    पंजाब : चोर ने दिन दिहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम, लाखों के गहने किए चोरी, देखें वीडियो

    मोगा : लूटपाट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। हर रोज कही न कही चोरी या लूटपाट घटना होने का समाचार मिल रहा है। ताजा मामला आया है मोगा की पॉश कालोनी ग्रीन फील्ड का जहां पर चोर ने एक घर को निशाना बनाया। चोर ने घर से दिन-दिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी अनुसार परिवार वाले करीब तीन चार बजे किसी संबंधी से मिलने के लिए गए थे। वही परिवार वालो ने बताया कि वह घर पर सिलाई का काम करती है और वह अपने किसी संबंधी से मिलने के लिए गई थी और उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था।

    उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से सोने के जेवर जिनमें कड़े, अंगुठियां और सोने के सेट जिनकी कीमत 5-6 लाख बताई जा रही है चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में पिली शर्ट पहने एक शक्की आदमी दिखाई दे रहा है। वही जाँच अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है और मौके पर जाकर जांच की जा रही है जल्दी ही चोर को तलाश कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः SSP का बड़ा एक्शान, 11 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की जांच शुरू, पढ़ें पत्र

    पंजाबः SSP का बड़ा एक्शान, 11 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की जांच शुरू, पढ़ें पत्र

    फरीदकोट : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। कई जिलों में तस्करों की संपत्ति पर नोटिस भी चिपका दिए जा चुके है। वहीं आज जिले में एसएसपी द्वारा नए फरमान जारी हुए हैं। जिसमें एसएसपी दफ्तर की तरफ से विभिन्न थाना प्रमुखों को एक महीनें में एक नशे का पर्चा दर्ज करने के नए आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद पुलिस अधिकारी द्वारा अपने 11 अधिकारियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए है। कहा जा रहा है कि आदेशों के तहत हर पुलिस अधिकारी को तस्कर के खिलाफ एक माह में एक एनडीपीएस एक्ट का मुकद्दमा दर्ज करना है। जिसे इन पुलिस अधिकारियों ने पूरा नहीं किया। इसी के तहत जांच के आदेश दिए गए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

  • पंजाब : विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : एक विवाहिता ने पति व ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाने का मामला सामने आया है।  मॉडल टाउन निवासी महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप लगाए।महिला की पहचान समृद्धि निवासी मॉडल टाउन के तौर पर हुई। समृद्धि को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    पीड़ित समृद्धि ने जानकारी देते हुए बताया कि वह प्रेग्नेंट है जिस कारण उसे घर का काम नहीं होता। जिसके चलते उसके पति की और से उससे मारपीट की गई। पीड़ित औरत के परिवारिक मेंबरों की ओर से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित समृद्धि ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • पंजाबः नशे खिलाफ SSP का एक्शान, थानों के अधिकारियों को जारी किए फरमान

    पंजाबः नशे खिलाफ SSP का एक्शान, थानों के अधिकारियों को जारी किए फरमान

    फरीदकोट : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। कई जिलों में तस्करों की संपत्ति पर नोटिस भी चिपका दिए जा चुके है। वहीं आज जिले में एसएसपी द्वारा नए फरमान जारी हुए हैं। जिसमें एसएसपी दफ्तर की तरफ से विभिन्न थाना प्रमुखों को एक महीनें में एक नशे का पर्चा दर्ज करने के नए आदेश दिए गए हैं। वहीं एसएसपी का कहना है कि अगर उक्त आदेशों की पालना में लापरवाही बरती जाती है तो विभाग द्वारा सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान एसएसपी फरीदकोट द्वारा इस संबंधी 11 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन भी लिया गया है।

    बताया जा रहा है कि हुक्मों की पालना न करने वाले 11 पुलिस थानों के प्रमुखों की जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने सभी थाना प्रमुखों को कहा है कि अगर कोई नशे के मामले में नहीं पकड़ा जाता है तो भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करना ही होगा। एक तरह से एसएसपी दफ्तर की तरफ से पुलिस थाना प्रमुखों को टार्गेट दिया गया है, जिसके तहत एक महीने के अंदर नशे को लेकर एक केस जरूर दर्ज करना होगा, नहीं तो कार्रवाई होगी। वहीं 11 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी हुए हैं, जिन्होंने एक महीने के अंदर एक भी नशे से संबंधी केस दर्ज नहीं किया है। 

  • पंजाबः सुखपाल खैहरा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट से लगा झटका

    पंजाबः सुखपाल खैहरा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट से लगा झटका

    चंडीगढ़: भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को आज सुनवाई के दौरान जलालाबाद कोर्ट में फिर झटका लगा। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुखपाल को फिर से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में खैहरा को 12 अक्तूबर को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस खैहरा को नाभा से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पुलिस की ओर से पुनरीक्षण याचिका दायर की गई थी। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही एसआईटी को सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसआईटी को ऐसे सबूत मिले हैं, जो सुखपाल सिंह खैहरा और ड्रग तस्कर गुरदेव सिंह के बीच संबंधों का पर्दाफाश करते हैं।

    बताया जा रहा है कि खैहरा की मदद से गुरदेव ने फरीदकोट के आईजी और फिरोजपुर के डीआईजी को फोन किए थे। यही वजह है कि पुलिस खैहरा के तीनों फोन बरामद करना चाहती है और पिछली पेशी में पुलिस ने इसी आधार पर रिमांड भी हासिल किया था और अब एक बार फिर खैहरा को 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

    गौरतलब है ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के दौरान सुखपाल खैहरा को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। उसके बाद कोर्ट ने खैहरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक बार फिर आज सुनवाई में जलालाबाद कोर्ट ने खैहरा को 2 दिन के रिमांड भेज दिया है। आपको ये भी बता दें कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें अब सीधा हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन करने को कहा है। इससे पहले सुखपाल खैहरा ने खुद की गिरफ्तारी को असंवैधानिक करार दिया था। 

  • पंजाब :  25 सालों से नगर सुधार ट्रस्ट और कब्जाधारियों में चल रहे केस का आया फैसला, देखें वीडियो

    पंजाब : 25 सालों से नगर सुधार ट्रस्ट और कब्जाधारियों में चल रहे केस का आया फैसला, देखें वीडियो

    पठानकोट : पिछले 25 सालों से नगर सुधार ट्रस्ट और कब्जाधारियों में चल रहे केस का फैसला नगर सुधार ट्रस्ट के हक में आने के बाद आज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के आला अधिकारी पुलिस दलबल के साथ कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंचे। जिसमें तहसीलदार कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर बताते हुए नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 25 सालों से नगर सुधार ट्रस्ट का कब्जाधारियों के साथ अदालत में केस चल रहा था तथा फैसला नगर सुधार ट्रस्ट के हक में आने के बाद वहां पर कब्जाधारियों से कब्जा छुड़वाने की मुहिम चलाई जा रही है।

    इस मौके पर किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटित हुई और शांतमय ढंग से नगर सुधार ट्रस्ट ने अपना कब्जा कर लिया। वहीं दूसरी तरफ देखने वाली बात यह है की इतनी लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद नगर सुधार ट्रस्ट अपनी जमीन पर कब्जा पाने में सफल तो हो गई है। लेकिन शहर में कई ऐसी जगह अभी भी मौजूद है। जहां पर ट्रस्ट की जमीन पर लोगों द्वारा नाजायज कब्जा किया जा चुका है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या उन कब्जाधारियों के ऊपर भी नगर सुधार ट्रस्ट कोई कार्रवाई अमल में लाएगा या खानापूर्ति पूरी करेगा।

  • चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप

    चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप

    कालकाः चंडीगढ़-कालका रोड पर कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास चलती कार में आग लग गई। हालांकि मनीमाजरा दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार में लगी आग पर काबू पाया लेकिन उससे पहले आग के कारण कार का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। वहीं सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस और थाना प्रभारी जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे। 

    जीरकपुर के पीर मुछल्ला निवासी कार चालक खुशाल ने बताया कि वह सेक्टर-26 सब्जी मंडी में काम करता है और वह पंचकूला से सेक्टर-26 की तरफ जा रहा था। कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर पहुंचते ही अचानक इंडिगो कार से धुआं निकालने लगा। तुरंत कार को रोककर देखा और बोनट उठाया तो अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही कलाग्राम के सामने स्थित मनीमाजरा दमकल विभाग से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

  • ਪੰਜਾਬ : MLA ਨੇ 17 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡਿਆ ਸਮਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : MLA ਨੇ 17 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡਿਆ ਸਮਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਹਲਕਾ ਪੱਛਮੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਗੋਗੀ ਬੱਸੀ ਨੇ ਹਲਕੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ 17 ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਜਰੂਰਤ ਯੋਗ ਸਮਾਨ ਵੰਡਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਡੈਸਕ ਕੰਪਿਊਟਰ ਅਤੇ ਇਨਵਰਟਰ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਾਰਪੇਟ ਅਤੇ ਬਰਤਨ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁੱਲ 35 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਕਰੀਬ ਸਮਾਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੋਰ ਵੀ ਬਾਕੀ ਰਹਿੰਦਾ ਸਮਾਨ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਕੂਲਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਮਾਨ ਦੀ ਲਿਸਟ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ।

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਢਲੀਆਂ ਜਰੂਰਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪੱਖੇ ਇਨਵਰਟਰ ਕੰਪਿਊਟਰ ਅਤੇ ਡੇਸਕ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਅਤੇ ਬਰਤਨ ਸਨ ਜੋ ਅੱਜ ਇਹਨਾਂ 17 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਦੇ ਨਾਲ ਕੋਈ ਵੀ ਸਮਝੌਤਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪੜਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਜੋ ਵੀ ਜਰੂਰਤਾਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰ ਸਮਾਨ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः किसानों ने स्पीकर के घर और DSP के दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

    पंजाबः किसानों ने स्पीकर के घर और DSP के दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

    कोटकपूराः भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने स्पीकर कुलतार संधवा के घर बाहर धरना लगा दिया। वहीं दूसरी ओर किसानों द्वारा डीएसपी के दफ्तर का घेराव कर मेन रोड जाम किया गया। दरअसल, जत्थेबंदी नेताओ के खिलाफ SC एक्ट के तहत केस दर्ज किए जाने पर रोष जताया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जत्थेबंदी ने पिछले साल पैसे लेकर विदेश ना भेजने पर इमिग्रेशन सेंटर के खिलाफ धरना लगाया था। जहां पर आपसी विवाद के मामले में पुलिस ने जत्थेबंदी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। यूनियन का आरोप है कि पुलिस ने इमिग्रेशन सेंटर का पक्ष पूरा करते हुए जत्थेबंदी नेताओं पर झूठा केस दर्ज किया है। जिसके रोष में आज किसान यूनियन फतेह ने साथियों सहित डीएसपी के दफ्तर का घेराव कर मेन रोड जाम कर दिया।

    वहीं दूसरी ओर पंजाब में नशे के विरोध में किसानों द्वारा स्पीकर कुलतार संधवा के घर के आगे धरना लगाया गया। इस दौरान किसान नेता जसपाल नंगल ने कहा कि पंजाब में चिट्टे का रोष जारी है। इसे रोकने और सरकारों को जगाने के लिए यह धरना दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि पंजाब में जानलेवा नशे के अवैध कारोबार में भारी बढ़ौतरी हो गई। उन्होंने कहा कि रोजाना इस नशे के जाल में फंसे युवाओं की मौत के मामले सामने आ रहे है। आज जिले के किसान कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं सहित अन्य लोगों द्वारा विधायक व मत्री कुलतार संधवा के घर के सामने धरना देकर मांगों को शीघ्र लागू करने हेतु पदाधिकारी के माध्यम से आप सरकार को पुनः मांग पत्र भेजा जा रहा है। किसानों ने कहा क्योंकि इससे पहले 6 सितंबर को भी 17 जिलों के डिप्टी कमिशनरों के माध्यम से यही मांग पत्र भेजा जा चुका है, जिस पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया। किसानों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा केवल चुनिंदा छोटे तस्करों पर कार्रवाई करके खानापूर्ति की जा रही है।

  • पंजाबः कार खरीदने आया युवक ट्राई करने के बहाने लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    पंजाबः कार खरीदने आया युवक ट्राई करने के बहाने लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः छेहरटा थानाक्षेत्र में हनुमान मंदिर के सामने कारों की खरीदो-फरोख्त वाली दुकान से एक युवक कार खरीदने का झांसा देकर कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इसमें फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। छेहरटा निवासी विशाल लाड ने पुलिस को बताया कि वह हनुमान मंदिर के सामने पुरानी कारों की खरीदो-फरोख्त का कारोबार करता है। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे एक अज्ञात युवक उसकी दुकान पर आया और दुकान पर खड़ी होंडा सिटी कार खरीदने की बात कही। विशाल ने कहा कि आरोपी ट्राई करने के झांसे में दुकान के एक कर्मचारी अभिबैग सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी निकट बेस शाह, छेहरटा को अपने साथ ले गया।

    दुकानदार ने बताया कि आरोपी युवक ने पेट्रोल पंप से 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया और दुकान के कर्मी अभिबैग सिंह को लेकर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बद्रीनाथ अस्पताल ले गया। आरोपी ने उनके कर्मी को कहा कि उसका पिता उक्त अस्पताल में दाखिल है। इस दौरान उसने अभिबैग को अस्पताल में दाखिल पिता से पैसे लाने को कहा। जब उसका कर्मी कार से नीचे उतरा तो आरोपी कार भगाकर ले गया। मामले के जांच अधिकारी नरिंदर सिंह ने बताया कि दुकान और अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपी का पता लगाया जा रहा है।