Blog

  • तलमेहड़ा: ध्यूसंर महादेव मंदिर में 27वें भंडारे का आयोजन 5 जून को 

    तलमेहड़ा: ध्यूसंर महादेव मंदिर में 27वें भंडारे का आयोजन 5 जून को 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक सदा शिव ध्यूसंर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में  पांच जून को खन्ना परिवार सदस्यों की और से करवाए जाने वाले 27वें भंडारे का आयोजन पांच जून 2023 दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए भंडारे का आयोजन करवाने वाले सुभाष चंद खन्ना व नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि यह 27वां विशाल भंडारा आयोजित करवाया जा रहा है। पांच जून को सुबह 9 बजे हवन-यज्ञ 10.50पर पूर्ण आहुति 11बजे प्रवचन व आशीर्वाद तथा 12बजे से भंडारे का आयोजन शुरू करवा दिया जाएगा।बहीं पर नरेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उस दिन भक्तों के सदा शिव ध्यूसंर महादेव मंदिर में पहुंचने तथा उन्हें वापिस घर छोड़ने के लिए निशुल्क बस सेवाएं भी प्रधान की जाएंगी।बहीं जिला वासियों को इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सदा शिव ध्यूसंर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में पहुंचने  व भंडारे का प्रशाद ग्रहण करने तथा गुरूजी के प्रवचन सुनने तथा आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
  • बद्दी: कनार्टक में कांग्रेस की जीत पर बांटे लड्डू,जमकर मनाया जशन

    बद्दी: कनार्टक में कांग्रेस की जीत पर बांटे लड्डू,जमकर मनाया जशन

    बददी/सचिन बैंसल: कर्नाटक विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मिले पूर्ण बहुमत की खुशी में दून  ब्लाक कांग्रेस ने लड्डू बांटे। ब्लाक अध्यक्ष कुलतार ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सीपीएस चौधरी राम कुमार  के निवास  पर आए और उन्हें कर्नाटक मेंं मिली जीत की खुशी में उनका मुंह मीठा किया।राम कुमार ने भी अपने कार्यकताओं को अपने हाथों से लड्डू खिलाए।इस मौके पर राम कुमार चौधरी ने कहा कि हिमाचल में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने जीत की शुरूआत की। और उसके बाद नगर निगम शिमला पर भी कांग्रेस ने पचरम लहराया।अब कनार्टक ने जीत दर्ज कर जनता ने मोदी की तानाशाही नीतियों को विरोध किया है।अभी तक भाजपा  के खरीदे हुए चैनल भाजपा की जीत दिखा रहे थे।लेकिन अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पिछले चार सालों में 20 राज्यों में कांग्रेस  और अन्य दलों ने भाजपा के खिलाफ जीत  दर्ज की है। राहुल गांधी की सदस्यता जिस प्रकार मोदी ने रद की है उसका जवाब अब जनता को मोदी को उसी लहजे से दी रही है।

    कर्नाटक में 224 मे से कांग्रेस ने 136 सीटे जीत कर वापसी की है। भाजपा केवल 65 सीटों पर सिमट कर रह गई है।  इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष कुलतार ठाकुर के अलावा  पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दया राम रेंजर, पार्षद सुरजीत चौधरी, तरसेम चौधरी, राहुल अग्रवाल, रमन कौशल, कुलदीप सिंह मानपुरा के उपप्रधान ज्ञान चंद ठाकुर, लोधी माजरा के चरण दास,  बीडीसी राम रतन चौधरी, बरोटीवाला के उपप्रधान हितेंदुर सोनू, सनेड़ के प्रधान मेहर चंद, हरिपुर संडोली के उपप्रधान श्याम लाल, घड़सी के पूर्व प्रधान इंद्र सेन ठाकुर, लोदी माजरा की प्रधान के पति गफूर मोहम्मद, इंस्पेक्टर श्याम लाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • कर्नाटक में इस IPS को बनाया गया CBI का नया डायरेक्टर, 2 साल का होगा कार्यकाल

    कर्नाटक में इस IPS को बनाया गया CBI का नया डायरेक्टर, 2 साल का होगा कार्यकाल

    नई दिल्लीः कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को CBI के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। IPS प्रवीण सूद को 2 साल की अवधि के लिए जायसवाल के स्थान पर 25 मई को कार्यभार संभालेंगे। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सीबीआई चीफ के लिए तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिसमें से आईपीएस प्रवीण सूद के नाम को फाइनल कर दिया गया. आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद वर्तमान में कर्नाटक के डीजीपी के रूप में सेवारत हैं।प्रवीण सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं।

    कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक आदेश में कहा गया है कि सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रवीण सूद की दो साल के लिए सीबीआई निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से अवगत कराया जाता है।

    सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है। इनका कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान, नये केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और लोकपाल सदस्य की नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की गई।

  • चूरड़ी: कर्ण ठाकुर ने भाजपा को कहा अलविदा,कांग्रेस में हुए शामिल

    चूरड़ी: कर्ण ठाकुर ने भाजपा को कहा अलविदा,कांग्रेस में हुए शामिल

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य में विस चुनावों को अभी 6 माह पूर्ण हुए है और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा का कुनवा बिखराव की ओर अग्रसर हो रहा है। रविवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पंचायत चुरडी के प्रधान कर्ण ठाकुर ने भाजपा को अलविदा कहकर विधायक भुट्टो की अध्यक्षता में कांग्रेस का दामन थाम लिया, उनके साथ राकेश कुमार मंदली ने भी भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इन दोनों का कहना है। कि हमने विधायक की कार्यप्रणाली को देखते हुए भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थामा है। बहीं भुट्टो ने चुरडी के प्रधान कर्ण ठाकुर और राकेश कुमार मदली का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधान कर्ण ठाकुर व राकेश कुमार मेरे पुराने मित्र है।इनके पार्टी में आने से पार्टी और मजबूती की ओर अग्रसर होगी। 


    ज्ञात रहे कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा मंडल की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आखिर 6 माह के भीतर भाजपा पार्टी कुटलैहड़ क्यों बिखराव की ओर बढ़ती जा रही है। अगर ऐसे रवैये से भाजपा कुटलैहड़ के वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस की ओर बढ़ते जाएंगे। तो भाजपा कुटलैहड़ को कड़ी मुसीबतों से गुजरना पड़ेगा। क्योंकि एक बर्ष बाद लोकसभा चुनाव भी है। इसलिए वक्त रहते कुटलैहड़ भाजपा मंडल अपने कार्यकर्ताओं को सम्भाले क्योंकि कुटलैहड़ के विधायक जिस प्रकार कुटलैहड़ भाजपा मंडल में सेंध लगाकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी जॉइन करवा रहे है। अगर ऐसा ही रवैया रहा तो कुटलैहड़ भाजपा मंडल के लिए मुश्किलें बड़ी जाएंगी।

  • पंजाब : आप पार्टी के आईटी सेल पर भड़के मूसेवाला के पिता, लगाए ये गंभीर आरोप

    पंजाब : आप पार्टी के आईटी सेल पर भड़के मूसेवाला के पिता, लगाए ये गंभीर आरोप

    चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह रविवार को जनसभा में आम आदमी पार्टी के आईटी सेल पर भड़के । बलकौर सिंह ने कहा कि आप का आईटी सेल इस कदर तक गिर चुका है कि वह उनकी फोटो सोशल मीडिया से उठाकर गुरसिमरन सिंह मंड के साथ जोड़ कर वायरल कर रहे हैं। उस फोटो पर सिखों का कातिल लिखा गया है।

    इसके साथ ही राहुल गांधी के साथ उनकी फोटो को जोड़ कर सिखों का कातिल बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तो उन्हें उसी दिन हरा दिया था जिस दिन उनके बेटे का कत्ल आप सरकार के शासन में हुआ। जिन लोगों ने सुरक्षा लीक की है। उन्हें सरकार हाथ डालने से डर रही है। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इंसाफ मिलेगा। इस बीच न तो किसी मंत्री ने उनसे बात की और न ही मुख्यमंत्री ने संपर्क किया।

    बलकौर सिंह ने कहा कि आप सरकार के मंत्रियों ने उनका फोन तक उठाना बंद कर दिया था। इन सभी कारणों के चलते उन्हें जालंधर उपचुनाव में बेटे के लिए इंसाफ मांगने जाना पड़ा। बलकौर ने कहा कि आप वर्कर इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं कि उनका दिल दुख गया, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं है। बलकौर ने कहा कि मैं अपनी जंग खुद लडूंगा। मैंने आज तक किसी को गलत भाषा में जवाब नहीं दिया है, लेकिन आप वर्करों ने सभी हदें पार कर दी है। बेशक जालंधर में 25 फीसदी वोटों से आपकी जीत हुई है, लेकिन याद रहे कि 65 फीसदी लोग आज भी सरकार के खिलाफ ही हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि कुछ आप के वर्कर कह रहे हैं कि बलकौर सिंह को विदेश से पैसा आ रहा है। सरकार उनकी जांच करवा सकती है। उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला ने हक की कमाई की है।

    मुसेवाला की मां चरण कौर भी आप पर खूब बरसी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का नुकसान आप पार्टी ने किया है। सच बोलने वालों का पंजाब में कत्ल हो रहा है। पहले दीप सिद्धू का कत्ल किया गया। फिर सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के लिए आवाज उठाई तो उसे मार दिया गया। आप पार्टी के मंत्री हरजोत सिंह बैंस की बात में दम लगता है कि वह जरूर कोई हल करेंगे।

  • एक ही परिवार की 4 महिलाओं की हुई हत्या, आरोपी हुआ फरार

    एक ही परिवार की 4 महिलाओं की हुई हत्या, आरोपी हुआ फरार

    नई दिल्लीः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक ही परिवार की चार महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना को अंजाम देने वाला संतोष अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उसको खोजने के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है और नेपाल जाने वाली सीमा पर भी पुलिस का खास पहरा है। 

    जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के बुरसम गांव की यह घटना है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्या का आरोपी संतोष की बेटी के शोर मचाने पर आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची राजस्व और रेगुलर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने संतोष के खिलाफ 302 और 504 के तहत केस दर्ज किया है। 

    पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का मुआयना किया, उन्होंने बताया कि संतोष पर इन चार लोगों की हत्या करने का आरोप है। उसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है. जल्द ही उसे पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • बददी: गाडिय़ों के टूटे शीशे लोगो ने दी पुलिस को शिकायत 

    बददी: गाडिय़ों के टूटे शीशे लोगो ने दी पुलिस को शिकायत 

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के वार्ड नंबर दो स्थित पार्क में खड़ी चार गाडियों के अज्ञात व्यक्ति ने शीशे तोड़ दिए है। इसमें एक बद्दी की अस्पताल की 108 एंबुलेस भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।बद्दी के वार्ड दो में रहने वाले अंकुश कौशल  ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी को शनिवार देर सांय पार्क में खड़ा किया था। इसके साथ एक थार, एक एबुलेंस और एक किरायेदार की अल्टो कार भी खड़ी थी। थार गाड़ी बाहर के किसी व्यक्ति की थी जो यहां पर अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। लेकिन उसे रिश्तेदारी निभानी मंहगी पड़ी।  सुबह जब वह अपनी गाड़ी लेने गया तो उसके कार समेत सभी चारों वाहनों के शीशे टूटे हुए है। इको गाड़ी का पिछले और बाकी सभी गाडिय़ों के फ्रंट शीशे टुटे हुए थे। यहां पर एक मानसिक रोगी भी घूम रहा था। पहले तो लोगों ने सोचा की यह इसी का काम है लेकिन इस मानसिक रोगी को किसी ने कार के शीशे तोड़ते हुए नहीं देखा गया।लोगों का कहना है कि कुछ लोगों को पार्क में गाडिय़ां $खड़ा करने पर एतराज है हो सकता है यह कारनामा उन्हीं का हो। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि लोगों ने एक व्यक्ति पर शक जताया था लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुबूत नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी कैंमरे की मद्द से इसकी मामले की छानबीन कर रही है। 

  • पंजाबः सलाबतपुरा में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया मई महीने का सत्संग भंडारा, देखें वीडियो

    पंजाबः सलाबतपुरा में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया मई महीने का सत्संग भंडारा, देखें वीडियो

    सलाबतपुराः डेरा सच्चा सौदा पंजाब की साध-संगत ने रविवार को सलाबतपुरा स्थित शाह सतनाम जी रूहानी धाम राजगढ़ में मर्ई महीने का सत्संग भंडारा बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मानवता भलाई के कार्य करके मनाया गया। पावन सत्संग भंडारे की खुशी में आयोजित विशाल नामचर्चा में भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी तादाद में साध-संगत ने भाग लिया। इस दौरान पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए 157 मानवता भलाई कार्यों के तहत पक्षियों उद्धार मुहिम के तहत 175 मिट्टी के सकोरे (परिंडे) बांटे गए। साथ ही फूड बैंक मुहिम के तहत 75 जरूरतमंद व असहाय गरीब लोगों को एक-एक महीने का राशन व क्लॉथ बैंक मुहिम के तहत 75 जरूरतमंद बच्चों को कपड़े बांटे गए। नामचर्चा कार्यक्रम के दौरान 29 अपै्रल को पूज्य गुरु द्वारा भेजी गई 15वीं रूहानी चिट्ठी को पढ़कर सुनाया गया, जिसे साध-संगत ने पूरी श्रद्धाभाव से सुना। इस दौरान साध-संगत ने एकता में रहकर मानवता भलाई के कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।  


                       
    रविवार को सुबह 11 बजे धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर सत्संग भंडारे की नामचर्चा का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात कविराजों ने शब्दवाणी और कव्वालियों के माध्यम से प्रभु, परमात्मा, अल्लाह, वाहेगुरु के नाम का गुणगान किया गया और साध-संगत को निहाल किया। इसके पश्चात सत्संग पंडाल में लगाई गई बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर पूज्य गुरु जी के रिकॉर्डिड वचनों को चलाया गया, जिसे साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया।            

    पंजाब सहित पूरे देश से नशे रूपी दैत्य को जड़ से उखाड़ फैंकने के लिए पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां लगे हुए है। नशा मुक्त समाज की स्थापना को लेकर पूज्य गुरु जी ने डेप्थ मुहिम चलाकर लोगों का नशा छुड़वा रहे है। इसके अलावा अनेक सॉन्ग के माध्यम से भी लोगों को नशा छोड़ने व गांव-शहरों को नशे रूपी दानव के खिलाफ अभियान चलाने के लिए के लिए पूज्य गुरु जी प्रेरित कर रहे है। नामचर्चा कार्यक्रम के दौरान भी पूज्य गुरु जी द्वारा नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए गाए गए भजन जागो दुनिया दे लोको… व आशीर्वाद माओं का… चलाया गया। जिसपर साध-संगत ने नाचगाकर खुशियां मनाई और अपने-अपने एरिया में लोगों का नशा छुड़ाने का संकल्प लिया। 

    नशे रूपी दैत्य के कारण घरों के घर बर्बाद हो रहे है तथा समाज में लड़ाई-झगड़े बढ़ रहे है। इसलिए पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत नि:स्वार्थ भाव से नशा करने वाले लोगों के घर-घर जाकर उनका नशा छुड़वा रही है। जिससे उनके घरों में खुशहाली आ रही है। नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे जागरूक करती एक डॉक्यूमेंट्री चलाई गई, जिसमें दिखाया गया कि नशा इंसान के लिए कितना नुकसानदायक है। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से आमजन को भी नशा छुड़ाने की मुहिम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। 

  • जालंधर उप चुनावो को लेकर मंत्री लाल चन्द कट्टारु चक ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    जालंधर उप चुनावो को लेकर मंत्री लाल चन्द कट्टारु चक ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष: जालंधर चुनाव जीतने पर कैबिनेट मिनिस्टर लालचंद कट्टारु चक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 14 महीनों में पंजाब के लिए जो लगातार काम किया गया है यह उसी का रिजल्ट है। आम आदमी पार्टी द्वारा 600 यूनिट बिजली के माफ किए गए, कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया गया और कई हजार युवाओं को नौकरियां दी गई। यह सब आम आदमी पार्टी के 14 महीने में किए हुए कामों का नतीजा है जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी आज जालंधर में विजई हुई है।

  • चोरी हुए फोन को ढूंढने में मदद करेगी सरकार, लॉन्च होगा नया पोर्टल

    चोरी हुए फोन को ढूंढने में मदद करेगी सरकार, लॉन्च होगा नया पोर्टल

    नई दिल्ली: अगर आपका भी फोन चोरी हो गया है कहीं पर गुम हो गया है तो आपके लिए राहत की खबर है। दरअसल, सरकार ने खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में मदद करने वाली वेबसाइट के दायरे का विस्तार करने के लिए तैयार है। sancharsaathi.gov.in नामक पोर्टल को रीवैम्प किया जा रहा है और विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस के मौके पर 17 मई को इसे पेश किया जाएगा।

    नया पोर्टल लोगों को उनके खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में भी मदद करेगा। दूरसंचार विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है।

    केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 मई, 2023 को संचारसाथी पोर्टल को लॉन्च करेंगे। अभी तक यह पोर्टल केवल दिल्ली और मुंबई सर्किलों कार्य कर रहा है, यह पोर्टल पूरे देश में भी उपलब्ध होगा। यह सभी दूरसंचार सर्किलों से जुड़े खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करेगा।