Blog

  • दिल दहलाने वाली घटनाः भीषण Landslide में 2 कारों के उड़े परख्च्चे, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    दिल दहलाने वाली घटनाः भीषण Landslide में 2 कारों के उड़े परख्च्चे, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून के आगमन से पहले ही लैंडस्लाइड के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में भी मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग घटीगढ़ में बार-बार लैंडस्लाइड हो रहा है। मणिकर्ण घाटी के घटिगढ़ में भूस्खलन की चपेट में आया वाहन ड्राइवर बाल-बाल बचा। इसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी नीचे खड़ी है और पहाड़ों से अचानक लैंडलाइड होने के कारण पत्थर गिर गए। घटना में गाड़ी बुरी तरह से तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान गाड़ी में चालक मौजूद था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। जबकि ड्राइवर के साथ वाली सीट पर भारी भरकम पत्थर गिरा पड़ा मिला। इसी के साथ लैंडस्लाइड के कारण एक अन्य कार के परखच्चे उड़ गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दूसरे हादसे में गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई। दोनों घटनाओं को देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो रहे है। लगातार हो रही लैंडस्लाइड से आने वाले समय में पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो सकता है। बता दें कि मणिकर्ण घाटी में पर्यटन कारोबार की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन बार-बार हो रहे लैंडस्लाइड के चलते यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों की परेशानी भी बढ़ गई है। जिससे पर्यटन कारोबार के बुरी तरह से प्रभावित होने के आसार नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि मणिकर्ण-बरशैणी सड़क मार्ग से ही विदेशी सैलानियों की पसंद खीर गंगा, मानतलाई ट्रैकिंग रूट, तोष, कालका, पुलगा आदि स्थल आते हैं, लेकिन सड़क बंद होने के चलते सैलानी अब यहां आने से भी डर रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया था कि वह पार्वती नदी पर एक वैली ब्रिज बनाएं, ताकि अगर पहाड़ी से लैंडस्लाइड के कारण सड़क बंद होती है तो लोग इस ब्रिज के जरिए मणिकर्ण की ओर जा सकें। मगर इस ओर प्रशासन ने अभी कोई ध्यान नहीं दिया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने बताया, “पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की समस्या को लेकर सरकार, प्रशासन और विभाग से कई बार आग्रह कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जब तक पहाड़ी दरकने से रुक नहीं जाती है, तब तक यहां एक वैली ब्रिज बनाया जाना चाहिए। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।”  
  • Punjab News: Border Area से 2 किलो हेरोइन, Drone और 2 Glock Pistols बरामद

    Punjab News: Border Area से 2 किलो हेरोइन, Drone और 2 Glock Pistols बरामद

    अमृतसरः पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमृतसर ग्रामीण के थाना लोपोके क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने 2 किलो 290 ग्राम हेरोइन और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। बताया जा रहा है कि ड्रोन के जरिए सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिश की जा रही थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ड्रोन के नेटवर्क और इसके पीछे सक्रिय तस्करों की पहचान करने के लिए एजेंसियां गहन जांच में जुटी हैं।

    इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 ग्लॉक पिस्तौल बरामद की हैं। यह हथियार अवैध रूप से रखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हें किसी आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल किया जाना था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

  • कई उड़ानें प्रभावितः IndiGo ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

    कई उड़ानें प्रभावितः IndiGo ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

    नई दिल्लीः दिल्ली में बदलते मौसम से एक बार फिर हवाई यात्रा को प्रभावित किया। इंडिगो ने यात्रियों को देरी और समय-सीमा में बदलाव की चेतावनी देते हुए ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। इंडिगो ने अपनी पोस्ट लिखा कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं और असुविधा को कम करने के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    इंडिगो ने एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के संचालन पर असर पड़ रहा है। हमारी टीमें स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं, ताकि जैसे ही हालात बेहतर हों, आपकी यात्रा फिर से शुरू हो सके। हम आपको सुरक्षित और सुचारू रूप से आपके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

    अगर, आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो हम आपको सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर देख लें। कृपया यात्रा के लिए थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलें, क्योंकि सड़कों पर आवाजाही सामान्य से धीमी हो सकती है। आपकी सुविधा और सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बता दें कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह AI 278, AI 2820, AA 292, 6E 6034, AI 1819 विमानों को जम्मू-कश्मीर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।

  • Punjab News: अनियंत्रित होकर छप्पड़ में गिरा रिक्शा, बुआ-भतीजे की मौत, 5 वर्षीय बच्चा घायल

    Punjab News: अनियंत्रित होकर छप्पड़ में गिरा रिक्शा, बुआ-भतीजे की मौत, 5 वर्षीय बच्चा घायल

    फतेहगढ़ साहिबः गांव बडगुजरा में एक वैन से बचने के लिए रिक्शा को सड़क से नीचे उतारा गया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से रिक्शा पास के छप्पड़ में फिसल गया और दोनों बच्चे पानी में गिर गए। बच्चों के छप्पड़ में गिरने के बाद उनकी मां उन्हें बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद गईं। इस घटना में छप्पड़ में गिरने से बुआ और उसके 12 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। इस हादसे में महिला का 5 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

    घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, महिला छुट्टियों में अपने मायके आई हुई थी। इसके बाद परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य भी बच्चों को बचाने के लिए छप्पड़ में उतर गए। इस तरह कुल 4 लोग पानी में फंस गए। गांववालों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और बुजुर्ग तथा 5 वर्षीय विवेक को छप्पड़ से बाहर निकाल लिया।

    हालांकि, छप्पड़ की अधिक गहराई के कारण महिला और अनंतवीर पानी में फंसे रहे। सूचना मिलने पर गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। अनंतवीर को तुरंत सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला और उसके बेटे विवेक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि विवेक का उपचार जारी है।

  • Jalandhar News: Shama Chicken Corner पर चार्जर को लेकर हुई लड़ाई, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Shama Chicken Corner पर चार्जर को लेकर हुई लड़ाई, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शामा चिकन कॉर्नर पर एक मोबाइल चार्जर को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जहां दानिश नामक युवक को पुलिस काबू करके थाने ले आई। वहां पर दानिश की ओर से पुलिस को शिकायत दी जा रही है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान दुकान पर जमकर तोड़फोड़ हुई। मिली जानकारी के अनुसार दुकान पर ग्राहक अपना चार्जर भूल गया था, जिसे लेकर देर रात भारी हंगामा हुआ। इस दौरान युवकों ने दुकान संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने दुकानदारों पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी और तोड़फोड़ की।

    हालांकि पुलिस ने पिस्तौल तानने के आरोपों को सिरे खारिज किया गया। वहीं दानिश ने कहा कि उसके पास पिस्तौल नहीं है। दानिश ने कहा कि एक दिन पुराना मामला है। दानिश का आरोप है कि ढाबे के कर्मियों के पास उसका 60 हजार का मोबाइल और 10 से 15 हजार पड़े है, जोकि वह अभी मना कर रहे है। वहीं थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस टीम दानिश नामक नौजवान को हिरासत में लेकर थाने ले गई। दुकानदार फैजान के अनुसार, कल दुकान पर आए कुछ युवकों का चार्जर वहां रह गया था।

    कल वे युवक वापिस आए और अपने चार्जर के बदले दूसरे का चार्जर लेने की जिद करने लगे। हालांकि चार्जर के मुद्दे पर बातचीत हो गई थी, लेकिन हमलावरों ने दुकानदारों को धमकी दी थी। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके एक कर्मचारी को पकड़कर बुरी तरह पीटा। इस दौरान हमलावरों ने दुकानदार के माथे पर पिस्तौल तक तान दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर तोड़फोड़ करते रहे। दुकान का सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। लोगों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची, तो हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन दुकानदारों की मदद से पुलिस ने एक आरोपी (दानिश) को पकड़ लिया है।

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम और ड्यूटी अफसर ने बारीकी से जांच की। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना स्थल से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई है और ना ही कोई ऐसे मामले को लेकर शिकायत मिली है। थाना प्रभारी ने कहा कि ग्राहक चार्जर भूल गया था और ढाबा मालिक और ग्राहक दोनों का चार्जर एक जैसा होने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में दानिश को थाने लाया गया है। वहीं दानिश का कहना हैकि वह भी ढाबा मालिक के खिलाफ शिकायत देंगा। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: स्कूली बच्चों के इंटरनेट मीडिया पर लगेगा प्रतिबंधित, शिक्षा मंत्री का आया बयान

    Punjab News: स्कूली बच्चों के इंटरनेट मीडिया पर लगेगा प्रतिबंधित, शिक्षा मंत्री का आया बयान

    मोहालीः आज के दौर में इंटरनेट मीडिया को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज बच्चे पढ़ाई में भी इसका काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। अब तो ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना है। इस हालत में इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह भी है कि बच्चों के लिए इसे खुला छोड़ना भी उचित नहीं है। बच्चे जरूर इंटरनेट का उपयोग करते हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्हें इंटरनेट मीडिया के गलत प्रभावों से भी बचाना चाहिए। स्कूली बच्चों को इंटरनेट मीडिया से कैसे दूर रखना है और उन्हें कितनी छूट देनी चाहिए, इस पर सरकार काम कर रही है। सरकार ने इसकी स्टडी के लिए एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में शिक्षा विशेषज्ञ, शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और चाइल्ड वेल्फेयर विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

    यह कमेटी यह जाँच कर रही है कि जिन राज्यों ने बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर पाबंदी लगाई है, उसका क्या परिणाम सामने आया है। जहां पाबंदी नहीं है, वहां बच्चों के परिणाम में कितना फर्क पड़ा है। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद सरकार तय करेगी कि स्कूली विद्यार्थियों के इंटरनेट मीडिया के उपयोग पर कितनी और कैसी पाबंदी लगाई जाए। ये बातें शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दैनिक जागरूकता और पंजाबी जागरूकता द्वारा चंडीगढ़ में करवाई ‘जागरूकता विमर्श प्रोग्राम’ के दौरान कही। ब्लैकबोर्ड से स्टैंडर्ड बोर्ड तक परंपरागत शिक्षा ढांचे बनाम एआई मोड ऑफ एजुकेशन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर पहले ही यह नियम है कि 18 साल से कम उम्र के लोग अपना अकाउंट नहीं बना सकते।

    इसके बावजूद बच्चों के अकाउंट कई सोशल साइट्स पर बन जाते हैं। इसका कहीं न कहीं बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अहम बात यह भी है कि बच्चों को स्कूल स्तर पर ही बदलती तकनीक के साथ अपडेट किया जाए। बैंस ने कहा कि शिक्षा विभाग की प्राथमिकता उन विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से ही इंटरप्रेन्ह्योर बनाने की है, जिसके लिए विद्यार्थियों के लिए बिजनेस ब्लास्टर प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके तहत हर बच्चे को एक-एक रूपए की सीड मनी का राशि दी जा रही है ताकि वे छोटे-छोटे बिजनेस आइडियाज के जरिए इंटरप्रेन्ह्योर बन सकें। अब तो कॉलेजों में पढ़ रहे हर छात्र पर इसका लागू किया गया है, जिसमें उन्हें क्रेडिट स्कोर भी उसी आधार पर मिलेगा। हर छात्र को स्टार्टअप आइडियाज देना और उस पर काम करना होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के बेहतरीन आइडियाज को साकार करने के लिए प्रोफेशनल बैडियों का साथ भी दिया जा रहा है ताकि वे अपने स्टार्टअप आइडियाज को बड़े स्तर तक ला सकें।

    शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में पंजाब पहला सूबा है, जहां छठी से 12वीं कक्षा तक स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय को शुरू किया गया है। विद्यार्थी छठी कक्षा से ही एआई के साथ कोडिंग भी पढ़ेंगे और सीखेंगे। छठी का बच्चा जब तक 12वीं में पहुँचेगा, उसके भीतर कई बदलाव आ चुके होंगे। हम चाहते हैं कि वह साथ ही कोडिंग भी सीखें और 12वीं तक कोडिंग में माहिर बनकर स्कूल से बाहर निकले। स्कूलों में सिर्फ विद्यार्थी पढ़ेंगे ही नहीं, बल्कि उसे बारीकी से समझाया भी जाएगा। न केवल इंटरैक्टिव सेशन, बल्कि प्रैक्टिकल वर्क पर भी जोर दिया गया है। इसी कारण पंजाब के हर स्कूल को वाईफाई भी दी गई है। आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के JEE और NEET की मुकाबले की परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग भी दी जा रही है। इससे पहले किसी ने इस बारे में सोचा भी नहीं था। लेकिन आज विद्यार्थियों को नामी कोचिंग संस्थानों के एक्सपर्ट कोचिंग दी जा रही है।

    JEE मेन्स-1 में कोचिंग बेहतर नतीजे लाई है और NEET के नतीजों का इंतजार है। वहीं, JEE-2 के लिए भी छात्र कोचिंग ले रहे हैं। आने वाले समय में इससे न सिर्फ बेहतर नतीजे आएंगे, बल्कि रेकॉर्ड भी बनेंगे। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब पहला ऐसा सूबा है, जहां शिक्षकों को देश-विदेश में टीचर ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। हाल ही में फिनलैंड और अहमदाबाद में भी टीचर ट्रेनिंग के लिए शिक्षकों को भेजा गया है। वे कहते हैं कि हम चाहे किसी भी फील्ड में क्यों न हों, समय के साथ खुद को अपडेट रखना ज़रूरी है। इसी मकसद को ध्यान में रखते हुए टीचर ट्रेनिंग कराई गई है, जिसके अच्छे परिणाम भी देखे गए हैं। शिक्षकों की ट्रेनिंग शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है…। शिक्षा विभाग में कहीं न कहीं कमी जरूर है पर उनकी कोशिश है कि उस फर्क को कम कर सकें। हाल ही दैनिक जागरूकता और पंजाबी जागरूकता की खबरे के माध्यम से स्कूलों में आढ़तियों की कमियों का पता लगा, उन्हें समझाया और दूर भी करवाया गया। भविष्य में वह शिक्षा विभाग, स्कूलों और विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए अपना 100 प्रतिशत लगाएंगे।

     

  • आज का राशिफल, 18 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 18 अप्रैल 2026

    आज ग्रहों का गोचर आपके व्यक्तित्व में निखार और मन में थोड़ी संवेदनशीलता लेकर आया है। चंद्रदेव आज मेष राशि में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ युति कर रहे हैं, जो आपके भीतर गजब का आकर्षण और ऊर्जा भरेंगे। हालांकि, मीन राशि में नीच के बुधदेव के साथ मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी कुछ मानसिक द्वंद्व और भ्रम की स्थिति पैदा कर सकती है। मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव आपकी बुद्धि को बल दे रहे हैं, वहीं कुंभ राशि के राहु और सिंह राशि के केतु आपको दिखावे से बचकर वास्तविकता को अपनाने की सलाह देते हैं। आज का दिन जोश के साथ-साथ होश से काम लेने का संकेत दे रहा है।

    मेष राशि : आज करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज चंद्रदेव के आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव में गोचर करने से आपके भीतर ऊर्जा का जबरदस्त संचार होगा। सूर्यदेव और शुक्रदेव भी लग्न भाव में विराजमान हैं, जो आपके आत्मविश्वास और आकर्षण को गजब का निखार दे रहे हैं। देखा जाए तो, आप अपनी बातों को आज बहुत मजबूती और स्पष्टता से सबके सामने रखेंगे। हालांकि, मीन राशि के बारहवें भाव में नीच के बुधदेव के साथ मंगलदेव और शनिदेव की युति मानसिक उलझन और छिपे हुए तनाव का संकेत दे रही है।

    वृषभ राशि : आर्थिक मामलों में परिवार का पूरा सहयोग पाएंगे। वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आत्म-चिंतन और बाहरी तरक्की का एक मिला-जुला संगम रहने वाला है। चंद्रदेव आज सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे मन थोड़ा एकांत और शांति की तलाश करेगा। वहीं दूसरी ओर, दशम भाव के राहु आपके करियर में बड़ी महत्वाकांक्षा और ग्रोथ की नई राहें खोल रहे हैं। विशेष रूप से, ग्यारहवें भाव में मंगलदेव, शनिदेव और नीच के बुधदेव की मौजूदगी सामाजिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल या दोस्तों के साथ गलतफहमी पैदा कर सकती है।

    मिथुन राशि : काम का बोझ और मानसिक दबाव बना रह सकता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का पूरा ध्यान सामाजिक दायरे और भविष्य के बड़े लक्ष्यों पर रहने वाला है। चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ बैठे हैं, जो धन लाभ और इच्छाओं की पूर्ति के प्रबल संकेत दे रहे हैं। आपकी अपनी राशि में विराजमान बृहस्पतिदेव आपके विवेक और आत्मविश्वास को और अधिक बल प्रदान कर रहे हैं। हालांकि, दशम भाव यानी करियर के क्षेत्र में नीच के बुधदेव, मंगलदेव और शनिदेव की युति थोड़ा काम का बोझ और मानसिक दबाव बढ़ा सकती है।

    कर्क राशि : आठवें भाव के राहु उम्मीद से परे परिस्थितियां ला सकते है। आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव यानी मेष राशि में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ गोचर कर रहे हैं, जो करियर में नई पहचान और लोकप्रियता का योग बना रहे हैं। आप कार्यक्षेत्र में एक लीडर की तरह उभरेंगे और आपके काम की सराहना भी होगी। लेकिन नौवें भाव में बुधदेव का नीच होना और उनके साथ मंगल-शनि का होना आपके फैसलों में थोड़ी उलझन और रुकावटें ला सकता है। जमीन से जुड़े रहें और किसी भी काम में हड़बड़ी न दिखाएं।

    सिंह राशि : प्रभावशाली लोगों से लाभ पाएंगे। सिंह राशि के जातकों को आज किस्मत का पूरा सपोर्ट मिलता दिख रहा है। चंद्रदेव आपके नौवें भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ विराजमान हैं, जो आपके भीतर जबरदस्त उत्साह और सकारात्मकता भरेंगे। ग्यारहवें भाव के बृहस्पतिदेव आपकी आय बढ़ाने और प्रभावशाली लोगों से लाभ दिलाने में आपकी मदद कर रहे हैं। हालांकि, आठवें भाव में नीच के बुधदेव, मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी कुछ छिपे हुए डर या अचानक भावनात्मक बदलाव ला सकती है।

    कन्या राशि : अचानक खर्चों के प्रति सावधान रहें। आज का दिन आपके लिए काफी संवेदनशील और रिश्तों पर ध्यान देने का है। चंद्रदेव आपके आठवें भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ बैठे हैं, जिससे अचानक मन में विचारों का बवंडर उठ सकता है। सातवें भाव में नीच के बुधदेव के साथ मंगलदेव और शनिदेव की उपस्थिति पार्टनर के साथ तनाव या आपसी बहस की स्थिति पैदा कर सकती है। धैर्य रखें और बाल की खाल निकालने से बचें, तभी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

    तुला राशि : दैनिक जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मुख्य रूप से पार्टनरशिप और लोगों के साथ व्यवहार पर केंद्रित रहेगा। चंद्रदेव आपके सातवें भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ गोचर कर रहे हैं, जो आपके जीवन में आकर्षण और तालमेल बढ़ा रहे हैं। नौवें भाव के बृहस्पतिदेव भाग्य का साथ दिलाएंगे और बुजुर्गों द्वारा गाइडेंस आपके बहुत काम आएगी। हालांकि, छठे भाव में बुधदेव का नीच होना और मंगल-शनि की युति वर्क स्ट्रेस और सहकर्मियों के साथ टकराव की स्थिति बना सकती है।

    वृश्चिक राशि : अपने काम को लेकर काफी अनुशासित और फोकस्ड रहेंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन रोजमर्रा की जिम्मेदारियों और सेहत की ओर इशारा कर रहा है। चंद्रदेव आपके छठे भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ बैठे हैं, जो आपको मुश्किलों से लड़ने और काम निपटाने का जबरदस्त जुनून देंगे। आप अपने काम को लेकर काफी अनुशासित और फोकस्ड रहेंगे। हालांकि, पांचवें भाव में नीच के बुधदेव, मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी निर्णय लेने की क्षमता को थोड़ा कमजोर और मन को अस्थिर कर सकती है।

    धनु राशि : सुख-सुविधाओं पर फिजूलखर्ची से बचें। धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन क्रिएटिविटी और खुद को व्यक्त करने का शानदार अवसर लेकर आया है। चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ गोचर कर रहे हैं, जिससे रोमांस और नई प्रेरणा बनी रहेगी। सातवें भाव के बृहस्पतिदेव पार्टनरशिप और जीवनसाथी का पूरा सहयोग दिलाएंगे। हालांकि, चौथे भाव में नीच के बुधदेव के साथ मंगल और शनि का बैठना घर के माहौल में थोड़ी अशांति और बेचैनी पैदा कर सकता है।

    मकर राशि :करियर में अनुशासन और फोकस बनाए रखना होगा।‌मकर राशि वालों का पूरा ध्यान आज घर, भावनाओं और आंतरिक शांति पर रहेगा। चंद्रदेव आपके चौथे भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ बैठे हैं, जो घरेलू जीवन में मधुरता और भावनात्मक सुरक्षा बढ़ा रहे हैं। दूसरे भाव के राहु अचानक धन लाभ के योग बना रहे हैं, जबकि छठे भाव के बृहस्पतिदेव आपको रोजमर्रा के काम कुशलता से निपटाने में मदद करेंगे। हालांकि, तीसरे भाव में नीच के बुधदेव, मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी बातचीत में काफी उलझन और तनाव पैदा कर सकती है।

    कुंभ राशि : केतु रिश्तों में भावनात्मक दूरी पैदा कर सकते है। आज का दिन आपके साहस, कोशिशों और कम्युनिकेशन स्किल्स में सुधार लाने वाला है। चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ बैठे हैं, जो आपको निडर और साहसी बनाएंगे। पांचवें भाव के बृहस्पतिदेव सही निर्णय लेने और रचनात्मकता में मदद करेंगे। हालांकि, दूसरे भाव में बुधदेव का नीच होना और मंगल-शनि का साथ होना वाणी में दोष और पैसों की चिंता बढ़ा सकता है।

    मीन राशि : शुक्र आज आय बढ़ाने और परिवार का सहयोग दिलाने में सहायक होंगे। मीन राशि के जातकों का पूरा फोकस आज पैसों, परिवार और अपनी वैल्यू पर रहने वाला है। चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में सूर्यदेव और शुक्रदेव के साथ विराजमान हैं, जो आय बढ़ाने और परिवार का सहयोग दिलाने में सहायक होंगे। चौथे भाव के बृहस्पतिदेव घर-परिवार से पूरा सुख और भावनात्मक सहारा प्रदान करेंगे। हालांकि, आपकी अपनी ही राशि (प्रथम भाव) में नीच के बुधदेव, मंगलदेव और शनिदेव का गोचर मानसिक उलझन और आत्मविश्वास में कमी ला सकता है।

     

  • अम्ब में पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

    अम्ब में पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आज(शुक्रवार) को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र, अम्ब खेल मैदान में पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक परीक्षा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह भर्ती नायब तहसीलदार एवम अध्यक्ष उप समिति शारीरिक दक्षता परीक्षा अंब की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल ने भी भर्ती स्थल का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं को जांचा।
    सहायक उप निदेशक डॉ दिनेश परमार ने जानकारी दी कि इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 67 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से 46 अभियार्थियों ने इस शारीरिक परीक्षा में भाग लिया। इनमें 36 पुरुष और  10 महिलाएं शामिल रहीं। इनमें से 19 अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है, जिनमें 14 पुरुष तथा 5 महिला अभ्यर्थी हैं।
    उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के शारीरिक प्रशिक्षकों, विशेषज्ञों, मेडिकल टीम तथा पुलिस कर्मियों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई।
    परमार ने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 5000 मीटर दौड़ 30 मिनट के भीतर तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट के भीतर पूरी करना अनिवार्य रखा गया था। संपूर्ण चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु वीडियोग्राफी भी करवाई गई। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, दस्तावेज सत्यापन एवं मेरिट निर्धारण, के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहित कुमार सहित पशु पालन विभाग की टीम सदस्य मजीद रहे।
  • इस दिशा में लगाएं ये नीला फूल का पौधा, कामयाबी चूमेगी कदम

    इस दिशा में लगाएं ये नीला फूल का पौधा, कामयाबी चूमेगी कदम

    Aparajita Ka Phool : वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों का उल्लेख मिलता है, जो न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं। इन्हीं में से एक खास पौधा है अपराजिता। इसके नीले और सफेद फूल देखने में बहुत सुंदर होते हैं और माना जाता है कि यह घर के माहौल को शांत और सकारात्मक बनाता है। आइए इसे आसान भाषा में विस्तार से समझते हैं। अपराजिता का महत्व क्या है? अपराजिता एक शुभ पौधा माना जाता है। वास्तु के अनुसार यह घर में अच्छी ऊर्जा (पॉजिटिव एनर्जी) लाने में मदद करता है। इसके फूल खासतौर पर नीले और सफेद रंग के होते हैं, जो शांति और संतुलन का प्रतीक माने जाते हैं। यह पौधा घर के वातावरण को हल्का और सुकूनभरा बनाता है। अपराजिता लगाने के फायदे अगर इस पौधे को सही तरीके से लगाया जाए, तो इसके कई फायदे मिल सकते हैं
    • घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है
    • आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है
    • धन से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं
    • घर का माहौल शांत और खुशहाल रहता है
    • नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है
    किस दिशा में लगाएं अपराजिता का पौधा? वास्तु के अनुसार दिशा बहुत मायने रखती है
    • उत्तर-पूर्व (ईशान कोण): इस दिशा में अपराजिता लगाना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा भगवान की मानी जाती है, इसलिए यहां पौधा लगाने से घर में खुशहाली आती है।
    • पूर्व दिशा: यहां पौधा लगाने से परिवार में शांति और सुख बना रहता है।
    इन दिशाओं में न लगाएं कुछ दिशाओं में इसे लगाना सही नहीं माना जाता।
    • दक्षिण दिशा
    • पश्चिम दिशा
    इन दिशाओं में पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। कब लगाना होता है शुभ?
    • शनिवार का दिन अपराजिता लगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है
    • इसके नीले फूल शनि देव को प्रिय होते हैं
    • शनिवार को इसके फूल अर्पित करने से शुभ फल मिलते हैं
    ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
    • पौधे की नियमित देखभाल करें
    • सूखे या खराब पत्तों को हटाते रहें
    • साफ-सुथरी जगह पर ही पौधा लगाएं
    • पौधे के पास गंदगी न रखें
         
  • Jalandhar News : कार सवार ने Rickshaw चालक को मारी टक्कर, लगे Drink and Drive के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News : कार सवार ने Rickshaw चालक को मारी टक्कर, लगे Drink and Drive के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर के जिमखाना क्लब के पास एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया।

    घटना के बाद मौके पर एकत्रित लोगों ने कार चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने के आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि गाड़ी काफी तेज गति में थी और चालक शराब के नशे में था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    वहीं, कार चालक हरविंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह फॉरेस्ट विभाग में तैनात कर्मचारी हैं और गुरुनानक मिशन चौक से ज्योति चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक रिक्शा उनकी कार की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि घायल का इलाज भी करवाया है और उन पर लगाए जा रहे नशे में ड्राइविंग के आरोप गलत हैं। उन्होंने अपना मेडिकल करवाने की बात भी कही, जिससे सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।